Daily Current Affairs 03 September 2026 in Hindi and English with free PDF, One Liners and GK updates by The Tar Education.

डेली करेंट अफेयर्स प्रश्न-उत्तर (Q&A) 03 सितंबर 2026 with Extra Facts (प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष)


Join us via
Contact UsTelegramFacebookTwitterYouTube


Daily Current Affairs: 03 September 2026


नमस्कार दोस्तों, 'The Tar Education by Target All Rounder (TAR)' में आपका हार्दिक स्वागत है।

आज के इस अत्यधिक प्रतिस्पर्धात्मक दौर में, किसी भी प्रतियोगी परीक्षा को पास करने के लिए करेंट अफेयर्स से अपडेट रहना बेहद महत्वपूर्ण है। हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि करेंट अफेयर्स आपकी तैयारी में कभी बाधा न बने, बल्कि यह आपका सबसे मजबूत और सर्वाधिक अंक दिलाने वाला विषय बने।

आपका समय बचाने और आपको सबसे प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए, हम PIB, द हिंदू, ऑल इंडिया रेडियो (AIR News), इंडियन एक्सप्रेस, प्रमुख हिंदी समाचार पत्रों और प्रमुख न्यूज चैनलों सहित शीर्ष राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्रोतों से दैनिक समाचारों को बारीकी से एकत्र करते हैं। हम अतिरिक्त स्टैटिक फैक्ट्स (Static Facts) के साथ दैनिक (Daily), साप्ताहिक (Weekly), मासिक (Monthly) और वार्षिक (Yearly) करेंट अफेयर्स प्रदान करते हैं। यह सामग्री UPSC, SSC, बैंक, रेलवे, रक्षा (Defense), बीमा (Insurance) और सभी राज्य स्तरीय परीक्षाओं के लिए अत्यधिक उपयोगी है।

इस सीरीज का पूरा लाभ उठाने के लिए निम्नलिखित बातें अवश्य करें:

  • निःशुल्क पीडीएफ डाउनलोड करें: इस लेख के अंत में दिए गए लिंक से फ्री PDF प्राप्त करें।
  • डेली क्विज हल करें: अपने ज्ञान का परीक्षण करने के लिए आज के करेंट अफेयर्स पर आधारित Daily Quiz हल करें।
  • यूट्यूब वीडियो देखें: एक अनोखे और संपूर्ण अध्ययन अनुभव के लिए YouTube पर हमारी विस्तृत वीडियो क्लास अवश्य देखें।

हमें उम्मीद है कि हमारा यह प्रयास आपकी सफलता की यात्रा में मील का पत्थर साबित होगा। आप सभी को उज्ज्वल भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं! चलिए, शुरू करते हैं आज के करेंट अफेयर्स:




1. हाल ही में किसे भारतीय वायु सेना में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस (AOM) नियुक्त किया गया है?

उत्तर: एयर मार्शल के. ए.  ए.  संजीब

  • Extra Facts:
  • इन्होंने एयर मार्शल संजीव घुरतिया का स्थान लिया, जो 39 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए।
  • उन्हें 1988 में एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग (मैकेनिकल शाखा) में कमीशन दिया गया था।
  • वर्ष 2003 में उन्होंने भारतीय वायु सेना की पहली IL-78 फ्लाइट रीफ्यूलर विमान इंडक्शन प्रोजेक्ट टीम का नेतृत्व किया था।
  • उन्हें वर्ष 2026 में अति विशिष्ट सेवा पदक (AVSM) से सम्मानित किया गया है।


2. 12 से 19 सितंबर 2026 के बीच समुद्र तटों की स्वच्छता और तटीय संरक्षण के लिए किस राष्ट्रव्यापी अभियान का 5वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है?

उत्तर: स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर (SSSS v5.0)

  • Extra Facts:
  • यह अभियान पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की PRITHVI योजना के तहत कार्यान्वित किया जा रहा है।
  • यह देश की 11,098 किलोमीटर लंबी तटीय रेखा और 100 से अधिक समुद्र तटों पर संचालित किया जाएगा।
  • इसके तहत युवाओं को जोड़ने के लिए 'राष्ट्रीय महासागर ओलम्पियाड' और संरक्षण प्रतिज्ञा पोर्टल लॉन्च किया गया।
  • केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सागर प्रहरी (SAGAR PRAHARI) मोबाइल ऐप और आधिकारिक वेब पोर्टल भी लॉन्च किया।


3. 'आयुर्वार्ता' (AyurVarta) नामक डिजिटल संवाद श्रृंखला किस संस्थान द्वारा शुरू की गई है?

उत्तर: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली

  • Extra Facts:
  • इसका मुख्य उद्देश्य प्रामाणिक आयुर्वेद ज्ञान, इसके वैज्ञानिक दृष्टिकोण और वैश्विक महत्व का प्रसार करना है।
  • इसके प्रथम एपिसोड में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस मनाए जाने के कारण तथा शरद विषुव (Autumnal Equinox) से इसके संतुलन के संबंध पर चर्चा की गई।
  • वर्ष 2026 में 11वें आयुर्वेद दिवस का आधिकारिक विषय "Ayurveda for a Healthier Tomorrow" (एक स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद) है।
  • AIIA आयुष मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संस्थान है।


4. 2026-28 कार्यकाल के लिए फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) का 38वां अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर: साई गिरिधर

  • Extra Facts:
  • इन्होंने सी. एस. विग्नेश्वर का स्थान लिया और वे जयपुर स्थित साईशा मोटर्स के प्रबंध निदेशक हैं।
  • नया नेतृत्व दल: अमर जतिन सेठ (उपाध्यक्ष), प्रदीप अग्रवाल (सचिव) और भारत कुमार चोरड़िया (कोषाध्यक्ष)।
  • FADA भारत में ऑटोमोबाइल खुदरा बिक्री उद्योग की शीर्ष संस्था है।


5. शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के ढांचे में कौन-सी नई भाषा को आधिकारिक और कार्यकारी भाषा के रूप में शामिल किया गया है?

उत्तर: अंग्रेजी

  • Extra Facts:
  • 26वां SCO शिखर सम्मेलन 31 अगस्त - 1 सितंबर 2026 को बिश्केक (किर्गिस्तान) में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता सदर जापारोव ने की।
  • इस शिखर सम्मेलन का विषय "25 Years of the SCO: Together for Sustainable Peace, Development and Prosperity" था।
  • भारत ने सुरक्षा, कनेक्टिविटी और अवसर (Security, Connectivity, Opportunity) के 3-स्तंभीय दृष्टिकोण को प्रस्तुत किया।
  • 2027 में SCO काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ स्टेट की अगली बैठक पाकिस्तान की अध्यक्षता में होगी।


6. हाल ही में महाराष्ट्र सरकार द्वारा स्वीकृत 'ड्रग-फ्री पॉलिसी 2029' के तहत किस शैक्षणिक सत्र से पांचवीं कक्षा से नशा-विरोधी पाठ पढ़ाना अनिवार्य किया जाएगा?

उत्तर: शैक्षणिक सत्र 2027

  • Extra Facts:
  • इस नीति का लक्ष्य 2029 तक पूरे राज्य को नशा मुक्त बनाना है।
  • यह नीति चार प्रमुख स्तंभों पर आधारित है: सख्त प्रवर्तन, आपूर्ति में कमी, मांग में कमी और नशा-मुक्ति/पुनर्वास।
  • राज्य में हर साल 26 जून (अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस) को 'सर्वश्रेष्ठ ड्रग-फ्री जिला' पुरस्कार दिया जाएगा।


7. भारतीय वायु सेना की गैर-चिकित्सा (Non-Medical) स्ट्रीम से एयर वाइस मार्शल बनने वाली पहली महिला अधिकारी कौन बनी हैं?

उत्तर: एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा

  • Extra Facts:
  • इन्हें 18 जून 1994 को भारतीय वायु सेना की शिक्षा शाखा में कमीशन दिया गया था।
  • 1 सितंबर 2026 को इन्होंने वायु सेना मुख्यालय में सहायक वायु सेना प्रमुख (शिक्षा) का पदभार संभाला।
  • वह किसी सैनिक स्कूल (सैनिक स्कूल कपूरथला) की कमान संभालने वाली त्रि-सेवाओं की पहली महिला अधिकारी भी रही हैं।


8. भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा 1 सितंबर 2026 से किसे नया कार्यकारी निदेशक (ED) नियुक्त किया गया है?

उत्तर: सुमन राय

  • Extra Facts:
  • इससे पूर्व वह महाराष्ट्र क्षेत्र के लिए RBI के क्षेत्रीय निदेशक के रूप में कार्यरत थे।
  • कार्यकारी निदेशक के रूप में वह निक्षेप बीमा और प्रत्यय गारंटी निगम (DICGC) और परिसर विभाग की देखरेख करेंगे।
  • उनके पास केंद्रीय बैंक में 30 से अधिक वर्षों का वृहद अनुभव है।


9. केंद्रीय गोद लेने योग्य संसाधन प्राधिकरण (CARA) द्वारा सितंबर 2026 में शुरू किए गए गोद लेने की जागरूकता अभियान का विषय (Theme) क्या है?

उत्तर: "कानूनी गोद लेना। सुरक्षित बचपन। सुरक्षित भविष्य। अवैध गोद लेने को कहें ना!"

  • Extra Facts:
  • CARA महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तहत एक वैधानिक निकाय है।
  • इस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत CARA की सीईओ भावना सक्सेना ने दूरदर्शन (DD) नेशनल के माध्यम से की।
  • 10 सितंबर 2026 को दिल्ली सचिवालय में वैधानिक समर्पण और प्रक्रियाओं पर विशेष कार्यशाला आयोजित की जाएगी।


10. अमरीका के 'Geographic Names Information System' (GNIS) में परिवर्तन के बाद Apple Maps ने किस झील का नाम बदलकर 'Lake America' कर दिया है?

उत्तर: लेक ओंटारियो (Lake Ontario)

  • Extra Facts:
  • यह परिवर्तन केवल संयुक्त राज्य अमेरिका के ऐप उपयोगकर्ताओं के लिए प्रदर्शित हुआ है, जबकि कनाडा में इसका नाम 'लेक ओंटारियो' ही है।
  • लेक ओंटारियो उत्तर अमेरिका की पांच महान झीलों (Great Lakes) में से एक है और क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे छोटी है।
  • यह झील अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य और कनाडा के ओंटारियो प्रांत की सीमा पर स्थित है।


11. कर्नाटक के गदग जिले के किस ऐतिहासिक स्थल पर कल्याणी-चालुक्य काल की छिपी हुई संरचनाओं को खोजने के लिए LiDAR सर्वे शुरू किया गया है?

उत्तर: लक्कूंडी (Lakkundi)

  • Extra Facts:
  • यह सर्वेक्षण कर्नाटक पुरातत्व विभाग और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज (NIAS), बेंगलुरु के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है।
  • लक्कूंडी पारंपरिक रूप से "101 कुओं और 101 मंदिरों" के लिए प्रसिद्ध है।
  • 2023 से अब तक यहाँ 70 स्मारकों की पहचान की जा चुकी है और 3,300 से अधिक कलाकृतियाँ बरामद की गई हैं।


12. अगस्त 2026 में भारत का सकल जीएसटी (GST) संग्रह कितने प्रतिशत बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया?

उत्तर: 14.8%

  • Extra Facts:
  • अगस्त 2026 में कुल सकल जीएसटी संग्रह लगभग ₹2 लाख करोड़ (आयात कर संग्रह में 29% वृद्धि) दर्ज किया गया।
  • रिफंड के बाद शुद्ध जीएसटी संग्रह ₹1.68 लाख करोड़ रहा, जिसमें वार्षिक आधार पर 8.3% की वृद्धि हुई।
  • अप्रैल से अगस्त 2026 की अवधि के दौरान कुल सकल जीएसटी संग्रह ₹10.43 लाख करोड़ तक पहुंच गया है।


13. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इमर्सिव लर्निंग टूल्स विकसित करने के लिए किस भारतीय संस्थान ने UNESCO MGIEP के साथ साझेदारी की है?

उत्तर: आईआईटी मद्रास (IIT Madras)

  • Extra Facts:
  • यह साझेदारी सोशल एंड इमोशनल लर्निंग (SEL), AI, एक्सटेंडेड रियलिटी (XR) और गेम डिज़ाइन को एकीकृत करेगी।
  • इसका उद्देश्य कम बैंडविड्थ वाले क्षेत्रों के लिए खुले स्रोत (Open-source) और कम लागत वाले डिजिटल लर्निंग टूल्स बनाना है।


14. 2 सितंबर 2026 को मनाए गए विश्व नारियल दिवस (World Coconut Day) 2026 का आधिकारिक विषय क्या है?

उत्तर: "Coconuts in Times of Uncertainty: Securing Food, Energy, and Livelihoods"

  • Extra Facts:
  • विश्व नारियल दिवस पहली बार वर्ष 2009 में अंतर्राष्ट्रीय नारियल समुदाय (ICC) द्वारा मनाया गया था।
  • नारियल के पेड़ को इसके सभी भागों के उपयोग के कारण प्रायः 'जीवन का वृक्ष' (Tree of Life) कहा जाता है।


15. अगस्त 2026 में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के माध्यम से रिकॉर्ड कितने ट्रांजैक्शन पूरे किए गए?

उत्तर: 24.51 बिलियन

  • Extra Facts:
  • एनपीसीआई (NPCI) के आंकड़ों के अनुसार, इन लेन-देन का कुल मूल्य ₹29.82 ट्रिलियन रहा।
  • लेन-देन की मात्रा में मासिक आधार पर 3.6% और वार्षिक आधार पर 22% की वृद्धि दर्ज की गई।
  • अगस्त में औसत दैनिक लेन-देन की संख्या 791 मिलियन और औसत मूल्य ₹96,205 करोड़ रहा।


16. 18वां ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन 12-13 सितंबर 2026 को कहाँ आयोजित किया जाएगा?

उत्तर: भारत मंडपम, नई दिल्ली

  • Extra Facts:
  • संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस इस शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
  • भारत की अध्यक्षता के तहत इस वर्ष का विषय "Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability" है।
  • वर्ष 2026 का यह 18वां शिखर सम्मेलन ब्रिक्स समूह की स्थापना की 20वीं वर्षगांठ का भी प्रतीक है।


17. अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमरीका के नौसेना सचिव (US Navy Secretary) पद के लिए किसे नामित किया है?

उत्तर: हंग काओ (Hung Cao)

  • Extra Facts:
  • हंग काओ 22 अप्रैल 2026 से नौसेना के कार्यवाहक सचिव के रूप में कार्यरत थे।
  • वह अमरीकी नौसेना के कैप्टन पद से अक्टूबर 2021 में 25 साल की सैन्य सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए थे।
  • अगस्त 2026 में इन्होंने नौसेना के 'ऑफिस ऑफ द डिफेंस इंडस्ट्रियल बेस' की स्थापना की थी।


18. नासा (NASA) के 'आर्टेमिस अकॉर्ड्स' पर हस्ताक्षर करने वाला 71वां देश कौन सा बना है?

उत्तर: तुर्किये (Türkiye)

  • Extra Facts:
  • तुर्किये के उद्योग एवं प्रौद्योगिकी मंत्री मेहमेट फातिह कासिर ने नासा मुख्यालय, वाशिंगटन में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • यह समझौता चंद्रमा, मंगल और उससे परे शांतिपूर्ण और सहयोगात्मक अंतरिक्ष अन्वेषण को बढ़ावा देता है।
  • तुर्किये अपने पहले चंद्र मिशन 'AYAP-1' की तैयारी कर रहा है।


19. वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1 FY27) में भारत का चालू खाता घाटा (CAD) बढ़कर कितना हो गया?

उत्तर: $4.2 बिलियन (जीडीपी का 0.5%)

  • Extra Facts:
  • एक साल पहले इसी अवधि (Q1 FY26) में चालू खाता घाटा $3.4 बिलियन (जीडीपी का 0.4%) था।
  • व्यापार घाटा बढ़ने का मुख्य कारण माल व्यापार घाटा (Merchandise Trade Deficit) का $68.9 बिलियन से बढ़कर $86.1 बिलियन होना है।
  • इसी तिमाही में निवल सेवा प्राप्तियाँ (Net Services Receipts) बढ़कर $51.6 बिलियन और प्रेषण (Remittances) बढ़कर $42.9 बिलियन दर्ज किए गए।


20. 1 सितंबर 2026 को इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने अपना कौन-सा स्थापना दिवस मनाया?

उत्तर: 9वां स्थापना दिवस

  • Extra Facts:
  • इस अवसर पर IPPB ने मर्चेंट्स के लिए 'डाकपे साउंड बॉक्स' (DakPay Sound Box), डिजिटल इंश्योरेंस टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म और डिजिटल म्यूचुअल फंड प्लेटफॉर्म लॉन्च किए।
  • 31 मार्च 2026 तक IPPB के ग्राहकों की संख्या 13.25 करोड़ थी, जिसमें 77% ग्राहक ग्रामीण क्षेत्रों से और 49% महिलाएं हैं।
  • इसने एसएचजी (SHG) बचत खाता, सुरक्षित बचत खाता और संपूर्ण बचत खाता नाम से नए उत्पाद भी पेश किए।

21. लैंड एडवेंचर श्रेणी में तेनज़िंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2024 (Tenzing Norgay National Adventure Awards 2024) से किसे सम्मानित किया गया है?

उत्तर: बलजीत कौर और स्काल्ज़ांग रिगज़िन

  • Extra Facts:
  • यह पुरस्कार युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जाता है।
  • वाटर एडवेंचर श्रेणी में रिमो साहा और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार शिव प्रसाद चमोली को दिया गया।
  • एयर एडवेंचर श्रेणी में इस वर्ष कोई पुरस्कार नहीं दिया गया।
  • प्रत्येक विजेता को ₹15 लाख की राशि, एक प्रतिमा और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है।


22. हाल ही में जापान क्रेडिट रेटिंग एजेंसी (JCR) ने भारत की सोवरेन क्रेडिट रेटिंग (Sovereign Credit Rating) को BBB+ से बढ़ाकर कितना कर दिया है?

उत्तर: A- (स्थिर आउटलुक के साथ)

  • Extra Facts:
  • यह अपग्रेड मजबूत आर्थिक वृद्धि, सुधरती वित्तीय स्थिति और लचीली वित्तीय प्रणाली को दर्शाता है।
  • वित्त वर्ष 2026 में भारत ने 7.8% की वास्तविक जीडीपी (GDP) वृद्धि दर दर्ज की।
  • केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा FY2025 के 4.7% से घटकर FY2026 में 4.4% हो गया।


23. नौसेना के किस वरिष्ठ अधिकारी ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक अस्पताल सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया है?

उत्तर: सर्जन वाइस एड्मिरल दिलीप राघवन, वीएसएम (VSM)

  • Extra Facts:
  • इन्होंने 1985 में एएफएमसी (AFMC) पुणे में दाखिला लिया और 26 दिसंबर 1989 को भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त किया।
  • इन्होंने दक्षिणी और पूर्वी नौसेना कमान के कमान मेडिकल ऑफिसर के रूप में सेवा दी है।
  • इन्हीं के कार्यकाल में आईएनएचएस असविनी (INHS Asvini), मुंबई को सर्वश्रेष्ठ कमान अस्पताल का 'रक्षा मंत्री ट्रॉफी' मिला था।
  • उन्हें 26 जनवरी 2026 को विशिष्ट सेवा पदक (VSM) से सम्मानित किया गया था।


24. 16वें एयरो इंडिया 2027 (Aero India 2027) का आयोजन 8 से 12 फरवरी 2027 तक कहाँ किया जाएगा?

उत्तर: येलाहंका एयर फोर्स स्टेशन, बेंगलुरु

  • Extra Facts:
  • इस प्रदर्शनी का मुख्य आयोजन रक्षा उत्पादन विभाग (Department of Defence Production) द्वारा किया जाएगा।
  • इसके लिए 9 प्रदर्शनी हैंगर (A से I) निर्धारित किए गए हैं, जिनमें से A और B हैंगर IAF तथा DRDO के लिए आरक्षित हैं।
  • वित्तीय वर्ष 2025-26 में भारत का रक्षा निर्यात ₹38,424 करोड़ तक पहुंच गया।


25. हाल ही में विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा के अनुसार भारत की आर्थिक वृद्धि दर (Economic Growth) कितने प्रतिशत से अधिक हो सकती है?

उत्तर: 8% से अधिक

  • Extra Facts:
  • उन्होंने मजबूत सेवा क्षेत्र, निर्यात और निरंतर निवेश को मुख्य विकास चालक बताया।
  • अजय बंगा ने कहा कि भारत की वर्तमान 7-8% की वृद्धि दर वैश्विक चुनौतियों के बावजूद काफी मजबूत है।
  • उन्होंने आर्थिक विकास को युवाओं के लिए नौकरियों और अवसरों में बदलने पर जोर दिया।


26. 1 सितंबर 2026 से अहमदाबाद का सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा किस ढाँचे के तहत सेवा शुरू करने वाला तीसरा भारतीय हवाई अड्डा बन गया है?

उत्तर: हब-एंड-स्पोक (Hub-and-Spoke) अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सेवा

  • Extra Facts:
  • वाराणसी और अमृतसर के बाद अहमदाबाद इस फ्रेमवर्क को अपनाने वाला तीसरा हवाई अड्डा बना है।
  • एयर इंडिया की 'ईज़ी कनेक्ट' (Easy Connect) सेवा के तहत यात्री अहमदाबाद में ही सीमा शुल्क (Customs) और आप्रवासन (Immigration) पूरा कर सकते हैं।
  • सरकार की योजना इस मॉडल को सूरत सहित 22 और हवाई अड्डों तक विस्तार देने की है।


27. भारतीय वायु सेना द्वारा 2 सितंबर 2026 को किस लंबी दूरी के ग्लाइड बम का सफल ड्रॉप ट्रायल किया गया?

उत्तर: खगांतक-243 (Khagantak-243)

  • Extra Facts:
  • इस हथियार को सुखोई Su-30MKI लड़ाकू विमान से दागा गया था।
  • 12,000 मीटर की ऊंचाई से छोड़े जाने पर इस ग्लाइड बम की मारक क्षमता 140 किमी से अधिक है।
  • इसे JSR डायनामिक्स और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है।


28. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा तेलंगाना के किस ऐतिहासिक मंदिर को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किया गया है?

उत्तर: गोल्लाला गुड़ी मंदिर (Gollala Gudi Temple)

  • Extra Facts:
  • यह मंदिर तेलंगाना के मुलुगु जिले के पालमपेट में स्थित है।
  • यह काकतीय काल का त्रिकुटालय (तीन गर्भगृह वाला) मंदिर है, जिसके केंद्रीय गृह में शिवलिंग स्थापित है।
  • यह मंदिर यूनेस्को (UNESCO) विश्व धरोहर स्थल 'रामप्पा मंदिर' के पास स्थित है।


29. हाल ही में डीआरडीओ (DRDO) और हैदराबाद विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों को किस उच्च-ऊर्जा यौगिक के लिए पेटेंट प्राप्त हुआ है?

उत्तर: BAM-H24

  • Extra Facts:
  • यह बोरॉन, हाइड्रोजन और नाइट्रोजन से युक्त एक उच्च-ऊर्जा यौगिक है।
  • इसे ACRHEM में शोध के माध्यम से विकसित किया गया है।
  • यह यौगिक ठोस रॉकेट प्रणोदन (Solid Rocket Propulsion) के लिए उच्च विशिष्ट आवेग (Specific Impulse) और कम इग्निशन देरी प्रदान करता है।


30. 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट' का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर: सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेन्द्र मिश्रा

  • Extra Facts:
  • उन्हें 6 दिसंबर 1986 को भारतीय वायु सेना में लड़ाकू पायलट के रूप में कमीशन मिला था।
  • उनके पास 3,000 से अधिक घंटे उड़ान भरने का अनुभव है।
  • इस पद के लिए प्राप्त लगभग 5,200 आवेदनों में से उनका चयन किया गया।


31. हाल ही में 2027 आईसीसी महिला चैम्पियंस ट्रॉफी (ICC Women’s Champions Trophy 2027) की मेजबानी किस देश को सौंपी गई है?

उत्तर: भारत

  • Extra Facts:
  • प्रशासनिक हस्तक्षेप के कारण यह पहला टूर्नामेंट श्रीलंका से स्थानांतरित कर भारत लाया गया।
  • यह प्रतियोगिता 14 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएगी।
  • इसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका भाग लेंगे तथा मैच मुंबई और वडोदरा में खेले जाएंगे।


32. संशोधित उड़ान (UDAN) योजना के तहत भारत सरकार की अगले 10 वर्षों में कितने नए हवाई अड्डे विकसित करने की योजना है?

उत्तर: 100 नए हवाई अड्डे

  • Extra Facts:
  • इस योजना के लिए FY 2026-27 से FY 2035-36 के लिए ₹28,840 करोड़ का केंद्रीय बजटीय परिव्यय रखा गया है।
  • इसे केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मार्च 2026 में मंजूरी दी गई थी।
  • भारत में सक्रिय हवाई अड्डों की संख्या 2014 के 74 से बढ़कर 2026 में 166 हो गई है।
  • इस योजना के अंतर्गत 200 नए हेलीपैड बनाने का भी प्रस्ताव है।


33. तमिलनाडु सरकार ने व्यापार और नियामक स्वीकृतियों (Business Clearances) को संसाधित करने के लिए कितने दिनों की सीमा का प्रस्ताव रखा है?

उत्तर: 21 दिन

  • Extra Facts:
  • इसके लिए राज्य विधानसभा में 'तमिलनाडु बिजनेस फैसिलिटेशन (संशोधन) विधेयक 2026' पेश किया गया।
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 'तमिलनाडु निवेश प्रोत्साहन आयोग' के गठन का भी प्रस्ताव है।
  • यह आयोग ₹200 करोड़ या उससे अधिक के निवेश वाली प्रमुख परियोजनाओं की निगरानी करेगा।


34. हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज (Hexaware Technologies) का नया सीईओ (CEO Designate) किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर: विवेक जेटली

  • Extra Facts:
  • इनका कार्यकाल 28 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा।
  • ये वर्तमान सीईओ श्रीकृष्ण रामकार्तिकेयन (कीच) का स्थान लेंगे।
  • विवेक जेटली हेक्सावेयर को एआई-नेतृत्व वाली (AI-led) सेवा कंपनी के रूप में मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।


35. कारगिल युद्ध के नायक और भारतीय वायु सेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान हाल ही में किस क्षेत्रीय एयरलाइन में पायलट के रूप में शामिल हुए हैं?

उत्तर: फ्लाई91 (FLY91)

  • Extra Facts:
  • उन्होंने लगभग 22 वर्षों की सैन्य सेवा के बाद 31 मार्च 2026 को IAF से त्यागपत्र दे दिया था।
  • उन्हें 2019 में पाकिस्तान के F-16 विमान को गिराने के बाद नवंबर 2021 में वीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
  • गोवा स्थित FLY91 एयरलाइन क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के लिए ATR 72-600 विमानों का संचालन करती है।


36. हुंडई वर्ल्ड आर्चर पैरा सीरीज़ 2026 (Hyundai World Archery Para Series 2026) के स्टेज-3 की मेजबानी 5 से 9 सितंबर 2026 तक कौन सा शहर कर रहा है?

उत्तर: अहमदाबाद (साबरमती रिवरफ्रंट)

  • Extra Facts:
  • भारत पहली बार इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी कर रहा है।
  • इसमें 20 से अधिक देशों के 100 से अधिक एथलीट हिस्सा ले रहे हैं।
  • भारत की 29-सदस्यीय टीम में पेरिस 2024 पैरालंपिक पदक विजेता हरविंदर सिंह, शीतल देवी और राकेश कुमार शामिल हैं।


37. बीमा क्षेत्र के लिए IRDAI द्वारा प्रस्तावित डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर 'PIR' का पूर्ण रूप क्या है?

उत्तर: पब्लिक इंश्योरेंस रजिस्ट्री (Public Insurance Registry)

  • Extra Facts:
  • IRDAI ने 1 सितंबर 2026 को इस संबंध में एक परामर्श पत्र (Consultation Paper) जारी किया था।
  • इस रजिस्ट्री से पॉलिसीधारक अपनी पॉलिसियाँ देख सकते हैं, दावों को ट्रैक कर सकते हैं और लावारिस राशि की पहचान कर सकते हैं।
  • हितधारक इस प्रस्ताव पर 30 सितंबर 2026 तक अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं।


38. आईआईटी मंडी (IIT Mandi) के हालिया अध्ययन में हिमाचल प्रदेश में कितनी हिमनद झीलों (Glacial Lakes) को संकटपूर्ण माना गया है?

उत्तर: 9 से 12 हिमनद झीलें

  • Extra Facts:
  • शोधकर्ताओं ने 2,000 से अधिक झीलों और ग्लेशियरों का अध्ययन किया।
  • बीते दशक में कई झीलों का आकार 30% से 60% तक बढ़ा है, जिससे GLOF (हिमनद झील विस्फोट बाढ़) का खतरा बढ़ गया है।
  • NDMA ने घेपन, वासुक, काशांग और बासपा के पास की झील पर तत्काल ध्यान देने का निर्देश दिया है।


39. सुप्रीम कोर्ट ने 2 सितंबर 2026 को किस राज्य को विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) तक पहुंचने के लिए मछली पकड़ने वाली नौकाओं हेतु एक निर्दिष्ट मार्ग बनाने का निर्देश दिया है?

उत्तर: तमिलनाडु

  • Extra Facts:
  • यह आदेश पर्स सीन (Purse Seine) जाल का उपयोग करने वाली नौकाओं से संबंधित है।
  • अदालत ने संविधान के अनुच्छेद 19(1)(g) के तहत मछुआरों के आजीविका के अधिकार का हवाला दिया।
  • भारत का विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) तट से 200 समुद्री मील (Nautical Miles) तक फैला है।


40. हाल ही में किस राज्य सरकार ने नारियल प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए 'कोकोनट पार्क' (Coconut Park) स्थापित करने की घोषणा की है?

उत्तर: केरल

  • Extra Facts:
  • इस पार्क को नारियल विकास बोर्ड (CDB) के सहयोग से स्थापित किया जाएगा।
  • इसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय बाजारों के लिए प्रीमियम गुणवत्ता वाले नारियल उत्पादों को बढ़ावा देना है।
  • यह घोषणा 2 सितंबर को 'विश्व नारियल दिवस 2026' समारोह के दौरान की गई थी।

******






Join us via
Contact UsTelegramFacebookTwitterYouTube

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts