Daily Current Affairs PDF, Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education



Join us via

Daily Current Affairs: 12-13/12/2021

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |








1. हाल ही में किसे ''कलिंग साहित्यिक पुरस्कार 2021'' से सम्मानित किया गया है?
श्रीनिवास उद्गाता
  • पद्मश्री से सम्मानित 'श्रीनिवास उद्गाता' को ''कलिंग साहित्यिक पुरस्कार 2021'' से सम्मानित किया गया है |
  • अभिनेत्री 'दिव्या दत्ता' को कलिंग साहित्यिक (महिला लेखक पुरस्कार) से सम्मानित किया गया |
  • अरुण कमल को ''कलिंग साहित्यिक अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार 2021'' से सम्मानित किया गया है |
  • ओडिशा राज्य की राजधानी भुवनेश्वर में हर साल एक 'कलिंग साहित्यिक उत्सव' आयोजित किया जाता है और इसी में ''कलिंग साहित्यिक पुरस्कार'' भी प्रदान किया जाता है।
  • ''कलिंग साहित्यिक पुरस्कार'' का यह आठवां संस्करण है जिसका उद्घाटन उड़ीसा के पर्यटन मंत्री ज्योति प्रकाश पाणिग्रही के द्वारा भुवनेश्वर में किया गया |

2. हाल ही में किस राज्य सरकार के द्वारा ''बौद्ध विश्वविद्यालय'' की स्थापना को मंजूरी दिया गया है?
त्रिपुरा
  • त्रिपुरा सरकार ने राज्य की सबरूम शहर में ''बौद्ध विश्वविद्यालय'' की स्थापना को मंजूरी दिया है |
  • Tripura
  • Capital: Agartala
  • CM: Biplab Kumar Deb
  • Governor: सत्यदेव नारायण आर्य

3. हाल ही में कौन "ISO 13131:2021" प्रमाण पत्र पाने वाला विश्व का पहला संगठन बन गया है?
Apollo TeleHealth
  • ब्रिटिश स्टैंडर्ड्स इंस्टिट्यूशन (BSI) के द्वारा "ISO 13131:2021" प्रमाण पत्र दिया जाता है |
  • "ISO 13131:2021" प्रमाणन प्राप्त करना टेलीहेल्थ सेवा प्रावधानों के इस नए युग में गुणवत्ता, सुरक्षा और रोगी डेटा सुरक्षा को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने की प्रदाता की क्षमता को प्रदर्शित करता है।

4. हाल ही में किस दिन 'यूनिसेफ (UNICEF) दिवस' मनाया गया?
11 दिसंबर
  • 'यूनिसेफ (UNICEF) दिवस 2021' का विषय (Theme): बच्चों की पिछले दो वर्षों में महामारी के माध्यम से अनुभव किए गए रुकावटों और सीखने के नुकसान को उबरने में मदद करना (Helping children overcome the disruptions and learning losses experienced through the pandemic over the past two years) 
  • 11 दिसंबर 2021 को 75वा यूनिसेफ दिवस मनाया गया और यह यूनिसेफ की स्थापना दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है |
  • यूनिसेफ, जिसे संयुक्त राष्ट्र बाल कोष के रूप में भी जाना जाता है, एक संयुक्त राष्ट्र एजेंसी है जो दुनिया भर में बच्चों को मानवीय और विकासात्मक सहायता प्रदान करने के लिए जिम्मेदार है।
  • :
  • UNICEF: United Nation Children’s Fund
  • Established: 11 December 1946
  • HQ: New York
  • President: Henrietta H. Fore (Next-> Catherine Russell)

5. हाल ही में कहां भारत का पहला ''ड्रोन मेला'' का उद्घाटन किया गया है?
ग्वालियर
  1. मानव रहित हवाई वाहनों, ड्रोन और उनके उपयोग के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भारत का पहला ''ड्रोन मेला'' का उद्घाटन किया गया है |
  2. पहला ''ड्रोन मेला'' का आयोजन मध्य प्रदेश सरकार, FICCI, और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के संयुक्त प्रयास से मध्य प्रदेश के ग्वालियर में किया गया |
  3. मेला आयोजन के दौरान केंद्रीय उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर और सतना में 5 ड्रोन स्कूल खोले जाएंगे |
  • Madhya Pradesh
  • MP Capital: Bhopal
  • CM: Shivraj Singh Chauhan
  • Governor: मंगूभाई छगनभाई पटेल

6. हाल ही में कहां पांच ड्रोन स्कूल खोलने का घोषणा किया गया है?
मध्य प्रदेश
  1. मध्य प्रदेश में पहला ''ड्रोन मेला'' का आयोजन के दौरान केंद्रीय उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर और सतना में 5 ड्रोन स्कूल खोले जाएंगे |
  2. मध्य प्रदेश में पहला ''ड्रोन मेला'' का आयोजन मध्य प्रदेश सरकार, FICCI, और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के संयुक्त प्रयास से मध्य प्रदेश के ग्वालियर में किया गया |
  • Madhya Pradesh
  • MP Capital: Bhopal
  • CM: Shivraj Singh Chauhan
  • Governor: मंगूभाई छगनभाई पटेल

7. हाल ही में कौन ''पैरा वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2021'' में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं?
- चंदीप सिंह
  • जम्मू कश्मीर से 'चंदीप सिंह' ''पैरा वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप'' में कोई पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं |
  • ''पैरा वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप'' का यह नोवा संस्करण है |
  • ''पैरा वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2021'' का आयोजन तुर्की के इस्तांबुल में 9 से 12 दिसंबर 2021 तक किया गया है |

8. हाल ही में जारी ''वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा (GHS) सूचकांक 2021'' में भारत का रैंक क्या है?
- 66वां
  • ''वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा (GHS) सूचकांक 2021'' को न्यूक्लियर थ्रेट इनीशिएटिव (NTI) और जोहन्स हॉपकिंस सेंटर के संयुक्त प्रयास से जारी किया गया है |
  • ''वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा (GHS) सूचकांक 2021'' में अमेरिका पहले, आस्ट्रेलिया दूसरे और फिनलैंड तीसरे स्थान पर है |
  • इस सूची में सबसे खराब प्रदर्शन करते हुए सोमालिया 195वें स्थान पर है |

9. हाल ही में सऊदी अरब सरकार द्वारा किस संगठन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है?
- तब्लीगी जमात
  • सऊदी अरब सरकार द्वारा "तब्लीगी जमात" को ''आतंकवाद का गेट'' कहते हुए पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है |

तब्लीगी जमात क्या है?

  • तब्लीगी जमात, सुन्नी मुसलमानों का एक बड़ा संगठन है | भारत में इसकी शुरुआत 1926 में हुई थी, जिसका नेतृत्व मोहम्मद इलियास खंडलावी ने किया और शुद्ध इस्लाम में वापसी का उपदेश दिया |
  • :
  • Saudi Arabia
  • Capital: Riyadh
  • Currency: Saudi Riyal

10. हाल ही में किस भारतीय सुंदरी को "मिस यूनिवर्स 2021" का ताज पहनाया गया है?
हरनाज़ संधू
  • 21 वर्षीय हरनाज संधू द्वारा 21 वर्ष बाद किसी भारतीय सुंदरी द्वारा "मिस यूनिवर्स" प्रतियोगिता में सफलता पाया गया है |
  • हरनाज संधू को पिछले वर्ष की मिस यूनिवर्स विजेता आंद्रेज़ा मेजा (मेक्सिको) के द्वारा "मिस यूनिवर्स 2021" का ताज पहनाया गया है |
  • इससे पहले भारत की तरफ से वर्ष 1994 में अभिनेत्री सुष्मिता सेन और वर्ष 2000 में अभिनेत्री लारा दत्ता द्वारा "मिस यूनिवर्स" प्रतियोगिता में सफलता पाया गया था |
  • 70वें "मिस यूनिवर्स 2021" का आयोजन इलियट, इज़राइल में किया गया था |

11. हाल ही में ई-किराना (E-grocery) कंपनी, ग्रोफर्स ने खुद को रीब्रांड करके नया नाम क्या रखा है?
ब्लिंकिट (Blinkit)

ब्लिंकिट (पूर्व में ग्रोफर्स) क्या है?

  • ब्लिंकिट (पूर्व में ग्रोफर्स) एक भारतीय ऑनलाइन किराना डिलीवरी सेवा है। इसकी स्थापना दिसंबर 2013 में हुई थी और यह भारत के गुरुग्राम में स्थित है।
  • कंपनी के ग्राहक किराने का सामान, आवश्यक सामान और बहुत कुछ ऑनलाइन ऑर्डर करके अपने घरेलू वस्तुओं की खरीदारी घर बैठे करते हैं।

12. हाल ही में किस दिन ''स्वर्णिम विजय पर्व'' मनाया गया?
12 दिसंबर
  1. ''स्वर्णिम विजय पर्व'', 1971 के हिंदुस्तान-पाकिस्तान युद्ध में हिंदुस्तान द्वारा पाकिस्तान पर विजय के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में मनाया जा रहा है |
  2. ''स्वर्णिम विजय पर्व 2021'' का उद्घाटन केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के द्वारा किया गया |
  • Chief of Defense Staff:?
  • Chief of Army Staff: General Manoj Mukund Narwane
  • Chief of the Air Force: Air Marshal Vivek Ram Chaudhari
  • Chief of Naval Staff: Admiral R. Hari Kumar

12. हाल ही में किस अंतरराष्ट्रीय संगठन में भारत को फिर से चुन लिया गया है?
- IMOC
  1. IMOC: International Maritime Organization Council
  2. परिषद आईएमओ (IMO) का कार्यकारी अंग है और संगठन के काम की निगरानी के लिए असेंबली के तहत जिम्मेदार है। परिषद 40 सदस्य राज्यों से बनी है, जिन्हें असेंबली द्वारा दो साल के लिए चुना जाता है |
  3. अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) अंतर-सरकारी समुद्री सलाहकार संगठन के रूप में जाना जाता है) संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है जो शिपिंग को विनियमित करने के लिए जिम्मेदार है।
  • IMO: International Maritime Organisation
  • Established: 17 March 1948
  • HQ: London, UK
  • Director-General: Kitack Lim

13. हाल ही में जाने-माने उपन्यासकार ऐनी राइस (Anne Rice) का निधन हो गया है, उनका संबंध किस देश से था?
अमेरिका
  • US President: Joe Biden (46th)
  • US Capital: Washington DC

14. हाल ही में किसने 'आबू धाबी ग्रैंड प्रिक्स 2021' जीता है?
मैक्स वर्स्टापेन
  • 'आबू धाबी ग्रैंड प्रिक्स 2021' में नीदरलैंड के मैक्स वर्स्टापेन, लुईस हैमिल्टन को पराजित कर नए फार्मूला वन वर्ल्ड चैंपियन बने हैं |
  • मैक्स वर्स्टापेननीदरलैंड के रेड बुल के रेसिंग ड्राइवर हैं |
  • लुईस हैमिल्टनब्रिटेन के मर्सिडीज ड्राइवर है |

15. हाल ही में भारत किस अंतरराष्ट्रीय संगठन की अध्यक्षता ग्रहण किया है?
- RATS SCO
  • SCO: Shanghai Cooperation Organization
  • RATS: Regional Anti Terrorist Structure
  • भारत 28 अक्टूबर 2021 से 1 वर्ष के लिए शंघाई सहयोग संगठन के क्षेत्रीय आतंकवाद विरोधी संरचना (RATS-SCO) की अध्यक्षता ग्रहण किया है |
  • :
  • SCO: Shanghai Cooperation Organization
  • SCO Headquarters: Beijing, China
  • SCO Secretary General: Vladimir Norov (Vladimir Norov)
  • Establishment of SCO: 15 June 2001
  • SCO Permanent Members: China, Russia, Tajikistan, Kazakhstan, Uzbekistan, Kyrgyzstan, India, Pakistan, and Iran

16. हाल ही में जारी "वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग रिपोर्ट 2021" में भारत का रैंक क्या है?
56वें
  • इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट (IMD) द्वारा जारी "वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग रिपोर्ट 2021" में भारत 56वें स्थान पर है |
  • स्वीटजरलैंड, "वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग रिपोर्ट 2021" में पहले स्थान पर अपना स्थान बरकरार रखा है |
  • इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट (IMD) एक स्वतंत्र शैक्षणिक संस्थान है |

17. हाल ही में किस दिन "अंतरराष्ट्रीय तटस्थता दिवस" (International Day of Neutrality) मनाया गया है?
12 दिसंबर
  • प्रत्येक वर्ष 12 दिसंबर को संयुक्त राष्ट्र के पहल पर अंतरराष्ट्रीय संबंधों में तटस्था के मूल्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए "अंतरराष्ट्रीय तटस्थता दिवस" मनाया जाता है |
  • United Nations (UN)
  • Established: 24 October 1945
  • HQ: New York
  • Secretary-General: Antonio Guterres

18. हाल ही में किस दिन "अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस" (International Universal Health Coverage Day) मनाया गया है?
12 दिसंबर
  • "अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस 2021" का विषय (Theme): किसी के स्वास्थ्य को पीछे न छोड़ें: सभी के लिए स्वास्थ्य प्रणालियों में निवेश करें (Don't leave anyone's health behind: Invest in Health Systems for All)
  • प्रत्येक वर्ष 12 दिसंबर को संयुक्त राष्ट्र के पहल पर बहु-हित धारक भागीदारों के साथ मजबूत और लचीली स्वास्थ्य प्रणालियों और सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है |









Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Go to Home

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts