7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 May 2022 Daily Current Affairs PDF Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education





Join us via

Daily Current Affairs: 7,8,9,10,11,12,13,14,15,16,17/05/2022

नमस्कार दोस्तों, Target All Rounder के Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |










1. हाल ही में किसे भारत के नए मुख्य चुनाव आयुक्त (ECI) नियुक्त किया गया है?
राजीव कुमार
  • निवर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्र के स्थान पर भारत के नए मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में 15 मई 2022 को राजीव कुमार को नियुक्त किया गया है |
  • राजीव कुमार इससे पहले भारत के चुनाव आयुक्त के रूप में पदस्थापित थे |
  • Election commission of India
  • भारतीय चुनाव आयोग में एक मुख्य चुनाव आयुक्त और दो अतिरिक्त चुनाव आयुक्त होते हैं
  • मुख्य चुनाव आयुक्त: राजीव कुमार
  • अन्य दो चुनाव आयुक्त: 1.? 2. अनूप चंद्र पांडे
  • चुनाव आयोग की स्थापना: 25 जनवरी 1950
  • मुख्यालय: नई दिल्ली

2. 'एशियन गेम्स 2022' स्थगित कर 2023 में आयोजित करने का फैसला किया गया है, इसका आयोजन किस देश में किया जाना है?
चीन
  • कोविड-19 महामारी के कारण चीन के हांग्जो में आयोजित होने वाले 'एशियन गेम्स 2022' को स्थगित कर 2023 में आयोजित करने का फैसला किया गया |
  • इसके साथ ही 'वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2021' को भी स्थगित कर 2023 में चीन के चेंगदू में आयोजित करने का घोषणा किया गया है |
  • China Capital: Beijing
  • Currency: Yuan or Renminbi
  • President: Xi Jinping

3. हाल ही में किसे 'विश्व खाद्य पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है?
- सिंथिया रोसेनज़वेग
  • नासा के एक जलवायु अनुसंधान वैज्ञानिक 'सिंथिया रोसेनज़वेग', जिन्होंने अपने करियर का अधिकांश समय यह समझाने में बिताया है कि कैसे वैश्विक खाद्य उत्पादन को बदलती जलवायु के अनुकूल होना चाहिए, उन्हें ''विश्व खाद्य पुरस्कार'' से सम्मानित किया गया है |
  • कृषि विज्ञानी और जलवायु विज्ञानी 'सिंथिया रोसेनज़वेग' को खाद्य उत्पादन पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव के उनके अभिनव मॉडलिंग के सम्मान में $ 250,000 का पुरस्कार दिया गया है |

4. हाल ही में किस राज्य सरकार के द्वारा जीवन शैली संबंधी रोगों के निदान और नियंत्रण के लिए "शैली ऐप" लॉन्च करने का घोषणा किया गया है?
केरल
  • केरल सरकार दक्षिणी राज्य के लोगों में जीवन शैली संबंधी बीमारियों का निदान और नियंत्रण करने के उद्देश्य से एक एंड्रॉइड ऐप - 'शैली ऐप' लॉन्च करने का घोषणा किया है |
  • Kerala
  • Capital: Thiruvananthapuram
  • CM: Pinarayi Vijayan
  • Governor: Arif Mohammad Khan

5. हाल ही में किस देश में दुनिया की सबसे बड़ी 'फिल्म पुनरुद्धार परियोजना' का शुभारंभ किया गया है?
भारत
  • सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर के द्वारा दुनिया की सबसे बड़ी 'फिल्म पुनरुद्धार परियोजना' का शुभारंभ किया गया है |
  • सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय फिल्म विरासत मिशन के तहत दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म बहाली परियोजना के लिए 363 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है.
  • इस मिशन को 2016 में 597 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ लॉन्च किया गया था।
  • इसका उद्देश्य सिनेमाई विरासत को संरक्षित, पुनर्स्थापित और डिजिटाइज़ करना है।

6. हाल ही में किस दिन सीमा सड़क संगठन (BRO) ने अपना 62वा स्थापना दिवस मनाया है?
7 मई
  • सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की स्थापना 7 मई 1960 को रक्षा मंत्रालय के तहत एक प्रमुख सड़क निर्माण एजेंसी के रूप में की गई थी
  • सीमा सड़क संगठन (BRO) आदर्श वाक्य: श्रमण सर्वम साध्यम (सब कुछ कड़ी मेहनत के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है)
  • BRO, रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत काम करता है
  • यह भारत के पड़ोसी देशों के साथ रोड नेटवर्क का विकास और मेंटेनेंस करता है
  • BRO: Boarder Road Organisation
  • Established: 07 May 1960
  • Director General: Lt. Gen. Rajeev Chaudhary

7. हाल ही में किस दिन 'विश्व एथलेटिक्स दिवस' मनाया गया है?
7 मई
  • युवाओं के बीच एथलेटिक्स के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रत्येक वर्ष 7 मई को 'विश्व एथलेटिक्स दिवस' मनाया जाता है |

8. हाल ही में किस दिन ''विश्व रेडक्रॉस दिवस'' मनाया गया है?
8 मई
  • ''विश्व रेड क्रॉस दिवस'' हर साल 8 मई को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट मूवमेंट के बारे में जनता की समझ को व्यापक बनाना है।
  • पहला रेडक्रॉस दिवस 8 मई 1948 को मनाया गया था |
  • ''विश्व रेडक्रॉस दिवस'' का विषय (Theme): "Be Human Kind"
  • ICRC: International Committee of the Red Cross
  • Established: 17 February 1863
  • HQ: Geneva, Switzerland
  • President: Peter Maurer

9. हाल ही में किस राज्य सरकार के द्वारा विद्यार्थियों को मुफ्त टेबलेट वितरित करने के लिए 'ई-अधिगम' योजना लॉन्च किया गया है?
हरियाणा
  • हरियाणा सरकार ने क्लास 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को मुफ्त टेबलेट और 2GB इंटरनेट डाटा देने के लिए 'ई-अधिगम' योजना लॉन्च किया है |
  • Haryana
  • Capital: Chandigarh
  • CM: Manohar Lal Khattar
  • Governor: बंडारू दत्तात्रेय

10. हाल ही में किस नाम से निवेशक जागरूकता प्रोग्राम लॉन्च किया गया है?
मार्केट का एकलव्य (Market Ka Eklavya)
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) का 'मार्केट का एकलव्य (Market Ka Eklavya)' नाम से निवेशक जागरूकता प्रोग्राम लॉन्च किया गया है |

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरीज लिमिटेड’ (NSDL) क्या है?

  • नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) मुंबई में स्थित भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में एक भारतीय केंद्रीय प्रतिभूति डिपॉजिटरी है। इसे 1995 में राष्ट्रीय कवरेज के साथ भारत में पहली इलेक्ट्रॉनिक प्रतिभूति डिपॉजिटरी के रूप में शामिल किया गया था। इसका औपचारिक उद्घाटन 8 नवंबर, 1996 को हुआ था।
  • एनएसडीएल अपने डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट्स या डीपी और डिजिटल प्लेटफॉर्म के राष्ट्रव्यापी नेटवर्क के माध्यम से निवेशकोंस्टॉक ब्रोकर्सकस्टोडियनजारीकर्ता कंपनियों आदि को बकेट ऑफ सर्विसेज प्रदान करता है।
  • NSDL MD & CEO: पदमजा चूंदुरु

11. हाल ही में किस पर्वतारोही ने माउंट एवरेस्ट पर सर्वाधिक चढ़ाई करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है?
कामी रीता शेरपा
  • नेपाल की कमी रिता शेरपा ने 26वीं बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई कर अपने ही पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है |
  • माउंट एवरेस्ट नेपाल और चीन के सीमा पर अवस्थित है |
  • माउंट एवरेस्ट विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है |
  • माउंट एवरेस्ट की कुल ऊंचाई 8848.86 मीटर है जिसमें 86 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हाल ही में दर्ज की गई है |
  • अंतरराष्ट्रीय माउंट एवरेस्ट दिवस 29 मई को मनाया जाता है |

12. हाल ही में पौमई नागा जनजाति ने पौमई आबादी वाले क्षेत्रों को नशा मुक्त क्षेत्र घोषित किया है यह किस राज्य का जनजाति क्षेत्र है?
मणिपुर
  • पुमई जनजाति, मणिपुर के पहाड़ी जिले में रहने वाली प्रमुख नागा जनजातियों में से एक है |
  • हाल ही में क्षेत्रीय प्रशासन ने अपने गांवों को नशामुक्त क्षेत्र घोषित किया है ताकि राज्य सरकार को अवैध अफीम की खेती सहित नशीली दवाओं के खतरे को रोकने में मदद मिल सके।
  • Manipur
  • Capital: Imphal
  • Formation: 21 January 1972
  • CM: N. Biren Singh
  • Governor: La Ganesan

13. संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में कहां 'उत्कर्ष महोत्सव' का आयोजन किया गया है?
नई दिल्ली
  • नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा तीन दिवसीय उत्कर्ष महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
  • उत्कर्ष महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य देश भर में और उसके बाहर संस्कृत भाषा को बढ़ावा देना है।

14. हाल ही में किस दिन ''विश्व थैलेसीमिया दिवस'' मनाया गया है?
8 मई
  • विश्व थैलेसीमिया दिवस हर साल 8 मई को मनाया जाता है।
  • थैलेसीमिया एक विरासत में मिला रक्त विकार है जिसमें शरीर पर्याप्त हीमोग्लोबिन बनाने में विफल रहता है, जिसके परिणामस्वरूप लाल रक्त कोशिकाएं कमजोर और नष्ट हो जाती हैं।
  • ''विश्व थैलेसीमिया दिवस'' का विषय (Theme): “जागरूक रहो। साझा करना। देखभाल: थैलेसीमिया ज्ञान में सुधार के लिए वैश्विक समुदाय के साथ काम करना" (Be Aware. Share. Care: Working with the global community as one to improve Thalassemia knowledge)

15. हाल ही में 'रजत कुमार कर' का निधन हो गया है उनका संबंध किस क्षेत्र से था?
लेखक
  • 'रजत कुमार कर' जाने-माने उड़िया लेखक थे जिनका स्वास्थ्य संबंधी कारणों से हाल ही में निधन हो गया है |
  • 'रजत कुमार कर' को 2021 में पद्मश्री से सम्मानित भी किया गया है |

16. हाल ही में 'मैड्रिड ओपन 2022' का खिताब किसने जीता है?
- कार्लोस अल्कराज
  • कार्लोस अल्कराज ने एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर 'मैड्रिड ओपन 2022' का खिताब जीत लिया है |
  • कार्लोस अल्कराज, स्पेन के तथा एलेक्जेंडर ज्वेरेव जर्मनी की जाने-माने टेनिस प्लेयर हैं |

17. हाल ही में किसे हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) के नए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) के रूप में नियुक्त किया गया है?
पुष्प कुमार जोशी
  • पुष्प कुमार जोशी, जिन्होंने हाल ही में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के अंतरिम अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में पदभार संभाला है, को देश की तीसरी सबसे बड़ी तेल शोधन और ईंधन विपणन कंपनी के बोर्ड में नियुक्त किया गया है।
  • उन्हें लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) ने मुकेश कुमार सुराणा की जगह पर चुना गया है |
  • HPCL: Hindustan Petroleum Corporation Limited
  • Founded: 1974
  • HQ: Mumbai
  • CMD: Pusp Kumar Joshi

18. हाल ही में बंगाल की खाड़ी में आई विशाल चक्रवात का क्या नाम दिया गया है?
- असानी
  • असानी, बंगाल की खाड़ी में भयंकर चक्रवाती तूफान, 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली आंधी-तूफान, 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा की ओर सामान्य प्रभाव डाल पाया |
  • ''असानी'' नाम श्रीलंका ने दिया था |

19. हाल ही में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) तथा अटल पेंशन योजना (APY) का 7 वर्ष पूरा हो गया है, इन सभी योजनाओं को किस वर्ष शुरू किया गया था?
- 2015
  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 9 मई 2015 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMSBY) तथा अटल पेंशन योजना (APY) का शुभारंभ किया गया था |

20. हाल ही में किसे 'पुलित्जर पुरस्कार 2022' से सम्मानित किया गया है?
डेनिश सिद्दीकी
  • डेनिश सिद्दीकी को मरणोपरांत 'पुलित्जर पुरस्कार 2022' से सम्मानित किया गया है |
  • डेनिश सिद्दीकी के अलावा अन्य भारतीय पत्रकारों, अदनान अबिदी, सन्ना इरशाद मट्टू, अमित दवे को भी 'पुलित्जर पुरस्कार 2022' से सम्मानित किया गया है |
  • मुंबई प्रेस क्लब के द्वारा डेनिश सिद्दीकी को मरणोपरांत "जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर 2020" के लिए भी चुना गया था |
  • अफगानिस्तान में पत्रकारिता करते हुए डेनिश सिद्दीकी की मौत हो गई थी |
  • पत्रकारिता के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है |

21. हाल ही में कहां UNCCD का COP15 के 15वें सत्र का आयोजन किया गया है?
आबिदजान
  • UNCCD का COP15 के 15वें सत्र का आयोजन आइवरी कोस्ट की आबिदजान में 9 से 20 मई 2022 तक किया गया है |
  • आबिदजान, आइवरी कोस्ट की आर्थिक राजधानी है |
  • UNCCD का COP15 के 15वें सत्र का भारतीय प्रतिनिधित्व केंद्रीय पर्यावरण और वन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव के द्वारा किया जा रहा है |
  • COP15 Theme: ''Land. life. Legacy: From scarcity to prosperity''
  • UNCCD: United Nations Convention on Combating Desertification
  • COP: Conference of Parties

22. हाल ही में कहां भारत का पहला बायो-गैस आधारित EV (Electrical Vehicl) चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया गया है?
मुंबई
  • महाराष्ट्र राज्य सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे के द्वारा भारत का पहला बायो-गैस आधारित EV (Electrical Vehicl) चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन मुंबई में किया गया है |

23. हाल ही में श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है?
महिंदा राजपक्ष
  • श्रीलंका में व्याप्त आर्थिक संकट के कारण हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्ष ने इस्तीफा दे दिया है |
  • Sri Lanka
  • Capital: 1. Colombo (Executive Capital) 2. Sri Jayawardenepura Kotte (Legislative Capital)
  • Currency: Sri Lankan Rupee
  • PM: Mahinda Rajapaksa
  • President: Gotabaya Rajapaksa

24. हाल ही में किसने दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ लिया है?
- यूं सुक-योल
  • यूं सुक-योल ने सियोल की नेशनल असेंबली में एक विशाल समारोह में दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति के रूप में शपथ लिया है |
  • South Korea
  • Capital: Seoul
  • Currency: South Korean Won
  • PM: Kim Boo-kyum
  • President: Yoon Suk Yeol

25. हाल ही में रेलटेल के द्वारा किस योजना के तहत रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा शुरू किया गया है?
- PM-WANI
  • सरकार की मिनी रत्न रेलटेल (RailTel) के द्वारा देशभर के 100 अन्य रेलवे स्टेशनों पर 'PM-WANI' योजना के द्वारा अपनी सार्वजनिक वाईफाई सेवा का विस्तार किया है |
  • PM-WANi: प्रधानमंत्री वाईफाई एक्सेस नेटवर्क इंटरफेस

26. हाल ही में किस भारतीय को ''मेंबर ऑफ द रॉयल ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश एंपायर'' से सम्मानित किया गया है?
- गुरुसामी कृष्णमूर्ति
  • गुरुसामी कृष्णमूर्ति (पेनलॉन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी) ने महामारी के दौरान ब्रिटेन में वेंटिलेटर की जरूरत की चुनौतियों का समाधान करने के लिए ब्रिटेन की रानी से रॉयल ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (एमबीई) का सदस्यता प्राप्त किया।
  • पेनलॉन एनेस्थीसिया वेंटिलेटर, एनेस्थीसिया मशीन और वेपोराइज़र के डिजाइन और निर्माण में शामिल है।

27. हाल ही में किसे पांचवा ''रोमेन रोलैंड बुक प्राइस 2022'' प्रदान किया गया है?
तृणंजन चक्रवर्ती
  • फ्रांसीसी उपन्यास "मेर्सॉल्ट, कॉन्ट्रे-एनक्वेट" (द मेर्सॉल्ट इन्वेस्टिगेशन) के बंगाली अनुवाद ने 5वां रोमेन रोलैंड बुक प्राइज 2022 जीता है।
  • यह पुरस्कार अनुवादक त्रिनंजन चक्रवर्ती और प्रकाशक पात्र भारती को दिया गया।
  • Meursault, contre-enquêteto, मूल रूप से अल्जीरियाई लेखक और पत्रकार कामेल दाउद द्वारा लिखा गया था।

28. हाल ही में जानेमन संतूर वादक का निधन हो गया है उनका नाम क्या है?
पंडित शिवकुमार शर्मा
  • प्रसिद्ध संगीतकार और संतूर वादक 'पंडित शिव कुमार' का उम्र संबंधी कारणों से 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया है |

29. हाल ही में किसने कोस्टा रिका के नए राष्ट्रपति के रूप में पद ग्रहण किया है?
रोड्रिगो चावेस
  • रोड्रिगो चावेस को कोस्टा रिका के नए राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है |
  • Costa Rica
  • Capital: San Jose
  • Currency: Costa Rican Colon
  • President: Rodrigo Chaves

30. हाल ही में किसने 'मियामी ग्रैंड प्रिक्स 2022' का खिताब जीता है?
- मैक्स वर्स्टैपेन
  • बेल्जियम-डच के रेड बुल के रेसिंग ड्राइवर मैक्स वर्स्टैपेन ने 'मियामी ग्रैंड प्रिक्स 2022' का खिताब जीता है |
  • मैक्स वर्स्टैपेन ने मोनाको के 'चार्ल्स लेक्लर' को हराकर 'मियामी ग्रैंड प्रिक्स 2022' का खिताब जीता है |

31. हाल ही में 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021' का कौनसा शुभंकर लॉन्च किया गया है?
धाकड़
  • केंद्रीय युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर के द्वारा 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021' का लोगो, शुभंकर और थीम सोंग लॉन्च किया गया है |
  • चौथा 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021' का आयोजन हरियाणा के पंचकूला में 4 से 13 जून 2022 तक किया जाएगा |

32. हाल ही में किस देश को एशियाई चुनाव प्राधिकरण संघ (AAEA) की अध्यक्षता दिया गया है?
भारत
  • भारत को 2022-24 के लिए एसोसिएशन ऑफ एशियन इलेक्शन अथॉरिटी (AAEA) की अध्यक्षता दिया गया है |
  • AAEA का मिशन चुनाव अधिकारियों के बीच अनुभव और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने के लिए एशियाई क्षेत्र में एक गैर-विभाजन मंच प्रदान करना है।

33. हाल ही में किस दिन 'राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस' मनाया गया है?
11 मई
  • प्रत्येक वर्ष 11 मई को 'राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस' मनाया जाता है |
  • इस दिन को भारत की तकनीकी प्रगति की उपलब्धि के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि 11 मई, 1998 को देश ने राजस्थान के पोखरण में परमाणु हथियारों का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था।
  • 'राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस' 2022 का विषय (Theme): 'सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एकीकृत दृष्टिकोण'
  • यह दिन उस दिन को भी चिह्नित करता है जब भारत के पहले स्वदेशी विमान, हंसा -1 ने उड़ान भरी थी।

34. हाल ही में किसे 'विशेष बांग्ला अकादमी पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है?
ममता बनर्जी
  • पश्चिम बंगाल के वर्तमान मुख्यमंत्री श्रीमती ममता बनर्जी को 'विशेष बांग्ला अकादमी पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है |
  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनकी "अथक साहित्यिक खोज" के लिए ''बांग्ला अकादमी पुरस्कार'' मिला।
  • इस वर्ष साहित्य अकादमी द्वारा शुरू किया गया यह पुरस्कार बनर्जी को उनकी पुस्तक "कबीता बिटान" के लिए प्रदान किया गया, जो पश्चिम बंगाल के सर्वश्रेष्ठ लेखकों को श्रद्धांजलि देता है।

35. हाल ही में किसे 'परम विशिष्ट सेवा मेडल' से सम्मानित किया गया है?
जनरल मनोज पांडे
  • सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे को राष्ट्रपति भवन में एक रक्षा अलंकरण समारोह में असाधारण आदेश की विशिष्ट सेवा के लिए 'परम विशिष्ट सेवा पदक' से सम्मानित किया गया।
  • राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 13 शौर्य चक्र प्रदान किए, जिसमें भारतीय सशस्त्र बलों के कर्मियों को ऑपरेशन के दौरान प्रदर्शित उनके विशिष्ट साहस के लिए छह मरणोपरांत शामिल थे।

36. हाल ही में किसे हंगरी की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है?
कैटलिन नोवाक
  • कैटलिन नोवाक को हंगरी की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है |
  • Hungry
  • Capital: Budapest
  • Currency: Hungarian Forint
  • PM: Viktor Orban
  • President: Katalin Novak

37. हाल ही में किस राज्य सरकार के द्वारा 'लाड़ली लक्ष्मी योजना' के दूसरे चरण का शुरूआत किया गया है?
मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ''लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0'' के दूसरे चरण का शुरूआत किया गया है |
  • Madhya Pradesh
  • MP Capital: Bhopal
  • CM: Shivraj Singh Chauhan
  • Governor: मंगूभाई छगनभाई पटेल

38. हाल ही में किस बैंक के द्वारा 30 मिनट में एक्सप्रेस कार लोन सेवा लॉन्च किया गया है?
एचडीएफसी बैंक
  • एचडीएफसी बैंक के द्वारा ग्राहकों के लिए पूर्ण डिजिटल कार ऋण योजना ''एक्सप्रेस कार लोन'' शुरू किया गया है |
  • ''एक्सप्रेस कार लोन'' के तहत 30 मिनट के अंदर 20 लाख रुपए तक का कार लोन लिया जा सकेगा |
  • HDFC Bank
  • HQ: Mumbai
  • MD & CEO: शशिधर जगदीशन
  • Tagline: We Understand Your World

39. हाल ही में दुनिया के सबसे वृद्ध शतरंज ग्रैंडमास्टर का निधन हो गया है. उनका नाम क्या है?
यूरी एवरबख
  • रूस के शतरंज खिलाड़ी 'यूरी एवरबख' का 100 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है जो दुनिया के सबसे वृद्ध शतरंज ग्रैंडमास्टर हैं |

40. हाल ही में पंडित सुख राम का निधन हो गया है, उनका संबंध किस क्षेत्र से था?
राजनीति
  • जाने-माने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री 'पंडित सुख राम' का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है |
  • 'पंडित सुख राम' 1993 से 1996 तक केंद्रीय संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में देश की सेवा की |

41. हाल ही में किसे मैरिटाइम एंटी करप्शन नेटवर्क (MACN) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
कैप्टन राजेश उन्नी
  • सिनर्जी ग्रुप के संस्थापक और सीईओ, 'कैप्टन राजेश उन्नी' को 'मैरिटाइम एंटी करप्शन नेटवर्क' (MACN) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है |
  • MACN: Maritime Anti Corruption Network
  • Established: 2011
  • HQ: Denmark
  • Chairman: Ann Shezel

४२. हाल ही में कहां दुनिया का सबसे लंबा ग्लास बॉटम पुल का उद्घाटन किया गया है?
वियतनाम
  • दुनिया का सबसे लंबा कांच के तले वाला ब्रिज वियतनाम में खोला गया। इसे वियतनाम का 'बाख लॉन्ग पैदल यात्री पुल' कहा जाता है, जो 632 मीटर (2,073 फीट) लंबा और एक विशाल जंगल के ऊपर 150 मीटर (492 फीट) की दूरी पर स्थित है।
  • रिपोर्टों के अनुसार, एशियाई देश ने हरे-भरे जंगल के ऊपर निलंबित एक कांच के नीचे का पुल खोला है। यह ग्वांगडोंग, चीन में 526 मीटर ग्लास बॉटम ब्रिज का रिकॉर्ड तोड़ा है।
  • Vietnam
  • Capital: Hanoi
  • Currency: Vietnamese Dong
  • President: Nguyen Xuan Phuc
  • PM: Pham Minch Chinh CPV

43. हाल ही में कहां दुनिया का सबसे लंबा सस्पेंशन फुटब्रिज पर्यटकों के लिए खोला गया है?
चेक गणराज्य
  • ''स्काई ब्रिज 721'' नाम का दुनिया का सबसे लंबा सस्पेंशन फुटब्रिज पर्यटकों के लिए चेक गणराज्य के डोलनी मोरवा में खोला गया है |
  • ''स्काई ब्रिज 721'' को $8.4 मिलीयन की लागत से दो पर्वतों को जोड़ने के लिए 95 मीटर की ऊंचाई, 721 मीटर (2365 फीट) लंबा और 1.2 मीटर चौड़ा बनाया गया है |

44. हाल ही में जारी पुस्तक ''द स्ट्रगल फॉर पुलिस रिफॉर्म्स इन इंडिया'' किनके द्वारा लिखा गया है?
प्रकाश सिंह
  • सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी प्रकाश सिंह के द्वारा पुस्तक ''द स्ट्रगल फॉर पुलिस रिफॉर्म्स इन इंडिया: रुलर्स पुलिस टू पीपल्स पुलिस" लिखा गया है |
  • पुस्तक ''द स्ट्रगल फॉर पुलिस रिफॉर्म्स इन इंडिया: रुलर्स पुलिस टू पीपल्स पुलिस" का विमोचन उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू के द्वारा किया गया है |
  • पुस्तक भारतीय पुलिस में परिवर्तनकारी परिवर्तन लाने के लिए प्रकाश सिंह के प्रयासों पर केंद्रित है।

45. हाल ही में किस दिन ''विश्व पुर्तगाली भाषा दिवस'' मनाया गया है?
- 5 मई
  • पुर्तगाली भाषा के महत्व और इसके उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक वर्ष 5 मई को ''विश्व पुर्तगाली भाषा दिवस'' मनाया जाता है |

46. हाल ही में कौन 8000 मीटर से ऊपर पांच चोटियों की चढ़ाई करने वाली पहली भारतीय पर्वतारोही बन गई हैं?
प्रियंका मोहिते
  • महाराष्ट्र राज्य से संबंध रखने वाली प्रियंका मोहिते 8000 मीटर से अधिक पांच चोटियों की चढ़ाई करने वाली पहली भारतीय पर्वतारोही बन गई हैं |
  • हाल ही में प्रियंका मोहिते ने कंचनजंगा पर्वत की सफल चढ़ाई किए हैं |
  • प्रियंका मोहिते को 'तेनजिंग नोर्गे एडवेंचर अवार्ड 2020' से भी सम्मानित किया जा चुका है |

47. वर्ष 1980 में जड़ से खत्म हो चुकी बीमारी 'मंकीपॉक्स' किस देश में एक मरीज में पाई गई है?
यूनाइटेड किंगडम (UK)
  • चेचक के समान और वायरस की तरह 'मंकीपॉक्स' जिसे 1980 में जड़ से मिटा दिया गया था, पुनः यूनाइटेड किंगडम की स्वास्थ्य के द्वारा एक मरीज में पुष्टि की गई है |
  • बीमारी आमतौर पर दो या चार सप्ताह तक रहती है और संक्रमण के 5 से 21 दिनों के बाद कहीं भी लक्षण दिखाई दे सकते हैं |

48. हाल ही में किस दिन ''अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस'' मनाया गया है?
12 मई
  • ब्रिटेन की नर्स और सामाजिक कार्यकर्ता 'फ्लोरेंस नाइटेंगल', जिन्होंने अपनी पूरी जीवन स्वास्थ्य क्षेत्र में लगा दिया, के सम्मान में प्रत्येक वर्ष 12 मई को ''अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस'' मनाया जाता है |
  • ''अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस'' का थीम 2022: 'Nurses: A Voice to Lead - Invest in Nursing and respect rights to secure global health'

49. हाल ही में किस राज्य सरकार के द्वारा 'चारा-बिजाई योजना' लॉन्च किया गया है?
हरियाणा
  • राज्य के वैसे किसान जो चारा उत्पादन करते हैं उनको वित्तीय सहायता के रूप में 10000 प्रत्येक एकड़ के हिसाब से प्रदान किया जाएगा |
  • Haryana
  • Capital: Chandigarh
  • CM: Manohar Lal Khattar
  • Governor: बंडारू दत्तात्रेय

50. हाल ही में किसे रेलटेल कॉरपोरेशन (RailTel Corp) की चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (CMD) के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है?
अरुणा सिंह
  • अरुणा सिंह को रेलटेल कॉरपोरेशन (RailTel Corp) की चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (CMD) के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है |
  • रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड एक भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है |

51. हाल ही में लोकसभा अध्यक्ष के द्वारा लोकभाषा साहित्य को बढ़ावा देने के लिए कौनसी वेबसाइट लांच की गई है?
कलाम वेबसाइट
  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्थानीय भाषा के साहित्य को समर्थन और प्रोत्साहन देने के लिए प्रभा खेतान फाउंडेशन की एक साहित्यिक पहल "कलाम वेबसाइट" की औपचारिक शुरुआत की है।
  • "कलाम वेबसाइट" का उद्देश्य हिंदी साहित्य को लोकप्रिय बनाना और अनुभवी और युवा लेखकों और कवियों को उनके लेखन और स्थानीय साहित्य के प्रति प्रेम के बारे में बात करने के लिए एक मंच प्रदान करना है।

52. हाल ही में किस दिन "अंतर्राष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य दिवस" मनाया गया है?
12 मई
  • पौधे पृथ्वी का जीवन हैं और हम सभी उन पर निर्भर हैं। हम कैसे सांस लेते हैं और क्या खाते हैं यह सब पौधों से प्रभावित होता है।
  • वे हमारे लिए 80% भोजन और 98% तक ऑक्सीजन विकसित करते हैं।
  • पौधों की सुरक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए, संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में घोषणा की कि 12 मई को ''अंतर्राष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य दिवस'' मनाया जाएगा।

53. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित कौनसी पुस्तक मुद्रित किया गया है?
- 'Modi@20'
  • भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर एक किताब 'मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी' जारी किया गया है |
  • यह बुद्धिजीवियों और विशेषज्ञों द्वारा लिखित टुकड़ों का संकलन है और इसे ब्लूक्राफ्ट डिजिटल फाउंडेशन द्वारा संपादित और संकलित किया गया है।
  • यह पुस्तक पिछले 20 वर्षों में पीएम मोदी के राजनीतिक जीवन को दर्शाती है, जिसमें गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल से लेकर भारत के प्रधान मंत्री तक शामिल हैं।

54. विली फॉक्स के नाम से प्रसिद्ध यूक्रेन के पूर्व राष्ट्रपति 'लियोनिद क्रावचुक' का निधन हो गया है, यूक्रेन के वर्तमान राष्ट्रपति कौन है?
वलोडिमिर ज़ेलेंस्की
  • विली फॉक्स के नाम से प्रसिद्ध यूक्रेन के पूर्व राष्ट्रपति 'लियोनिद क्रावचुक' का निधन हो गया है |
  • Ukraine
  • Capital: Kyiv
  • Currency: Ukrainian Hryvnia
  • President: Volodymyr Zelenskyy

55. हाल ही में किस बीमा कंपनी के द्वारा वित्तीय साक्षरता अभियान 'इंस्पीहर्स- इनेबलिंग ए एम्पावर्ड फ्यूचर' लॉन्च किया गया है?
भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस
  • भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस ने अपना वित्तीय साक्षरता अभियान 'इंस्पीहर्स- इनेबलिंग ए एम्पावर्ड फ्यूचर' शुरू किया है।
  • यह सुरक्षित भविष्य हेतु वित्तीय निर्णयों के बारे में महिलाओं के बीच वित्तीय जागरूकता फैलाने की एक विशेष पहल है।
  • Bharti AXA
  • HQ: Mumbai
  • CEO: पराग राजा
  • Tagline: सुरक्षा का नया नजरिया

56. एशिया कप तीरंदाजी में भारतीय टीम के द्वारा तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता गया है, एशिया कप तीरंदाजी का आयोजन कहां किया गया है?
इराक
  • इराक में आयोजित एशिया कप तीरंदाजी में भारतीय टीम के द्वारा तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता गया है |

56. हाल ही में कहां 'खादी उत्कृष्टता केंद्र' का उद्घाटन किया गया है?
नई दिल्ली
  • खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) के सहयोग से राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) के द्वारा दिल्ली में खादी उत्कृष्टता केंद्र लॉन्च किया गया है |
  • इस खादी उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन एमएसएमई मंत्री श्री नारायण राणे के द्वारा किया गया है |
  • इस खादी उत्कृष्टता केंद्र का उद्देश्य खादी के कपड़े एवं वस्त्रों में विविधता लाकर और गुणवत्ता मानकों को उन्नत करके खादी को लोकप्रिय बनाना है |
  • KVIC: Khadi and Village Industries Commission
  • Established: 1956
  • HQ: Mumbai
  • Chairman: Vinai Kumar Saxena

57. हाल ही में कौन एप्पल को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे वैल्युएबल कंपनी बन गई है?
सऊदी अरामको
  • तेल की दिग्गज कंपनी सऊदी अरामको Apple Inc. को पछाड़कर दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन गई है।
  • अरामको की मौजूदा कीमत लगभग 2.43 ट्रिलियन डॉलर है, जबकि एप्पल की 2.37 ट्रिलियन डॉलर है।
  • सऊदी अरामको ने पिछले वर्ष में शुद्ध लाभ में 124% की वृद्धि दर्ज की है, जो 2020 में 49.0 बिलियन डॉलर से 2021 में 110.0 बिलियन डॉलर हो गया है।

58. हाल ही में किसे फिलीपींस के नए राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है?
मार्कोस जूनियर
  • मार्कोस जूनियर, फिलीपींस के नए राष्ट्रपति के रूप में चुनाव जीत लिया है |
  • Philippines
  • Capital: Manila
  • Currency: Philippine Peso

59. हाल ही में यूएई के राष्ट्रपति का निधन हो गया है उनका नाम क्या है?
शेख़ खलीफा बिन जायेद
  • 1948 में जन्मे 'शेख खलीफा बिन जायेद' यूएई के दूसरे क्रम के राष्ट्रपति थे जिनका हाल ही में निधन हो गया है |
  • United Arab Emirates (UAE)
  • Capital: Abu Dhabi
  • Currency: UAE Dirham
  • Crown Prince: 

60. हाल ही में किसे यूएई के नए राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है?
शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान
  • यूएई के नए राष्ट्रपति के रूप में शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को चुना गया है |
  • United Arab Emirates (UAE)
  • Capital: Abu Dhabi
  • Currency: UAE Dirham
  • Crown Prince: 

61. हाल ही में किसे एयर इंडिया के नए एमडी एंड सीईओ नियुक्त किया गया है?
कैम्पबेल विल्सन
  • कैंपबेल विल्सन एयर इंडिया के सीईओ और एमडी नियुक्त किए गए हैं |
  • Air India
  • Founded: 15 October 1932
  • Operation Started: 29 July 1946
  • HQ: New Delhi
  • MD & CEO: Campbell Wilson
  • Chairman: N Chandrasekaran

62. हाल ही में किसे श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है?
रानिल विक्रमशिंघे
  • श्रीलंका में व्याप्त आर्थिक संकट के कारण हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्ष ने इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद नए प्रधानमंत्री के रूप में रानिल विक्रमशिंघे को नियुक्त किया गया है |
  • इससे पहले भी रानिल विक्रमशिंघे पांच बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा दे चुके हैं |
  • Sri Lanka
  • Capital: 1. Colombo (Executive Capital) 2. Sri Jayawardenepura Kotte (Legislative Capital)
  • Currency: Sri Lankan Rupee
  • PM: Mahinda Rajapaksa
  • President: Gotabaya Rajapaksa

63. हाल ही में किसे आईडीबीआई बैंक के अंशकालिक अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है?
टीएन मनोहरण
  • टीएन मनोहरण को आईडीबीआई बैंक के अंशकालिक अध्यक्ष के रूप में अगले 3 वर्ष के लिए नियुक्त किया गया है |
  • IDBI Bank
  • HQ: Mumbai
  • Part-time Chairman: TN Manoharan
  • Chairman: M.R. Kumar
  • MD & CEO: Rakesh Sharma
  • Tagline: Banking for All, Aao Soche Bada

64. हाल ही में किसे 'राजभाषा शील्ड' का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है?
एनएचपीसी
  • बिजली मंत्री आरके सिंह ने एनएचपीसी को 'राजभाषा शील्ड' का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया है |
  • माननीय केंद्रीय विद्युत मंत्री की अध्यक्षता में हुई हिंदी सलाहकार समिति की बैठक के दौरान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने एनएचपीसी लिमिटेड को वर्ष 2020-21 के लिए प्रथम पुरस्कार और वर्ष 2018-19 के लिए द्वितीय पुरस्कार राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए प्रदान किया है।
  • NHPC:-National Hydroelectric Power Corporation

65. हाल ही में किसे भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है?
संजीव बजाज
  • बजाज फिनसर्व लिमिटेड के अध्यक्ष, संजीव बजाज ने टीवी नरेंद्रन (टाटा स्टील के सीईओ) की जगह लेने के पश्चात् वर्ष 2022-23 हेतु भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के अध्यक्ष का पद ग्रहण किया है।
  • टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष, आर. दिनेश को CII का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • CII: Confederation of Indian Industry
  • CII HQ: नई दिल्ली

६६. हाल ही में किसे ''फॉर्ब्स हाईएस्ट पैड एथलीट्स 2022'' की सूची में शीर्ष स्थान हासिल हुआ है?
लियोनेल मेसी
  • अर्जेंटीना से जाने-माने फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी ने $130 मिलियन की कथित आय के साथ फोर्ब्स हाईएस्ट-पेड एथलीट 2022 की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है |
  • जबकि बास्केटबॉल खिलाड़ी, लेब्रोन जेम्स $121.2 मिलियन, और क्रिस्टियानो रोनाल्डो $115m के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
  • फोर्ब्स पुरस्कार की राशि, वेतन और बोनस एवं स्पांसरशिप डिल के आधार पर गणना करता है।

67. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार निकाय में किस देश को सदस्य के रूप में मंजूरी दिया गया है?
चेक गणराज्य
  • यूक्रेन में रूस के द्वारा किए गए मानवाधिकारों के उल्लंघन के पश्चात निलंबित किया गया था इसी के जगह पर अब चेक गणराज्य को 47 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार निकाय में सदस्य के रूप में मंजूरी दिया गया है |
  • विश्व मानवाधिकार दिवस 10 दिसंबर को मनाया जाता है |
  • UNHRC: United Nations Human Rights Council
  • Established: 15 March 2006
  • HQ: Geneva Switzerland
  • President: Nazhat Shameem Khan

68. हाल ही में किस दिन ''अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस'' मनाया गया है?
8 मई
  • प्रत्येक वर्ष मई महीने के दूसरे रविवार को माताओं के प्रयासों को याद करने और हमारे जीवन में उनके मूल्य का सम्मान करने के लिए ''अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस'' मनाया जाता है |
  • इस वर्ष 8 मई 2022 को ''अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस'' मनाया गया है |

69. हाल ही में किस दिन ''विश्व प्रवासी पक्षी दिवस'' मनाया गया है?
14 मई
  • प्रत्येक वर्ष मई महीने की दूसरे शनिवार को तथा अक्टूबर महीने के दूसरे शनिवार को ''विश्व प्रवासी पक्षी दिवस'' मनाया जाता है |
  • यह दिवस प्रवासी पक्षियों के सामने आने वाली समस्याओं के बारे में जागरूकता बढ़ाता है |
  • पहली बार ''विश्व प्रवासी पक्षी दिवस'' 2006 में संयुक्त राष्ट्र के पहल पर मनाया गया था |

70. हाल ही में कौन सर्वाधिक 10 बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाली पहली महिला पर्वतारोही बन गई है?
लखपा शेरपा
  • 48 वर्षीय नेपाली महिला 'लखपा शेरपा' अब तक की सबसे अधिक 10 बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाली पहली महिला पर्वतारोही बन गई है।
  • माउंट एवरेस्ट नेपाल और चीन के सीमा पर अवस्थित है |
  • माउंट एवरेस्ट विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है |
  • माउंट एवरेस्ट की कुल ऊंचाई 8848.86 मीटर है जिसमें 86 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हाल ही में दर्ज की गई है |
  • अंतरराष्ट्रीय माउंट एवरेस्ट दिवस 29 मई को मनाया जाता है |

71. 'सी गेम्स 2027' (SEA Games 2027) की मेजबानी किस देश को दिया गया है?
मलेशिया
  • 'सी गेम्स 2021' (SEA Games 2027) का आयोजन हनोई (वियतनाम) में 19 मई 2022 से की जाएगी |
  • 'सी गेम्स 2027' (SEA Games 2027) की मेजबानी मलेशिया को दिया गया है |
  • 'सी गेम्स 2029' (SEA Games 2027) की मेजबानी सिंगापुर को दिया गया है |
  • 'सी गेम्स 2023' (SEA Games 2027) की मेजबानी कोलंबिया को दिया गया है |
  • 'सी गेम्स 2025' (SEA Games 2027) की मेजबानी बैंकॉक (थाईलैंड) को दिया गया है |

72. हाल ही में किसे सीबीएसई के नए चेयरपर्सन के रूप में नियुक्त किया गया है?
निधि छिब्बर
  • सीबीएसई के नए चेयरपर्सन के रूप में विनीत जोशी के स्थान पर 'निधि छिब्बर' को नियुक्त किया गया है |
  • CBSE: Central Board of Secondary Education
  • Formation: 03 November 1962
  • HQ: New Delhi
  • Chairperson: Nidhi Chibber

73. हाल ही में रेटिंग एजेंसी 'मॉर्गन स्टेनली' के द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत का जीडीपी विकास दर कितने प्रतिशत का अनुमान लगाया है?
- 7.6%
  • 'मॉर्गन स्टेनली' के द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत का जीडीपी विकास दर अपने पूर्व अनुमान 7.9% से घटाकर 7.6% प्रतिशत कर दिया है |

74. संयुक्त राष्ट्र में हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए भारत के द्वारा कितनी राशि का सहयोग किया गया है?
- $8 लाख
  • संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि, आर रवींद्र ने दुनिया भर में हिंदी भाषी आबादी के लिए संयुक्त राष्ट्र के बारे में जानकारी प्रसारित करने के लिए 2018 में भारत द्वारा शुरू की गई संयुक्त राष्ट्र परियोजना (हिंदी @ संयुक्त राष्ट्र परियोजना) के लिए एक चेक सौंपा।
  • विश्व हिंदी दिवस: 10 जनवरी
  • राष्ट्रीय हिंदी दिवस: 14 सितंबर

75. हाल ही में कौन पुरानी पेंशन योजना फिर से बहाल करने वाला पहला राज्य बन गया है?
- छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ सरकार ने 1 अप्रैल 2022 से प्रभावी पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के लिए अधिसूचना जारी की है।
  • Chhattisgarh
  • Capital: Raipur
  • Formation: 01 November 2000
  • CM: Bhupesh Baghel
  • Governor: Anusuiya Uikey

76. हाल ही में किस बैंक के द्वारा 'ट्रेड नेक्स्ट' नामक एक डिजिटल समाधान लॉन्च किया है?
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) ने कॉरपोरेट और साथ ही एमएसएमई को सभी सीमा पार निर्यात-आयात लेनदेन करने में सक्षम बनाने के लिए 'ट्रेड नेक्स्ट' नामक एक डिजिटल समाधान लॉन्च किया है।
  • Union Bank of India
  • Established: 11 November 1919
  • HQ: Mumbai
  • Chairman: Rajkiran Rai G

77. हाल ही में विश्व बैंक के द्वारा जारी 'विदेशी प्रेषण प्राप्तकर्ता' की सूची में किस देश ने शीर्ष स्थान हासिल किया है?
भारत
  • भारत $89 बिलियन प्राप्त करके विदेशी प्रेषण सूची में सबसे ऊपर है, उसके बाद मेक्सिको $54 बिलियन और चीन 2021 में $53 बिलियन प्राप्त कर रहा है।
  • World Bank
  • Established: जुलाई 1944
  • HQ: Washington, D.C., United States
  • President: David Malpass
  • Vice-President: Junaid Kamal Ahmed (Bangladesh)

78. हाल ही में ब्रिक्स राष्ट्रों के स्वास्थ्य मंत्रियों की 12वी बैठक की मेजबानी आभासी रूप से किस देश के द्वारा किया गया है?
चीन
  • ब्रिक्स राष्ट्रों के स्वास्थ्य मंत्रियों की 12वी बैठक की मेजबानी आभासी रूप से चीन के द्वारा किया गया है |
  • BRICS: A group of Brazil, Russia, India, China, and South Africa
  • Established: June 2006
  • HQ: Shanghai, China

79. हाल ही में किस दिन 'अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस' मनाया गया है?
15 मई
  • यह परिवार के महत्व के साथ-साथ इसके मूल्य को उजागर करने के लिए प्रत्येक वर्ष 15 मई को मनाया जाता है |
  • 'अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस' का विषय (Theme) 2022: "Families and Urbanization"

80. हाल ही में किसे सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के नए निदेशक (तकनीकी) के रूप में नियुक्त किया गया है?
राम बाबू प्रसाद
  • सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के नए निदेशक (तकनीकी) के रूप में राम बाबू प्रसाद को नियुक्त किया गया है |

81. हाल ही में किसे त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है?
- माणिक साहा
  • भारतीय जनता पार्टी के विप्लव कुमार देव की जगह त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री के रूप में माणिक साहा (BJP) को नियुक्त किया गया है |
  • Tripura
  • Capital: Agartala
  • CM: Manik Saha
  • Governor: सत्यदेव नारायण आर्य

82. हाल ही में जाने-माने क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का निधन हो गया है वह किस देश के क्रिकेट खिलाड़ी हैं?
ऑस्ट्रेलिया
  • ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स का 46 वर्ष की आयु में एक दुखद एक्सीडेंट में निधन हो गया है |
  • ICC: International Cricket Council
  • HQ: Dubai, United Arab Emirates
  • Established: 15June1909
  • Chairman: Greg Barclay
  • CEO: Geoff Allardyce

83. हाल ही में कौन दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत माउंट एवरेस्ट को सर्वाधिक 16 बार फतह करने वाले पहले विदेशी पर्वतारोही बन गए हैं?
केंटन कूल
  • दक्षिण पश्चिम इंग्लैंड के ग्लॉस्टरशायर से 'केंटन कूल' ने 16वीं बार दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत को फतह किया और माउंट एवरेस्ट शिखर पर सर्वाधिक बार चढ़ने वाले पहले विदेशी बने।
  • माउंट एवरेस्ट नेपाल और चीन के सीमा पर अवस्थित है |
  • माउंट एवरेस्ट विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है |
  • माउंट एवरेस्ट की कुल ऊंचाई 8848.86 मीटर है जिसमें 86 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हाल ही में दर्ज की गई है |
  • अंतरराष्ट्रीय माउंट एवरेस्ट दिवस 29 मई को मनाया जाता है |

84. हाल ही में किस देश के द्वारा शंघाई सहयोग संगठन (SCO)-क्षेत्रीय आतंकवाद विरोधी संरचना की बैठक की मेजबानी की गई है?
भारत
  • भारत के द्वारा शंघाई सहयोग संगठन (SCO)-क्षेत्रीय आतंकवाद विरोधी संरचना की बैठक की मेजबानी की गई है |
  • SCO: Shanghai Cooperation Organization
  • Headquarters: Beijing, China
  • Secretary-General: Zhang Ming
  • Established: 15 June 2001
  • SCO Permanent Members: China, Russia, Tajikistan, Kazakhstan, Uzbekistan, Kyrgyzstan, India, Pakistan, and Iran

85. हाल ही में जारी 'फॉर्ब्स ग्लोबल 2000' की सूची में किस कंपनी ने पहला स्थान हासिल किया है?
बर्कशायर हैथवे
  • 2003 में फोर्ब्स द्वारा ग्लोबल 2000 का प्रकाशन शुरू करने के बाद से ''बर्कशायर हैथवे'' (USA) ने पहली बार नंबर 1 स्थान प्राप्त किया है |
  • चीन के औद्योगिक और वाणिज्यिक बैंक सूची के शीर्ष पर नंबर 2 पर आ गया।
  • सऊदी अरब की तेल कंपनी (सऊदी अरामको) ने तीसरा स्थान हासिल किया।
  • 'फॉर्ब्स ग्लोबल 2000' की सूची में मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 53वां स्थान हासिल किया है जो भारत के तरफ से देखा जाए तो पहले स्थान पर है जबकि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 105वी एचडीएफसी बैंक 153वें और आईसीआईसीआई बैंक 204 स्थान पर है |

86. हाल ही में किसे दुनिया की सर्वश्रेष्ठ नर्स का ताज बनाया गया है?
अन्ना कबाले दुबा
  • मार्साबिट काउंटी रेफरल अस्पताल में तैनात केन्याई नर्स ''अन्ना कबाले दुबा'' ने अपने समुदाय में महिला जननांग विकृति (एफजीएम) जैसी पुरानी सांस्कृतिक प्रथाओं के खिलाफ शिक्षा का समर्थन करने और अभियान चलाने के लिए उद्घाटन एस्टर गार्जियन ग्लोबल नर्सिंग अवार्ड जीता है
  • ''अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस 2022'' 12 मई को मनाया गया है |

87. हाल ही में आयोजित ''थॉमस कप'' किस देश ने जीता है?
भारत
  • भारतीय बैडमिंटन टीम ने सर्वोत्तम प्रदर्शन करते हुए इंडोनेशिया को 3-0 हराकर पहली बार ''थॉमस कप'' में सफलता पाई है |
  • ''थॉमस कप 2022'' का आयोजन थाईलैंड के बैंकों में किया गया था |

88. हाल ही में किस दिन 'इंटरनेशनल डे ऑफ लिविंग टुगेदर इन पीस 2022' मनाया गया है?
16 मई
  • 'शांति से एक साथ रहने का अंतर्राष्ट्रीय दिवस' हर साल 16 मई को मनाया जाता है जिसका उद्देश्य लोगों को एकजुट और शांतिपूर्ण तरीके से एक साथ रहने का आग्रह करना है।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ के पहल पर प्रत्येक वर्ष 16 मई को 'इंटरनेशनल डे ऑफ लिविंग टुगेदर इन पीस' मनाया जाता है |

89. हाल ही में किस दिन 'अंतरराष्ट्रीय प्रकाश दिवस' मनाया गया है?
16 मई
  • 'प्रकाश का अंतर्राष्ट्रीय दिवस' प्रत्येक वर्ष 16 मई को मनाया जाता है जो भौतिक विज्ञानी और इंजीनियर, थियोडोर मैमन द्वारा 1960 में लेजर के पहले सफल संचालन की वर्षगांठ होता है |
  • यह दिन वैज्ञानिक सहयोग को मजबूत करने और शांति और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए इसकी क्षमता का दोहन करने का आह्वान है।

90. हाल ही में किस दिन 'वेसाक दिवस या बुद्ध पूर्णिमा' मनाया गया है?
- 16 मई
  • इस वर्ष वेसाक दिवस या बुद्ध पूर्णिमा 16 मई 2022 को मनाई गई है। "वेसाक", मई के महीने में पूर्णिमा का दिन होता है
  • यह दिन दुनिया भर के लाखों बौद्धों के लिए सबसे पवित्र दिन होता है |

91. हाल ही में सरकार के आदेशानुसार बैंकों में कितनी राशि जमा या निकासी करते समय पैन और आधार संख्या अनिवार्य कर दिया गया है?
20 लाख
  • केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बैंकों में 20 लाख की राशि जमा या निकासी करते समय पैन और आधार संख्या अनिवार्य कर दिया गया है |
  • यह नियम 26 मई 2022 से लागू कर दी जाएंगी |
  • CBDT: Central Board of Direct Taxes
  • Formation: 1944
  • HQ: New Delhi
  • Chairman: Sangeeta Singh (Add Charge)

92. हाल ही में कौन जीएसटी रजिस्ट्रेशन करने वाला सबसे बड़ा राज्य बन गया है?
महाराष्ट्र
  • हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार वस्तु और सेवा कर (GST) रजिस्ट्रेशन मामले में 1.48 मिलियन रजिस्ट्रेशन के साथ महाराष्ट्र पहले, 1.33 मिलियन रजिस्ट्रेशन के साथ उत्तर प्रदेश दूसरे और तमिलनाडु तीसरे स्थान पर है |

93. हाल ही में किस दिन 'राष्ट्रीय डेंगू दिवस' मनाया गया है?
- 16 मई
  • डेंगू बुखार, जिसे अक्सर हड्डी तोड़ बुखार के रूप में जाना जाता है, मच्छरों द्वारा फैलने वाला एक संक्रमण है जो फ्लू जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।
  • भारत में, 16 मई 'राष्ट्रीय डेंगू दिवस' को चिह्नित करता है जो केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा वेक्टर जनित बीमारी और इसके निवारक तरीकों के बारे में जागरूकता फैलाने की एक पहल है।
  • 'राष्ट्रीय डेंगू दिवस 2022' की थीम:- 'डेंगू को रोका जा सकता है; चलो हाथ मिलाते हैं' (‘Dengue is preventable; let us join hands’)

94. हाल ही में 'रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व' को भारत का 52वां बाघ अभयारण्य अधिसूचित किया गया है, यह किस राज्य में है?
राजस्थान
  • राजस्थान का 'रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व' को भारत का 52वां बाघ अभयारण्य अधिसूचित किया गया है |
  • Rajasthan
  • Capital: Jaipur
  • Formation: 30 March 1949
  • CM: Ashoke Gehlot
  • Governor: Kalraj Mishra

95. हाल ही में किसने पुरुष वर्ग में इटालियन ओपन का एकल खिताब जीता है?
नोवाक जोकोविच
  • विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच (सरबिया) स्टेफानोस सितसिपास को हराकर पुरुष वर्ग में इटालियन ओपन का एकल खिताब जीता है |
  • वर्ल्‍ड नंबर 1 नोवाक जोकोविच (सर्बिया) का यह 38वां ATP मास्टर्स, 1000वां खिताब (इटैलियन ओपन) हासिल किया।
  • महिला एकल में, इगा स्विटेक (पोलैंड) ने ओन्स जब्‍योर को हराकर इटैलियन ओपन का खिताब जीता है |

96. 16 मई 2022 को किस राज्य ने अपना 47वा स्थापना दिवस मनाया है?
सिक्किम
  • सिक्किम ने 16 मई  2022 को अपना 47वां राज्य स्‍थापना दिवस मनाया है |
  • 1975 में सिक्किम भारत के 22वें राज्य के रूप में देश का हिस्सा बना।
  • 15 मई 1975 को, भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने 36वें संविधान संशोधन पर हस्ताक्षर किए और एक दिन बाद, सिक्किम एक पूर्ण भारतीय राज्य बन गया।
  • Sikkim
  • Capital: Gangtok
  • CM: Prem Singh Tamang
  • Governor: Ganga Prasad

97. हाल ही में जाने-माने संस्कृत और हिंदी के विद्वान का निधन हो गया है, उनका नाम क्या है?
डॉ रमाकांत शुक्ला
  • प्रख्यात संस्कृत और हिंदी के विद्वान डॉ रमाकांत शुक्ला का हाल ही में निधन हो गया है |
  • हाल ही में उन्हें पद्मश्री, साहित्यिक एवं संस्कृत संगठनों द्वारा संस्कृत राष्ट्रकवि, कविरत्न और कवि शिरोमणि‍ की उपाधियों से सम्मानित किया गया था |

98. हाल ही में किसे फ्रांस की नए प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है?
एलिजाबेथ बोर्न
  • एलिज़ाबेथ बोर्न को फ्रांस का नया प्रधान मंत्री नियुक्त किया गया, जो देश में यह पद संभालने वाली दूसरी महिला बनीं है |
  • France
  • Capital: Paris
  • Currency: Euro, CPF Franc
  • PM: Elisabeth Borne
  • President: Emmanuel Macron

99. हाल ही में किस दिन ''विश्व दूरसंचार और सूचना समाज दिवस'' (World Telecommunication and Information society Day) मनाया गया है?
17 मई
  • 'विश्व दूरसंचार और सूचना समाज दिवस' हर साल 17 मई को समाज और अर्थव्यवस्थाओं को इंटरनेट और अन्य सूचना और संचार प्रौद्योगिकियों के लाभ के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
  • ''विश्व दूरसंचार और सूचना समाज दिवस'' (World Telecommunication and Information Society Day) का विषय (Theme) 2022: "Digital Technologies For Older Persons And Healthy Ageing"

100. हाल ही में किसे सोमालिया के नए राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है?
- हसन शेख मोहम्मद
  • सोमालिया के पूर्व नेता, हसन शेख मोहम्मद को वर्तमान राष्ट्रपति मोहम्मद अबुदल्लाही फरमाजो को हराकर चार साल के लिए देश के नए राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है।
  • Somalia
  • Capital: Mogadishu
  • Currency: Somali Shilling
  • President: Hassan Sheikh Mohamud

101. हाल ही में भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने अपना रजत जयंती मनाया है, TRAI के वर्तमान अध्यक्ष कौन हैं?
पीडी वघेला
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के रजत जयंती समारोह कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया।
  • कार्यक्रम के दौरान, पीएम मोदी ने एक 5G टेस्ट बेड भी लॉन्च किया, जिसे IIT मद्रास के नेतृत्व में कुल आठ संस्थानों द्वारा बहु-संस्थागत सहयोगी परियोजना के रूप में विकसित किया गया था।
  • TRAI: Telecom Regulatory Authority of India
  • Established: 20 February 1997
  • HQ: New Delhi
  • Chairman: PD Vaghela

102. हाल ही में किस दिन ''विश्व उच्च रक्तचाप दिवस'' मनाया गया है?
17 मई
  • उच्च रक्तचाप के लक्षणों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 17 मई को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मनाया जाता है।
  • ''विश्व उच्च रक्तचाप दिवस'' का विषय (Theme): अपने रक्तचाप को सही ढंग से मापें, इसे नियंत्रित करें, लंबे समय तक जीवित रहें (Measure Your Blood Pressure Accurately, Control It, Live Longer)
  • उच्च रक्तचाप या उच्च रक्तचाप तब होता है जब रक्तचाप 140/90 के अस्वस्थ स्तर तक बढ़ जाता है।
  • उच्च रक्तचाप दुनिया भर में हृदय रोग और समय से पहले मौत का एक प्रमुख कारण है।

103. हाल ही में कहां राष्ट्रीय साइबर फॉरेंसिक प्रयोगशाला (NCFL) का उद्घाटन किया गया है?
हैदराबाद
  • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के द्वारा हैदराबाद में राष्ट्रीय साइबर फॉरेंसिक प्रयोगशाला (NCFL) का उद्घाटन किया गया है |
  • एनसीएफएल देश में साइबर अपराध के मामलों के समाधान में तेजी लाने की योजना बना रहा है जिसके लिए गृह मंत्रालय (एमएचए) ने दिसंबर 2021 में हैदराबाद में साक्ष्य उद्देश्यों के लिए एनसीएफएल की स्थापना को मंजूरी दी।

104. हाल ही में किसने ''बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2022'' का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार जीता है?
- ड्रेक
  • ड्रेक ने शीर्ष कलाकार, पुरुष कलाकार, रैप कलाकार, रैप पुरुष कलाकार और रैप एल्बम (For Certified Lover Boy) श्रेणी में बिलबोर्ड संगीत पुरस्कार 2022 जीता है।
  • शीर्ष नए कलाकार: ओलिविया रोड्रिगो
  • शीर्ष महिला कलाकार: ओलिविया रोड्रिगो
  • शीर्ष बिलबोर्ड 200 कलाकार: टेलर स्विफ्ट
  • शीर्ष रेडियो गीत कलाकार: ओलिविया रोड्रिगो
  • शीर्ष बिलबोर्ड ग्लोबल 2022 कलाकार (नया): ओलिविया रोड्रिगो

105. हाल ही में किस देश ने बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन का ''उबेर कप'' का फाइनल मुकाबला जीता है?
साउथ कोरिया
  • साउथ कोरिया ने चीन को हराकर बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) का ''उबेर कप'' के 29वे संस्करण को जीता है |
  • हाल ही में भारतीय बैडमिंटन टीम ने इंडोनेशिया को हराकर पहली बार ''थॉमस कप'' जीता है |
  • BWF: Badminton World Federation
  • Established: 05 July 1934
  • HQ: Kuala Lumpur, Malaysia

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts