01 July 2022 Daily Current Affairs PDF Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education





Join us via

Daily Current Affairs: 01/07/2022

नमस्कार दोस्तों, Target All Rounder के Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |








1. हाल ही में महाराष्ट्र राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ग्रहण किया है?
एकनाथ शिंदे
  • महाराष्ट्र के निवर्तमान मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की इस्तीफा देने के बाद एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिया है |
  • उनके साथ ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) के देवेंद्र फडणवीस ने उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिया है |
  • Maharashtra
  • Capital: Mumbai
  • Formation: 01 May 1960
  • CM:?
  • Governor: Bhagat Singh Koshyari

2. हाल ही में सार्वजनिक क्षेत्र के भारत के सबसे बड़े बैंक 'भारतीय स्टेट बैंक' ने किस दिन अपना 67वां स्थापना दिवस मनाया है?
1 जुलाई
  • सार्वजनिक क्षेत्र के भारत के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक ने 1 जुलाई को अपना 67वां स्थापना दिवस मनाया है |
  • एसबीआई 1806 में इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से स्थापित बैंक ऑफ कलकत्ता से निकला है।
  • बैंक ऑफ मद्रास को अन्य दो प्रेसीडेंसी बैंकों, कलकत्ता के बैंक और बॉम्बे के बैंक में विलय कर इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया बनाया गया जो 1955 में एसबीआई बन गया।
  • SBI: State Bank of India
  • HQ: Mumbai
  • Established: 01 July 1955
  • Chairman: Dinesh Kumar Khara
  • MD: Alok Kumar Chaudhary

3. हाल ही में भारत सरकार के द्वारा विज्ञान और तकनीकी तथा नवाचार के क्षेत्र में किस देश के साथ समझौता किया गया है?
सिंगापुर
  • भारत सरकार के द्वारा विज्ञान और तकनीकी तथा नवाचार के क्षेत्र में सिंगापुर के साथ समझौता किया गया है |
  • Singapore
  • Capital: Singapore City
  • Currency: Singapore Dollar
  • PM: Lee Hsien
  • President: Hailmah Yacob

4. हाल ही में किसने फिलीपींस के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ से लिया है?
- फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर
  • फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने फिलीपींस के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ से लिया है |
  • Philippines
  • Capital: Manila
  • Currency: Philippine Peso
  • President: Ferdinand Marcos Jr.

5. हाल ही में डिपार्टमेंट फॉर द प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) के द्वारा जारी 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस इंडेक्स' में किस राज्य ने पहला स्थान हासिल किया है?
- आंध्र प्रदेश
  • डिपार्टमेंट फॉर द प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) के द्वारा जारी 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस इंडेक्स' में आंध्र प्रदेश पहले, गुजरात दूसरे, और हरियाणा तीसरे स्थान पर है |
  • Andhra Pradesh
  • Capital: 1. Amaravati (Legislative: विधायी) 2. Visakhapatnam (Executive: कार्यपालक) 3. Kurnool (Judicial: न्यायिक)
  • CM: Y. S. JaganMohan Reddy
  • Governor: Biswabhusan Harichandan

6. हाल ही में कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने गूगल को किस कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने के लिए स्वीकृति प्रदान किया है?
भारती एयरटेल
  • कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने गूगल को भारती एयरटेल में हिस्सेदारी खरीदने के लिए स्वीकृति प्रदान किया है |
  • गूगल के द्वारा भारती एयरटेल में 1.28% हिस्सेदारी खरीदने का समझौता किया गया है |
  • Google
  • Established: 04 September 1998
  • HQ: Mountain View, California, United States
  • CEO: Sundar Pichai (Indian)😎

  • Airtel
  • Founded: 07 July 1995
  • Founder: Sunil Bharti Mittal
  • HQ: New Delhi
  • MD & CEO: Gopal Vittal
  • Chairman: Sunil Bharti Mittal

7. हाल ही में किसे 'CII गुणवत्ता रत्न पुरस्कार 2021' से सम्मानित किया गया है?
- अशोक सूता
  • Happiest Minds Technologies के संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष अशोक सूता को 'CII गुणवत्ता रत्न पुरस्कार 2021' से सम्मानित किया गया है।
  • टेक फर्म ने एक विज्ञप्ति में कहा, वर्ष 2019 में गठित वार्षिक सीआईआई गुणवत्ता रत्न पुरस्कार भारत में गुणवत्ता आंदोलन के लिए उत्कृष्ट नेतृत्व, योगदान और विशिष्ट सेवा की मान्यता में है।
  • सीआईआई पुरस्कार समिति ने सर्वसम्मति से श्री सूता को गुणवत्ता पहल के माध्यम से भारतीय उद्योग की प्रतिस्पर्धात्मकता के निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर विचार करते हुए 2021 का पुरस्कार देने के लिए चुना गया है |

8. हाल ही में किस दिन 'राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस' मनाया गया है?
1 जुलाई
  • प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई 'राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस' को मनाया जाता है |
  • भारत में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस समारोह 1991 में 1 जुलाई को डॉ. बिधान चंद्र रॉय या बी.सी. रॉय को सम्मानित करने के लिए शुरू हुआ।
  • डॉ. बिधान चंद्र रॉय, जिनकी जयंती और पुण्यतिथि दोनों 1 जुलाई को पड़ती हैं। रॉय पश्चिम बंगाल के एक प्रसिद्ध चिकित्सक और स्वतंत्रता सेनानी थे।
  • वह 1948 से 1962 में अपनी मृत्यु तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री भी रहे थे।
  • 'राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस' थीम 2022: "फैमिली डॉक्टर्स ऑन द फ्रंट लाइन"

9. हाल ही में कौन अमेरिकन सर्वोच्च न्यायालय की न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होने वाली पहली अश्वेत महिला न्यायाधीश बन गई हैं?
केतनजी ब्राउन जैक्सन
  • केतनजी ब्राउन जैक्सन, अमेरिकन सर्वोच्च न्यायालय की न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होने वाली पहली अश्वेत महिला न्यायाधीश बन गई हैं |
  • US President: Joe Biden (46th)
  • Vice President: Kamala Harris
  • US Capital: Washington DC

10. हाल ही में विश्व बैंक के द्वारा भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र का समर्थन करने के लिए कितने मूल्य राशि की सहायता का स्वीकृति दिया गया है?
$1 बिलीयन
  • विश्व बैंक ने भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र को बढ़ाने और समर्थन देने के लिए प्रत्येक $500 मिलियन के दो पूरक ऋणों को अर्थात कुल $1 बिलीयन की मंजूरी दी है।
  • योजना का उद्देश्य: देश भर में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे में सुधार करनाहै।
  • World Bank
  • Established: जुलाई 1944
  • HQ: Washington, D.C., United States
  • President: David Malpass (USA)
  • Vice-President: Junaid Kamal Ahmed (Bangladesh)

11. हाल ही में कौन भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के प्रायोजक बन गया है?
अदानी स्पोर्ट्सलाइन
  • अदानी स्पोर्ट्सलाइन आगामी खेलों, बर्मिंघम कॉमनवेल्थ 2022, हांग्जो एशियाई खेलों 2022 और पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के साथ प्रमुख प्रायोजक बन गई है।
  • 28 से अधिक एथलीटों को विभिन्न प्रकार के खेलों में अदानी स्पोर्ट्सलाइन की एथलीट समर्थन पहल, #GarvHai द्वारा समर्थित किया गया है।
  • IOA: Indian Olympic Association
  • Established: 1927
  • HQ: New Delhi
  • President: Anil Khanna (as acting President)

12. हाल ही में किस दिन "चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस" मनाया गया है?
- 1 जुलाई
  • चार्टर्ड एकाउंटेंट्स दिवस या सीए दिवस भारत में हर साल 01 जुलाई को मनाया जाता है।
  • इसे आईसीएआई (ICAI) स्थापना दिवस के रूप में भी जाना जाता है।
  • यह दिन 1 जुलाई, 1949 को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की स्थापना के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
  • आईसीएआई देश के सबसे पुराने पेशेवर संस्थानों में से एक है और सदस्यों के मामले में दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा पेशेवर लेखा और वित्त निकाय भी है।

13. हाल ही में भारत के अटॉर्नी जनरल (महान्यायवादी) का कार्यकाल अगले 3 महीने के लिए बढ़ाया गया है, उनका नाम क्या है?
केके वेणुगोपाल
  • वरिष्ठ अधिवक्ता केके वेणुगोपाल का कार्यकाल अगले तीन महीने या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, भारत के लिए अटॉर्नी जनरल के रूप में बढ़ा दिया गया है।
  • केके वेणुगोपाल को जून 2017 में भारत के लिए अटॉर्नी जनरल के रूप में नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल 30 जून 2022 को समाप्त हो रहा था। अब वह 3 महीने तक अटॉर्नी जनरल रहेंगे।

अटॉर्नी जनरल ऑफ इंडिया (महान्यायवादी) के बारे में:-

  • भारत के महान्यायवादी भारत सरकार के मुख्य कानूनी सलाहकार हैं और भारत के सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष इसके प्रमुख अधिवक्ता हैं।
  • वे संविधान के अनुच्छेद 76(1) के तहत केंद्रीय मंत्रिमंडल की सलाह पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किए जाते हैं और राष्ट्रपति के प्रसाद पर्यंत पद धारण करते हैं।
  • उन्हें सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होने के योग्य व्यक्ति होना चाहिए। इसलिए, वे पांच साल के लिए किसी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रहे होंगे, दस साल के लिए किसी उच्च न्यायालय के वकील, या राष्ट्रपति की राय में एक प्रतिष्ठित न्यायविद।
  • 15वें और वर्तमान अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल हैं। उन्हें 2020 में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा फिर से नियुक्त किया गया था। उन्होंने 30 जून 2017 को अपनी सेवा शुरू की।














Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


Get more General Knowledge(GK) Click Here


To Read Daily Vocabulary Click Here


Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Go to Home

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts