27 April 2022 Daily Current Affairs PDF Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education





Join us via

Daily Current Affairs: 27/04/2022

नमस्कार दोस्तों, Target All Rounder के Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |






1. हाल ही में दुनिया के सबसे उम्रदराज महिला का निधन हो गया है उनका नाम क्या है?
- केन तनाका
  • जापान के 'केन तनाका' का 119 वर्ष की आयु में निधन हो गया है जो अब तक दुनिया के सबसे उम्रदराज महिला थी |
  • 119 वर्षीय 'केन तनाका' का जन्म 2 जनवरी 1903 को हुआ था |
  • 119 वर्षीय 'केन तनाका', जीन लुईस कालमेन्ट (122 वर्ष, फ्रांस) के बाद दुनिया की दूसरी सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं |
  • Japan
  • Capital: Tokyo
  • Currency: Japanese Yen
  • PM:  Fumio Kishida
  • Emperor: Naruhito

2. हाल ही में कौन प्रत्येक गांव में सामुदायिक पुस्तकालय खोलने वाला भारत का पहला जिला बन गया है?
- जामताड़ा
  • झारखंड का 'जामताड़ा' जिला प्रत्येक के कुल 118 गांव में सामुदायिक पुस्तकालय खोलने वाला भारत का पहला जिला बन गया है |
  • Jharkhand
  • Formation: 15 November 2000
  • Capital: Ranchi
  • CM: Hemant Soren
  • Governor: रमेश बैस

3. हाल ही में भारतीय महिला हॉकी टीम के पूर्व कप्तान का निधन हो गया है उनका नाम क्या है?
एलवेरा ब्रिटो
  • भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान एलवेरा ब्रिटो का 81 वर्ष की आयु में वृद्धावस्था संबंधी समस्याओं के कारण निधन हो गया है।
  • वह ऐनी लम्सडेन के बाद अर्जुन पुरस्कार (1965) से सम्मानित होने वाली दूसरी महिला हॉकी खिलाड़ी हैं |
  • 'Hockey India' replaced 'Indian Hockey Federation' (1925-2008)
  • Hockey India Established: 2009
  • HQ: New Delhi
  • President: Gyanendro Nigombam

4. हाल ही में 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021' का आयोजन कहां करने का घोषणा किया गया है?
हरियाणा
  • कोविड-19 महामारी के कारण हुए विलंब के कारण अब 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021' का आयोजन हरियाणा में करने का घोषणा किया गया है |
  • 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021' का आयोजन 4 से 13 जून 2022 तक किया जाएगा |
  • युवा एवं खेल मंत्रालय के अनुसार 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021' का आयोजन हरियाणा के पंचकूला के अलावा शाहबाद, अंबाला, चंडीगढ़ और दिल्ली में होंगे।
  • केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री: श्री अनुराग सिंह ठाकुर

5. हाल ही में किस राज्य सरकार के द्वारा सामाजिक जागरूकता अभियान ''सांस'' (SAANS) शुरू किया गया है?
कर्नाटक
  • कर्नाटक सरकार के द्वारा चलाए गए सामाजिक जागरूकता अभियान ''सांस'' (SAANS) के तहत निमोनिया को सफलतापूर्वक रोकने का कार्य किया जाएगा |
  • Karnataka
  • Capital: Bengaluru
  • Formation: 01 November 1956
  • CM: Basavaraj Bommai
  • Governor: Thawar Chand Gehlot

6. हाल ही में किस दिन ''विश्व पेंगुइन दिवस'' मनाया गया है?
- 25 अप्रैल
  • पंख वाले पक्षियों पेंगुइन के महत्व को चिह्नित करने के लिए हर साल 25 अप्रैल को 'विश्व पेंगुइन दिवस' मनाया जाता है।
  • यह दिन ग्रह पर अद्वितीय पक्षियों में से एक को पहचानता है। यह इन करिश्माई उड़ान रहित पक्षियों को मनाने का दिन है।
  • पेंगुइन जलीय उड़ानहीन पक्षियों का एक समूह है।

7. हाल ही में किस देश ने एक साथ दुनिया में सबसे ज्यादा राष्ट्रीय झंडा फहराकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है?
भारत
  • भारत ने एक साथ सबसे अधिक 78,220 राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया है |
  • बिहार के जगदीशपुर के दुलर मैदान में गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आयोजित वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव कार्यक्रम में 78,220 तिरंगा लहराया गया |

8. हाल ही में किसे पहली 'लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार 2022' से सम्मानित किया गया है?
नरेंद्र मोदी
  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को सबसे पहला 'लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है |
  • भारत की स्वर कोकिला और क्वीन ऑफ़ मेलोडी के नाम से प्रसिद्ध गायिका 'लता मंगेशकर' की सम्मान में 'लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार' स्थापित किया गया है |
  • यह पुरस्कार प्रतिवर्ष उस व्यक्ति को दिया जाएगा जिसने राष्ट्र और उसके लोगों के लिए अभूतपूर्व और अनुकरणीय योगदान दिया है।

9. हाल ही में किस खिलाड़ी को ''लॉरियस स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर 2022'' के लिए चुना गया है?
मैक्स वर्स्टापेन
  • मैक्स वर्स्टापेन एक बेल्जियम-डच रेसिंग ड्राइवर है जिन्हें ''लॉरियस स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर 2022'' के लिए चुना गया है |
  • जबकि ओलंपिक स्प्रिंटर ''एलेन थॉम्पसन-हेरा (जमैका) को ''स्पोर्ट्सवुमेन ऑफ द ईयर 2022'' चुना गया है |
  • ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर पुरस्कार: एम्मा रादुकानु (ब्रिटिश)
  • लॉरियस स्पोर्टिंग आइकन अवार्ड: वैलेंटिनो रॉसिक
  • असाधारण उपलब्धि पुरस्कार: रॉबर्ट लेवांडोव्स्की
  • वर्ष की विश्व टीम पुरस्कार: इटली पुरुष फुटबॉल टीम
  • वर्ल्ड कमबैक ऑफ द ईयर अवार्ड: स्काई ब्राउन (स्केटबोर्ड)

10. हाल ही में SIPRI द्वारा जारी रिपोर्ट में सैन्य खर्च मामले में भारत का रैंक क्या है?
तीसरा
  • स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 2021 में भारत का सैन्य खर्च 5.87 लाख करोड़ रुपये या 76.6 बिलियन डॉलर के साथ दुनिया में तीसरा सबसे अधिक है |
  • SIPRI द्वारा जारी रिपोर्ट में सैन्य खर्च मामले में संयुक्त राज्य अमेरिका पहले, चीन दूसरे स्थान पर है |
  • SIPRI: Stockholm International Peace Research Institute
  • Established: 06 May 1966
  • HQ: Stockholm, Sweden









Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


Get more General Knowledge(GK) Click Here


To Read Daily Vocabulary Click Here


Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Go to Home

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts