Daily Current Affairs PDF,Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education

Join us via





Daily Current Affairs: 15/08/2021

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |



वीडियो क्लास थोड़ी देर में अपलोड की जाएगी


1. हाल ही में भारत के कितने स्थलों को रामसर सूची में अंतरराष्ट्रीय महत्व के आर्द्रभूमि के रूप में जोड़ा गया है?
- चार
  • गुजरात से थोल और वाधवाना और हरियाणा के सुल्तानपुर और भिंडावास को अंतरराष्ट्रीय महत्व के आर्द्रभूमि के रूप में रामसर सूची में जोड़ा गया है।
  • भारत में रामसर साइटों की कुल संख्या 46 है।
  • रामसर स्थल एक आर्द्रभूमि स्थल है जिसे रामसर सम्मेलन के तहत अंतरराष्ट्रीय महत्व के लिए नामित किया गया है |
  • वेटलैंड्स पर कन्वेंशन, जिसे रामसर कन्वेंशन के रूप में जाना जाता है, 1971 में यूनेस्को द्वारा स्थापित एक अंतर सरकारी पर्यावरण संधि है, जो 1975 में लागू हुई।
  • यह आर्द्रभूमि के संरक्षण और उनके संसाधनों के बुद्धिमान स्थायी उपयोग के संबंध में राष्ट्रीय कार्रवाई और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग प्रदान करता है।
  • रामसर अंतरराष्ट्रीय महत्व के आर्द्रभूमियों की पहचान करता है, विशेष रूप से वे जो प्रदान करते हैं |

2. हाल ही में केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री के द्वारा कौनसी ऑनलाइन पोर्टल लांच किया गया है?
- TAPAS
  • TAPAS: Training for Augmenting Productivity and Services
  • केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री ने एक ऑनलाइन पोर्टल TAPAS  लॉन्च किया।
  • TAPAS विषय विशेषज्ञों, अध्ययन सामग्री द्वारा व्याख्यान तक पहुंच प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय सामाजिक रक्षा संस्थान की पहल है।
  • केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री: Dr. Virendra Kumar

3. हाल ही में केंद्र सरकार ने किस दिन को 'विभाजन भयावह स्मृति दिवस' के रूप में मनाने का घोषणा किया है?
- 14 अगस्त
  • विभाजन के कारण अपनी जान गंवाने वाले और अपनों को खोने वाले सभी लोगों को उचित श्रद्धांजलि के रूप में, सरकार ने हर साल 14 अगस्त को उनके बलिदान को मनाने के दिन के रूप में मनाने का फैसला किया है।
  • इस तरह के एक दिन की घोषणा से भारतीयों की वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा सामना किए गए दर्द और पीड़ा की याद खिलाएगी।

4. केंद्र सरकार के द्वारा कब से सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुओं पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया है?
- 2022
  • हाल ही में केंद्र सरकार ने प्लास्टिक कचरा प्रबंधन संशोधन नियम, 2021 को अधिसूचित किया है, जिसमें जुलाई 2022 तक एकल-उपयोग वाली प्लास्टिक वस्तुओं को प्रतिबंधित किया गया है।
  • 30 सितंबर 2021 से, प्लास्टिक कैरी बैग की मोटाई 50 माइक्रोन से बढ़ाकर 75 माइक्रोन और 31 दिसंबर 2022 से 120 माइक्रोन तक कर दी गई है।
  • पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री: Shri Bhupender Yadav

5. हाल ही में प्रधानमंत्री ने समग्र बुनियादी ढांचे के विकास के लिए कौनसी योजना की घोषणा किया है?
- गतिशक्ति
  • प्रधान मंत्री ने 100 लाख करोड़ रुपये की "गतिशक्ति" पहल की घोषणा की जो देश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगी और समग्र बुनियादी ढांचे के विकास में मदद करेगी।
  • "प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना" स्थानीय निर्माताओं को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनने में मदद करेगी और भविष्य के नए आर्थिक क्षेत्रों की संभावनाओं को भी विकसित करेगी।

6. हाल ही में किस राज्य के द्वारा "देशभक्त दिवस" मनाया गया?
- मणिपुर
  • 1891 के एंग्लो-मणिपुर युद्ध में अपने प्राणों की बलिदान देने वाले वीरों की याद में मणिपुर राज्य में 'देशभक्ति दिवस' मनाया गया |
  • Manipur Capital: Imphal
  • CM: N. Biren Singh
  • Governor: Najma Heptulla-> Ganga Prasad(additional charge)

7. हाल ही में न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (NBA) ने अपना नया नाम क्या रखने का फैसला किया है?
- न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन (NBDA)
  • न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन भारत में विभिन्न न्यूज़ टेलिविजन ब्रॉडकास्टरो का एक निजी संघ है |

8. हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020 में भारत का कौनसा शहर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा प्रदूषित शहर था?
- गाजियाबाद
  1. ब्रिटिश कंपनी हाउसफ्रेश द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020 में बांग्लादेश दुनिया का सबसे प्रदूषित तथा भारत तीसरा देश था |
  2. इस रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020 में भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा प्रदूषित शहर था |
  3. इस रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020 में दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर चीन का होतान प्रांत था |
  • Uttar Pradesh
  • Capital: Lucknow
  • CM: Yogi Aditya Nath
  • Governor: Anandiben Patel

9. अमेरिकी नौसेना द्वारा आयोजित कौनसी नौसैनिक अभ्यास में भारतीय नौसेना ने भाग लिया?
- SEACAT
  1. अमेरिकी नौसेना के द्वारा सिंगापुर में आयोजित बहुराष्ट्रीय अभ्यास 'SEACAT' का आयोजन किया गया |
  • Indian Navy
  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • नौसेना प्रमुख: Karambir Singh
  • उप-प्रमुखएस.एन. घोरमडे
  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर

10. हाल ही में किस राज्य में 'पशु संरक्षण अध्यादेश' पास किया गया है?
- असम
  1. इस अध्यादेश के पास हो जाने पर गौमांस का खरीद और बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाएगा |
  • Assam
  • Capital: Dispur
  • CM: Himanta Biswa Sarma
  • Governor: Prof. Jagdish Mukhi

11. हाल ही में अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान ने सन्यास की घोषणा किया है, उनका नाम क्या है?
- उन्मुक्त चंद
  1. उन्मुक्त चंद की अगुवाई में वर्ष 2012 में अंडर-19 विश्व कप फाइनल में भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीत दर्ज किया था |
  • BCCI: Board of Control for Cricket in India
  • Established: 04 December 1928
  • President: Saurav Ganguly
  • Secretary: Jai Shah

12. हाल ही में 'विश्व अंगदान दिवस' किस दिन मनाया गया?
- 13 अगस्त
  • प्रत्येक वर्ष 13 अगस्त को अंगदान के महत्व के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने और उन्हें प्रेरित करने के लिए विश्व अंगदान दिवस मनाया जाता है |
  • यह दिवस लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है ताकि मरने से पहले वह अपनी स्वेच्छा से यह अधिकार देकर जाएं की मरणोपरांत उनके शरीर के महत्वपूर्ण अंगों का प्रयोग कर किसी अन्य का जीवन बचाया जा सके |
  • कोई भी व्यक्ति मरने से पहले अपने शरीर के महत्वपूर्ण अंग जैसे यकृत (Liver) गुर्दे (Kydneys) ह्रदय (Heart) फेफड़े (Lungs) और अग्नाशय (Pancreas) का दान कर सकता है |

13. हाल ही में किस राज्य के द्वारा 'e-Crop Survey' पहल की शुरुआत की गई है?
- महाराष्ट्र
  1. राज्य में किसानों के सभी समस्याओं का एक ही जगह से समाधान उनकी सुरक्षा कृषि कार्य से संबंधित सभी जानकारियां आसानी से उपलब्ध कराने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने 'e-Crop Survey' पहल की शुरुआत की है |
  • Maharashtra
  • Capital: Mumbai
  • CM: Uddhav Thackeray
  • Governor: Bhagat Singh Koshyari

14. हाल ही में पाकिस्तान के द्वारा कौनसी मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है?
- गजनबी
  1. पाकिस्तान द्वारा सतह से सतह पर परमाणु क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल 'गजनबी' का सफल परीक्षण किया गया है |
  • Pakistan
  • Capital: Islamabad
  • Currency: Pakistani Rupee
  • PM: Imran Khan
  • President: Arif Alvi

15. हाल ही में RBI द्वारा 'करनाला नगरी सहकारी बैंक' का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है, वर्तमान में आरबीआई के गवर्नर कौन है?
- शक्तिकांत दास
  1. आरबीआई ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में स्थित 'करनाला नगरी सहकारी बैंक' का लाइसेंस रद्द कर दिया है |
  2. इस बैंक के पास और पर्याप्त पूंजी के ना होने, कमाई की नई संभावनाओं के ना होने और जमा कर्ताओं कि राशि समय पर उपलब्ध कराने में सक्षम ना होने के कारण आरबीआई ने यह कदम उठाया है |
  • RBI HQ: Mumbai
  • Established: 1 अप्रैल 1935
  • Nationalisation: 01 January 1949
  • Governor : शक्तिकांत दास(25th)
  • Deputy Governor: 1. महेश कुमार जैन 2. माइकल देवव्रत पात्रा 3. एम राजेश्वर राव 4. T Rabi Sankar

16. केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री के द्वारा राष्ट्रव्यापी 'फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0' का शुरुआत किया गया, वर्तमान में युवा एवं खेल मंत्री कौन है?
- श्री अनुराग सिंह ठाकुर
  • आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में और आजादी के अमृत महोत्सव के भाग के रूप में केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने राष्ट्रव्यापी 'फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0' का शुरुआत किया |

17. इलेक्ट्रिक कार तैनात करने वाला कौन पहला प्रमुख बंदरगाह बन गया है?
- वीओ  चिदम्बरनार पोर्ट ट्रस्ट
  1. वीओ चिदम्बरनार पोर्ट ट्रस्ट, थूथुकुडी, तमिल नाडु में स्थित भारत के प्रमुख बंदरगाहों में से एक है |
  • Tamil Nadu
  • Capital: Chennai
  • CM: MK Stalin
  • Governor: Banwarilal Purohit

18. सहरी स्वयं सहायता समूह (Urban Self-Help Group: SHGs) के उत्पादों के विपणन के लिए कौनसी पहल लॉन्च किया गया है?
- SonChiraiya
  • आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के द्वारा सहरी स्वयं सहायता समूह (Urban Self-Help Group: SHGs) के उत्पादों के विपणन के लिए 'सोन चिरैया' पहल लांच किया गया है |
  • आवास और शहरी मामलों के मंत्री: श्री हरदीप सिंह पुरी
  • SHG: Self Help Group

19. हाल ही में किसे भारतीय महिला फुटबॉल टीम के कोच के रूप में नियुक्त किया गया है?
थॉमस डेनरबी
  • थॉमस डेनरबी को AFC महिला एशियाई कप 2022 से पहले भारतीय महिला फुटबॉल टीम के कोच के रूप में नियुक्त किया गया है |
  • थॉमस डेनरबी, स्वीडन से फुटबॉल कोच हैं |
  • AFC: Asian Football Confederation



Download PDF


Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts