19 May 2022 Daily Current Affairs PDF Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education





Join us via

Daily Current Affairs: 19/05/2022

नमस्कार दोस्तों, Target All Rounder के Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |








1. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) कि इतिहास में किस टीम ने पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की है?
लखनऊ सुपर जायंट्स
  • लखनऊ सुपर जायंट्स के क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) और केएल राहुल (KL Rahul) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की है।
  • आईपीएल में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर तक ओपनिंग पार्टनरशिप की हो।
  • क्विंटन डी कॉक ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 70 गेंदों में नाबाद 140 रनों की पारी खेली, जबकि केएल राहुल ने नाबाद 68 रनों की पारी खेलकर 20 ओवरों में 210 रन की साझेदारी के साथ एक नया आईपीएल रिकॉर्ड बनाया।
  • रविचंद्रन अश्विन, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास में संन्यास लेने वाले पहले क्रिकेट खिलाड़ी बन गए हैं राजस्थान रॉयल्स टीम की तरफ से खेल रहे थे |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम में खेल रहे 'ड्वेन ब्रावो' ने 171 विकेट के साथ 'लसिथ मलिंगा' (170) को पछाड़कर आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए है |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 15वें संस्करण का आयोजन पूर्ण रूप से भारत में ही किया जा रहा है |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 15वें संस्करण में 26 मार्च से 29 मई 2022 तक कुल 74 मैच खेले जाएंगे |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 15वें संस्करण में दो नई टीम 'लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स' शामिल हुए हैं |
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 15वें संस्करण में कुल 10 टीम (चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स) शामिल हो रहे हैं |

2. दूरसंचार कंपनी एयरटेल ने किसे अपना नया प्रबंध निदेशक और कार्यकारी अधिकारी (MD & CEO) के रूप में नियुक्त किया है?
गोपाल विट्ठल
  • दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी एयरटेल ने 'गोपाल विट्ठल' को 5 वर्ष के लिए अपना नया प्रबंध निदेशक और कार्यकारी अधिकारी (MD & CEO) के रूप में नियुक्त किया है |
  • Airtel
  • Founded: 07 July 1995
  • Founder: Sunil Bharti Mittal
  • HQ: New Delhi
  • MD & CEO: Gopal Vittal
  • Chairman: Sunil Bharti Mittal

3. हाल ही में किस राज्य ने 'हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2022' का खिताब जीता है?
उड़ीसा
  • उड़ीसा की महिला हॉकी टीम ने कर्नाटक की टीम को हराकर 'हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2022' का खिताब जीता है |
  • 'हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2022' का का आयोजन मध्यप्रदेश के भोपाल में किया गया था |

4. हाल ही में सार्वजनिक क्षेत्र की बैंक यूको बैंक ने किसे अपना नया मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नियुक्त किया है?
सुजॉय दत्ता
  • यूको बैंक ने तत्काल प्रभाव से सुजॉय दत्ता को नया मुख्य वित्तीय अधिकारी नामित किया है।
  • UCO Bank
  • Established: 06 January 1943
  • HQ: Kolkata
  • MD & CEO: Atul Kumar Goyal
  • CFO: Sujoy Dutta

5. हाल ही में किसे गोवा शिपयार्ड लिमिटेड की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) के रूप में नियुक्त किया गया है?
सुधाकर टी एन
  • सुधाकर टी एन को गोवा शिपयार्ड लिमिटेड की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) के रूप में नियुक्त किया गया है |

6. हाल ही में ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की वर्चुअल बैठक की मेजबानी किस देश के द्वारा किया गया है?
चीन
  • चीन 19 मई २०२२ को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी किया |
  • इसमें भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर भारतीय प्रतिनिधित्व करेंगे |
  • BRICS: A group of Brazil, Russia, India, China, and South Africa
  • Established: June 2006
  • HQ: Shanghai, China

7. हाल ही में किस राज्य ने भारत का पहला राज्य के स्वामित्व वाला ओटीटी (Over the Top) प्लेटफॉर्म लंच करने का घोषणा किया है?
केरल
  • केरल सरकार ने 1 नवंबर को 'CSpace' नाम से एक राज्य के स्वामित्व वाला ओवर-द-टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्म लॉन्च करने का घोषणा किया है |
  • इसमें फिल्मों, लघु फिल्मों और उनकी पसंद के वृत्तचित्रों की एक श्रृंखला को प्रदर्शित किया जाएगा |
  • यह केरल राज्य फिल्म विकास निगम (KSFDC) की राज्य सरकार की ओर से कलाभवन थिएटर में एक समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक पहल है।
  • Kerala
  • Capital: Thiruvananthapuram
  • CM: Pinarayi Vijayan
  • Governor: Arif Mohammad Khan

8. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ''नंजरायण टैंक'' को राज्य का 17वें पक्षी अभयारण्य के रूप में अधिसूचित किया है?
तमिलनाडु
  • तमिलनाडु सरकार ने ''नंजरायण टैंक'' को राज्य का 17वें पक्षी अभयारण्य के रूप में अधिसूचित किया है |
  • Tamil Nadu
  • Capital: Chennai
  • CM: MK Stalin
  • Governor: आरएन रवी

9. हाल ही में किस भारतीय को प्रतिष्ठित 'कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (सीबीई) पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है?
- अजय पीरामल
  • पिरामल समूह के अध्यक्ष, अजय पीरामल को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से प्रतिष्ठित कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (सीबीई) पुरस्कार मिला है।
  • उन्हें यूके-इंडिया सीईओ फोरम के भारत सह-अध्यक्ष के रूप में यूके-भारत व्यापार संबंधों में उनकी सेवाओं के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

10. हाल ही में किस दिन ''विश्व एड्स टीकाकरण दिवस'' मनाया गया है?
18 मई
  • ''विश्व एड्स टीकाकरण दिवस'' जिसे ''HIV टीकाकरण जागरूकता दिवस'' भी कहा जाता है, प्रत्येक वर्ष 18 मई को मनाया जाता है |
  • यह दिन एक्वायर्ड इम्यून डेफिसिएंसी सिंड्रोम (एड्स) के बारे में जानकारी प्रदान करने और जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है, जो मानव इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस (एचआईवी) और इसके टीकाकरण के कारण होने वाली एक संभावित जीवन-धमकी की स्थिति है।

11. जल्द ही जारी होने वाली उपन्यास "ए प्लेस कॉल्ड होम" किनके द्वारा लिखा गया है?
प्रीती शेनॉय
  • जल्द ही जारी होने वाली उपन्यास "ए प्लेस कॉल्ड होम" प्रीती शेनॉय द्वारा लिखा गया है |
  • यह पुस्तक कर्नाटक के सकलेशपुर में एक कॉफी एस्टेट में एक कहानी है, जिसके मूल में एक मजबूत महिला नायक है। नया उपन्यास रहस्य, परिवार और खुद को खोजने के बारे में है |

12. हाल ही में दिल्ली के उपराज्यपाल ने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है, उनका नाम क्या है?
श्री अनिल बैजल
  • केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली के उपराज्यपाल श्री अनिल बैजल, अपने निजी कारणों से राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद को अपना इस्तीफा दीया है |
  • Delhi
  • Chief Minister: Arvind Kejriwal
  • Lieutenant Governor:?
  • Delhi Police Commissioner: Rakesh Asthana
  • Lokayukta: Harish Chanra Mishra

13. हाल ही में रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत का आर्थिक विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है?
- 7.3%
  • रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल ने वित्त वर्ष 2022-23 देश के लिए भारत का आर्थिक विकास दर अपने पूर्व अनुमान 7.8% से घटाकर 7.3% का अनुमान लगाया है |
  • एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस संस्थागत निवेशकों, निवेश और वाणिज्यिक बैंकों, बीमा कंपनियों, निवेश सलाहकारों और धन प्रबंधकों, निगमों और विश्वविद्यालयों के लिए बहु-परिसंपत्ति वर्ग और वास्तविक समय डेटा, अनुसंधान, समाचार और विश्लेषण का प्रदाता अमेरिकन कंपनी है।











Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


Get more General Knowledge(GK) Click Here


To Read Daily Vocabulary Click Here


Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Go to Home

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts