01 and 02 May 2022 Daily Current Affairs PDF Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education





Join us via

Daily Current Affairs: 1-2/05/2022

नमस्कार दोस्तों, Target All Rounder के Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |






1. हाल ही में कहां भारत के पहले इथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन किया गया है?
बिहार
  • बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया में भारत के पहले इथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन किया है |
  • इस इथेनॉल उत्पादन से पेट्रोल की लागत कम करने और राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा करने में मदद मिलेगी।
  • एक निजी निवेशक द्वारा स्थापित 105 करोड़ रुपये का संयंत्र केंद्र सरकार द्वारा बिहार सरकार की इथेनॉल उत्पादन और संवर्धन नीति -2021 को मंजूरी देने के बाद से विकसित पहला संयंत्र है।
  • Bihar
  • Capital: Patna
  • CM: Nitish Kumar
  • Governor: Phagu Chauhan

2. हाल ही में किसे राष्ट्रीय मुख्य राइफल कोच के रूप में नियुक्त किया गया है?
- जॉयदीप कर्माकर
  • नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के द्वारा 'जॉयदीप कर्माकर' को राष्ट्रीय मुख्य राइफल कोच के रूप में नियुक्त किया गया है |
  • 2012 के लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक से चूकने के एक दशक बाद, जॉयदीप कर्माकर जून 2025 तक मुख्य राष्ट्रीय राइफल कोच के रूप में भारतीय टीम के साथ वापस आ गए हैं |
  • जॉयदीप कर्माकर जून 2025 तक अपने पद पर बने रहेंगे जिसमें पेरिस ओलंपिक 2024 भी शामिल है |

3. हाल ही में '24वें ग्रीष्मकालीन डीफ्लम्पिक्स' (Summer Deaflympics) का आयोजन कहां किया गया है?
ब्राजील
  • 1 मई से 15 मई तक के लिए ब्राजील 'केक्सियास डो सुल' में ''24वें ग्रीष्मकालीन डीफ्लम्पिक्स'' का आयोजन किया गया है |
  • कुल मिलाकर, 39 पुरुषों और 26 महिलाओं को भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है, जिसमें 12 कोच, आठ सहायक कर्मचारी और 12 अधिकारी शामिल हैं।

4. हाल ही में किस दिन ''विश्व टूना दिवस'' मनाया गया है?
2 मई
  • विश्व टूना दिवस हर साल 2 मई को विश्व स्तर पर मनाया जाता है।
  • ''विश्व टूना दिवस'' का उद्देश्य मछली पकड़ने की स्थायी प्रथाओं के महत्व को बढ़ावा देना और लोगों को शिक्षित करना कि कैसे टूना उच्च मांग के कारण लुप्तप्राय प्रजाति बनती जा रही है |
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 2016 में प्रजातियों के संरक्षण के लिए जागरूकता पैदा करने के लिए ''विश्व टूना दिवस'' मनाने का घोषणा किया |
  • टूना एक खारे पानी की मछली है जो थुन्निनी जनजाति से संबंधित है, जो स्कोम्ब्रिडे (मैकेरल) परिवार का एक उपसमूह है।
  • टूना ओमेगा -3 का एक महत्वपूर्ण स्रोत है और इसमें अन्य लाभों के अलावा खनिज, प्रोटीन और विटामिन बी 12 भी शामिल हैं।

5. हाल ही में कहां ''एशियन गर्ल्स यूथ बीच हैंडबॉल चैंपियनशिप 2022'' का आयोजन किया गया है?
- बैंकॉक
  • बैंकॉक में आयोजित दूसरी ''एशियन गर्ल्स यूथ बीच हैंडबॉल चैंपियनशिप 2022" में भारतीय टीम ने हांगकांग की टीम को हराकर रजत पदक जीता है।
  • जबकि भारतीय सीनियर महिला टीम कांस्य पदक हासिल करने में सफल रही है |
  • Thailand
  • Capital: Bangkok
  • Currency: Baht
  • Prime Minister: Prayut Chan-o-cha

6. हाल ही में 1 मई 2022 को किस राज्य के द्वारा अपना स्थापना दिवस मनाया गया है?
गुजरात और महाराष्ट्र
  • 1 मई 2022 को गुजरात और महाराष्ट्र राज्य के द्वारा अपना स्थापना दिवस मनाया गया है |
  • 1 मई 2022 को ही गुजरात और महाराष्ट्र राज्य का स्थापना हुआ था |
  • Gujarat
  • Formation: 01 May 1960
  • Capital: Gandhinagar
  • CM: Bhupendra Patel
  • Governor: Acharya Devvrat

  • Maharashtra
  • Capital: Mumbai
  • Formation: 01 May 1960
  • CM: Uddhav Thackeray
  • Governor: Bhagat Singh Koshyari

7. हाल ही में किस दिन ''अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस'' मनाया गया है?
1 मई
  • प्रत्येक वर्ष 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के पहल पर ''अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस'' जिसे ''अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस'' के नाम से भी जाना जाता है, मनाया जाता है |
  • यह दिवस समाज में कर्मचारियों के योगदान और बलिदान करने की उनकी इच्छा को पहचानता है |
  • ILO: International Labour Organization
  • Established: 1919
  • HQ: Geneva, Switzerland
  • Director-General: Gilbert F. Hongbo

8. हाल ही में किसने नए विदेश सचिव के रूप में पद ग्रहण किया है?
विनय मोहन क्वात्रा
  • भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी और नेपाल में पूर्व भारतीय राजदूत, 'विनय मोहन क्वात्रा' को नए विदेश सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • 'विनय मोहन क्वात्रा', हर्षवर्धन श्रृंगला की जगह लिए हैं जो 30 अप्रैल 2022 को सेवानिवृत्त हुए हैं।
  • कैबिनेट सचिव: राजीव गौबा
  • रक्षा सचिव: अजय कुमार
  • वित्त सचिव: टी.वी. सोमनाथ
  • गृह सचिव: अजय कुमार भल्ला

9. हाल ही में किस दिन ''विश्व हास्य दिवस'' मनाया गया है?
1 मई
  • प्रत्येक वर्ष मई महीने के प्रथम रविवार को ''विश्व हास्य दिवस'' मनाया जाता है |
  • हँसी और इसके कई उपचार लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल मई के पहले रविवार को ''विश्व हास्य दिवस'' मनाया जाता है।
  • यह दिन विश्व शांति को प्रकट करने और हँसी के माध्यम से एक वैश्विक चेतना बनाने के प्रयास का भी प्रतीक है |
  • इस वर्ष मई महीने के प्रथम रविवार अर्थात 1 मई 2022 को ''विश्व हास्य दिवस'' मनाया गया है |










Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


Get more General Knowledge(GK) Click Here


To Read Daily Vocabulary Click Here


Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Go to Home

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts