18 May 2022 Daily Current Affairs PDF Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education





Join us via

Daily Current Affairs: 18/05/2022

नमस्कार दोस्तों, Target All Rounder के Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |








1. हाल ही में आयोजित 24वें 'डीफलिंपिक 2021' प्रतियोगिता के पदक तालिका में भारत का रैंक क्या है?
नौवां
  • भारत ने '2021 डीफलिंपिक' में आठ स्वर्ण, एक रजत और सात कांस्य पदक सहित कुल 16 पदकों के साथ नौवें स्थान प्राप्त किया है |
  • 24वें 'डीफलिंपिक 2021' का आयोजन ब्राजील के कैक्सियस डो सुल, में किया गया था |
  • 24वें 'डीफलिंपिक 2021' में 62 स्वर्ण पदक सहित कुल 138 पदकों के साथ यूक्रेन पहले, 20 स्वर्ण पदक सहित कुल 55 पदकों के साथ अमेरिका दूसरे स्थान पर रहा है |

2. हाल ही में स्वदेश निर्मित कौनसी नौसेना विध्वंसक युद्धपोत लॉन्च किया गया है?
- INS सूरत और INS उदयगिरी
  • केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मझगांव डॉक लिमिटेड, मुंबई में स्वदेशी नौसेना विध्वंसक युद्धपोत 'INS सूरत और INS उदयगिरी' लॉन्च किया है |
  • CDS: Chief of Defense Staff?
  • Chief of Army Staff: General Manoj Pandey
  • Vice Chief of Army Staff: BS Raju (Baggavalli Somashekar Raju)
  • Chief of the Air Force: Air Marshal Vivek Ram Chaudhari
  • Chief of Naval Staff: Admiral R. Hari Kumar

3. हाल ही में किसे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
एसएस मुंद्रा
  • एसएस मुंद्रा को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जो इससे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक तथा आरबीआई के डिप्टी गवर्नर के रूप में सेवा दे चुके हैं |
  • बीएसई लिमिटेड, जिसे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के रूप में भी जाना जाता है, मुंबई में दलाल स्ट्रीट पर स्थित एक भारतीय स्टॉक एक्सचेंज है।
  • राजस्थानी जैन व्यवसायी, कपास व्यापारी प्रेमचंद रॉयचंद द्वारा 1875 में स्थापित, यह एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है, और दुनिया में दसवां सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज भी है।
  • BSE: Bombay Stock Exchange
  • Founded: 09 July 1875
  • Located: Mumbai
  • Chairman: SS Mundra

4. हाल ही में भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जमैका के चार दिवसीय आधिकारिक दौरा पर थे, जमैका की राजधानी कहां है?
किंग्स्टन
  • भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जमैका के चार दिवसीय आधिकारिक दौरा पर थे |
  • जमैका के आधिकारिक दौरे के दौरान भीमराव रामजी अंबेडकर के नाम पर अंबेडकर मार्ग का उद्घाटन भी राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के द्वारा ही किया गया है |
  • Jamaica
  • Capital: Kingston
  • Currency: Jamaican Dollar (JMD)
  • Prime Minister: Andrew Holness

5. शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के आतंकवाद विरोधी निकाय-क्षेत्रीय आतंकवाद विरोधी संरचना (RATS) की बैठक की मेजबानी किस देश के द्वारा की गई है?
भारत
  • भारत ने नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के आतंकवाद विरोधी निकाय-क्षेत्रीय आतंकवाद विरोधी संरचना (RATS) की बैठक की मेजबानी किया है |
  • SCO: Shanghai Cooperation Organization
  • Headquarters: Beijing, China
  • Secretary-General: Zhang Ming
  • Established: 15 June 2001
  • SCO Permanent Members: China, Russia, Tajikistan, Kazakhstan, Uzbekistan, Kyrgyzstan, India, Pakistan, and Iran

6. हाल ही में किसे नेपाल में नए भारतीय राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है?
नवीन श्रीवास्तव
  • नवीन श्रीवास्तव को नेपाल में नए भारतीय राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है |
  • नवीन श्रीवास्तव, विनय क्वात्रा का स्थान लेंगे जिनको हाल ही में विदेश सचिव के रूप में नियुक्त कर दिया गया है |
  • Nepal
  • Capital: Kathmandu
  • Currency: Nepali Rupee
  • PM: Sher Bahadur Deuba
  • President: Vidyadevi Bhandari

7. हाल ही में किस दिन 'अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस' मनाया गया है?
18 मई
  • अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (IMD) हर साल 18 मई को मनाया जाता है।
  • यह दिन किसी भी संस्कृति में संग्रहालयों के महत्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है।
  • "अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2022" की विषय (Theme) 'संग्रहालयों की शक्ति' (Power of Museums) है।
  • अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस रखने का विचार पहली बार 1951 में ICOM द्वारा आयोजित 'संग्रहालयों के लिए धर्मयुद्ध' नामक एक बैठक के दौरान सामने आया।

8. हाल ही में पंजाब सरकार के द्वारा जनता की शिकायतों के निवारण के लिए कौनसी पहल का शुरुआत किया गया है?
लोक मिलनी
  • पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के द्वारा जनता की शिकायतों के निवारण के लिए "लोक मिलनी" पहल का शुरुआत किया गया है |
  • Punjab
  • Capital: Chandigarh
  • CM: Bhagwant Mann
  • Governor: Banwarilal Purohit

9. हाल ही में किस बीमा कंपनी के द्वारा भारत की पहली 'डेंटल हेल्थ इंशुरंस प्लान' लॉन्च किया गया है?
पीएनबी मेटलाइफ
  • पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की सहयोगी बीमा कंपनी, पीएनबी मेटलाइफ के द्वारा भारत की पहली 'डेंटल हेल्थ इंशुरंस प्लान' लॉन्च किया गया है |
  • यह दंत स्वास्थ्य बीमा योजना भारत में पहली बीमा योजना है जो निश्चित-लाभ वाले आउट पेशेंट खर्चों को कवर करती है और समग्र दंत स्वास्थ्य से संबंधित लागतों के साथ वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

10. हाल ही में विश्व बैंक ने गुजरात के ''श्रेष्ठ-जी'' योजना के लिए कितनी वित्तीय सहायता की स्वीकृति दिया है?
$350 मिलियन
  • विश्व बैंक ने गुजरात के ''श्रेष्ठ-जी'' योजना के लिए $350 मिलियन की वित्तीय सहायता की स्वीकृति दिया है |
  • फोकस क्षेत्र: प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल की गुणवत्ता, समानता और व्यापकता में सुधार, किशोर लड़कियों के लिए सेवाएं और रोग निगरानी प्रणाली की क्षमता।
  • World Bank
  • Established: जुलाई 1944
  • HQ: Washington, D.C., United States
  • President: David Malpass (USA)
  • Vice-President: Junaid Kamal Ahmed (Bangladesh)

11. हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार कौन दुनिया का चौथा सबसे बड़ा वाहन बाजार वाला देश बन गया है?
भारत
  • फ्रांस आधारित ऑर्गनाइजेशन इंटरनेशनेल डेस कंस्ट्रक्टर्स डी ऑटोमोबाइल्स (OICA) के अनुसार, भारत ने 2021 में 3,759,398 वाहन बेचे हैं जिसके फलस्वरूप भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा वाहन बाजार बन गया है |
  • इस सूची में चीन पहले, अमेरिका दूसरे, और जापान तीसरे स्थान पर है |

12. हाल ही में कौन पोप फ्रांसिस द्वारा संत घोषित किए जाने वाले पहले भारतीय आम आदमी बन गए हैं?
देवासश्याम पिल्लई
  • देवासश्याम पिल्लई पोप फ्रांसिस द्वारा संत घोषित किए जाने वाले पहले भारतीय आम आदमी बन गए हैं |
  • उनका जन्म वर्तमान कन्याकुमारी में एक हिंदू उच्च जाति के परिवार में नीलकंदन पिल्लई के रूप में हुआ था और उन्होंने 1745 में ईसाई धर्म अपना लिया।

13. हाल ही में विश्व बैंक के द्वारा जारी 'विदेशी प्रेषण प्राप्तकर्ता' की सूची में किस देश ने शीर्ष स्थान हासिल किया है?
भारत
  • भारत $89 बिलियन प्राप्त करके विदेशी प्रेषण सूची में सबसे ऊपर है, उसके बाद मेक्सिको $54 बिलियन और चीन 2021 में $53 बिलियन प्राप्त कर रहा है।
  • World Bank
  • Established: जुलाई 1944
  • HQ: Washington, D.C., United States
  • President: David Malpass
  • Vice-President: Junaid Kamal Ahmed (Bangladesh)

14. हाल ही में 'रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व' को भारत का 52वां बाघ अभयारण्य अधिसूचित किया गया है, यह किस राज्य में है?
राजस्थान
  • राजस्थान का 'रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व' को भारत का 52वां बाघ अभयारण्य अधिसूचित किया गया है |
  • Rajasthan
  • Capital: Jaipur
  • Formation: 30 March 1949
  • CM: Ashoke Gehlot
  • Governor: Kalraj Mishra

15. हाल ही में किसे "वंगारी मथाई फ़ॉरेस्ट चैंपियंस अवार्ड 2022" से सम्मानित किया गया?
सेसिल नदजेबेट
  • कैमरून एक्टिविस्ट, 'सेसिल नदजेबेट' ने वनों के संरक्षण और उन पर निर्भर लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 2022 वंगारी मथाई फ़ॉरेस्ट चैंपियंस अवार्ड (Wangari Maathai Forest Champions Award) जीता है।











Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


Get more General Knowledge(GK) Click Here


To Read Daily Vocabulary Click Here


Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Go to Home

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts