4 and 5 May 2022 Daily Current Affairs PDF Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education





Join us via

Daily Current Affairs: 4-5/05/2022

नमस्कार दोस्तों, Target All Rounder के Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |








1. हाल ही में आयोजित 'खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021' में किस विश्वविद्यालय ने पहला स्थान हासिल किया है?
जैन यूनिवर्सिटी
  • 'खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021' में 20 स्वर्ण 7 रजत और 5 कांस्य पदक के साथ 'जैन यूनिवर्सिटी' (कर्नाटक) ने पहला स्थान हासिल किया है |
  • 'खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021' में 17 स्वर्ण पदक के साथ 'लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी' दूसरे और 15 स्वर्ण पदक के साथ 'पंजाब यूनिवर्सिटी' तीसरे स्थान पर रहा है |
  • COVID-19 के कारण हुए विलंब के कारण 'खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021' का आयोजन अब बेंगलुरु के 'श्री कांतीरवा स्टेडियम' में 24 अप्रैल से मई 2022 तक किया गया है |
  • हाल ही में 'खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021' के लिए शुभंकर 'वीरा (VEERA)' लांच की गई है |

2. हाल ही में कहां 'सत्यजीत रे फिल्म फेस्टिवल 2022' का आयोजन किया गया है?
मुंबई
  • 2 से 4 मई 2022 तक नेशनल म्यूजियम आफ इंडियन सिनेमा मुंबई में 'सत्यजीत रे फिल्म फेस्टिवल 2022' का आयोजन किया गया है |
  • सत्यजीत रे एकमात्र भारतीय डायरेक्टर हैं जिनको ऑस्कर पुरस्कार मिल पाया है |
  • सत्यजीत रे (बंगाली, 2 मई 1921 - 23 अप्रैल 1992) एक भारतीय फिल्म निर्माता, पटकथा लेखक, वृत्तचित्र फिल्म निर्माता, लेखक, निबंधकार, गीतकार, पत्रिका संपादक, चित्रकार, सुलेखक और संगीतकार थे। सत्यजीत रे को व्यापक रूप से सभी समय के महानतम फिल्म निर्माताओं में से एक माना जाता है |

3. हाल ही में आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (MPC) के द्वारा नकद आरक्षित अनुपात (CRR) बढ़ाकर कितना प्रतिशत कर दिया गया है?
- 4.5%

  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक नीति, मई 2022 के अनुसार प्रमुख दरें इस प्रकार हैं:-

  1. रेपो दर: 4.40%
  2. रिवर्स रेपो दर: 3.35%
  3. बैंक दर और एमएसएफ (सीमांत स्थायी सुविधा) दर: 4.65%
  4. सीआरआर (नकद आरक्षित अनुपात): 4.5%
  5. अस्थाई जमा सुविधा (एसडीएफ) दर: 4.15%
  6. एसएलआर (सांविधिक तरलता अनुपात): 18%
        • RBI HQ: Mumbai
        • Established: 1 अप्रैल 1935
        • Nationalization: 01 January 1949
        • Governor : शक्तिकांत दास(25th)
        • Deputy Governor: 1. महेश कुमार जैन 2. माइकल देवव्रत पात्रा 3. एम राजेश्वर राव 4. T Rabi Sankar

        4. हाल ही में जारी ''वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स 2022'' में भारत का रैंक क्या है?
        150वां
        • रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स के द्वारा जारी ''वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स 2022'' में भारत अपनी पिछली रैंकिंग 142वीं से 8 स्थान गिरकर 180 देशों की सूची में 150वें स्थान पर है |
        • ''वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स 2022'' में नॉर्वे पहले, डेनमार्क दूसरे, और स्वीडन तीसरे स्थान पर है |
        • ''वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स 2022'' में नॉर्थ कोरिया सबसे निचले पायदान (180वें) पर बना हुआ है |
        • प्रत्येक वर्ष 3 मई को ''विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस'' मनाया जाता है |

        5. हाल ही में किस दिन ''अंतर्राष्ट्रीय अग्निशामक दिवस'' मनाया गया है?
        4 मई
        • प्रत्येक वर्ष 4 मई को ''अंतर्राष्ट्रीय अग्निशामक दिवस'' मनाया जाता है |
        • पहली बार 4 मई 1999 को ''अंतर्राष्ट्रीय अग्निशामक दिवस'' मनाया गया था |
        • यह एक ऐसा समय है जब विश्व समुदाय अग्निशामकों के बलिदानों को पहचान सकता है और उनका सम्मान कर सकता है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनके समुदाय और पर्यावरण यथासंभव सुरक्षित हैं |

        6. हाल ही में किस फिल्म को 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल आफ लॉस एंजेल्स (IFFLA) 2022' में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म पुरस्कार दिया गया है?
        - 'वंस अपॉन ए टाइम इन कोलकाता'
        • आदित्य विक्रम सेनगुप्ता की फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन कोलकाता' को ''इंडियन फिल्म फेस्टिवल आफ लॉस एंजेल्स (IFFLA) 2022'' में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म पुरस्कार दिया गया है |
        • जबकि अनमोल सिद्धू की पंजाबी फिल्म 'जग्गी' को बेस्ट फीचर फिल्म डेब्यू और ऑडियंस चॉइस अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीचर फिल्म पुरस्कार मिला है |

        7. हाल ही में जाने-माने टेनिस खिलाड़ी केविन एंडरसन ने सन्यास का घोषणा किया है, वह किस देश के टेनिस खिलाड़ी हैं?
        साउथ अफ्रीका
        • दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन, एक पूर्व विंबलडन और यूएस ओपन फाइनलिस्ट, जो अपनी शानदार सर्विस के लिए जाने जाते हैं, ने 35 साल की उम्र में पेशेवर टेनिस से संन्यास की घोषणा किया है |

        8. हाल ही में कहां दूसरे ''भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन 2022'' का आयोजन किया गया है?
        डेनमार्क
        • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी डेनमार्क, आइसलैंड, फिनलैंड, स्वीडन और नॉर्वे के प्रधानमंत्रियों के साथ दूसरे ''भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन 2022" में भाग लिए हैं |
        • दूसरे ''भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन 2022'' की मेजबानी डेनमार्क कर रहा है।
        • शिखर सम्मेलन का मुख्य फोकस यह है कि भारत और नॉर्डिक देशों के बीच द्विपक्षीय जुड़ाव के एजेंडे को कैसे आगे बढ़ाया जाए |
        • पहला भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन 2018 में स्टॉकहोम में हुआ था |

        9. हाल ही में कहां 12वीं ''हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2022'' का आयोजन किया गया है?
        गोवा
        • 12वीं ''हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2022'' का आयोजन गोवा में किया गया है |
        • गोवा में शुरू होने वाली 12वीं ''हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2022'' में कुल 29 टीमें ट्रॉफी के लिए मुकाबला करेंगी |
        • Goa
        • Capital: Panji
        • CM: Pramod Sawant
        • Governor: पी एस श्रीधारण पिल्लई

        10. हाल ही में जारी टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) रैंकिंग में किस यूनिवर्सिटी ने पहला स्थान हासिल किया है?
        - वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी
        • टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) रैंकिंग में वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी (ऑस्ट्रेलिया) शीर्ष पर है; इसके बाद एरिज़ोना स्टेट यूनिवर्सिटी (द यूएस), वेस्टर्न यूनिवर्सिटी (कनाडा) का स्थान है |
        • भारत के 8 विश्वविद्यालय दुनिया के शीर्ष 300 विश्वविद्यालयों में शामिल हैं, इस तरह से वैश्विक स्तर पर भारत चौथे स्थान पर है |
        • भारत से 'अमृता विश्व विद्यापीठम' (41वां), 'लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी' (74वां) हैं |

        11. हाल ही में कौन 'वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप 2022' जीत कर सबसे उम्रदराज स्नूकर चैंपियन बन गया है?
        रोनी ओ'सुल्लीवान (Ronnie O'Sullivan)
        • इंग्लैंड के 46 वर्षीय रोनी ओ'सुल्लीवान (Ronnie O'Sullivan) 'वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप 2022' जीत कर सबसे उम्रदराज स्नूकर चैंपियन बन गए हैं |
        • 'वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप 2022' का आयोजन इंग्लैंड के क्रूसिबल थियेटर, शेफील्ड में 16 अप्रैल से 2 मई 2022 तक किया गया था |

        12. हाल ही में किस ''विश्व अस्थमा दिवस'' दिन मनाया गया है?
        3 मई
        • विश्व अस्थमा दिवस हर साल मई महीने के पहले मंगलवार को दुनिया भर में अस्थमा के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है, जो इस वर्ष 3 मई को मनाया जा रहा है |
        • अस्थमा, एक ऐसी स्थिति जिसमें वायुमार्ग संकीर्ण हो जाता है और अतिरिक्त बलगम पैदा कर सकता है |
        • ''विश्व अस्थमा दिवस'' 2022 का विषय (Theme): 'क्लोजिंग गैप्स इन अस्थमा केयर'

        13. हाल ही में बीसीसीआई के द्वारा किस पत्रकार पर 2 वर्ष का प्रतिबंध लगा दिया गया है?
        - बोरिया मजूमदार
        • बीसीसीआई ने वरिष्ठ विकेटकीपर 'रिद्धिमान साहा' को धमकाने के लिए पत्रकार 'बोरिया मजूमदार' पर दो साल का प्रतिबंध लगाया है |
        • खेल पत्रकार बोरिया मजूमदार को खिलाड़ियों का साक्षात्कार करने और देश में स्टेडियम में प्रवेश करने से रोक दिया है।
        • बोरिया मजूमदार को बीसीसीआई एपेक्स काउंसिल द्वारा स्वीकृत प्रतिबंधों के हिस्से के रूप में दो साल के लिए मीडिया मान्यता नहीं दी जाएगी |
        • BCCI: Board of Control for Cricket in India
        • Established: 04 December 1928
        • President: Saurav Ganguly (39th)
        • Secretary: Jai Shah

        14. हाल ही में ओलंपियन कमलप्रीत कौर को एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (AIU) के द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया है वह किस खेल से संबंधित है?
        डिस्कस थ्रो
        • ओलंपियन डिस्कस थ्रोअर खिलाड़ी कमलप्रीत कौर को एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (एआईयू) ने प्रतिबंधित पदार्थ के लिए सकारात्मक परीक्षण के कारण निलंबित कर दिया है |
        • एआईयू ने कमलप्रीत कौर के नमूने में स्टैनोजोलोल नामक प्रतिबंधित पदार्थ एनाबॉलिक स्टेरॉयड की उपस्थिति/उपयोग पाया है।
        • कमलप्रीत कौर ने टोक्यो ओलंपिक फाइनल में 63.7 मीटर के थ्रो के साथ छठा स्थान हासिल किया था |

        15. हाल ही में रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा कौनसा ऑपरेशन शुरू किया गया है?
        - "ऑपरेशन सतरक"
        • रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने 5 अप्रैल से 30 अप्रैल 2022 तक "ऑपरेशन सतरक" के तहत एक केंद्रित प्रयास शुरू किया है |
        • "ऑपरेशन सतरक" का उद्देश्य: कर चोरी और तस्करी के उद्देश्य से रेलवे नेटवर्क के माध्यम से ले जाई जा रही अवैध शराब/एफआईसीएन/अवैध तंबाकू उत्पाद/बेहिसाबी सोना और किसी भी अन्य सामान के खिलाफ कार्रवाई करना है |
        • भारत में पहली ट्रेन 16 अप्रैल 1853 को बॉम्बे के बोरी बंदर स्टेशन से ठाणे स्टेशन के बीच 34 किमी की दूरी के लिए चलाई गई थी।
        • रेलवे बोर्ड की स्थापना मार्च 1905 में हुई थी।
        • भारतीय रेलवे में कुल 18 रेलवे जोन (कोलकाता मेट्रो सहित) हैं।
        • भारत के पहले रेल मंत्री: जॉन मथाई
        • वर्तमान केंद्रीय रेल मंत्री: श्री अश्विनी वैष्णव
        • रेलवे बोर्ड के नए अध्यक्ष और कार्यकारी अधिकारीविनय कुमार त्रिपाठी










        Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


        Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


        Get more General Knowledge(GK) Click Here


        To Read Daily Vocabulary Click Here


        Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




        Join us via

        Go to Home

        Post a Comment

        Greetings!!
        Thanks to message us. We will reply you soon...

        Previous Post Next Post

        Recent Posts