23 24 25 April 2022 Daily Current Affairs PDF Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education





Join us via

Daily Current Affairs: 23-25/04/2022

नमस्कार दोस्तों, Target All Rounder के Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |






1. हाल ही में किसे नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने का घोषणा किया गया है?
डॉ. सुमन बेरी
  • डॉ. सुमन बेरी, 1 मई 2022 को नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष के रूप में राजीव कुमार के स्थान पर पद ग्रहण करेंगे |
  • NITI Aayog: The National Institution for Transforming India
  • Established: 01 January 2015
  • Chairman: PM of India
  • Vice-Chairman: Rajiv Kumar (Next Dr. Suman Bery - 01 May 2022)
  • CEO: Amitabh Kant

2. हाल ही में किस दिन 'विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस' मनाया गया है?
23 अप्रैल
  • 'विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस' संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) द्वारा आयोजित एक वार्षिक कार्यक्रम है |
  • यह दिन विलियम शेक्सपियर जैसे प्रमुख लेखकों की पुण्यतिथि का प्रतीक है |
  • यह दिन पठन प्रकाशन और कॉपीराइट को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक वर्ष 23 अप्रैल को मनाया जाता है |
  • 'विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस' 2022 के लिए थीम (Theme): "पढ़ें, ताकि आप कभी भी कम महसूस न करें" ("Read so you never feel low")।

3. हाल ही में आरबीआई के द्वारा किस बैंक पर वित्तीय दंड लगाया गया है?
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा बनाए गए ग्राहक सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के कारण ₹36 लाख रुपए का वित्तीय दंड लगाया गया है |
  • RBI: Reserve Bank of India
  • HQ: Mumbai
  • Established: 1 April 1935
  • Nationalization: 01 January 1949
  • Governor: Shaktikant Das 
  • Deputy Governor: 1. Mahesh Kumar Jain 2. Michael Debabrata Patra 3. M Rajeshwar Rao 4. T Rabi Sankar

4. हाल ही में किस दिन 'अंग्रेजी भाषा दिवस' मनाया गया है?
23 अप्रैल
  • अंग्रेजी भाषा के महान लेखक और विद्वान विलियम शेक्सपियर की जन्म और पुण्य तिथि के अवसर पर प्रत्येक वर्ष 23 अप्रैल को 'अंग्रेजी भाषा दिवस' मनाया जाता है |
  • प्रत्येक वर्ष 23 अप्रैल को ही 'स्पेनिश भाषा दिवस' भी मनाया जाता है |
  • संयुक्त राष्ट्र संघ की आधिकारिक भाषाओं (अरबी, चीनी, अंग्रेजी, फ्रांसीसी, रूसी और स्पेनिश) के सम्मान में भी इस दिवस को देखा जाता है |


5. हाल ही में 'खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021' का आयोजन कहां किया गया है?
बेंगलुरु
  • COVID-19 के कारण हुए विलंब के कारण 'खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021' का आयोजन अब बेंगलुरु के 'श्री कांतीरवा स्टेडियम' में 24 अप्रैल से 3 मई 2022 तक किया जा रहा है |
  • हाल ही में 'खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021' के लिए शुभंकर 'वीरा (VEERA)' लांच की गई है |

6. हाल ही में किसने नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है?
राजीव कुमार
  • डॉ. सुमन बेरी, 1 मई 2022 को नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष के रूप में राजीव कुमार के स्थान पर पद ग्रहण करेंगे |
  • NITI Aayog: The National Institution for Transforming India
  • Established: 01 January 2015
  • Chairman: PM of India
  • Vice-Chairman: Rajiv Kumar (Next Dr. Suman Bery - 01 May 2022)
  • CEO: Amitabh Kant

7. हाल ही में किस दिन 'राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस' मनाया गया है?
24 अप्रैल
  • केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय के द्वारा प्रत्येक वर्ष 24 अप्रैल को 'राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस' मनाया जाता है |
  • यह दिवस पंचायती राज व्यवस्था लागू करने के लिए के 73वें संविधान संशोधन 1992 के उपलक्ष में मनाया जाता है |
  • 24 अप्रैल 2010 को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के द्वारा पहली बार राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाने का घोषणा किया गया था |
  • वर्तमान केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री: श्री गिरिराज सिंह

8. हाल ही में किस देश में भारत का 'BHIM UPI' सेवा लॉन्च किया गया है?
संयुक्त अरब अमीरात
  • नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की अंतरराष्ट्रीय शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने कहा कि भीम यूपीआई अब पूरे यूएई में नियोपे (NEOPay) टर्मिनलों पर लाइव है।
  • NIPL और NEOPAY, मशरेक बैंक की भुगतान सहायक कंपनी, ने पिछले साल UAE में एक्सेप्टेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए पार्टनरशिप की थी।
  • NPCI: National Payments Corporation of India
  • यह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक एसोसिएशन का एक संयुक्त प्लेटफार्म है
  • Established: 2008
  • HQ: Mumbai
  • MD & CEO: Dilip Asbe

  • United Arab Emirates (UAE)
  • Capital: Abu Dhabi
  • Currency: UAE Dirham
  • Crown Prince: Sheikh Mohamad Bin Zayed Al Nahyan

9. हाल ही में किसे 'चैंपियंस ऑफ द अर्थ लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड' से सम्मानित किया गया है?
डेविड एटनबरो
  • प्रसिद्ध वन्यजीव फिल्म निर्माता और प्राणी विज्ञानी 'डेविड एटनबरो' को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के सबसे शानदार खिताब, चैंपियंस ऑफ द अर्थ लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है |
  • UNEP: United Nations Environment Programme
  • Established: 05June1972
  • HQ: Nairobi, Kenya
  • Executive Director: Inger Andersen

10. हाल ही में कहां भारत का पहला पूर्ण रूप से डिजिटल टिकटिंग सुविधा वाली बस सेवा का उद्घाटन किया गया है?
महाराष्ट्र
  • महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने 'टैप इन, टैप आउट' या पूरी तरह से डिजिटल टिकटिंग सुविधा के साथ भारत की पहली बस सेवा का उद्घाटन किया है।
  • गेटवे ऑफ इंडिया से चर्चगेट रूट पर चलने वाली बेस्ट बसों में से एक पर इस सेवा का उद्घाटन किया गया है |
  • Maharashtra
  • Capital: Mumbai
  • Formation: 01 May 1960
  • CM: Uddhav Thackeray
  • Governor: Bhagat Singh Koshyari

11. हाल ही में कब से कब तक 'विश्व टीकाकरण सप्ताह 2022' मनाया गया है?
24 से 30 अप्रैल 2022
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा अप्रैल के अंतिम सप्ताह (24 से 30 अप्रैल) में विश्व टीकाकरण सप्ताह मनाया जाता है।
  • 'विश्व टीकाकरण सप्ताह', लोगों और समुदायों को बीमारियों से बचाने के लिए टीकों की भूमिका पर प्रकाश डालता है।
  • 'विश्व टीकाकरण सप्ताह 2022' का विषय (Theme) 2022: 'Long Life for All'
  • WHO: World Health Organization
  • Established: 7 April 1948
  • HQ: Geneva, Switzerland
  • President: Tedros Adhanom

12. हाल ही में मेघालय राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री का निधन हो गया है उनका नाम क्या है?
जे.डी. रिंबाई
  • मेघालय राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जे.डी. रिंबाई का निधन हो गया है |
  • Meghalaya
  • Capital: Shillong
  • CM: Conrad K. Sangma
  • Governor: Satya Pal Malik

13. हाल ही में किस राज्य में 'खोंगजोम दिवस' मनाया गया है?
- मणिपुर
  • मणिपुर राज्य सरकार के द्वारा खोंगजोम युद्ध स्मारक परिसर में 'खोंगजोम दिवस' मनाया गया है |
  • खोंगजोम दिवस हर साल 23 अप्रैल को उन वीर मणिपुरी योद्धाओं को याद करते हुए मनाया जाता है जिन्होंने 1891 के एंग्लो-मणिपुरी युद्ध के दौरान खोंगजोम की लड़ाई में मणिपुर की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अंग्रेजों के खिलाफ सर्वोच्च बलिदान दिया था।
  • Manipur
  • Capital: Imphal
  • Formation: 21 January 1972
  • CM: N. Biren Singh
  • Governor: La Ganesan

14. हाल ही में आयोजित 'एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2022' में हैट्रिक जीत लगाने वाले कौन पहले भारतीय पहलवान बन गए हैं?
- रवी दहिया
  • रवि कुमार दहिया (57 किग्रा) ने 'एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2022' में अपना लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीता। वह एशियाई चैम्पियनशिप स्वर्ण पदक की हैट्रिक जीतने वाले पहले भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान भी भी बन गए हैं |
  • 'एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2022' में बजरंग पुनिया (65 किग्रा) ने रजत पदक, गौरव बालियान (79 किग्रा) ने रजत जबकि नवीन (70 किग्रा) और सत्यव्रत कादियान (97 किग्रा) ने कांस्य पदक जीता है |
  • 'एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2022' का आयोजन मंगोलिया के उलानबाटार में किया गया है |

15. हाल ही में कौन भारत का पहला कार्बन न्यूट्रल पंचायत बन गया है?
पल्ली
  • जम्मू के सांबा जिले का 'पल्ली गांव' पूर्ण रूप से कार्बन न्यूट्रल बनने वाला देश का पहला पंचायत बन गया है |
  • जम्मू के सांबा जिले का 'पल्ली गांव' अब पूरी तरह से सौर ऊर्जा से संचालित हो रहा है |
  • Jammu & Kashmir
  • J&K Lieutenant Governor: Manoj Sinha
  • J & K Capital: 1. Jammu (Winter) 2. Srinagar (Summer)

16. हाल ही में किसने 'सर्बिया ओपन' का पुरुष एकल खिताब जीता है?
- आंद्रे रुबलेव
  • आंद्रे रुबलेव (रूसी) ने सर्बिया ओपन में दुनिया के नंबर 1 नोवाक जोकोविच (सर्बिया) को हराकर 'सर्बिया ओपन' का पुरुष एकल खिताब जीता है |
  • आंद्रे रुबलेव, रूस के जाने-माने टेनिस खिलाड़ी हैं |

17. पद्मश्री से सम्मानित और प्रसिद्ध उड़िया लेखक का हाल ही में निधन हो गया है उनका नाम क्या है?
- बिनापानी मोहंती
  • पद्मश्री से सम्मानित और प्रसिद्ध उड़िया लेखक 'बिनापानी मोहंती' का हाल ही में निधन हो गया है |
  • उनका जन्म बरहामपुर (उड़ीसा) में हुआ था, उन्होंने 1960 में अर्थव्यवस्था में व्याख्याता के रूप में अपना शिक्षण करियर शुरू किया।

18. हाल ही में किस दिन 'विश्व मलेरिया दिवस' मनाया गया है?
25 अप्रैल
  • विश्व मलेरिया दिवस विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा हर साल 25 अप्रैल को विश्व स्तर पर बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।
  • 'विश्व मलेरिया दिवस' का विषय (Theme) 2022: 'मलेरिया रोग के बोझ को कम करने और जीवन बचाने के लिए नवाचार का उपयोग करें' (Harness innovation to reduce malaria disease burden and save lives)
  • इस दिन की स्थापना WHO के सदस्य राज्यों द्वारा 2007 की विश्व स्वास्थ्य सभा के दौरान की गई थी |

19. हाल ही में किस देश को 'लेखाकारों की 21वीं विश्व कांग्रेश 2022' की मेजबानी दी गई है?
भारत
  • इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (ICAI) 118 वर्षों में पहली बार 21वीं वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ़ अकाउंटेंट्स (WCOA) की मेजबानी करेगा |
  • कार्यक्रम में 130 देशों के लगभग 6000 शीर्ष लेखाकार शारीरिक रूप से भाग लेंगे।
  • यह इवेंट मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा।
  • 'लेखाकारों की 21वीं विश्व कांग्रेश 2022' के लिए थीम: 'बिल्डिंग ट्रस्ट इनेबलिंग सस्टेनेबिलिटी'

20. हाल ही में किस राज्य सरकार ने 'अल्पसंख्यक अधिकार दिवस' मनाने का घोषणा किया है?
तमिल नाडु
  • तमिलनाडु सरकार ने प्रत्येक वर्ष 18 दिसंबर को 'अल्पसंख्यक अधिकार दिवस' मनाने का घोषणा किया है |
  • राज्य सरकार योजनाओं और कल्याणकारी उपायों के प्रभावी कार्यान्वयन के माध्यम से अल्पसंख्यकों के उत्थान और आर्थिक उन्नति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 18 दिसंबर को 'अल्पसंख्यक अधिकार दिवस' मनाने का घोषणा किया है |
  • Tamil Nadu
  • Capital: Chennai
  • CM: MK Stalin
  • Governor: आरएन रवी

21. हाल ही में किसे स्लोवेनिया के नए प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है?
- रॉबर्ट गोलोब
  • रॉबर्ट गोलोब को स्लोवेनिया के नए प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है |
  • Slovenia
  • Capital: Ljubljana
  • Currency: Euro
  • PM: Robert Golob

22. हाल ही में किसे फ्रांस के नए राष्ट्रपति के रूप में पुनः चुन लिया गया है?
इमैनुएल मैक्रॉन
  • फ्रांस के राष्ट्रपति 'इमैनुएल मैक्रॉन' अपने प्रतिद्वंद्वी 'मरीन ले पेन' को हराकर फिर से फ्रांस के राष्ट्रपति के रूप में जीत हासिल किया है |
  • France
  • Capital: Paris
  • Currency: Euro, CPF Franc
  • President: Emmanuel Macron



Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts