6-7 February 2022 Daily Current Affairs PDF Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education





Join us via

Daily Current Affairs: 6-7/02/2022

नमस्कार दोस्तों, Target All Rounder के Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |






1. हाल ही में किसे नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है?
दिनेश प्रसाद सकलानी
  • 'दिनेश प्रसाद सकलानी' को अगले 5 वर्ष के लिए नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है |
  • NCERT: National Council of Education Research and Training
  • Established: 1961
  • HQ: New Delhi
  • Director: Dinesh Prasad Saklani

2. हाल ही में आयोजित क्रिकेट ''अंडर-19 विश्व कप 2022'' का खिताब किस देश ने जीता है?
भारत
  1. भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के द्वारा फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम को हराकर क्रिकेट ''अंडर-19 विश्व कप 2022'' का खिताब जीत लिया है |
  2. क्रिकेट ''अंडर-19 विश्व कप 2022'' के फाइनल मुकाबले का आयोजन ग्वाटेमाला के एंटीगुआ में किया गया था |
  • BCCI: Board of Control for Cricket in India
  • Established: 04 December 1928
  • President: Saurav Ganguly (39th)
  • Secretary: Jai Shah
  • :
  • ICC: International Cricket Council
  • HQ: Dubai, United Arab Emirates
  • Established: 15June1909
  • Chairman: Greg Barclay

3. हाल ही में कहां विश्व के तीसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का आधारशिला रखा गया है?
जयपुर
  1. राजस्थान की राजधानी, जयपुर में विश्व के तीसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का आधारशिला राजस्थान के मुख्यमंत्री 'अशोक गहलोत' और BCCI के प्रमुख 'सौरव गांगुली' के द्वारा रखा गया है |
  2. जयपुर में बन रहा यह क्रिकेट स्टेडियम विश्व का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बन जाएगा
  3. विश्व और भारत का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम गुजरात के अहमदाबाद में "नरेंद्र मोदी स्टेडियम" है |
  4. विश्व का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम ऑस्ट्रेलिया में मेलबोर्न क्रिकेट स्टेडियम है
  5. 'नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियमका पुराना नाम 'मोटेरा स्टेडियमथा |
  • Rajasthan
  • Capital: Jaipur
  • Formation: 30 March 1949
  • CM: Ashoke Gehlot
  • Governor: Kalraj Mishra
  • :
  • BCCI: Board of Control for Cricket in India
  • Established: 04 December 1928
  • President: Saurav Ganguly (39th)
  • Secretary: Jai Shah
  • :
  • ICC: International Cricket Council
  • HQ: Dubai, United Arab Emirates
  • Established: 15June1909
  • Chairman: Greg Barclay

4. 'नाइटेंगल ऑफ़ इंडिया' के नाम से प्रसिद्ध भारत की मशहूर गायिका का हाल ही में निधन हो गया है उनका नाम क्या है?
लता मंगेशकर
  • 'सुर कोकिला, क्वीन ऑफ़ मेलोडी और नाइटेंगल ऑफ़ इंडिया' के नाम से प्रसिद्ध भारत की मशहूर गायिका 'लता मंगेशकर' का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है |
  • लता मंगेशकर को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से 2001 में सम्मानित किया गया था |
  • लता मंगेशकर 1974 में लंदन के 'रॉयल अल्बर्ट हॉल' में प्रदर्शन करने वाली पहली भारतीय थीं।
5. हाल ही में किस दिन "महिला जननांग विकृति के लिए शून्य सहिष्णुता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस" मनाया गया है?
6 फरवरी
  • "महिला जननांग विकृति के लिए शून्य सहिष्णुता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस" का विषय (Theme) 2022: एक्सीलरेटिंग इन्वेस्टमेंट टू एंड एफजीएम ("Accelerating Investment to End FGM")
  • प्रत्येक वर्ष 6 फरवरी को संयुक्त राष्ट्र के पहल पर महिला जननांग विकृति को मिटाने के उनके प्रयासों के लिए "महिला जननांग विकृति के लिए शून्य सहिष्णुता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस" मनाया जाता है |
  • पहली बार "महिला जननांग विकृति के लिए शून्य सहिष्णुता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस" वर्ष 2003 में मनाया गया था |

महिला जननांग विकृति क्या है?

महिला जननांग विकृति में वे सभी प्रक्रियाएं शामिल हैं जिनमें गैर चिकित्सा कारणों से महिला जननांग को बदलना या घायल करना पड़ता है और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकारों, स्वास्थ्य और लड़कियों तथा महिलाओं की अखंडता के उल्लंघन के रूप में माना जाता है | महिला जननांग विकृति से गुजरने वाली लड़कियों और महिलाओं को गंभीर दर्द, सदमा, अत्यधिक रक्तस्त्राव, और संक्रमण में कठिनाई जैसी अल्पकालिक जटिलताओं का सामना करना पड़ता है |

6. एशियाई विकास बैंक (ADB) के द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2021 में एडीबी के द्वारा कुल कितने ऋण स्वीकृत किए गए हैं?
- $4.6 बिलियन
ADB: Asian Development Bank
Established: 1966
HQ: Mandaluyong, Manila, Philippines
President: Masatsugu Asakawa

7. आईआईटी हैदराबाद के द्वारा दिव्यांग बेरोजगारों के लिए कौशल विकास और रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कौनसी पोर्टल लांच की गई है?
स्वराजएबिलिटी (SwarajAbility)
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद और कोटक महिंद्रा बैंक के द्वारा दिव्यांग बेरोजगारों के लिए कौशल विकास और रोजगार उपलब्ध कराने के लिए "स्वराजएबिलिटी" पोर्टल लांच की गई है |
  • आईआईटी, हैदराबाद के द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और कोटक महिंद्रा बैंक के द्वारा 'Youth4Jobs' कौशल सुविधा के माध्यम से दिव्यांग बेरोजगारों को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा और उनकी योग्यता के हिसाब से रोजगार भी प्रदान किया जाएगा |

8. हाल ही में किस चक्रवात के कारण मेडागास्कर में भारी क्षति हुई है?
बत्सिराई
  • चक्रवात "बत्सिराई" के कारण मेडागास्कर में जनजीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त रही है |
  • इससे पहले मेडागास्कर में उष्णकटिबंधीय तूफान "अना" से जान-माल को भारी क्षति उठानी पड़ी थी |
  • Madagascar
  • Capital: Antananarivo
  • Currency: Malagasy Ariary

9. हाल ही में कौन जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की पहली महिला कुलपति नियुक्त की गई है?
शांतिश्री धुलीपुड़ी पंडित
  1. शांतिश्री धुलीपुड़ी पंडित को अगले 5 वर्ष के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की पहली महिला कुलपति नियुक्त किया गया है जो 'एम जगदेश कुमार' का स्थान लेंगी |
  2. 'एम जगदेश कुमार' को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है |
  • JNU: Jawaharlal Nehru University
  • Established: 22 April 1969
  • Chancellor (कुलाधिपति): V. K. Saraswat
  • Vice-Chancellor (कुलपति): Shantisree Dhulipudi Pandit

10. 'कबीर आफ कर्नाटका' के नाम से प्रसिद्ध जाने-माने समाजसेवी का निधन हो गया है, उनका नाम क्या है?
इब्राहिम सुतार
  • जाने-माने समाजसेवी और 'कबीर आफ कर्नाटका' के नाम से प्रसिद्ध 'इब्राहिम सुतार' का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है |
  • 'इब्राहिम सुतार' को वर्ष 2018 में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था |

11. हाल ही में किसे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है?
एम जगदेश कुमार
  • जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के कुलपति (Vice-Chancellor) ममीदाला जगदीश कुमार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है |
  • UGC: University Grants Commission
  • Formation: 28 December 1953
  • HQ: New Delhi
  • Chairman: Mamidala Jagdesh Kumar

12. हाल ही में किस राज्य सरकार के द्वारा ओपन-एयर क्लासरूम 'परय शिक्षालय' शुरू करने का घोषणा किया गया है?
पश्चिम बंगाल
  1. प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के उद्देश्य से पश्चिम बंगाल सरकार के द्वारा 'परय शिक्षालय' शुरू करने का घोषणा किया गया है |
  2. 'परय शिक्षालय' का मतलब 'पड़ोस की स्कूल' से है |
  3. प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 के बच्चों की विशेष शिक्षा के साथ-साथ 'मध्याह्न भोजन' भी उपलब्ध किया जाएगा |
  • West Bengal
  • Capital: Kolkata
  • Formation: 26 January 1950
  • CM: Mamata Banerjee
  • Governor: Jagdeep Dhankhar








Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Go to Home

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts