Daily Current Affairs PDF, Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education



Join us via

Daily Current Affairs: 11/12/2021

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |







1. हाल ही में किस भारतीय वास्तुकार को ''रॉयल गोल्ड मेडल 2022'' से सम्मानित करने का घोषणा किया गया है?
बालकृष्ण दोषी
  • महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले जाने-माने वास्तुकार बालकृष्ण दोषी को ''रॉयल गोल्ड मेडल 2022'' से सम्मानित करने का घोषणा किया गया है |
  • ''रॉयल गोल्ड मेडल'' यूनाइटेड किंगडम के सर्वोच्च वास्तुकला सम्मान है |

2. हाल ही में किस दिन ''अंतरराष्ट्रीय पशु अधिकार दिवस'' मनाया गया?
10 दिसंबर
  • जानवरों पर हो रहे इंसानों द्वारा अत्याचार और अवैध तस्करी जैसी चिंताओं पर ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रत्येक वर्ष 10 दिसंबर को ''अंतरराष्ट्रीय पशु अधिकार दिवस'' मनाया जाता है |
  • पहली बार वर्ष 1998 में यूनिवर्सल डिक्लेरेशन ऑफ एनिमल राइट्स (UDAR) के पहल पर''अंतरराष्ट्रीय पशु अधिकार दिवस'' मनाया गया था |

3. हाल ही में किसने "FIDE विश्व शतरंज चैंपियनशिप" का खिताब जीता है?
मैग्नस कार्लसन
  • "FIDE विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2021" का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई में किया गया था |
  • "FIDE विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2021" के फाइनल मुकाबले में नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने रूस के इयान नेपोम्नियाचचि को हराया है |

4. हाल ही में यूनिसेफ के नए प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त करने का घोषणा किया गया है?
कैथरीन रसेल
  1. अमेरिकी वाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारी कैथरीन रसेल को यूनिसेफ के नए प्रमुख के रूप में नियुक्त करने का घोषणा किया गया है
  • UNICEF: United Nation Children’s Fund
  • Established: 11 December 1946
  • HQ: New York
  • President: Henrietta H. Fore (Next-> Catherine Russell)

5. हाल ही में फार्च्यून इंडिया द्वारा जारी भारत की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में कौन पहले स्थान पर है?
निर्मला सीतारमण
  • फार्च्यून इंडिया द्वारा जारी भारत की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में वर्तमान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहले स्थान पर है |
  • फार्च्यून इंडिया द्वारा जारी भारत की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में रिलायंस फाउंडेशन के चेयरपर्सन नीता अंबानी दूसरे स्थान पर हैं |
  • इस सूची में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन तीसरे स्थान पर है |

6. हाल ही में किसने "रामानुजन प्राइज 2021" जीता है?
नीना गुप्ता
  • भारतीय गणितज्ञ 'नीना गुप्ता' को उनके बीजगणितीय ज्यामिति और कमयुटेटिव बीजगणित में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए युवा गणितज्ञों के लिए 'रामानुजन पुरस्कार 2021' से सम्मानित करने का घोषणा किया गया है |
  • प्रोफेसर नीना गुप्ता "रामानुजन प्राइज'' पाने वाली तीसरी महिला बन गई है |
  • "रामानुजन प्राइज'', प्रत्येक वर्ष 45 वर्ष से कम प्रख्यात गणितज्ञ को प्रदान किया जाता है |

"रामानुजन प्राइज'' क्या है?

  • विकासशील देशों के युवा गणितज्ञों के लिए रामानुजन पुरस्कार इटली में सैद्धांतिक भौतिकी के अंतर्राष्ट्रीय केंद्र द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाने वाला गणित पुरस्कार है।
  • पुरस्कार का नाम भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के नाम पर रखा गया है।
  • यह 2004 में स्थापित किया गया था, और पहली बार 2005 में सम्मानित किया गया था।

7. हाल ही में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के द्वारा साइबर स्पेस में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कौनसी प्रोग्राम लॉन्च किया गया है?
- 'We Think Digital'
  • साइबर स्पेस में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने ऑनलाइन सुरक्षा से संबंधित मुद्दों जैसे साइबर बुलिंग, साइबर स्टाकिंग, वित्तीय धोखाधड़ी इत्यादि से सुरक्षित करने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के द्वारा 'We Think Digital' प्रोग्राम लॉन्च किया गया है |
  • राष्ट्रीय महिला आयोग’ (NCW) की अध्यक्ष: रेखा शर्मा
  • राष्ट्रीय महिला आयोगमहिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है |
  • महिला एवं बाल विकास मंत्री: स्मृति जुबिन ईरानी

8. शिक्षा वर्ग से जुड़े लोगों की सामने आए चुनौतियों का सामना करने के लिए नीति आयोग और भारती फाउंडेशन के द्वारा कौनसी राष्ट्रीय अनुसंधान संगोष्ठी लॉन्च किया गया है?
- 'Convoke 2021-22'
  1. 'Convoke 2021-22' एक राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी है जिसका उद्देश्य भारत भर के सभी शिक्षकों, शिक्षाविदों, स्कूलों के प्रमुखों पर विशेष ध्यान देने के साथ शिक्षा प्रदान करने और इसकी गुणवत्ता को मजबूत करने में चुनौतियों का समाधान करना है। इस मंच के माध्यम से, भारती फाउंडेशन नेटवर्क के स्कूल शिक्षकों/सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को शोध-आधारित समाधान का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • NITI Aayog: The National Institution for Transforming India
  • Established: 01 January 2015
  • Chairman: PM of India
  • Vice-Chairman: Rajiv Kumar
  • CEO: Amitabh Kant

9. हाल ही में किसे "डॉ. इडा एस. स्कडर ओरेशन पुरस्कार" (Dr. Ida S. Scudder Oration Award) से सम्मानित किया गया है?
अजीम प्रेमजी
  1. समाज कल्याण के लिए किए गए अतुलनीय कार्य के लिए विप्रो के अध्यक्ष तथा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संस्थापक अजीम प्रेमजी को "डॉ. इडा एस. स्कडर ओरेशन पुरस्कार" (Dr. Ida S. Scudder Oration Award) से सम्मानित किया गया है |
  2. "डॉ. इडा एस. स्कडर ओरेशन पुरस्कार" (Dr. Ida S. Scudder Oration Award), क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज वेल्लोर (सीएमसी) और अमेरिका स्थित वेल्लोर सीएमसी फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित किया गया।
  • Wipro
  • Founded: 29 December 1945
  • Founder: Mohamed Premji
  • HQ: Bangalore
  • Chairman: Azim Premji

10. हाल ही में किस नियम के तहत भारतीय लोकसभा में जलवायु परिवर्तन पर चर्चा किया गया जिस पर वोटिंग की कोई जरूरत नहीं होगी?
- 'House Rule 193'

'House Rule 193' क्या है?

  • नियम 193 के तहत चर्चा में सदन के समक्ष औपचारिक प्रस्ताव शामिल नहीं होता है। इसलिए इस नियम के तहत मामलों पर चर्चा के बाद कोई मतदान नहीं हो सकता है।
  • नोटिस देने वाला सदस्य एक संक्षिप्त वक्तव्य दे सकता है और ऐसे सदस्यों को, जो पहले अध्यक्ष को सूचित कर चुके हैं, चर्चा में भाग लेने की अनुमति दी जा सकती है।
  • चर्चा करने वाले सदस्य को उत्तर देने का अधिकार नहीं है। चर्चा के अंत में संबंधित मंत्री संक्षिप्त उत्तर देते हैं।

11. हाल ही में ''अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस'' किस दिन मनाया गया है?
11 दिसंबर
  • ''अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस'' का विषय (Theme) 2021: Sustainable Mountain Tourism
  • विश्व भर में पर्वतीय समुदायों के लिए जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष 11 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस मनाया जाता है |

12. हाल ही में 'व्हीबॉक्स' द्वारा जारी ''इंडिया स्किल रिपोर्ट 2022'' में किस राज्य ने शीर्ष स्थान बरकरार रखा है?
महाराष्ट्र
  • ''इंडिया स्किल रिपोर्ट 2022'' का विषय (Theme) 2021: ''कार्य के भविष्य का पुनर्निर्माण और पुनर्रचना''
  • ''इंडिया स्किल रिपोर्ट'' का यह नोवा संस्करण है |
  • ''इंडिया स्किल रिपोर्ट 2022'' में महाराष्ट्र पुनः शीर्ष स्थान पर बना हुआ है जहां रोजगार योग्य प्रतिभाओं के उच्चतम सर्वेक्षण है |
  • इस रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश दूसरे केरल तीसरे पश्चिम बंगाल चौथे और कर्नाटक पांचवें स्थान पर है |

13. हाल ही में रक्षा मंत्रालय के द्वारा सैनिक स्कूली शिक्षकों की बेहतर क्षमता निर्माण के लिए किस शैक्षणिक संस्थान के साथ समझौता किया गया है?
IITE, Gandhinagar
  • सैनिक स्कूली शिक्षकों की बेहतर क्षमता निर्माण के लिए रक्षा मंत्रालय ने इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टीचर एजुकेशन, गांधीनगर के साथ समझौता किया है |
  • वर्तमान केंद्रीय रक्षा मंत्री: श्री राजनाथ सिंह

14. हाल ही में किसकी अध्यक्षता में पहली "समिट फॉर डेमोक्रेसी" में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आभासी तरीके से संबोधित किए?
- Joe Biden
  • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के द्वारा पहली "समिट फॉर डेमोक्रेसी" में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आभासी तरीके से संबोधित किए |

15. हाल ही में संपन्न हुए चौथे ''एशियन यूथ पैरा गेम्स 2021'' में भारतीय दल के द्वारा कुल कितने पदक जीते गए हैं?
- 41
  • चौथे ''एशियन यूथ पैरा गेम्स 2021'' में भारतीय दल के द्वारा 12 स्वर्ण, 15 रजत, और 14 कांस्य पदकों सहित कुल 41 पदक जीते गए हैं |
  • ''एशियन यूथ पैरा गेम्स 2021'' का आयोजन बहरीन के रिफा शहर में किया गया था |
  • ''एशियन यूथ पैरा गेम्स'' के पांचवे संस्करण का आयोजन 2025 में उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में किया जाएगा |

16. हाल ही में उत्तर पूर्वी विकास वित्त निगम लिमिटेड (NEDFi) के द्वारा उत्तर पूर्वी कारीगरों के लिए कौन सी योजना लॉन्च किया गया है?
- 'आत्मनिर्भर हस्तशिल्पकार योजना'

17. हाल ही में किस दिन 'नोबेल पुरस्कार दिवस' मनाया गया?
10 दिसंबर

नोबेल पुरस्कार से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तथ्य (All important facts about Nobel Prize):-

अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल के बारे में सभी महत्वपूर्ण तथ्य:

  • प्रत्येक वर्ष नोबेल फाउंडेशन के द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल की मृत्यु से पहले उनके द्वारा 1895 में जाहिर की गई इच्छा के अनुसार "उन लोगों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने पिछले वर्ष के दौरान, मानव जाति को सबसे बड़ा लाभ प्रदान किया है तथा जिन्होंने भौतिकी, रसायन विज्ञान, शरीर विज्ञान या चिकित्सा, साहित्य और शांति के क्षेत्रों में मानव जाति को सबसे बड़ा लाभ प्रदान किया है।"
  • अल्फ्रेड नोबेल का जन्म 21 अक्टूबर 1833 को स्वीडन के राजधानी स्टॉकहोम में हुई थी |
  • अल्फ्रेड नोबेल का मृत्यु 10 दिसंबर 1896 को 63 वर्ष की उम्र में इटली में हुई थी |
  • अलफ्रेड नोबेल पेशा से स्वीडन के रसायनज्ञ, इंजीनियर, अविष्कारक, व्यवसाई और बहुत बड़े परोपकारी थे |
  • अल्फ्रेड नोबेल ने वर्ष 1867 में डायनामाइट का आविष्कार किया था |

नोबेल पुरस्कार से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तथ्य (All important facts about Nobel Prize):-

  • प्रत्येक वर्ष नोबेल प्राइज 5 (भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान, शांति और साहित्य) और 1 (अर्थशास्त्र) कुल मिलाकर 6 क्षेत्रों में प्रदान किया जाता है |
  • प्रत्येक वर्ष नोबेल पुरस्कारों की घोषणा अक्टूबर महीने में किया जाता है और अल्फ्रेड नोबेल की पुण्य तिथि 10 दिसंबर को नोबेल पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाता है |
  • द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1940 से 1942 तक नोबेल पुरस्कार नहीं दिया गया |
  • अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार स्वीडन के केंद्रीय बैंक (Bank of Sweden) द्वारा अपने 300 वी वर्षगांठ के उपलक्ष में वर्ष 1968 में स्थापित किया गया और अर्थशास्त्र का पहला पुरस्कार वर्ष 1969 में रगनार फ्रिस्क (नॉर्वे) और जान टिनबर्गेन {नीदरलैंड (डच) } को प्रदान किया गया |
  • भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान, शांति और साहित्य के क्षेत्र में पहला नोबेल पुरस्कार वर्ष 1901 में अल्फ्रेड नोबेल की मृत्यु की पांचवी वर्षगांठ पर प्रदान किया गया था |
  • भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान, साहित्य और अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार स्टॉकहोम, स्वीडन में प्रदान किया जाता है और शांति का नोबेल पुरस्कार ओस्लो, नॉर्वे में प्रदान किया जाता है |
  • नोबेल पुरस्कार के रुप में एक स्वर्ण पदक, एक प्रमाण पत्र और 10 मिलीयन स्वीडिश क्रोना (लगभग US$ 1,145,000) प्रदान किया जाता है |
  • प्रत्येक पुरस्कार में 1 वर्ष में अधिकतम तीन लोगों को पुरस्कार दिया जा सकता है और यदि एक ही पुरस्कार के लिए तीन लोगों का चुनाव होता है तो समिति के द्वारा यह तय किया जाता है कि किसको कितनी राशि पुरस्कार स्वरूप देनी है |
  • वर्ष 1974 में पुरस्कार समिति के द्वारा यह फैसला लिया गया कि मरणोपरांत किसी को नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जाएगा और इससे पहले मात्र दो बार मरणोपरांत पुरस्कार प्रदान किया गया है | मरणोपरांत नोबेल पुरस्कार दो व्यक्तियों को दिया गया है जिनमें से पहली बार साहित्य का नोबेल पुरस्कार 'एरिक एक्सल कार्लफेल्ट' (Erik Axel Karlfeldt)  को 1931 में और दूसरी बार शांति का नोबेल पुरस्कार संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव 'डैग हैमरसोल्ड' (Dag Hammarskjold) को 1961 में दिया गया |
  • सबसे कम उम्र की नोबेल पुरस्कार विजेता पाकिस्तान की सामाजिक कार्यकर्ता 'मलाला यूसुफजई' वर्ष 2014 में मात्र 17 वर्ष की उम्र में बनी थी | सबसे कम उम्र की महिला के साथ-साथ महिला और पुरुष वर्ग दोनों में ही सबसे कम उम्र की नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ही है | केवल पुरुष वर्ग में सबसे कम उम्र के नोबेल पुरस्कार विजेता की बात करें तो ऑस्ट्रेलियाई मूल के ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी 'विलियम लॉरेंस ब्रैग' (25 वर्ष) हैं |
  • सबसे अधिक उम्र के नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकी वैज्ञानिक 'जॉन बी गुडइनफ' हैं जो वर्ष 2019 में 97 वर्ष की उम्र में रसायन विज्ञान में यह उपलब्धि प्राप्त किए |
  • नोबेल पुरस्कार पाने वाली प्रथम महिला मैडम क्यूरी (Marie Curie) हैं जिन्हें वर्ष 1903 में भौतिकी के क्षेत्र में रेडियो सक्रियता (Radioactivity) की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था |
  • दो बार नोबेल पुरस्कार पाने वाली प्रथम महिला मैडम क्यूरी (Marie Curie) हैं जिन्हें वर्ष 1903 में भौतिकी के क्षेत्र में रेडियो सक्रियता (Radioactivity) की खोज के लिए और 1911 में रसायन के क्षेत्र में रेडियम और पोलोनियम तत्वों की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था |

अब तक 4 लोगों को दो बार नोबेल पुरस्कार और एक संस्था को तीन बार नोबेल पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है:-


(a). मैडम क्यूरी (Marie Curie) जिन्हें वर्ष 1903 में भौतिकी के क्षेत्र में "रेडियो सक्रियता" (Radioactivity) की खोज के लिए और 1911 में रसायन के क्षेत्र में "रेडियम और पोलोनियम तत्वों की खोज" के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया |
(b). लीनस पॉलिंग (Linus Pauling) को "रासायनिक बंधों की प्रकृति की समझ" में उनके योगदान के लिए 1954 में रसायन विज्ञान में और 1962 में "परमाणु हथियारों और युद्ध के खिलाफ वकालत" के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
(c). जॉन बार्डीन (John Bardeen) को 1956 में भौतिकी के क्षेत्र में "ट्रांजिस्टर के अविष्कार" के लिए और 1972 में भौतिकी के क्षेत्र में "अतिचालकता के सिद्धांत" के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया |
(d). फ्रेडरिक सेंगर (Frederick Sanger) को 1958 में रसायन के क्षेत्र में "इंसुलिन मॉलिक्यूल की संरचना" के लिए और 1980 में रसायन के क्षेत्र में "न्यूक्लिक एसिड के आधार अनुक्रम का निर्धारण" करने के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया |

एक से अधिक बार नोबेल पुरस्कार पाने वाले संस्थाओं/संगठनों की सूची:-


(a). इंटरनेशनल कमिटी ऑफ़ रेड क्रॉस (The International Committee of the Red Cross) को सबसे अधिक तीन बार (1917, 1944, 1963) नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है |
(b). यूनाइटेड नेशंस हाई कमिश्नर फॉर रिफ्यूजी (UNHCR) को दो बार (1954, 1981) नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है |

भौतिकी, रसायन, चिकित्सा, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में सबसे पहले नोबेल पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की सूची:-


(a). भौतिकी के क्षेत्र में सबसे पहला नोबेल पुरस्कार 1901में विल्हेम कॉनराड रॉन्टजेन (Wilhelm Conrad Röntgen) को दिया गया था |
(b). रसायन के क्षेत्र में सबसे पहला नोबेल पुरस्कार 1901 में जैकोबस एच. वैन 'टी हॉफ' (Jacobus H. van 't Hoff') को दिया गया था |
(c). चिकित्सा के क्षेत्र में सबसे पहला नोबेल पुरस्कार 1901 में एमिल वॉन बेहरिंग (Emil von Behring) को दिया गया था |
(d). साहित्य के क्षेत्र में सबसे पहला नोबेल पुरस्कार 1901 में सुली प्रुधोमे (Sully Prudhomme) को दिया गया था |
(e). शांति के क्षेत्र में सबसे पहला नोबेल पुरस्कार 1901 में हेनरी डुनेंट (रेड क्रॉस के संस्थापक) और फ़्रेडरिक पैसी (फ्रेंच पीस सोसाइटी के संस्थापक) को दिया गया था |
(f). अर्थशास्त्र के क्षेत्र में सबसे पहला नोबेल पुरस्कार 1969 में रगनार फ्रिस्क (नॉर्वे) और जान टिनबर्गेन {नीदरलैंड (डच) } को प्रदान किया गया |

नोबेल पुरस्कार जीते गए सभी भारतीयों की सूची:-

भारतीय नागरिक (भारत में जन्मे और पुरस्कार के लिए भारत का प्रतिनिधित्व किए):

1. एशिया और भारत के पहले नोबेल पुरस्कार विजेता रविंद्र नाथ टैगोर हैं जिनको 1913 में साहित्य के क्षेत्र में इनकी पुस्तक 'गीतांजलि' के लिए दिया गया |
2. 1930 में भौतिकी के क्षेत्र में भारतीय वैज्ञानिक सी.वी. रमन को उनके "प्रकाश के प्रकीर्णन" पर कार्य और खोज के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया |
3. 1998 में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में अमर्त्य सेन को "कल्याणकारी अर्थशास्त्र" में उनके कार्य के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया |
4. 2014 में शांति के क्षेत्र में कैलाश सत्यार्थी को "बच्चों और युवाओं के दमन के विरोध उनके संघर्ष तथा सभी बच्चों के शिक्षा के अधिकार" के लिए किए गए प्रयास के लिए नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया |

भारत में जन्में (वैसे विजेता जो भारत में जन्मे हैं और भारतीय मूल के हैं लेकिन पुरस्कार हेतु किसी अन्य देश का प्रतिनिधित्व किया): 

1. 1968 में चिकित्सा के क्षेत्र में "अनुवांशिक कोड और इसके प्रोटीन संश्लेषण में कार्य पर शोध" के लिए हरगोविंद खुराना को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया जो संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) का निवासी रहे और उसी का प्रतिनिधित्व किए |
2. 1983 में भौतिकी के क्षेत्र में "तारों के विकास और संरचना के महत्व के भौतिक प्रक्रियाओं का सैद्धांतिक अध्ययन" के लिए सुब्रमण्यम चंद्रशेखर को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया जो संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) का निवासी रहे और उसी का प्रतिनिधित्व किए |
3. 2009 में रसायन के क्षेत्र में "राइबोसोम की संरचना और कार्य का अध्ययन" के लिए वेंकटरामन रामकृष्णन को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया जो यूनाइटेड किंगडम (UK) का निवासी रहे और उसी का प्रतिनिधित्व किए |
4. 2019 में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में "वैश्विक गरीबी को दूर करने के लिए उनकी प्रायोगिक कार्य के लिए" अभिजीत बनर्जी को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया जो संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) का निवासी रहे और उसी का प्रतिनिधित्व किए |

भारत में बसे (वैसे विजेता जो भारत के नागरिक नहीं है किसी अन्य देश मे जन्में है लेकिन भारत में बसे हैं): 

1. 1989 में शांति के क्षेत्र में "उनके लोगों स्वाधीनता को पुनः प्राप्त करने के लिए उनके लगातार अहिंसक प्रतिरोध" के लिए दलाई लामा को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया जो तिब्बत के तक्तेसेर में जन्मे और भारत में बसे हैं |

भारतीय नागरिकता प्राप्त (वैसे विजेता जो दूसरे देश में जन्मे और भारत की नागरिकता लिए): 

1. अल्बेनियन परिवार से संबंध रखने वाले, स्कोप्जे (अब मैसेडोनिया) में जन्में मदर टेरेसा जो 1950 से 1997 तक भारतीय नागरिकता के साथ भारत में रहे, को समाज सेवा संबंधी कार्यों के लिए 1979 मे शांति का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया |

भारतीय मूल के विदेशी नागरिक (वैसे विजेता जिनके परिवार भारत से संबंध रखते हैं लेकिन खुद विदेशी नागरिकता प्राप्त किए हैं): 

1. भारतीय परिवार से संबंध रखने वाले तथा त्रिनिदाद और टोबैगो, यूनाइटेड किंगडम में जन्मे विद्याधर सूरजप्रसाद नायपॉल (V. S. Naipaul) को 2001 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया |
:
नोट: 1937 से लेकर 1948 तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को 5 बार नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया परंतु एक बार भी उन्हें इस पुरस्कार के लिए नहीं चुना गया |









Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Go to Home

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts