21 May 2022 Daily Current Affairs PDF Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education





Join us via

Daily Current Affairs: 21/05/2022

नमस्कार दोस्तों, Target All Rounder के Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |








1. हाल ही में कहां विश्व की सबसे ऊंची मौसम स्टेशन स्थापित किया गया है?
माउंट एवरेस्ट
  • नेशनल ज्योग्राफिक सोसाइटी ने विभिन्न मौसम संबंधी घटनाओं को स्वचालित रूप से मापने के लिए माउंट एवरेस्ट पर 8,830 मीटर की ऊंचाई पर "दुनिया का सबसे ऊंचा मौसम स्टेशन" स्थापित किया है।
  • सौर ऊर्जा द्वारा संचालित मौसम निगरानी प्रणाली, हवा के तापमान, हवा की गति और दिशा, वायु दाब, बर्फ की सतह की ऊंचाई में परिवर्तन, और आने वाली और बाहर जाने वाली छोटी और लंबी तरंग विकिरण जैसी विभिन्न मौसम संबंधी घटनाओं को मापने के लिए माना जाता है।
  • माउंट एवरेस्ट नेपाल और चीन के सीमा पर अवस्थित है |
  • माउंट एवरेस्ट विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है |
  • माउंट एवरेस्ट की कुल ऊंचाई 8848.86 मीटर है जिसमें 86 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हाल ही में दर्ज की गई है |

2. हाल ही में कौन बांग्लादेश टेस्ट क्रिकेट में 5000 रन पूरे करने वाले पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर बन गए हैं?
मुशफिकुर रहीम
  • बांग्लादेश क्रिकेट के 22 वर्ष की इतिहास में 'मुशफिकुर रहीम' टेस्ट क्रिकेट में 5000 रन पूरे करने वाले पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर बन गए हैं |
  • इसके साथ ही 'मुशफिकुर रहीम' टेस्ट क्रिकेट में 5000 रन पूरे करने वाले दुनिया के 99वा क्रिकेटर बन गया है |
  • Bangladesh
  • Capital: Dhaka
  • PM: Sheikh Hasina
  • President: Abdul Hamid

3. हाल ही में कहां 41वे हुनर हाट का शुभारंभ हुआ है?
आगरा
  • केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के द्वारा 19 मई 2022 को 45वे हुनर हाट का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के आगरा में किया गया है |
  • हुनर हाट कारीगरों, शिल्पकारों और पारंपरिक पाक निर्यातों के लिए बाजार में रोजगार के अवसर प्रदान करता है |
  • 12 दिवसीय 41वे हुनर हाट में 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 800 से अधिक कारीगरों, शिल्पकारों कि शामिल होने की उम्मीद है |

4. हाल ही में प्रसिद्ध गीतकार, अनुभवी पत्रकार और कार्यकर्ता अब्दुल गफ्फार चौधरी का निधन हो गया, उनका संबंध किस देश से है?
बांग्लादेश
  • प्रसिद्ध गीतकार, अनुभवी पत्रकार और बांग्लादेश के भाषा आंदोलन कार्यकर्ता अब्दुल गफ्फार चौधरी का निधन हो गया है |
  • Bangladesh
  • Capital: Dhaka
  • PM: Sheikh Hasina
  • President: Abdul Hamid

5. हाल ही में किस नाम से भारत का पहला निजी तौर पर डिजाइन और विकसित वाणिज्यिक रॉकेट का सफल परीक्षण किया गया है?
विक्रम-1
  • भारत का पहला निजी तौर पर डिजाइन और विकसित वाणिज्यिक रॉकेट 'विक्रम-1' का सफल परीक्षण किया गया है |
  • हैदराबाद स्थित स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस के द्वारा 'विक्रम-1' का सफल परीक्षण किया गया है |

6. हाल ही में किस दिन ''विश्व मैट्रोलोजी दिवस'' मनाया गया है?
20 मई
  • सीएसआईआर-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला, नई दिल्ली ने मेट्रोलॉजी सोसाइटी ऑफ इंडिया (एमएसआई) के सहयोग से 20 मई 1875 को मीटर कन्वेंशन पर हस्ताक्षर करने की वर्षगांठ मनाने के लिए 20 मई 2022 को ''विश्व मेट्रोलॉजी दिवस'' का आयोजन किया है |
  • ''विश्व मेट्रोलॉजी दिवस 2022'' का विषय (Theme): "डिजिटल युग में मेट्रोलॉजी" (“Metrology in the Digital Era”)

7. हाल ही में किस दिन ''अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस'' मनाया गया है?
21 मई
  • संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 21 मई को अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जाता है।
  • इस दिन का उद्देश्य दुनिया भर में चाय के लंबे इतिहास और गहरे सांस्कृतिक और आर्थिक महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
  • इस 'अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस 2022' की थीम है - "Tea and Fair Trade"

8. हाल ही में आरबीआई के द्वारा कितनी अधिशेष राशि केंद्र सरकार को अंतरण किया गया है?
- ₹30,307 करोड़
  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बोर्ड ने 2021-22 के लिए सरकार को ₹30,307 करोड़ के अधिशेष हस्तांतरण को मंजूरी दी, जो 10 वर्षों में सबसे कम है।
  • RBI: Reserve Bank of India
  • HQ: Mumbai
  • Established: 1 April 1935
  • Nationalization: 01 January 1949
  • Governor: Shaktikant Das 
  • Deputy Governor: 1. Mahesh Kumar Jain 2. Michael Debabrata Patra 3. M Rajeshwar Rao 4. T Rabi Sankar

9. हाल ही में किस भारतीय चेस ग्रैंडमास्टर ने वर्ल्ड चैंपियन मैगनस कार्लसन को हराया है?
- आर प्रागणानंदा
  • जाने-माने 16 वर्षीय भारतीय चेस ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रागणानंदा ने 2022 में यह दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन मैगनस कार्लसन को हराया है |
  • 16 वर्षीय प्रज्ञानानंद ने फरवरी में पहली बार ऑनलाइन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट एयरथिंग्स मास्टर्स में मैग्नस कार्लसन को हराया था |

10. हाल ही में किस दिन ''आतंकवाद विरोधी दिवस'' मनाया गया है?
21 मई
  • हर साल 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है।
  • वह दिन अस्तित्व में आया जब 21 मई, 1991 को भारत के पूर्व पीएम राजीव गांधी की तमिलनाडु में एक अभियान के दौरान हत्या कर दी गई थी।
  • वह एक आत्मघाती बम विस्फोट का शिकार हो गए थे, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 14 अन्य लोग मारे गए।
  • राजीव गांधी सबसे कम उम्र के पीएम थे जब उन्होंने 40 साल की उम्र में शपथ ली थी।

11. हाल ही में किसे पेटीएम के प्रबंध निदेशक और कार्यकारी अधिकारी (MD & CEO) के रूप में पुनः नियुक्त किया गया है?
विजय शेखर शर्मा
  • विजय शेखर शर्मा को अगले 5 वर्ष के लिए पेटीएम के प्रबंध निदेशक और कार्यकारी अधिकारी (MD & CEO) के रूप में पुनः नियुक्त किया गया है |
  • पेटीएम की पैरंट कंपनी 'One97 कम्युनिकेशंस' है |
  • PayTm
  • Founder: Vijay Shekhar Sharma
  • Established: 2009
  • HQ: Noida

12. हाल ही में सऊदी अरब के द्वारा किस भारतीय ट्रैवल एजेंसी के साथ समझौता किया गया है?
इजमायट्रिप (EaseMyTrip)
  • सऊदी अरब के द्वारा भारत और सऊदी अरब के बीच पर्यटन क्षेत्र में विकास के लिए भारतीय ट्रैवल एजेंसी 'इजमायट्रिप (EaseMyTrip)' के साथ समझौता किया गया है |
  • Saudi Arabia
  • Capital: Riyadh
  • Currency: Saudi Riyal
  • :
  • EaseMyTrip
  • Founded: 2008
  • HQ: New Delhi
  • CEO: Nishant Pitti

13. वित्त वर्ष 2021-22 में भारत ने कितनी राशि की विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) प्राप्त किया है?
- $83.57 बिलियन
  • वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अनुसार, भारत ने 2021-22 में 83.57 बिलियन अमरीकी डालर का "उच्चतम" वार्षिक एफडीआई प्रवाह दर्ज किया है।
  • विनिर्माण क्षेत्रों में एफडीआई इक्विटी प्रवाह 2020-21 की तुलना में 2021-22 (यूएसडी 21.34 बिलियन) में 76% की वृद्धि हुई है।
  • शीर्ष निवेशक: सिंगापुर (27%); यूएसए (18%) और मॉरीशस (16%) है।
  • कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर ने अधिकतम प्रवाह को आकर्षित किया जिसके बाद सेवा क्षेत्र और ऑटोमोबाइल उद्योग का स्थान रहा |












Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


Get more General Knowledge(GK) Click Here


To Read Daily Vocabulary Click Here


Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Go to Home

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts