28 29 June 2022 Daily Current Affairs PDF Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education





Join us via

Daily Current Affairs: 28,29/06/2022

नमस्कार दोस्तों, Target All Rounder के Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |









1. हाल ही में किस राज्य सरकार के द्वारा तीर्थ यात्रियों के लिए "काशी यात्रा योजना" लांच किया गया है?
कर्नाटक
  • कर्नाटक सरकार के द्वारा तीर्थ यात्रियों के लिए "काशी यात्रा योजना" लांच किया गया है |
  • कर्नाटक सरकार की "काशी यात्रा योजना" के तहत 30000 तीर्थ यात्रियों को ₹5000 नगद सहायता दिया जाएगा जो उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर की यात्रा करना चाहते हैं |
  • Karnataka
  • Capital: Bengaluru
  • Formation: 01 November 1956
  • CM: Basavaraj Bommai
  • Governor: Thawar Chand Gehlot

2. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय (MoE) के द्वारा जारी पहली "परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स फॉर डिस्ट्रिक्ट (PGI-D)" में किस जिला ने पहला स्थान प्राप्त किया है?
जयपुर
  • शिक्षा मंत्रालय (MoE) के द्वारा जारी पहली "परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स फॉर डिस्ट्रिक्ट (PGI-D)" में राजस्थान की तीन जिला जयपुर, सीकर और झुंझुनू शीर्ष तीन स्थान पर बने हुए हैं |
  • राजस्थान के यह 3 जिले जयपुर, सीकर और झुंझुनू परिभाषित विभिन्न मापदंडों के तहत कुल मिलाकर 80% से अधिक स्कोर किया है।
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री: श्री धर्मेंद्र प्रधान

3. हाल ही में किसे दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है?
न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा
  • दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा को नियुक्त किया गया है |
  • उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा को दिल्ली उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई है।
  • उन्होंने न्यायमूर्ति डीएन पटेल का स्थान लिया, जो 13 मार्च को सेवानिवृत्त हुए थे।
  • Delhi
  • Chief Minister: Arvind Kejriwal
  • Lieutenant Governor: Vinai Kumar Saxena
  • Delhi Police Commissioner: Rakesh Asthana
  • Lokayukta: Harish Chanra Mishra

4. हाल ही में जाने-माने क्रिकेटर 'इयोन मोर्गन' ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का घोषणा किया है, वह किस देश के क्रिकेट खिलाड़ी हैं?
- इयोन मोर्गन
  • इंग्लैंड के जाने-माने क्रिकेटर 'इयोन मोर्गन' ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का घोषणा किया है
  • 'इयोन मोर्गन', जिन्होंने 2019 में इंग्लैंड को 50 ओवर के विश्व कप में जिताया |
  • 'इयोन मोर्गन' ने रिकॉर्ड 126 एकदिवसीय और 72 टी 20 में इंग्लैंड की कप्तानी की।
  • उन्होंने अपने नाम कई रिकॉर्ड्स के साथ संन्यास लिया, जिसमें इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक एकदिवसीय रन (6,957) शामिल हैं।
  • ICC: International Cricket Council
  • HQ: Dubai, United Arab Emirates
  • Established: 15June1909
  • Chairman: Greg Barclay
  • CEO: Geoff Allardyce

5. हाल ही में जनजातीय मामलों के मंत्रालय और मेटा (फेसबुक) के संयुक्त पहल से आदिवासी समुदायों के उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए किस कार्यक्रम के दूसरे चरण का शुभारंभ किया गया है?
- GOAL
  • जनजातीय मामलों के मंत्रालय और मेटा (फेसबुक) के संयुक्त पहल से आदिवासी समुदायों के उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए "GOAL" कार्यक्रम के दूसरे चरण का शुभारंभ किया गया है |
  • GOAL प्रोग्राम 15 मई 2020 को फेसबुक द्वारा जनजातीय मामलों के मंत्रालय के साथ साझेदारी में लॉन्च किया गया था।
  • GOAL: Going Online As Leaders
  • जनजातीय मामलों के मंत्री: श्री अर्जुन मुंडा
  • Meta (Formerly Facebook)
  • Established: February 2004
  • HQ: Menlo Park, California, United States
  • CEO: Mark Zuckerberg

6. केंद्रीय पशुपालन और डेयरी विभाग (DAHD) के द्वारा कर्नाटक में कौनसी स्वास्थ्य प्रोजेक्ट लॉन्च किया गया है?
वन हेल्थ
  • केंद्रीय पशुपालन और डेयरी विभाग (DAHD) ने कर्नाटक के बेंगलुरु में 'वन हेल्थ' पर पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च किया है।
  • यह एक बहु-क्षेत्रीय दृष्टिकोण है जो समग्र स्वास्थ्य के लिए मानव, पशु और पर्यावरण स्वास्थ्य और अंतर-संयोजन और तीनों की अन्योन्याश्रयता को ध्यान में रखता है।
  • 'वन हेल्थ' पर पायलट प्रोजेक्ट केंद्रीय पशुपालन और डेयरी विभाग (DAHD) और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के वित्तीय सहायता से चलाया जा रहा है |
  • केंद्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्री: श्री पुरुषोत्तम रुपाला

7. हाल ही में किस स्टार्टअप कंपनी ने प्रतिष्ठित "ग्लोबल एयरवार्डस सर्वश्रेष्ठ ड्रोन संगठन पुरस्कार जीता है?
- आईजी ड्रोन (IG Drones)
  • दिल्ली स्थित ड्रोन एंटरप्राइज प्लेटफॉर्म "आईजी ड्रोन" को एयरवर्ड द्वारा "सर्वश्रेष्ठ ड्रोन संगठन - स्टार्ट-अप श्रेणी" से सम्मानित किया गया है।
  • स्टार्टअप प्लेटफॉर्म "आईजी ड्रोन" को स्थानीय समुदायों की मदद करने और प्राकृतिक आपदाओं और आपदाओं के दौरान विविध हितधारकों को प्रौद्योगिकी तक पहुंच प्रदान करने के दृष्टिकोण के लिए पुरस्कार के लिए चुना गया है।

8. हाल ही में 'संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन 2022' का आयोजन कहां किया गया है?
- लिस्बन
  • पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में 'संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन 2022' का आयोजन किया गया है |
  • 'संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन 2022' में भारतीय प्रतिनिधित्व केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान और प्रौद्योगिकी, डॉ जितेंद्र सिंह के द्वारा किया गया है |
  • सम्मेलन की सह-मेजबानी केन्या और पुर्तगाल की सरकारों द्वारा की गई है।
  • Portugal
  • Capital: Lisbon
  • Currency: Euro
  • PM: Antonio Costa
  • President: Marcelo Rebelo de Sousa

9. हाल ही में विश्व बैंक के द्वारा भारत में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के लिए कितनी मूल्य की ऋण राशि स्वीकृत की गई है?
- $250 मिलियन
  • विश्व बैंक के द्वारा सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए भारत सरकार के कार्यक्रम का समर्थन करने के लिए $250 मिलियन के वित्तपोषण को मंजूरी दी है।
  • हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के केवल 1% वाहनों के साथ, भारत में दुर्घटना से संबंधित सभी मौतों का लगभग 10% हिस्सा है।
  • World Bank
  • Established: जुलाई 1944
  • HQ: Washington, D.C., United States
  • President: David Malpass (USA)
  • Vice-President: Junaid Kamal Ahmed (Bangladesh)

10. हाल ही में किस कंपनी ने ऑफलाइन UPI और वियरेबल एटीएम कार्ड लांच किया है?
- ऐसमनी (AceMoney)
  • अग्रणी फिनटेक सेवा कंपनी AceMoney ने UPI 123Pay भुगतान और पहनने योग्य ATM कार्ड लॉन्च किए हैं।
  • UPI 123Pay से भुगतान लोगों को फीचर फोन का उपयोग करके स्मार्टफोन या इंटरनेट कनेक्शन के बिना कैशलेस लेनदेन करने की सुविधा देता है।
  • AceMoney ट्रांसफर एक ऑनलाइन मनी ट्रांसफर करने वाली कंपनी है, जो आपको अपना पैसा ऑनलाइन भेजने में मदद करती है।
  • Acemoney मलयालम और तमिल में UPI 123Pay सेवाओं को लॉन्च करने वाली भारत की पहली कंपनी है।

11. हाल ही में किसने "मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड 2022" जीता है?
- ख़ुशी पटेल
  • यूनाइटेड किंगडम की बायोमेडिकल छात्रा ख़ुशी पटेल को मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2022 का विजेता घोषित किया गया है।
  • जबकि गुयाना की रौशनी रजाक को मिस टीन इंडिया वर्ल्डवाइड 2022 घोषित किया गया।
  • "मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड 2022" में अमेरिका की वैदेही डोंगरे को फर्स्ट रनर-अप घोषित किया गया, जबकि श्रुतिका माने को सेकेंड रनर-अप घोषित किया गया है।

12. वस्तु और सेवा कर (GST) 2022 के नियमों के अनुसार जीएसटी मुआवजा उपकर लगाने का समय-सीमा कब तक के लिए बढ़ा दिया गया है?
31 मार्च 2026
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चंडीगढ़ में हो रही 47वीं जीएसटी परिषद की बैठक की अध्यक्षता किए हैं।
  • वस्तु और सेवा कर (GST) 2022 के नियमों के अनुसार जीएसटी मुआवजा उपकर लगाने का समय-सीमा लगभग 4 साल बढ़ाकर 31 मार्च, 2026 कर दिया है।
  • वर्तमान उपकर की लेवी 30 जून को खत्म होने वाली थी।
  • जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर से प्राप्त राजस्व का उपयोग पिछले दो वित्तीय वर्षों में राज्यों को भुगतान किए गए उधार और मुआवजे के बकाया के भुगतान के लिए किया जाता है।

वस्तु और सेवा कर (Goods and Servises Tax-GST) क्या है?

  • वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) एक अप्रत्यक्ष कर (या उपभोग कर) है जिसका उपयोग भारत में वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति पर किया जाता है। यह एक व्यापक, बहुस्तरीय, गंतव्य-आधारित कर है: व्यापक क्योंकि इसमें कुछ राज्य करों को छोड़कर लगभग सभी अप्रत्यक्ष कर शामिल हैं।
  • कर संग्रह के लिए वस्तुओं और सेवाओं को पांच अलग-अलग टैक्स स्लैब में विभाजित किया गया है: 0%, 5%, 12%, 18% और 28%
  • हालांकि, पेट्रोलियम उत्पादों, मादक पेय और बिजली पर जीएसटी के तहत कर नहीं लगाया जाता है और इसके बजाय अलग-अलग राज्य सरकारों द्वारा पिछली कर प्रणाली के अनुसार अलग से कर लगाया जाता है।
  • वस्तु और सेवा कर (GST) 1 जुलाई 2017 से भारत सरकार द्वारा भारत के संविधान के 101वें संशोधन के कार्यान्वयन के माध्यम से लागू हुआ जो केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए मौजूदा कई करों को बदल दिया।
  • वस्तु और सेवा कर दिवस: 1 जुलाई

13. हाल ही में किस वित्तीय कंपनी को आरबीआई के द्वारा प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट लाइसेंस दिया गया है?
मुफिन फाइनेंस
  • गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी 'Mufin Finance' को सेमी-क्लोज्ड प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट लाइसेंस जारी करने के लिए आरबीआई की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है।
  • यह पीपीआई लाइसेंस डिजिटल बैंकों, फिनटेक फर्मों और बड़े उपभोक्ता-सामना करने वाले अनुप्रयोगों को ऋण देने के लिए डिजिटल भुगतान समाधान जैसी सुविधाओं को रोल आउट करने की अनुमति देगा।
  • आरबीआई से ऐसा लाइसेंस प्राप्त करने वाली यह चौथी गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी है |
  • आरबीआई से ऐसा लाइसेंस प्राप्त अन्य तीन गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी बजाज फिनसर्व, मनापुरम और पॉल मर्चेंट है।
  • Mufin Finance
  • Founded: 2016

14. हाल ही में कौनसे दो देश राष्ट्रमंडल संघ (Commonwealth Association) के नए सदस्य बने हैं?
टोगो और गैबॉन
  • राष्ट्रमंडल संघ में टोगो और गैबॉन के प्रवेश के बाद राष्ट्रमंडल राष्ट्र में अब 56 सदस्य राष्ट्र हो गए हैं।
  • कॉमनवेल्थ ऑफ नेशंस, जिसे कॉमनवेल्थ के रूप में जाना जाता है, 56 सदस्य राज्यों का एक राजनीतिक संघ है, जिनमें से अधिकांश ब्रिटिश साम्राज्य के पूर्व क्षेत्र हैं।
  • राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों का 26वां बैठक का आयोजन 24 से 25 जून 2022 तक रवांडा में किया गया है |
  • राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों का 26वां बैठक 2022 का विषय 'एक सामान्य भविष्य प्रदान करना: कनेक्टिंग, इनोवेटिंग, ट्रांसफॉर्मिंग' है |
  • राष्ट्रमंडल संघ महासचिव: पेट्रीसिया स्कॉटलैंड

15. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन संघ के नए अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है?
मोहम्मद जलूद
  • अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन संघ के नए अध्यक्ष के रूप में 'मोहम्मद जलूद' (इराक) चुना गया है |
  • IWF: International Weightlifting Federation
  • Formation: 1905
  • HQ: Lausanne, Switzerland
  • President: Mohammed Jalood

16. भारतीय सार्वजनिक उपक्रमों के जनक कहे जाने वाले तथा सेल (SAIL) के पूर्व चेयरमैन का हाल ही में निधन हो गया है, उनका नाम क्या है?
डॉ. व् कृष्णामूर्ति
  • भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) और मारुति उद्योग (अब मारुति सुजुकी) जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के पूर्व अध्यक्ष डॉ वी कृष्णमूर्ति का निधन हो गया है।
  • उनकी सेवाओं के लिए उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

17. हाल ही में 'राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों का 26वां बैठक (CHOGM) 2022' का आयोजन कहां किया गया है?
- रवांडा
  • राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों का 26वां बैठक का आयोजन 24 से 25 जून 2022 तक रवांडा में किया गया है |
  • राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों का 26वां बैठक 2022 का विषय 'एक सामान्य भविष्य प्रदान करना: कनेक्टिंग, इनोवेटिंग, ट्रांसफॉर्मिंग' है |
  • राष्ट्रमंडल संघ में टोगो और गैबॉन के प्रवेश के बाद राष्ट्रमंडल राष्ट्र में अब 56 सदस्य राष्ट्र हो गए हैं।
  • कॉमनवेल्थ ऑफ नेशंस, जिसे कॉमनवेल्थ के रूप में जाना जाता है, 56 सदस्य राज्यों का एक राजनीतिक संघ है, जिनमें से अधिकांश ब्रिटिश साम्राज्य के पूर्व क्षेत्र हैं।
  • राष्ट्रमंडल संघ महासचिव: पेट्रीसिया स्कॉटलैंड

18. हाल ही में किस दिन "राष्ट्रीय बीमा जागरूकता दिवस" मनाया गया है?
28 जून
  • बीमा के बारे में जागरूकता पैदा करने और लोगों को बीमा योजनाओं में निवेश के लाभों के बारे में जागरूक करने के लिए प्रत्येक वर्ष 28 जून को राष्ट्रीय बीमा जागरूकता दिवस मनाया जाता है |
  • भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में एक नियामक निकाय है, और इसे भारत में बीमा और पुनर्बीमा उद्योगों को विनियमित और लाइसेंस देने का काम सौंपा गया है।
  • IRDAI: Insurance Regulatory and Development Authority of India
  • HQ: Hyderabad
  • Established: 1999
  • Chairman: Debasish Panda

19. हाल ही में पंजाब सरकार के द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कितने मूल्य राशि की बजट पेश की गई है?
- ₹1,55,859.78 करोड
  • पंजाब राज्य में आम आदमी पार्टी (AAP) के द्वारा बनाई गई सरकार की पहली बजट पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ₹1,55,859.78 करोड मूल्य राशि की बजट पेश की गई है |
  • Punjab
  • Capital: Chandigarh
  • CM: Bhagwant Mann
  • Governor: Banwarilal Purohit

20. हाल ही में किस दिन 'अंतरराष्ट्रीय उष्णकटिबंधीय दिवस' मनाया गया है?
29 जून
  • 'अंतरराष्ट्रीय उष्णकटिबंधीय दिवस' प्रतिवर्ष 29 जून को मनाया जाता है। यह आयोजन उष्णकटिबंधीय के महत्व और इन क्षेत्रों में सामना की जाने वाली पर्यावरणीय और सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों पर प्रकाश डालता है।
  • उष्णकटिबंधीय राष्ट्र वे हैं जो मकर रेखा और कर्क रेखा के बीच स्थित हैं तथा यह दिन उष्णकटिबंधीय देशों के सामने आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डालता है।

21. हाल ही में किस दिन "राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस" मनाया गया है?
29 जून
  • प्रसिद्ध प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती को चिह्नित करने के लिए प्रत्येक वर्ष 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है |
  • यह दिन आर्थिक योजना और सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके बहुमूल्य योगदान की मान्यता में मनाया जाता है।
  • "राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस" का उद्देश्य: देश के विकास के लिए सामाजिक-आर्थिक योजना और नीति निर्माण में सांख्यिकी के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना।
  • "राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस" विषय (Theme) 2022: सतत विकास के लिए डेटा (Data for Sustainable Development)

22. हाल ही में किस देश ने 5 राष्ट्रों के संगठन ब्रिक्स (BRICS) में सदस्य के रूप में जुड़ने के लिए आवेदन दिया है?
- ईरान
  • ईरान और अर्जेंटीना ने 5 राष्ट्रों के संगठन ब्रिक्स (BRICS) में सदस्य के रूप में जुड़ने के लिए आवेदन दिया है |
  • ब्रिक्स पांच विकसित और विकासशील राष्ट्रों ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका का एक समूह है।
  • अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज ने भी अर्जेंटीना के ब्रिक्स में शामिल होने की अपनी इच्छा दोहराई है।
  • BRICS: A group of Brazil, Russia, India, China, and South Africa
  • Established: June 2006
  • HQ: Shanghai, China

  • Iran
  • Capital: Tehran
  • Currency: Iranian rial

  • Argentina
  • Capital: Buenos Aires
  • Currency: Argentina Peso

23. हाल ही में केंद्र सरकार के द्वारा डाक सेवकों के कर्मचारियों के लिए कौनसी ई-लर्निंग पोर्टल लॉन्च किया गया है?
- 'डाक कर्मयोगी'
  • केंद्रीय संचार मंत्री, अश्विनी वैष्णव और संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान के द्वारा डाक सेवकों के कर्मचारियों के लिए 'डाक कर्मयोगी' ई-लर्निंग पोर्टल लॉन्च किया गया है
  • यह पोर्टल लगभग चार लाख ग्रामीण डाक सेवकों और विभागीय कर्मचारियों की दक्षताओं का विकास करेगा।
  • यह पोर्टल 'मिशन कर्मयोगी' के विजन के तहत विकसित किया गया है।
  • Indian Post
  • Established: 01 October 1854
  • Jurisdiction: Government of India, Department of Post, Ministry of Communication
  • HQ: New Delhi
  • Secretary: Vineet Pandey

24. हाल ही में जाने-माने हॉकी खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता का निधन हो गया है, उनका नाम क्या है?
वरिंदर सिंह
  • जाने-माने हॉकी खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता का निधन हो गया है 'वरिंदर सिंह' का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • वह 1972 के म्यूनिख ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता टीम और एम्स्टर्डम में 1973 विश्व कप में रजत पदक का भी हिस्सा थे।
  • उन्हें 2007 में प्रतिष्ठित ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

25. हाल ही में किसे रिलायंस जिओ इन्फोकॉम के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है?
आकाश अंबानी
  • रिलायंस जिओ इन्फोकॉम के बोर्ड ने मुकेश अंबानी के पुत्र आकाश अंबानी को अपना अध्यक्ष नियुक्त करने की मंजूरी दे दिया है।
  • पंकज मोहन पवार को जियो का प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त करने को भी मंजूरी मिल गई है।
  • रिलायंस जिओ इन्फोकॉम के बोर्ड ने कंपनी के अतिरिक्त निदेशक के रूप में रमिंदर सिंह गुजराल और केवी चौधरी की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है।
  • रिलायंस जिओ के निदेशक पद से मुकेश अंबानी के इस्तीफे के बाद उनके बेटे आकाश अंबानी को रिलायंस जिओ इन्फोकॉम के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है |












Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


Get more General Knowledge(GK) Click Here


To Read Daily Vocabulary Click Here


Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Go to Home

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts