09 10 11 June 2022 Daily Current Affairs PDF Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education





Join us via

Daily Current Affairs: 09,10,11/06/2022

नमस्कार दोस्तों, Target All Rounder के Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |








1. हाल ही में किस दिन "विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस" मनाया गया है?
8 जून
  • प्रत्येक वर्ष 8 जून को ब्रेन ट्यूमर के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए "विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस" मनाया जाता है |
  • ब्रेन ट्यूमर हमारे मस्तिष्क में असामान्य कोशिकाओं का एक द्रव्यमान या वृद्धि है |
  • ब्रेन ट्यूमर दो प्रकार के होते हैं- गैर-कैंसरयुक्त और कैंसरयुक्त |
  • "विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस" 2022 का विषय (Theme): साथ में हम मजबूत हैं (Together We are Strong)

2. हाल ही में कौन, सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर 200 मिलीयन फॉलोअर्स पाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं?
विराट कोहली
  • विराट कोहली, सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर 200 मिलीयन फॉलोअर्स पाने वाले पहले भारतीय या खिलाड़ी बन गए हैं |
  • इंस्टाग्राम एक अमेरिकी फोटो और वीडियो शेयरिंग सोशल नेटवर्किंग सेवा है जिसकी स्थापना 2010 में केविन सिस्ट्रॉम और माइक क्राइगर द्वारा की गई थी, और बाद में इसे फेसबुक द्वारा अधिग्रहित कर लिया गया।

3. हाल ही में विश्व बैंक के द्वारा जारी वैश्विक आर्थिक विकास दर वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कितने रहने का अनुमान लगाया गया है?
- 2.9%
  • विश्व बैंक के द्वारा जारी वैश्विक आर्थिक विकास दर वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 2.9% रहने का अनुमान लगाया गया है |
  • विश्व बैंक ने रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण 2022 के लिए वैश्विक आर्थिक विकास के अनुमान को घटाकर 2.9% रहने का अनुमान लगाया है |
  • World Bank
  • Established: जुलाई 1944
  • HQ: Washington, D.C., United States
  • President: David Malpass (USA)
  • Vice-President: Junaid Kamal Ahmed (Bangladesh)

4. हाल ही में किस भारतीय महिला क्रिकेटर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास लेने का घोषणा किया है?
मिताली राज
  • जाने-माने भारतीय महिला बल्लेबाज मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का घोषणा किया है |
  • मिताली राज ने क्रिकेट की दुनिया में अपनी 23 वर्ष की कैरियर में भारतीय क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं |
  • BCCI: Board of Control for Cricket in India
  • Established: 04 December 1928
  • President: Saurav Ganguly (39th)
  • Secretary: Jai Shah

5. हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने मात्र 105 घंटे में 75 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, वर्तमान में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री कौन है?
श्री नितिन जयराम गडकरी
  • भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के द्वारा अमरावती से अकोला सेक्शन में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर मात्र 105 घंटे 33 मिनट में 75 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है |

6. हाल ही में आयोजित ''बालोट तुर्लीखानोव कप 2022'' में भारत का रैंक क्या है?
दूसरा
  • भारत ने कजाकिस्तान के अल्माटी में बालोट तुर्लीखानोव कप में अपना अभियान छह स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य पदकों सहित कुल 12 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर समाप्त किया है |
  • भारत के तरफ से सरिता मोर और मनीषा अपनी पहली स्वर्ण पदक जीता है |
  • ''बालोट तुर्लीखानोव कप 2022'' में ईरान 14 पदकों के साथ पहले स्थान पर है |
  • ''बालोट तुर्लीखानोव कप 2022'' का आयोजन कजाकिस्तान के अल्माटी में किया गया था |

7. हाल ही में भारत सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में किस देश के साथ समझौता किया गया है?
संयुक्त राज्य अमेरिका
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जैव प्रौद्योगिकी विभाग भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) और अंतर्राष्ट्रीय एड्स वैक्सीन पहल, यूएसए के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दी है।
  • इसके अलावा तकनीकी सहायता के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत सरकार ने संयुक्त अरब अमीरात के साथ भी समझौता किया है |
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मनसुख मंडाविया
  • US President: Joe Biden (46th)
  • Vice President: Kamala Harris
  • US Capital: Washington DC

8. हाल ही में भारत सरकार ने तकनीकी सहयोग के लिए किस देश के साथ समझौता किया है?
ऑस्ट्रेलिया
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA), और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मामलों के विभाग और व्यापार (DFAT) सरकार के बीच एक समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी है।
  • Australia
  • Capital: Canberra
  • Currency: Australian Dollar
  • PM: Anthony Albanese

9. हाल ही में कौन पर्यटन ट्रेन के द्वारा दो देशों को जोड़ने वाली पहली भारतीय एजेंसी बन गई है?
- आईआरसीटीसी
  • भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) पर्यटन ट्रेन द्वारा दो देशों को जोड़ने वाली पहली भारतीय एजेंसी बन गई है |
  • भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) पर्यटन ट्रेन द्वारा दो देशों को जोड़ने का काम "भारत गौरव योजना" के तहत किया गया है |
  • "भारत गौरव योजना" के तहत श्री रामायण यात्रा सर्किट ट्रेन नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी और नेपाल पहुंचने के लिए लगभग 8,000 किमी की दूरी तय करेगी और जनकपुर नेपाल में राम जानकी मंदिर में भी रुकेगी |
  • IRCTC: Indian Railway Catering and Tourism Corporation
  • Founded: 27 September 1999
  • HQ: New Delhi
  • CMD: Rajni Hasija

10. हाल ही में किस दिन बिरसा मुंडा का 122वी पुण्यतिथि मनाया गया है?
9 जून
  • 9 जून 2022 को आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की 122वीं पुण्यतिथि है |
  • बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 और 1900 में अपने मुकदमे के दौरान 24 साल की उम्र में जेल में उनका निधन हो गया |
  • वह उस क्षेत्र में ब्रिटिश शासन के खिलाफ सक्रियता के लिए जाने जाते हैं जो अब झारखंड और बिहार राज्यों का निर्माण करता है |

11. हाल ही में किस देश ने डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए दुनिया का पहला 'राइट टू रिपेयर' कानून पारित किया है?
संयुक्त राज्य अमेरिका
  • संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) ने डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए दुनिया का पहला 'राइट टू रिपेयर' कानून पारित किया है |
  • इस बिल के द्वारा डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माताओं को उपभोक्ताओं और स्वतंत्र मरम्मत की दुकानों के लिए पुर्जे, उपकरण, सूचना और सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराने की आवश्यकता होगी |
  • US President: Joe Biden (46th)
  • Vice President: Kamala Harris
  • US Capital: Washington DC

12. हाल ही में 44th फाइड चेस ओलंपियाड (FIDE Chess Olympiad) के लिए कौनसा शुभंकर और लोगो लांच किया गया है?
थाम्बी (Thambi)
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के द्वारा 44th फाइड चेस ओलंपियाड (FIDE Chess Olympiad) के लिए "थाम्बी" (Thambi) शुभंकर और लोगो लांच किया गया है |
  • अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) द्वारा भारत को 'FIDE ओलंपियाड 2022' की मेजबानी दी गई है।
  • 'FIDE ओलंपियाड 2022' भारत में चेन्नई के निकट मल्लापुरम, तमिलनाडु में 28 जुलाई से 14 अगस्त 2022 तक आयोजित किया जाएगा।

13. हाल ही में कौन ड्रोन नीति को स्वीकृति देने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है?
हिमाचल प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के द्वारा ड्रोन नीति को स्वीकृति दिया गया है जिसके साथ ही इस नई ड्रोन नीति के साथ, हिमाचल प्रदेश ड्रोन के सार्वजनिक उपयोग को औपचारिक रूप से स्वीकार करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है |
  • हिमाचल प्रदेश सरकार ने ड्रोन नीति को मंजूरी दे दी है क्योंकि वह पहाड़ी राज्य में विभिन्न सार्वजनिक सेवाओं के लिए ड्रोन और इसी तरह की तकनीक के उपयोग को सक्षम बनाना चाहती है।
  • Himachal Pradesh
  • Founded: 25 January 1971
  • Capital: Shimla (Summer), Dharamshala (Winter)
  • CM: Jai Ram Thakur
  • Governor: Rajendra Vishwanath Arlekar

14. हाल ही में जानवरों के लिए भारत का कौनसा पहला कोविड-19 वैक्सीन लॉन्च किया गया है?
एनोकोवैक्स (Anocovax)
  • केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर के द्वारा जानवरों के लिए भारत का पहला कोविड-19 वैक्सीन, एनोकोवैक्स (Anocovax) लॉन्च किया गया है |
  • यह वैक्सीन ICAR-नेशनल रिसर्च सेंटर ऑन इक्वाइंस, हरियाणा के द्वारा बनाया गया है |
  • कंपनी के अनुसार यह टीका कुत्तों, शेरों, तेंदुओं, चूहों और खरगोशों के लिए भी सुरक्षित है |

15. फिच रेटिंग एजेंसी ने भारत के इकोनामिक आउटलुक को किस स्तर पर अपग्रेड किया है?
- स्थिर (Stable)
  • फिच रेटिंग एजेंसी ने भारत के इकोनामिक आउटलुक को नकारात्मक (Negative) से स्थिर (Stable) में अपग्रेड किया है |
  • फिच रेटिंग एजेंसी ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत का जीडीपी विकास दर 7.8% रहने का अनुमान लगाया है |

16. केंद्र सरकार ने विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और एजेंसियों से विभिन्न पुरस्कारों के लिए नामांकन आमंत्रित करने के लिए कौनसी पोर्टल लॉन्च किया है?
- राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल
  • केंद्र सरकार ने विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और एजेंसियों से विभिन्न पुरस्कारों के लिए नामांकन आमंत्रित करने के लिए ''राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल'' लॉन्च किया है |
  • यह साझा पोर्टल सरकार द्वारा एक डिजिटल प्लेटफॉर्म के तहत सभी पुरस्कारों को एक साथ लाने के लिए विकसित किया गया है |

17. हाल ही में किसे प्रसार भारती के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में नियुक्त किया गया है?
मयंक अग्रवाल
  • दूरदर्शन के वर्तमान महानिदेशक मयंक कुमार अग्रवाल को प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है |

प्रसार भारती क्या है?

  • प्रसार भारती भारत का सार्वजनिक प्रसारक है, जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। यह संसद के एक अधिनियम द्वारा स्थापित एक वैधानिक स्वायत्त निकाय है और इसमें दूरदर्शन टेलीविजन नेटवर्क और ऑल इंडिया रेडियो शामिल हैं |
  • Formation: 23 November 1997
  • HQ: New Delhi
  • CEO: Mayank Kumar Agrawal

18. हाल ही में यूनाइटेड नेशंस कॉन्फ्रेंस ऑन ट्रेड एंड डेवलपमेंट (UNKTAD) के द्वारा जारी FDI रैंक में भारत का स्थान क्या है?
सातवां
  • व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCTAD) द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2021 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के शीर्ष प्राप्तकर्ताओं में एक स्थान की छलांग लगाकर सातवें स्थान पर पहुंच गया।
  • अमेरिका $367 बिलीयन के साथ प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्राप्तकर्ता के रूप में पहले स्थान पर बना हुआ है जबकि $181 बिलियन के साथ चीन दूसरे, और $141 बिलियन के साथ हांगकांग तीसरे स्थान पर है |
  • UNCTAD: United Nations Conference on Trade and Development
    Established: 30 December 1964
    HQ: Geneva, Switzerland

19. हाल ही में जारी खेल विपणन पर भारत की पहली पुस्तक "बिजनेस ऑफ स्पोर्ट्स: द विनिंग फार्मूला फॉर सक्सेस" किनके द्वारा लिखा गया है?
विनीत कुमार
  • खेल विपणन पर भारत की पहली पुस्तक "बिजनेस ऑफ स्पोर्ट्स: द विनिंग फार्मूला फॉर सक्सेस" विनीत कुमार द्वारा लिखा गया है |
  • खेल विपणन पर भारत की पहली पुस्तक "बिजनेस ऑफ स्पोर्ट्स: द विनिंग फार्मूला फॉर सक्सेस" का विमोचन महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के द्वारा 6 जून 2022 को किया गया |

20. हाल ही में जारी जिला कौशल विकास योजना (DSDP) में उत्कृष्टता पुरस्कार में भारत का किस जिला ने पहला स्थान हासिल किया है?
राजकोट (गुजरात)
  • 9 जून 2022 को जारी जिला कौशल विकास योजना (DSDP) में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कारों का दूसरा संस्करण में गुजरात का राजकोट पहले, असम का कछार दूसरे और महाराष्ट्र का सितारा जिला तीसरे स्थान पर है |
  • कौशल विकास में अभिनव सर्वोत्तम प्रथाओं के लिए देश भर के कुल शीर्ष 30 जिलों को सम्मानित किया गया है |

21. हाल ही में कहां "सूफी उत्सव" मनाया गया है?
- श्रीनगर
  • हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पर्यटन विभाग ने शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर, श्रीनगर में "सूफी उत्सव" का आयोजन किया है |
  • "सूफी उत्सव" का उद्देश्य कश्मीर घाटी में सूफियों और ऋषियों की शिक्षाओं को उजागर करना और उनका प्रचार करना है |

22. हाल ही में किस भारतीय निशानेबाज के द्वारा पैराशूटिंग विश्वकप में स्वर्ण पदक जीता है?
अवनी लेखारा
  • टोक्यो पैरालिंपिक चैंपियन अवनी लेखारा ने फ्रांस के चेटौरौक्स में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 में 250.6 के विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ पैरा शूटिंग विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता है।
  • 20 वर्षीय निशानेबाज ने 249.6 के अपने ही विश्व रिकॉर्ड को तोड़कर 2024 पेरिस पैरालिंपिक में अपना स्थान पक्का किया।
  • भारतीय निशानेबाजों, मनीष नरवाल और रुबीना फ्रांसिस ने फ्रांस के चेटौरौक्स में पैरा-शूटिंग विश्व कप में 10 मीटर पी 6 एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

23. हाल ही में जारी "क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023" में किस विश्वविद्यालय ने पहला स्थान हासिल किया है?
- मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT)
  • विश्व स्तर पर, मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) लगातार ग्यारहवें वर्ष रिकॉर्ड 1 स्थान पर रहा, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय दूसरे स्थान पर पहुंच गया, और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय तीसरे स्थान पर रहा।
  • भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु जारी QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 में 155वें स्थान पर रैंकिंग करते हुए सर्वोच्च भारतीय संस्थान के रूप में उभरा है।
  • मौजूदा रैंकिंग में IIT बॉम्बे और IIT दिल्ली क्रमशः 172 और 174 वें स्थान पर हैं।

24. हाल ही में किस भारतीय चिकित्सा संस्थान को तंबाकू नियंत्रण में सराहनीय सहयोग के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के द्वारा पुरस्कृत किया गया है?
PGIMER
  • PGIMER: Postgraduate Institute of Medical Education and Research
  • तंबाकू नियंत्रण को आगे बढ़ाने में इसके प्रयासों को स्वीकार करते हुए, डब्ल्यूएचओ ने चंडीगढ़ में पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) में सामुदायिक चिकित्सा और स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के रिसोर्स सेंटर फॉर टोबैको कंट्रोल (ई-आरसीटीसी) को सम्मानित किया है।
  • WHO: World Health Organization
  • Established: 7 April 1948
  • HQ: Geneva, Switzerland
  • President: Tedros Adhanom Ghebreyesus

25. हाल ही में आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) के द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत का विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है?
- 6.9%
  • आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) के द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में भारत की वास्तविक जीडीपी 6.9% और वित्त वर्ष 2023-24 में 6.2% बढ़ने का अनुमान है |
  • OECD: Organisation for Economic Cooperation and Development
  • Established: 16 April 1948
  • HQ: Paris, France
  • Secretary-General: Mathais Cormann

26. हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप के द्वारा छोटे व्यवसाय के सहयोग के लिए कौनसी पहल की शुरुआत की गई है?
SMBSaathi Utsav
  • WhatsApp India ने छोटे व्यवसायों को अपना व्यवसाय चलाने के लिए WhatsApp Business ऐप जैसे डिजिटल माध्यमों को अपनाने में मदद करने के लिए एक 'SMBSaathi Utsav' पहल शुरू की है।

  • व्हाट्सएप की पहल का उद्देश्य छोटे व्यवसायों को व्हाट्सएप के माध्यम से अपने व्यवसाय की क्षमता को अनलॉक करने में मदद करना है।
  • WhatsApp
  • Established: 2009
  • HQ: Menlo Park, California, United States
  • CEO: Will Cathcart

28. हाल ही में किसे महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MGNREGA) का लोकपाल नियुक्त किया गया है?
एन जे ओझा
  • एमएसयू के पूर्व रजिस्ट्रार एन जे ओझा को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MGNREGA) के तहत 2 साल के लिए लोकपाल नियुक्त किया गया है।
  • MGNREGA: इसे भारत में रोजगार सृजन और सामाजिक सुरक्षा बढ़ाने के लिए 2005 में शुरू किया गया था।
  • यह ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत एक मांग संचालित मजदूरी रोजगार योजना है |

29. हाल ही में केंद्रीय वित्त मंत्री के द्वारा समावेशी बैंकिंग में सुधार, छोटे व्यवसाय, और कृषि समर्थन के लिए कौनसी सामान्य सुधार एजेंडा लांच किया गया है?
- EASE 5.0
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने EASENext कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSB) के लिए EASE (एन्हांस्ड एक्सेस एंड सर्विस एक्सीलेंस) 5.0 'सामान्य सुधार एजेंडा' लॉन्च किया है।
  • EASE 5.0 डिजिटल ग्राहक अनुभव, और एकीकृत और समावेशी बैंकिंग पर ध्यान केंद्रित करेगा, जिसमें छोटे व्यवसायों और कृषि का समर्थन करने पर जोर दिया जाएगा।

30. हाल ही में किस दिन विश्व प्रत्यायन दिवस (World Accreditation Day) मनाया गया है?
9 जून
  • प्रत्येक वर्ष 9 जून को विश्व प्रत्यायन दिवस (World Accreditation Day) मनाया जाता है |
  • विश्व प्रत्यायन दिवस (World Accreditation Day) का उद्देश्य व्यापार बढ़ाना और पर्यावरण स्वास्थ्य और सुरक्षा चिंताओं को दूर करने जैसे उद्देश्यों को पूरा करना है |

31. हाल ही में बिम्सटेक के द्वारा अपना कौनसा वर्षगांठ मनाया गया है?
25वा
  • बे आफ बेंगल इनीशिएटिव फॉर मल्टी सेक्टरल टेक्निकल एंड इकोनामिक ऑपरेशन (BIMSTEC) के द्वारा अपना 25वा वर्षगांठ मनाया गया है |
  • BIMSTEC: The Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation
  • Established: 6 June 1997
  • HQ: Dhaka, Bangladesh
  • Members: India, Nepal, Myanmar, Thailand, Bangladesh, Sri Lanka, and Bhutan

32. हाल ही में किसे भारत-यूनाइटेड किंग्डम कल्चर प्लेटफार्म के नए राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है?
ए आर रहमान
  • जाने माने भारतीय संगीतकार एआर रहमान (AR Rahman) को सीजन ऑफ़ कल्चर प्लेटफार्म का राजदूत नियुक्त किया गया है, जो भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ का प्रतीक है।
  • इसे आधिकारिक तौर पर भारत-ब्रिटेन के बीच सांस्कृतिक विकास के लिए लॉन्च किया गया था |

----------

33. हाल ही में किस दिन "बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस" मनाया गया है?
12 जून
  • बाल श्रम की वैश्विक सीमा और इसे खत्म करने के लिए आवश्यक कार्रवाई और प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 12 जून को "बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस" मनाया जाता है |
  • अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के पहल पर "बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस" मनाया जाता है |
  • "बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस" 2022 का विषय (Theme): "यूनिवर्सल सोशल प्रोटेक्शन टू ऐंड चाइल्ड लेबर"
  • ILO: International Labour Organization
  • Established: 1919
  • HQ: Geneva, Switzerland
  • Director-General: Gilbert F. Hongbo

34. हाल ही में किस भारतीय राजनयिक को संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के दूत के रूप में नियुक्त किया गया है?
अमनदीप सिंह गिल
  • संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अंतरराष्ट्रीय डिजिटल सहयोग के कार्यक्रमों के समन्वय के लिए वरिष्ठ भारतीय राजनयिक अमनदीप सिंह गिल को प्रौद्योगिकी पर अपना दूत नियुक्त किया है।
  • United Nations (UN)
  • Established: 24 October 1945
  • HQ: New York
  • Secretary-General: Antonio Guterres

35. हाल ही में कहां 'भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण' (IN-SPACe) केंद्र के मुख्यालय का उद्घाटन किया गया है?
- बोपल
  • 10 जून 2022 को प्रधान मंत्री मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद के बोपल में 'भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण' (IN-SPACe) केंद्र के मुख्यालय का उद्घाटन किया।
  • यह सरकारी और निजी दोनों संस्थाओं की अंतरिक्ष गतिविधियों के प्रचार, प्रोत्साहन और विनियमन के लिए अंतरिक्ष विभाग में एक स्वायत्त और एकल खिड़की नोडल एजेंसी है।
  • 'भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण' (IN-SPACe) का स्थापना जून 2020 में हुआ था |

36. हाल ही में किस देश ने अनिवार्य मौत की सजा को खत्म करने का घोषणा किया है?
मलेशिया
  • मलेशिया की सरकार के अनुसार अब अदालतों के विवेक पर मौत की सजा को वैकल्पिक दंड से बदल दिया जा सकेगा |
  • Malaysia
  • Capital: Kuala Lumpur
  • Currency: Ringgit
  • PM: Ismail Sabri Yaakob

37. हाल ही में किस देश ने चंद्रमा का नया भूवैज्ञानिक नक्शा जारी किया है?
चीन
  • चीन ने चंद्रमा का एक नया भूवैज्ञानिक नक्शा जारी किया है, जो उसके अनुसार अब तक का सबसे विस्तृत नक्शा है |
  • इससे पहले सबसे पहली बार संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के द्वारा 2020 में चंद्रमा का भूवैज्ञानिक नक्शा जारी किया था |
  • चीन की अंतरिक्ष एजेंसी का नाम "CNSA" है |
  • China Capital: Beijing
  • Currency: Yuan or Renminbi
  • President: Xi Jinping

38. हाल ही में किसे आरबीएल बैंक के नए प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (MD & CEO) के रूप में नियुक्त किया गया है?
आर सुब्रमण्यम कुमार
  • हाल ही में आरबीआई के द्वारा आरबीएल बैंक के नए प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (MD & CEO) के रूप में आर सुब्रमण्यम कुमार की नियुक्ति को स्वीकृति दे दिया गया है |
  • RBL Bank
  • Established: August 1943
  • HQ: Mumbai
  • Tagline: Apno ka Bank
  • MD & CEO: R Subramaniakumar

39. हाल ही में किस अंतरराष्ट्रीय संगठन द्वारा बहुभाषावाद-आधारित भारत-प्रायोजित प्रस्ताव को अपनाया गया है जिसमें पहली बार हिंदी भाषा का उल्लेख किया गया है?
संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA)
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) ने बहुभाषावाद पर एक भारत-प्रायोजित प्रस्ताव अपनाया है जिसमें पहली बार हिंदी भाषा का उल्लेख किया गया है।
  • पारित प्रस्ताव में संयुक्त राष्ट्र से हिंदी सहित आधिकारिक और गैर-सरकारी दोनों भाषाओं में महत्वपूर्ण संचार और संदेशों का प्रसार जारी रखने का आग्रह किया गया है।
  • संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाएं अरबी, चीनी, अंग्रेजी, फ्रेंच, रूसी और स्पेनिश हैं।
  • United Nations (UN)
  • Established: 24 October 1945
  • HQ: New York
  • Secretary-General: Antonio Guterres

40. हाल ही में कहां केंद्रीय वित्त मंत्री के द्वारा राष्ट्रीय सीमा शुल्क और जीएसटी संग्रहालय "धरोहर" राष्ट्र को समर्पित किया गया है?
- पणजी
  • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गोवा में राष्ट्रीय सीमा शुल्क और जीएसटी संग्रहालय 'धरोहर' राष्ट्र को समर्पित किया।
  • धरोहर देश में अपनी तरह का एक संग्रहालय है जो न केवल देश भर में भारतीय सीमा शुल्क द्वारा जब्त की गई कलाकृतियों को प्रदर्शित करता है बल्कि आम जनता के ज्ञान के लिए बुनियादी सीमा शुल्क प्रक्रियाओं को भी दर्शाता है।

41. हाल ही में भारत सरकार के द्वारा किस पड़ोसी देश के साथ पुनः बस सेवा शुरू कर दिया गया है?
बांग्लादेश
  • COVID-19 महामारी के कारण निलंबन के दो साल बाद भारत और बांग्लादेश की सीमा पार बस सेवा फिर से शुरू हो गई है।
  • फ्लैग ऑफ ने दोनों देशों के बीच अखौरा-अगरतला और बेनापोल-हरिदासपुर एकीकृत चेक पोस्ट (आईसीपी) के माध्यम से बस सेवाओं के उद्घाटन को चिह्नित किया है।
  • Bangladesh
  • Capital: Dhaka
  • PM: Sheikh Hasina
  • President: Abdul Hamid










Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


Get more General Knowledge(GK) Click Here


To Read Daily Vocabulary Click Here


Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Go to Home

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts