Daily Current Affairs PDF, Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education



Join us via

Daily Current Affairs: 14/12/2021

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |








1. हाल ही में कहां पारंपरिक भैंस दौड़ "कम्बाला" का आयोजन किया गया?
मूडबिद्री, कर्नाटक
  1. पारंपरिक भैंस दौड़ "कम्बाला" का आयोजन कर्नाटक के मूडबिद्री में किया गया |
  2. कंबाला, कर्नाटक और केरल के कुछ भागों में आयोजित किया जाने वाला एक लोक खेल है |
  • Karnataka
  • Capital: Bengaluru
  • Formation: 01 November 1956
  • CM: Basavaraj Bommai
  • Governor: थावरचंद गहलोत

2. हाल ही में किसे टाइम मैगजीन के द्वारा "पर्सन ऑफ द ईयर 2021" चुना गया है?
एलोन मस्क
  • एलोन मस्क, अमेरिका के एक निजी अंतरिक्ष एजेंसी 'SpaceX' के संस्थापक और टेस्ला मोटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) हैं |
  • TIME Magazine, एक अमेरिकन मैगजीन और न्यूज़ कंपनी है
  • इसकी स्थापना 1923 में हुई

3. हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार ''आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना'' (ABRY) को लागू करने में कौनसा राज्य पहले स्थान पर है?
महाराष्ट्र
  1. आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना (ABRY) के तहत सबसे अधिक लाभार्थियों को जोड़ते हुए महाराष्ट्र पहले स्थान पर है |
  2. रिपोर्ट के अनुसार तमिलनाडु दूसरे और गुजरात तीसरे स्थान पर है |
  • Maharashtra
  • Capital: Mumbai
  • Formation: 01 May 1960
  • CM: Uddhav Thackeray
  • Governor: Bhagat Singh Koshyari

4. हाल ही में कौन शत-प्रतिशत (100%) कागज रहित विश्व का पहला सरकार बन गया है?
दुबई
  1. दुबई सरकार के अनुसार कागज रहित सरकार व्यवस्था से 1.3 बिलीयन दिरहम ($350 मिलियन) और 14 मिलियन घंटा मैन पावर का बचत हुआ है |
  • United Arab Emirates (UAE)
  • Capital: Abu Dhabi
  • Currency: UAE Dirham
  • Crown Prince: Sheikh Mohamad Bin Zayed Al Nahyan

5. आम लोगों के शिकायतों का डिजिटल रुप से निराकरण करने के लिए भारतीय लोकपाल के द्वारा कौनसी पहल का शुभारंभ किया गया है?
- 'Lokpalonline'
  • भारतीय लोकपाल की अध्यक्ष पिनाकी चंद्र घोष के द्वारा 'Lokpalonline' प्लेटफार्म का शुरूआत किया गया जिसके द्वारा डिजिटल रूप से आम लोगों की शिकायतों का निराकरण किया जाएगा |

लोकपाल क्या है?

  • लोकपाल एक भ्रष्टाचार विरोधी प्राधिकरण या लोकपाल का निकाय है जो भारत गणराज्य में जनहित का प्रतिनिधित्व करता है। लोकपाल के पास अपने सार्वजनिक पदाधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जांच करने का केंद्र सरकार का अधिकार क्षेत्र है।
  • लोकपाल के वर्तमान अध्यक्ष पिनाकी चंद्र घोष हैं।

6. हाल ही में एक घोषणा के अनुसार "ROBOCON 2022" की मेजबानी किसके द्वारा किया जाएगा?
दूरदर्शन
  1. "ROBOCON" एक रोबोट उपयोगिता है जो प्रत्येक वर्ष एशिया पेसिफिक ब्रॉडकास्टिंग यूनियन के द्वारा आयोजित किया जाता है और इसके सदस्य देशों के द्वारा मेजबानी की जाती है |
  • Doordarshan
  • Launched: 15 September 1959
  • HQ: New Delhi
  • CEO: Sandip Sinha

7. हाल ही में किसने नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) के प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया है?
वीवीएस लक्ष्मण
  1. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण, नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) के प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया है |
  2. वीवीएस लक्ष्मण राहुल द्रविड़ का स्थान लेंगे जो वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम के प्रधान कोच के रूप में सेवा प्रदान कर रहे हैं |
  • BCCI: Board of Control for Cricket in India
  • Established: 04 December 1928
  • President: Saurav Ganguly (39th)
  • Secretary: Jai Shah

8. इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन, AIBA खुद को रीब्रांड करके अब नया संक्षिप्त नाम क्या रखा है?
- IBA
  • AIBA: The International Boxing Association
  • Established: 1946
  • HQ: Lausanne, Switzerland

9. हाल ही में किसे पुरुष वर्ग में नवंबर महीने के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया है?
डेविड वॉर्नर
  1. ऑस्ट्रेलिया टीम की बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को पुरुष वर्ग में नवंबर महीने के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया है |
  • ICC-International Cricket Council
  • HQ: Dubai, United Arab Emirates
  • Established: 15June1909
  • Chairman: Greg Barclay
  • CEO: Geoff Allardyce

10. हाल ही में "मनोहर पर्रिकर विज्ञान महोत्सव" कहां मनाया गया है?
गोवा
  1. पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के नाम पर "मनोहर पर्रिकर विज्ञान महोत्सव" के तीसरे संस्करण का आयोजन गोवा में विभिन्न जगहों पर किया गया |
  • Goa
  • Capital: Panji
  • CM: Pramod Sawant
  • Governor: पी एस श्रीधारण पिल्लई

11. हाल ही में किसे महिला वर्ग में नवंबर महीने के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया है?
हेले मैथ्यूज (Hayley Matthews)
  1. वेस्टइंडीज टीम से ऑलराउंडर, हेले मैथ्यूज (बारबाडोस) को महिला वर्ग में नवंबर महीने के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया है |
  • ICC-International Cricket Council
  • HQ: Dubai, United Arab Emirates
  • Established: 15June1909
  • Chairman: Greg Barclay
  • CEO: Geoff Allardyce

12. हाल ही में किस दिन "राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस" मनाया गया है?
14 दिसंबर
  • ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) के पहल पर ऊर्जा दक्षता और संरक्षण के महत्व के बारे में जन जागरूकता फैलाने के लिए प्रत्येक वर्ष 14 दिसंबर को "राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस" मनाया जाता है |
  • पहली बार 1991 में "राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस" मनाया गया था |

13. हाल ही में किस राज्य के "मिथिला मखाना" को भौगोलिक संकेत (GI Tag) प्राप्त हुआ है?
बिहार
  • GI Tag: GI Tag उन प्रोडक्ट को मिलता हैजिनका एक विशिष्ट भौगोलिक मूल क्षेत्र होता है. जीआई टैग उस उत्पाद की गुणवत्ता और उसकी विशेषता को दर्शाता है |

भारत से कुछ चर्चित जीआई सर्टिफाइड उत्पाद निम्न प्रकार हैं:-

  • कंधमाल हल्दी: ओडिशा
  • रसगुल्ला: ओडिशा
  • तिरूर सुपारी: केरल
  • सिरसी सुपारी: कर्नाटक
  • खोला मिर्च: गोवा
  • डिंडीगुल ताला: तमिल नाडु
  • कडांगी साड़ी: तमिल नाडु
  • मधुबनी पेंटिंग: बिहार
  • कतरनी चावल: बिहार
  • मघई पान: बिहार
  • शाही लीची: मुजफ्फरपुर, बिहार
  • जर्दालू आम: बिहार
  • अल्फांसो आम: महाराष्ट्र
  • गुलबर्ग रहर दाल: कर्नाटक
  • पलानी पंचामृतम: तमिल नाडु
  • मणिपुरी काली चावल: मणिपुर
  • कश्मीरी केसर: जम्मू कश्मीर








Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Go to Home

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts