Daily Current Affairs: 06/05/2022
नमस्कार दोस्तों, Target All Rounder के Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़, AIR News, पीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |
1. हाल ही में आईसीसी द्वारा जारी वार्षिक T20 रैंकिंग में किस क्रिकेट टीम ने पहला स्थान हासिल किया है?
- भारत
- इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के द्वारा 4 मई 2022 को जारी वार्षिक T20 टीम रैंकिंग में भारत पहला स्थान हासिल किया है |
- जबकि न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम आईसीसी वार्षिक ओडीआई (ODI) टीम रैंकिंग में पहले तथा भारत चौथे स्थान पर है |
- आईसीसी वार्षिक टेस्ट टीम रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया पहले और भारत दूसरे स्थान पर है |
- ICC: International Cricket Council
- HQ: Dubai, United Arab Emirates
- Established: 15June1909
- Chairman: Greg Barclay
- CEO: Geoff Allardyce
2. हाल ही में किसे इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) में सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है?
- अलकेश कुमार शर्मा
- अल्केश कुमार शर्मा ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया है |
- वह केरल कैडर से 1990 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं |
- केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री: श्री अश्वनी वैष्णव
- कैबिनेट सचिव: राजीव गौबा
- रक्षा सचिव: अजय कुमार
- विदेश सचिव: विनय मोहन क्वात्रा
- वित्त सचिव: टी.वी. सोमनाथ
- गृह सचिव: अजय कुमार भल्ला
- कृषि सचिव: मनोज आहूजा
- स्वास्थ्य सचिव: राजेश भूषण
3. हाल ही में कहां भारत की पहली आदिवासी स्वास्थ्य वेधशाला स्थापित करने का घोषणा किया गया है?
- ओडिशा
- ओडिशा में भारत की पहली और एकमात्र ''आदिवासी स्वास्थ्य वेधशाला'' स्थापित करने का घोषणा किया गया है |
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री: श्री मनसुख मंडाविया
- Odisha
- Capital: Bhubaneswar
- Formation: 01 April 1936
- CM: Naveen Patnaik
- Governor: Ganeshi Lal
4. हाल ही में किस राज्य सरकार के द्वारा ''व्हीकल मूवमेंट ट्रैकिंग सिस्टम" लॉन्च किया गया है?
- हरियाणा
- हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने रेत और अन्य खनन सामग्री ले जाने वाले वाहनों को ट्रैक करने के लिए एक वाहन मूवमेंट ट्रैकिंग सिस्टम (वीएमटीएस) मोबाइल ऐप लॉन्च किया है |
- इसमें वाहन के प्रकार, वाहन संख्या, आने-जाने और चालक के विवरण सहित सभी वाहन विवरण संग्रहीत किए जाएंगे |
- अपंजीकृत व्यक्ति को बालू खनन क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी |
- Haryana
- Capital: Chandigarh
- CM: Manohar Lal Khattar
- Governor: बंडारू दत्तात्रेय
5. हाल ही में जारी भारत की ''नागरिक पंजीकरण प्रणाली रिपोर्ट 2020'' के अनुसार किस राज्य का लिंगानुपात उच्चतम है?
- लद्दाख
- नागरिक पंजीकरण प्रणाली रिपोर्ट 2020 पर आधारित महत्वपूर्ण सांख्यिकी पर वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, लद्दाख (1104) ने 2020 में देश में जन्म के समय सबसे अधिक लिंगानुपात दर्ज किया है, इसके बाद अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, त्रिपुरा और केरल का स्थान है |
- जन्म के समय सबसे कम लिंगानुपात: मणिपुर (880) उसके बाद दादर एंड नगर हवेली और दमन और दीव (898) और गुजरात (909) कहां है |
- नागरिक पंजीकरण प्रणाली रिपोर्ट 2020, भारत के रजिस्ट्रार जनरल (गृह मंत्रालय) के द्वारा जारी किया गया है |
6. हाल ही में कब तक भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) शुक्र की कक्षा में एक अंतरिक्ष यान लॉन्च करने की योजना बनाया है?
- 2024
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन दिसंबर 2024 तक एक कक्षीय युद्धाभ्यास के साथ शुक्र की कक्षा में एक अंतरिक्ष यान लॉन्च करने की योजना बना रहा है।
- उद्देश्य: शुक्र के वातावरण का अध्ययन करना
- ISRO: Indian Space Research Organisation
- Established: 15 August 1969
- HQ: Bengaluru
- Chairman: S Somnath
7. हाल ही में किस दिन ''अंतरराष्ट्रीय आहार निषेध दिवस'' मनाया गया है?
- 6 मई
- लोगों को अपने शरीर के प्रति सचेत रहने खुद के स्वास्थ्य से प्रेम करने के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए ''अंतरराष्ट्रीय आहार निषेध दिवस'' मनाया जाता है |
- ''अंतरराष्ट्रीय आहार निषेध दिवस'' मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके आहार के बारे में जागरूक करना उनके शरीर को स्वस्थ रखना इत्यादि पर ध्यान आकर्षित करना है |
8. हाल ही में किस राज्य सरकार ने जेल में बंद कैदियों के आर्थिक उत्थान के लिए ''जीवला योजना'' का शुरुआत किया है?
- महाराष्ट्र
- महाराष्ट्र सरकार ने कैदियों के परिवारों के जीवन स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से कैदियों के लिए व्यक्तिगत ऋण प्रदान करने के लिए एक ''जीवला योजना'' योजना शुरू की है।
- योजना के तहत महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक 7 प्रतिशत की ब्याज दर पर 50,000 रुपये तक का ऋण देगा।
- यह योजना यरवदा सेंट्रल जेल, पुणे में पायलट आधार पर लागू की जाएगी।
- Maharashtra
- Capital: Mumbai
- Formation: 01 May 1960
- CM: Uddhav Thackeray
- Governor: Bhagat Singh Koshyari
Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs
Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें
Get more General Knowledge(GK) Click Here
To Read Daily Vocabulary Click Here
Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card Click Here
Post a Comment
Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...