26 April 2022 Daily Current Affairs PDF Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education





Join us via

Daily Current Affairs: 26/04/2022

नमस्कार दोस्तों, Target All Rounder के Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |






1. हाल ही में किसे पहली 'लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार 2022' से सम्मानित किया गया है?
नरेंद्र मोदी
  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को सबसे पहला 'लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है |
  • भारत की स्वर कोकिला और क्वीन ऑफ़ मेलोडी के नाम से प्रसिद्ध गायिका 'लता मंगेशकर' की सम्मान में 'लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार' स्थापित किया गया है |
  • यह पुरस्कार प्रतिवर्ष उस व्यक्ति को दिया जाएगा जिसने राष्ट्र और उसके लोगों के लिए अभूतपूर्व और अनुकरणीय योगदान दिया है।

2. हाल ही में किसे 'वूमेन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है?
डॉक्टर बीना मोदी
  • मोदी इंटरप्राइजेज के चेयरपर्सन 'डॉ बीना मोदी' को इंडो-अमेरिकन चेंबर ऑफ कॉमर्स के छठे 'एंटरप्रेन्योर एंड लीडरशिप अवार्ड 2022' में 'वूमेन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है |

3. हाल ही में SIPRI द्वारा जारी रिपोर्ट में सैन्य खर्च मामले में भारत का रैंक क्या है?
तीसरा
  • स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 2021 में भारत का सैन्य खर्च 5.87 लाख करोड़ रुपये या 76.6 बिलियन डॉलर के साथ दुनिया में तीसरा सबसे अधिक है |
  • SIPRI द्वारा जारी रिपोर्ट में सैन्य खर्च मामले में संयुक्त राज्य अमेरिका पहले, चीन दूसरे स्थान पर है |
  • SIPRI: Stockholm International Peace Research Institute
  • Established: 06 May 1966
  • HQ: Stockholm, Sweden

4. हाल ही में प्रसिद्ध सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ''ट्विटर'' को किस उद्योगपति ने खरीदने के लिए सौदा किया है?
एलोन मस्क
  • निजी क्षेत्र की अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी 'स्पेसएक्स' और टेस्ला मोटर्स के मालिक, एलोन मस्क ने प्रसिद्ध सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ''ट्विटर'' को खरीदने के लिए सौदा किया है |
  • इस सौदे को $44 बिलियन में पूरा किया गया है |
  • Twitter
  • Established: 21 March 2006
  • HQ: San Francisco, California, USA
  • CEO: Parag Agrawal

5. हाल ही में आरबीआई के द्वारा किस बैंक पर वित्तीय अनियमितताओं के कारण मौद्रिक जुर्माना लगाया गया है?
बैंक ऑफ महाराष्ट्र
  • आरबीआई के द्वारा बैंक ऑफ महाराष्ट्र पर वित्तीय अनियमितताओं के कारण 1.12 करोड़ का मौद्रिक जुर्माना लगाया गया है |
  • यह जुर्माना बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 47 ए (1) (सी) के साथ पठित धारा 46 (4) (आई) और 51 (1) के प्रावधानों के तहत आरबीआई में निहित शक्तियों के प्रयोग में लगाया गया है।
  • RBI: Reserve Bank of India
  • HQ: Mumbai
  • Established: 1 April 1935
  • Nationalization: 01 January 1949
  • Governor: Shaktikant Das 
  • Deputy Governor: 1. Mahesh Kumar Jain 2. Michael Debabrata Patra 3. M Rajeshwar Rao 4. T Rabi Sankar

६. हाल ही में कहां भारत का पहला अमृत सरोवर तैयार किया गया है?
रामपुर
  • भारत का पहला 'अमृत सरोवर' उत्तर प्रदेश के रामपुर की ग्राम पंचायत 'पटवई' में बनकर तैयार हो गया है।
  • आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में प्रत्येक जिले में 75 जल निकायों का विकास और कायाकल्प किया जाएगा।
  • रामपुर में एक तालाब को कुछ ही हफ्तों में साफ और कायाकल्प कर दिया गया है। अब यह तालाब ग्रामीण क्षेत्र में पर्यटन का बड़ा केंद्र बन गया है।
  • Uttar Pradesh
  • Capital: Lucknow
  • CM: Yogi Aditya Nath
  • Governor: Anandiben Patel

7. हाल ही में केंद्र सरकार ने 'भारतीय प्रबंधन संस्थान' (IIM) के निदेशक पद का सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा बढ़ाकर कितना वर्ष कर दिया है?
70 वर्ष
  • केंद्र सरकार ने 'भारतीय प्रबंधन संस्थान' (IIM) के निदेशक पद का सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा 65 वर्ष से बढ़ाकर 70 वर्ष कर दिया है |

8. हाल ही में किस दिन 'विश्व बौद्धिक संपदा दिवस' मनाया गया है?
26 अप्रैल
  • विश्व बौद्धिक संपदा दिवस प्रतिवर्ष 26 अप्रैल को नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देने में बौद्धिक संपदा (आईपी) अधिकारों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
  • विश्व बौद्धिक संपदा 2022 कुछ नया विकसित करने और दुनिया को अधिक टिकाऊ भविष्य में बदलने में मदद करने के लिए बेहतर समाधान प्रदान करने के लिए युवाओं की विशाल क्षमता पर प्रकाश डालता है।
  • 'विश्व बौद्धिक संपदा दिवस' 2022 का विषय (Theme): IP and Youth Innovating for a better future"

9. हाल ही में कहां एशिया का सबसे बड़ा ''अंतरराष्ट्रीय खाद्य और आतिथ्य मेला - आहार 2022" का शुरुआत किया गया है?
नई दिल्ली
  • कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) के सहयोग से नई दिल्ली के प्रगति मैदान में एशिया का सबसे बड़ा ''अंतर्राष्ट्रीय खाद्य और आतिथ्य मेला AAHAR-2022'' आयोजित किया गया है |
  • केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री: श्री नरेंद्र सिंह तोमर
  • APEDA: Agricultural and Processed Food Products Export Development Authority

10. हाल ही में कहां बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2022 का शुभारंभ किया गया है?
मनीला
  • सबसे बड़ी ''बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2022'', का आयोजन फिलीपींस के मनीला किया गया है |
  • डबल ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और युवा सनसनी लक्ष्य सेन छह दिवसीय आयोजन में भारत की चुनौती का नेतृत्व करेंगे।

11. हाल ही में किस खिलाड़ी को ''लॉरियस स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर 2022'' के लिए चुना गया है?
मैक्स वर्स्टापेन
  • मैक्स वर्स्टापेन एक बेल्जियम-डच रेसिंग ड्राइवर है जिन्हें ''लॉरियस स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर 2022'' के लिए चुना गया है |
  • जबकि ओलंपिक स्प्रिंटर ''एलेन थॉम्पसन-हेरा (जमैका) को ''स्पोर्ट्सवुमेन ऑफ द ईयर 2022'' चुना गया है |
  • ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर पुरस्कार: एम्मा रादुकानु (ब्रिटिश)
  • लॉरियस स्पोर्टिंग आइकन अवार्ड: वैलेंटिनो रॉसिक
  • असाधारण उपलब्धि पुरस्कार: रॉबर्ट लेवांडोव्स्की
  • वर्ष की विश्व टीम पुरस्कार: इटली पुरुष फुटबॉल टीम
  • वर्ल्ड कमबैक ऑफ द ईयर अवार्ड: स्काई ब्राउन (स्केटबोर्ड)

12. हाल ही में किसे 'यूनेस्को वर्ल्ड बुक कैपिटल 2022' के रूप में चुना गया है?
- ग्वाडलजारा
  • यूनेस्को के द्वारा मेक्सिको के 'ग्वाडलजारा' को 'यूनेस्को वर्ल्ड बुक कैपिटल 2022' के रूप में चुना गया है |
  • UNESCO: United Nations Educational, Scientific and Cultural organization
  • Established: 16 November 1945, First session: 04 November 1946
  • HQ: Paris, France
  • Director-General: Audrey Azoulay









Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


Get more General Knowledge(GK) Click Here


To Read Daily Vocabulary Click Here


Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Go to Home

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts