25 January 2022 Daily Current Affairs PDF, Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education





Join us via

Daily Current Affairs: 25/01/2022

नमस्कार दोस्तों, Target All Rounder के Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |





1. हाल ही में किस दिन "राष्ट्रीय पर्यटन दिवस" मनाया गया है?
25 जनवरी
  • देश में पर्यटन के क्षेत्र में विकास और अर्थव्यवस्था में पर्यटन के महत्व को दर्शाने के लिए प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को "राष्ट्रीय पर्यटन दिवस"  मनाया जाता है |
  • "राष्ट्रीय पर्यटन दिवस" 2022 का विषय (Theme): 'ग्रामीण और सामुदायिक केंद्रित पर्यटन' (Rural and Community Centric Tourism)
  • केंद्रीय संस्कृति मंत्री और पर्यटन मंत्री: श्री जी. किशन रेड्डी

2. हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की कौनसी टीम ने अपना नाम परिवर्तन किया है?
लखनऊ
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बनी नई टीम "लखनऊ" अपना नाम बदलकर "लखनऊ सुपर जायंट्स" (Lucknow Super Giants) कर दिया है |
  • "लखनऊ सुपर जायंट्स" (Lucknow Super Giants) के मालिक संजीव गोयंका है |
  • नई टीम "लखनऊ सुपर जायंट्स" (Lucknow Super Giants) के कप्तान के रूप में क्रिकेटर केएल राहुल को रखा गया है |

3. हाल ही में किसे प्रीवेंशन आफ मनी लांड्रिंग एक्ट (PMLA) के निर्णायक प्राधिकरण का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
विनोदानंद झा
  • सेवानिवृत्त आईआरएस अधिकारी विनोदानंद झा को अगले 5 वर्ष के लिए प्रीवेंशन आफ मनी लांड्रिंग एक्ट (PMLA) के निर्णायक प्राधिकरण का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है |
  • धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002, धन शोधन निवारण और धन शोधन संपत्तियों की जब्ती को रोकने के लिए NDA सरकार द्वारा अधिनियमित भारत की संसद का एक अधिनियम है।

4. हाल ही में आर्मेनिया के राष्ट्रपति ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, उनका नाम क्या है?
आर्मेन सरकिसियन
  • आर्मेनिया के राष्ट्रपति आर्मेन सरकिसियन के कार्यकाल के दौरान महामारी और राष्ट्रीय आर्थिक मंदी के दौरान नीतियों का सही पालन न होने के कारण हो रही आलोचना के कारण इस्तीफा दे दिए हैं |
  • Armenia
  • Capital: Yerevan
  • Currency: Armenian Dram

5. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा कितने बच्चों को "प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2022" से पुरस्कृत किया गया है?
- 29
  • इस बार यह पुरस्कार नवाचार (7), सामाजिक सेवा (4), शैक्षिक (1), खेल (8), कला और संस्कृति (6), और बहादुरी (3) श्रेणियों में प्रस्तुत किया गया है।
  • 18 वर्ष से कम आयु के भारतीय बच्चों को नवाचार, शैक्षिक उपलब्धियों, सामाजिक सेवा, कला और संस्कृति, बहादुरी, या खेल, के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए प्रदान किया जाता है।
  • "प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार" में पुरस्कार स्वरूप एक मेडल, एक प्रमाण पत्र सहित ₹100000 का कैश प्राइज भी दिया जाता है |
  • पहली बार 1996 में "प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार" दिया गया था |

6. प्रख्यात पुरातत्वविद् और कला इतिहासकार का निधन हो गया है, उनका नाम क्या है?
आर नागास्वामी
  • तमिलनाडु राज्य से संबंध रखने वाले जाने माने पुरातत्वविद्क, इतिहासकार और देश के तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्मभूषण से सम्मानित 'आर नागास्वामी' का निधन हो गया है |

7. हाल ही में सार्वजनिक क्षेत्र की कौनसी कंपनी "ग्लोबल हेल्दी वर्कप्लेस अवार्ड 2021" पाने वाली पहली कंपनी बन गई है?
- IOCL
  • यह पुरस्कार कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल और कंपनी के अपने कर्मचारियों के मानसिक और शारीरिक कल्याण में मदद करने के व्यापक प्रयासों के लिए और प्रदान किया जाता है |
  • IOCL: Indian Oil Corporation Limited
  • Established: 30 June 1959
  • HQ: New Delhi
  • Chairman: Shrikant Madhav Baidh

8. हाल ही में किस दिन "राष्ट्रीय मतदाता दिवस" मनाया गया है?
25 जनवरी
  • भारतीय चुनाव आयोग के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को "राष्ट्रीय मतदाता दिवस" मनाया जाता है |
  • "राष्ट्रीय मतदाता दिवस" 2022 का विषय (Theme): 'चुनावों को समावेशी, सुगम और सहभागी बनाना' ('Making Elections Inclusive, Accessible and Participatory')
  • केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री: श्री किरण रिजिजू

More about Election commission of India:-

  • भारतीय चुनाव आयोग में एक मुख्य चुनाव आयुक्त और दो अतिरिक्त चुनाव आयुक्त होते हैं
  • मुख्य चुनाव आयुक्त: सुशील चंद्रा
  • अन्य दो चुनाव आयुक्त: 1. राजीव कुमार 2. अनूप चंद्र पांडे
  • चुनाव आयोग की स्थापना: 25 जनवरी 1950
  • मुख्यालय: नई दिल्ली

9. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के द्वारा सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ियों को मान्यता देने के लिए 2021 के 17वें आईसीसी पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा किया गया है |

2021 के 17वें आईसीसी पुरस्कारों के सभी विजेताओं की सूची निम्न प्रकार से:-

  1. राचेल हेहो फ्लिंट ट्रॉफी के लिए आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर: स्मृति मंधाना (भारत)
  2. सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी के लिए ICC मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर: शाहीन अफरीदी (पाकिस्तान)
  3. आईसीसी अंपायर ऑफ द ईयर: मराइस इरास्मुस
  4. ICC मेन्स T20I क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर: मोहम्मद रिज़वान (पाकिस्तान)
  5. ICC महिला T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर: टैमी ब्यूमोंट (इंग्लैंड)
  6. ICC इमर्जिंग मेन्स क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर: जनमन मालन (दक्षिण अफ्रीका)
  7. ICC इमर्जिंग विमेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर: फातिमा सना (पाकिस्तान)
  8. ICC मेन्स एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर: जीशान मकसूद (ओमान)
  9. ICC महिला एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर: एंड्रिया-मे ज़ेपेडा (ऑस्ट्रिया)
  10. ICC मेन्स ODI क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर: बाबर आजम (पाकिस्तान)
  11. ICC महिला ODI क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर: लिज़ेल ली (दक्षिण अफ्रीका)
  12. ICC मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर: जो रूट (इंग्लैंड)
  • ICC: International Cricket Council
  • HQ: Dubai, United Arab Emirates
  • Established: 15June1909
  • Chairman: Greg Barclay
  • CEO: Geoff Allardyce

10. हाल ही में किसे "सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2022" से सम्मानित किया गया है?
विनोद शर्मा
  • व्यक्तिगत श्रेणी में विनोद शर्मा को "सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2022" से सम्मानित किया गया है |
  • जबकि संस्थागत श्रेणी में "गुजरात इंस्टीट्यूट आफ डिजास्टर मैनेजमेंट" को "सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2022" से सम्मानित किया गया है |
  • पुरस्कार के रुप में व्यक्तिगत श्रेणी में 5 लाख और प्रमाण पत्र तथा संस्थागत श्रेणी में एक ₹51 लाख का पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है |
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर पूरे देश में 23 जनवरी को "पराक्रम दिवस" मनाया जाता है |
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा इंडिया गेट पर होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया गया है |
  • पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार के द्वारा सुभाष चंद्र बोस की जयंती को "देशनायक दिवस" के रूप में मनाया जा रहा है |

11. हाल ही में किसे असम के सर्वोच्च नागरिक सम्मान "असोम बैभव" से सम्मानित किया गया है?
रतन टाटा
  1. देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा को असम के सर्वोच्च नागरिक सम्मान "असोम बैभव" से सम्मानित किया गया है |
  2. यह सम्मान उन्हें उनके द्वारा किए गए विभिन्न समाज कल्याण कार्यों और असम राज्य में कैंसर उपचार सुविधाओं की स्थापना के लिए दिया गया है |
  • Assam
  • Founded as the Constituent State of India (भारत के संघटक राज्य): 15 August 1947
  • Country Statehood (भारतीय राज्य का दर्जा): 26 January 1950
  • Capital: Dispur
  • CM: Himanta Biswa Sarma
  • Governor: Prof. Jagdish Mukhi

12. हाल ही में किसने "सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट" में महिला एकल खिताब जीता है?
पी.वी. सिंधु
  • बैडमिंटन में दो बार की ओलंपिक चैंपियन रहे पीवी सिंधु ने भारत के ही मालविका बंसोड़ को हराकर "सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट" का महिला एकल खिताब जीता है |
  • ईशान भटनागर और तनीषा क्रैस्टो की भारतीय जोड़ी ने टी हेमा नागेंद्र और श्रीवेद्या को हराकर "सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट" में 'पुरुष मिश्रित युगल' का खिताब जीता।
  • "सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट" 2022 का आयोजन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किया गया था |
  • :
  • BWF: Badminton World Federation
  • Established: 05 July 1934
  • HQ: Kuala Lumpur, Malaysia






Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Go to Home

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts