04 February 2022 Daily Current Affairs PDF Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education





Join us via

Daily Current Affairs: 04/02/2022

नमस्कार दोस्तों, Target All Rounder के Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |







1. गणतंत्र दिवस परेड 2022 में किस झांकी को सर्वश्रेष्ठ झांकी घोषित किया गया है?
- उत्तर प्रदेश
  1. 26 जनवरी 2022 को मनाए गए देश के 73वें गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तर प्रदेश के 'काशी विश्वनाथ झांकी' को सर्वश्रेष्ठ झांकी घोषित किया गया है |
  2. भारत में इस बार 26 जनवरी 2022 को 73वां गणतंत्र दिवस मनाया गया है |
  • भारत इस वर्ष स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में है जिसे पूरे वर्ष तक ''आजादी के अमृत महोत्सव'' के रूप में मनाया जा रहा है |
  • भारत के 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र होने के बाद देश में मजबूत संविधान नहीं था और भारत सरकार अधिनियम 1935 के आधार पर शासन व्यवस्था चल रही थी |
  • देश में एक नई और मजबूत संविधान के निर्माण के लिए 28 अगस्त 1947 को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में एक मसौदा समिति की गठन की गई |
  • इसके उपरांत 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन की अथक प्रयास के बाद देश में 24 जनवरी 1950 को एक मजबूत और दुनिया के सबसे बड़े संविधान का निर्माण हुआ जिसे 26 जनवरी 1950 को पूर्ण रूप से लागू किया गया | इसी दिन को चिन्हित करने के लिए प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को भारतीय गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है |
2. 73वें गणतंत्र दिवस परेड 2022 में किस मार्चिंग दल को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल चुना गया है?
- भारतीय नौसेना और CISF
  1. भारत में इस बार 26 जनवरी 2022 को 73वां गणतंत्र दिवस मनाया गया है |
  2. भारत इस वर्ष स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में है जिसे पूरे वर्ष तक ''आजादी के अमृत महोत्सव'' के रूप में मनाया जा रहा है |
  3. भारत के 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र होने के बाद देश में मजबूत संविधान नहीं था और भारत सरकार अधिनियम 1935 के आधार पर शासन व्यवस्था चल रही थी |
  4. देश में एक नई और मजबूत संविधान के निर्माण के लिए 28 अगस्त 1947 को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में एक मसौदा समिति की गठन की गई |
  5. इसके उपरांत 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन की अथक प्रयास के बाद देश में 24 जनवरी 1950 को एक मजबूत और दुनिया के सबसे बड़े संविधान का निर्माण हुआ जिसे 26 जनवरी 1950 को पूर्ण रूप से लागू किया गया | इसी दिन को चिन्हित करने के लिए प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को भारतीय गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है |
  • Indian Navy
  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • नौसेना प्रमुख: R Hari Kumar
  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर
  • :
  • CISF: Central Industrial Security Force
  • Established: 10 March 1969
  • HQ: New Delhi
  • महानिदेशक: Sheel Vardhan Singh

3. हाल ही में किस देश के द्वारा इंटेलिजेंस सैटेलाइट "NROL-87" लॉन्च किया गया है?
अमेरिका
  • अमेरिका के निजी क्षेत्र के अंतरिक्ष एजेंसी 'SpaceX' के फॉल्कन 9 रॉकेट के द्वारा इंटेलिजेंस सैटेलाइट "NROL-87" लॉन्च किया गया है |
  • SpaceX
  • Established: 06 May 2002
  • HQ: Hawthorne, California, United States
  • Founder & CEO: Elon Musk

4. हाल ही में किसे भारतीय दिवाला एवं शोधन अक्षमता बोर्ड (IBBI) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
रवी मित्तल
  1. खेल विभाग में सचिव के पद पर रह चुके रवी मित्तल को भारतीय दिवाला एवं शोधन अक्षमता बोर्ड (IBBI) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है |
  2. भारतीय दिवाला और शोधन अक्षमता बोर्ड (आईबीबीआई) दिवाला कार्यवाही और भारत में दिवाला व्यावसायिक एजेंसियों, दिवाला पेशेवर और सूचना उपयोगिताओं जैसी संस्थाओं की देखरेख के लिए नियामक है।
  • IBBI: Insolvency and Bankruptcy Board of India
  • Established: 01 October 2016
  • HQ: New Delhi
  • Chairman: Ravi Mittal

5. हाल ही में किस राज्य ने "वन नेशन वन राशन कार्ड" योजना को अपनाया है?
छत्तीसगढ़
  1. छत्तीसगढ़ के द्वारा "वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC)" योजना को अपनाने के साथ ही देश में कुल 35 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इस योजना को लागू कर चुके हैं |
  2. "वन नेशन वन राशन कार्ड" योजना के माध्यम से राशन कार्ड के लाभार्थी देश के किसी भी जगह से राशन प्राप्त कर सकते हैं |
  • Chhattisgarh
  • Capital: Raipur
  • Formation: 01 November 2000
  • CM: Bhupesh Baghel
  • Governor: Anusuiya Uikey

6. पहली बार आयोजित हो रही "केरल ओलंपिक गेम्स" को पुनर्निर्धारित किया गया है, इस खेल का शुभंकर क्या है?
नीरज
  1. केरल राज्य में पहली बार आयोजित हो रही "केरल ओलंपिक गेम्स" को पुनर्निर्धारित किया गया है, अब इसे 1 से 10 मई 2022 तक आयोजित किया जाएगा |
  2. "केरल ओलंपिक गेम्स" का शुभंकर नीरज रखा गया है जो टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के सम्मान में है |
  • Kerala
  • Capital: Thiruvananthapuram
  • CM: Pinarayi Vijayan
  • Governor: Arif Mohammad Khan

7. आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 के अनुसार किस राज्य में सबसे ज्यादा स्टार्टअप्स और यूनिकार्न्स शुरू किए गए हैं?
महाराष्ट्र
  • वित्त वर्ष 2021-22 में कुल 14,000 स्टार्टअप्स में से 11,308 स्टार्टअप्स और 44 यूनिकार्न्स कंपनियों में से 11 कंपनियां केवल महाराष्ट्र में शुरू किए गए हैं |
  • Maharashtra
  • Capital: Mumbai
  • Formation: 01 May 1960
  • CM: Uddhav Thackeray
  • Governor: Bhagat Singh Koshyari

8. हाल ही में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) को कब तक बंद करने का घोषणा किया है?
- 2031
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) को 2031 तक बंद करने और दक्षिण प्रशांत महासागर में गिराने का घोषणा किया है |

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) क्या है?

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पृथ्वी की निचली कक्षा में एक मॉड्यूलर स्पेस स्टेशन है। यह एक बहुराष्ट्रीय सहयोगी परियोजना है जिसमें पांच भाग लेने वाली अंतरिक्ष एजेंसियां शामिल हैं: नासा (संयुक्त राज्य अमेरिका), रोस्कोस्मोस (रूस), जेएक्सए (जापान), ईएसए (यूरोप), और सीएसए (कनाडा)।
  • NASA: National Aeronautics and Space Administration
  • Established: 01 October 1958
  • HQ: Washington, D.C., USA
  • Administrator: Bill Nelson

9. हाल ही में ICC का 'स्पिरिट ऑफ क्रिकेट' पुरस्कार किसने जीता है?
डेरिल मिशेल
  1. न्यूजीलैंड के 'डेरिल मिशेल' को ICC का 'स्पिरिट ऑफ क्रिकेट' पुरस्कार के लिए चुना गया है |
  2. न्यूजीलैंड के 'डेरिल मिशेल' के द्वारा बेहतर खेल प्रदर्शन के बदौलत ही इंग्लैंड के खिलाफ 'T20 वर्ल्ड कप' के सेमीफाइनल में पहुंचना संभव हो पाया था |
  • ICC: International Cricket Council
  • HQ: Dubai, United Arab Emirates
  • Established: 15June1909
  • Chairman: Greg Barclay
  • CEO: Geoff Allardyce

10. हाल ही में आरबीआई ने किस बैंक का मान्यता रद्द कर दिया है?
- इंडिपेंडेंस को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड
  1. "इंडिपेंडेंस को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड" का वित्तीय स्थिति ठीक न होने के कारण रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इसका मान्यता रद्द कर दिया है |
  2. नासिक आधारित "इंडिपेंडेंस को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड" का वित्तीय स्थिति इतनी नाजुक हो चुकी है कि अपने जमाकर्ताओं का जमापूंजी का भुगतान भी करने में सक्षम नहीं है |
  • RBI: Reserve Bank of India
  • HQ: Mumbai
  • Established: 1 April 1935
  • Nationalization: 01 January 1949
  • Governor: Shaktikant Das 
  • Deputy Governor: 1. Mahesh Kumar Jain 2. Michael Debabrata Patra 3. M Rajeshwar Rao 4. T Rabi Sankar

11. हाल ही में किस दिन "विश्व कैंसर दिवस" मनाया गया है?
4 फरवरी
  • "विश्व कैंसर दिवस" का विषय (Theme) 2022: 'क्लोज द केयर गैप'
  • वैश्विक स्तर पर कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने तथा इस बीमारी के रोकथाम के लिए लोगों और सरकारों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक वर्ष 4 फरवरी को "विश्व कैंसर दिवस" मनाया जाता है |
  • यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल के पहल पर प्रत्येक वर्ष 4 फरवरी को "विश्व कैंसर दिवस" मनाया जाता है |
  • पहली बार "विश्व कैंसर दिवस" वर्षा 2000 में मनाया गया था |

12. हाल ही में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बेंगलुरु में भारत की कौनसी सबसे शक्तिशाली सुपर कंप्यूटरों में से एक को स्थापित किया है?
परम प्रवेग
  • 'परम प्रवेग' भारत के किसी भी शैक्षणिक संस्थान में लगे सबसे शक्तिशाली कंप्यूटरों में से एक है |

13. हाल ही में किस राज्य की "अरावली जैव विविधता पार्क" को ओइसीएम (OECM) स्थल घोषित किया गया है?
हरियाणा
  • हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित "अरावली जैव विविधता पार्क" को ओइसीएम (OECM) स्थल घोषित किया गया है |
  • OECM: Other Effective Area-Based Conservation Measures
  • OECM टैग इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर द्वारा उन क्षेत्रों को दिया जाता है जो संरक्षित नहीं है लेकिन समृद्ध जैव विविधता का समर्थन करते हैं |
  • Haryana
  • Capital: Chandigarh
  • CM: Manohar Lal Khattar
  • Governor: बंडारू दत्तात्रेय

14. इसरो (ISRO) के द्वारा 'चंद्रयान-3' को कब तक लांच करने का समय-सीमा रखा गया है?
अगस्त 2022
  1. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के द्वारा अगस्त 2022 में 'चंद्रयान-3' मिशन के माध्यम से चंद्रमा पर अपना तीसरा मिशन पूरा करेगा |
  2. इसी वर्ष (2022) में ISRO की गगनयान और आदित्य सौर मिशन जैसी प्रमुख परियोजनाओं का शुभारंभ भी किया जाएगा |
  3. चंद्रमा के लिए भारत का पहला मिशन 'चंद्रया-1' वर्ष 2008 में तथा 'चंद्रया-2' वर्ष 2019 में लांच किया गया था |
  • ISRO: Indian Space Research Organisation
  • Established: 15 August 1969
  • HQ: Bengaluru
  • Chairman: S Somnath

15. हाल ही में किस बैंक ने "आत्मनिर्भर भारत सेंटर फॉर डिजाइन (ABCD)" के विकास हेतु संस्कृति मंत्रालय के साथ समझौता किया है?
भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
  • भारतीय स्टेट बैंक ने "आत्मनिर्भर भारत सेंटर फॉर डिजाइन (ABCD)" के विकास हेतु संस्कृति मंत्रालय के इंदिरा गांधी कला केंद्र (IGNCA) और राष्ट्रीय संस्कृति कोष (NCF) के साथ समझौता किया है |
  • केंद्रीय संस्कृति मंत्री: श्री जी किशन रेड्डी
  • SBI: State Bank of India
  • HQ: Mumbai
  • Established: 01 July 1955
  • Chairman: Dinesh Kumar Khara

16. हाल ही में कहां से किसान रेल का 1000वां ट्रिप को हरी झंडी दिखाया गया है?
मध्य रेलवे
  1. मध्य रेलवे पर सावदा, महाराष्ट्र से आदर्श नगर, दिल्ली तक मध्य रेलवे पर किसान रेल की 1000वीं यात्रा को हरी झंडी दिखाया गया है।
  2. केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री: श्री नरेंद्र सिंह तोमर
  3. केंद्रीय रेल मंत्री: श्री अश्वनी वैष्णव
  • भारत में पहली ट्रेन 16 अप्रैल 1853 को बॉम्बे के बोरी बंदर स्टेशन से ठाणे स्टेशन के बीच 34 किमी की दूरी के लिए चलाई गई थी।
    रेलवे बोर्ड की स्थापना मार्च
  • रेलवे बोर्ड की स्थापना मार्च 1905 में हुई थी।
    भारतीय रेलवे में कुल
  • भारतीय रेलवे में कुल 18 रेलवे जोन (कोलकाता मेट्रो सहित) हैं।
  • भारत के पहले रेल मंत्री: जॉन मथाई
  • वर्तमान केंद्रीय रेल मंत्री: श्री अश्विनी वैष्णव
  • रेलवे बोर्ड के नए अध्यक्ष और कार्यकारी अधिकारीविनय कुमार त्रिपाठी

17. हाल ही में किस देश ने भारत के व्यापार भागीदार के रूप में शीर्ष स्थान हासिल किया है?
संयुक्त राज्य अमेरिका
  • वित्त वर्ष 2021-22 में अमेरिका 112.3 बिलियन डॉलर के व्यापार के साथ, भारत के व्यापार भागीदार के रूप में शीर्ष स्थान हासिल किया है |
  • US President: Joe Biden (46th)
  • US Capital: Washington DC

18. हाल ही में किस दिन "अंतरराष्ट्रीय मानव बंधुत्व दिवस" (International Day of Human Fraternity) मनाया गया है?
4 फरवरी
  • विभिन्न संस्कृतियों, धर्मों, विश्वासों के बारे में जागरूकता बढ़ाने तथा सहिष्णुता, बहुलवादी परंपरा आपसी सम्मान और धर्मों तथा विश्वासों की विविधता मानव बंधुत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 4 फरवरी को "अंतरराष्ट्रीय मानव बंधुत्व दिवस" (International Day of Human Fraternity) मनाया जाता है |




Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts