Daily Current Affairs PDF, Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education


Join us via


Daily Current Affairs: 28/09/2021

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |



वीडियो क्लास थोड़ी देर में अपलोड की जाएगी


1. हाल ही में किस दिन 'विश्व रेबीज दिवस' मनाया गया?
- 28 सितंबर
  • वैश्विक स्तर पर मनुष्यों और जानवरों पर रेबीज के प्रभाव के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने और इस बीमारी को रोकने के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक वर्ष 28 सितंबर को 'विश्व रेबीज दिवस' मनाया जाता है |
  • 'विश्व रेबीज दिवस' फ्रांसीसी वैज्ञानिक लुइ पाश्चर की पुण्यतिथि का प्रतीक है जिन्होंने पहली रेबीज वैक्सीन विकसित की थी |
  • 'विश्व रेबीज दिवस' 2021 का विषय (Theme): रेबीज: फैक्ट्स, नॉट फियर |
  • 'विश्व रेबीज दिवस' का यह 15वां  संस्करण है |

2. हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को संबोधित किया गया, वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव कौन है?
- एंटोनियो गुटेरेस
  1. संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र का विषय (Theme) 2021: आशा के माध्यम से लचीलापन का निर्माण - COVID-19 से उबरने के लिए, स्थाई रूप से पुनर्निर्माण करना, ग्रह की जरूरतों का जवाब देना, लोगों के अधिकारों का सम्मान करना और संयुक्त राष्ट्र को पुनर्जीवित करना (Building resilience through hope – to recover from Covid-19, rebuild sustainably, respond to the needs of the planet, respect the rights of people, and revitalize the United Nations).
  • United Nations (UN)
  • Established: 24 October 1945
  • HQ: New York
  • Secretary General: Antonio Guterres

3. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर के जाने-माने ऑलराउंडर क्रिकेटर मोईन अली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का घोषणा किया है वह किस देश के क्रिकेटर हैं?
- इंग्लैंड
  • ICC: International Criminal Court
  • Established: 01 July 2002
  • HQ: The Hague, Netherlands
  • President: Judge Piotr Hofmanski

4. हाल ही में रेटिंग ICRA एजेंसी के द्वारा वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत का विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है?
- 9%
  • इससे पहले ICRA के द्वारा वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत का विकास दर कितने प्रतिशत 8.5% रहने का अनुमान लगाया गया था |
  • ICRA, गुड़गांव में स्थित Moody's Corporation का एक भारतीय रेटिंग एजेंसी है |

5. हाल ही में 'सूचना तक सार्वभौमिक पहुंच के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस' (International Day for Universal Access to Information) किस दिन मनाया गया?
- 28 सितंबर
  • वैश्विक स्तर पर आम लोगों के बीच समान, स्वस्थ और समावेशी ज्ञान, समाजों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रत्येक वर्ष 28 सितंबर को 'सूचना तक सार्वभौमिक पहुंच के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस' (International Day for Universal Access to Information) मनाया जाता है |
  • 'सूचना तक सार्वभौमिक पहुंच के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस' (International Day for Universal Access to Information) 2021 का विषय: जानने का अधिकार - सूचना तक पहुंच के साथ बेहतर निर्माण (The Right to Know - Building Back Better with Access to Information)

6. हाल ही में किसे नेशनल कैडेट कॉर्प्स (NCC) के नए महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है?
- गुरबीरपाल सिंह
  • गुरबीरपाल सिंह, नेशनल कैडेट कॉर्प्स (NCC) के 34वे महानिदेशक हैं |
  • NCC: National Cadet Corps
  • Established: 1948
  • HQ: New Delhi
  • Director General: Gurbirpal Singh

7. केंद्र सरकार ने राजस्व अंतर को पूरा करने के लिए वित्त वर्ष 2021-22 के दूसरी छमाही में कितने रुपए उधार लेने का फैसला किया है?
- 5.03 लाख करोड़
  • महामारी प्रभावित अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए राजस्व अंतर को पूरा करने के लिए सरकार चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में 5.03 लाख करोड़ रुपये उधार लेने का फैसला किया है |

8. हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नियामक अनुपालन में कमियों के कारण किस बैंक पर ₹2 करोड़ का जुर्माना लगाया है?
- RBL Bank
  • RBL Bank
  • Established: August 1943
  • HQ: Mumbai
  • Tagline: Apno ka Bank
  • MD & CEO: Vishwavir Ahuja
  • :
  • RBI HQ: Mumbai
  • Established: 1 अप्रैल 1935
  • Nationalisation: 01 January 1949
  • Governor: शक्तिकांत दास(25th)
  • Deputy Governor: 1. महेश कुमार जैन 2. माइकल देवव्रत पात्रा 3. एम राजेश्वर राव 4. T Rabi Sankar

9. हाल ही में किसे अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (AIMA) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है?
- सी.के. रंगनाथन
  • सी.के. रंगनाथन को अगले 1 वर्ष के लिए अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (AIMA) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है |
  • अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (AIMA) भारत में प्रबंधन पेशे के नियमन और लाइसेंस के लिए वैधानिक निकाय है |

10. हाल ही में किसे प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है?
- अविक सरकार
  • अविक सरकार को प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) के अध्यक्ष के रूप में दोबारा से चुना गया है |

प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) क्या है?

प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया लिमिटेड, जिसे आमतौर पर पीटीआई के नाम से जाना जाता है, भारत की सबसे बड़ी समाचार एजेंसी है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है और अनेकों भारतीय समाचार पत्रों के बीच एक गैर-लाभकारी सहकारी है |
  • PTI: Press Trust of India
  • Founded: 27 August 1947
  • HQ: New Delhi
  • Chairman: Aveek Sarkar

11. हाल ही में डीआरडीओ के द्वारा कौनसी मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया?
- आकाश प्राइम
  1. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के द्वारा एकीकृत परीक्षण रेंज चांदीपुर, उड़ीसा से 'आकाश प्राइम' नामक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया |
  • DRDO: Defence Research & Development Organisation
  • Established: 1958
  • HQ: New Delhi 
  • Chairman: G. Satheesh Reddy

12. हाल ही में 11 वैज्ञानिकों को 'शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार 2021' से सम्मानित करने का घोषणा किया गया है यह पुरस्कार किस क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के लिए दिया जाता है?
- विज्ञान
  • वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) की स्थापना दिवस के अवसर पर शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार 2021 की घोषणा की गई है |
  • 'शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार' उस व्यक्ति को दिया जाता है जिसने वैज्ञानिक और अनुसंधान संस्थान परिषद (CSIR) की राय में विज्ञान, मानव ज्ञान और प्रगति के लिए विशिष्ट रूप से महत्वपूर्ण और उत्कृष्ट योगदान दिया हो |
  • 'शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार' मैं ₹5 लाख का नगद पुरस्कार और सम्मान पत्र प्रदान किया जाता है |

13. तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप 2021 में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा कितने पदक जीते गए हैं?
- तीन
  • संयुक्त राज्य अमेरिका के साउथ डकोटा के यांकटन (Yankton) में आयोजित 'विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप 2021' में भारतीय तीरंदाजों ने कुल तीन रजत पदक जीते हैं |
  • भारतीय टीम द्वारा जीते गए रजत पदकों की सूची निम्न प्रकार से हैं:-
  • महिला कंपाउंड व्यक्तिगत: ज्योति सुरेखा वेनाम
  • महिला कंपाउंड टीम: ज्योति सुरेखा वेनाम, मुस्कान किरार और प्रिया गुर्जर
  • कंपाउंड मिश्रित टीम: ज्योति सुरेखा वेनाम और अभिषेक वर्मा

14. हाल ही में उत्तर पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के साथ-साथ भारत के कुछ राज्यों को प्रभावित करने वाले चक्रवात का क्या नाम है?
- गुलाब
  • चक्रवात 'गुलाब' का नाम पाकिस्तान के द्वारा रखा गया है, इस चक्रवात से लैंडफॉल के दौरान हवा की गति 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की बीच हो सकती है |

15. हाल ही में किस राज्य के 'सोजत मेहंदी' को भौगोलिक संकेत (GI Tag) मिला है?
- राजस्थान
  1. राजस्थान में मिलने वाला 'सोजत मेहंदी' अपने औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है |
  2. GI: Geographical Indication  (भौगोलिक संकेतक)
  3. GI Tag: GI Tag उन प्रोडक्ट को मिलता है, जिनका एक विशिष्ट भौगोलिक मूल क्षेत्र होता है. जीआई टैग उस उत्पाद की गुणवत्ता और उसकी विशेषता को दर्शाता है |
  • Rajasthan
  • Capital: Jaipur
  • Formation: 30 March 1949
  • CM: Ashoke Gehlot
  • Governor: Kalraj Mishra

16. हाल ही में किस राज्य के पारंपरिक शराब 'जुडिमा' को भौगोलिक संकेत (GI Tag) मिला है?
- असम
  1. असम राज्य के डिमासा समुदाय के पारंपरिक शराब 'जुडिमा' को भौगोलिक संकेत (GI Tag) मिला है |
  2. GI: Geographical Indication  (भौगोलिक संकेतक)
  3. GI Tag: GI Tag उन प्रोडक्ट को मिलता हैजिनका एक विशिष्ट भौगोलिक मूल क्षेत्र होता है. जीआई टैग उस उत्पाद की गुणवत्ता और उसकी विशेषता को दर्शाता है |
  • Assam
  • Capital: Dispur
  • CM: Himanta Biswa Sarma
  • Governor: Prof. Jagdish Mukhi

17. हाल ही में किस राज्य सरकार के द्वारा 'समर्पण पोर्टल' लॉन्च किया गया है?
- हरियाणा
  1. दीनदयाल उपाध्याय की 105वी जयंती के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के द्वारा समर्पण पोर्टल का शुरुआत किया गया |
  2. 'समर्पण पोर्टल' पर लोग स्वयं को पंजीकृत कर सकते हैं और शिक्षा, खेल, कृषि और अन्य कौशल विकास क्षेत्र में अपना योगदान दे सकते हैं |
  • Haryana
  • Capital: Chandigarh
  • CM: Manohar Lal Khattar
  • Governor: बंडारू दत्तात्रेय



Download PDF


Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts