Daily Current Affairs: 26/02/2022
नमस्कार दोस्तों, Target All Rounder के Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़, AIR News, पीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |
1. हाल ही में जारी पुस्तक 'उड़ान एक मजदूर बच्चे की' किनके द्वारा लिखा गया है?
- मिथिलेश तिवारी
- मिथिलेश तिवारी द्वारा लिखित पुस्तक 'उड़ान एक मजदूर बच्चे की' अनूप जलोटा (गायक) द्वारा रिलीज किया गया है |
- यह पुस्तक 'कैप्टन एडी मानेक' की जीवन यात्रा के बारे में है कि कैसे उन्होंने अपने करियर ग्राफ में शून्य से शिखर तक की यात्रा की |
- कैप्टन एडी मानेक वर्ष 1987 में स्थापित "द स्काईलाइन एविएशन क्लब" के संस्थापक हैं। वह वर्तमान में 'द स्काईलाइन एविएशन क्लब', मुंबई के प्रबंध ट्रस्टी और मुख्य सलाहकार के रूप में अध्यक्षता कर रहे हैं। 1961 में जन्में उनकी बचपन से ही पायलट बनने की ख्वाहिश थी जो बचपन से ही मजदूरी करने के लिए विवश थे।
2. हाल ही में कौन प्लांट-आधारित COVID-19 वैक्सीन के उपयोग को अधिकृत करने वाला पहला देश बन गया है?
- कनाडा
- कनाडा प्लांट-आधारित COVID-19 वैक्सीन के उपयोग को अधिकृत करने वाला पहला देश बन गया है।
- कनाडा के नियामकों ने गुरुवार को कहा कि 'मेडिकैगो' की दो खुराक वाली टीका 18 से 64 वर्ष के वयस्कों को दी जा सकती है |
- Canada
- Capital: Ottawa
- Currency: Canadian Dollar
- Prime Minister: Justin Trudeau
3. हाल ही में किस दिन कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) अपना स्थापना दिवस मनाया है?
- 25 फरवरी
- 25 फरवरी 2022 को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के द्वारा अपना 70वां स्थापना दिवस मनाया गया है |
- कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) श्रम और रोजगार मंत्रालय के स्वामित्व में एक वैधानिक निकाय है |
- ESIC: Employees' State Insurance Corporation
- Established: 24 February 1952
- HQ: New Delhi
- Director-General: Mukhmeet S. Bhatia
4. दूरसंचार कंपनी रिलायंस जिओ के 'India-Asia-Xpress' के द्वारा किस देश को इंटरनेट से जोड़ा जाएगा?
- मालदीव
- दूरसंचार कंपनी रिलायंस जिओ के द्वारा समुद्र के नीचे बिछाए गए तार के माध्यम से और 'India-Asia-Xpress' सेवा के माध्यम से मालदीव में हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा प्रदान की जाएगी |
- Maldives
- Capital: Male
- Currency: Maldivian Rufiyaa
- President: Ibrahim Mohamed Solih
5. हाल ही में किसे विश्व बैंक के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है?
- जुनैद कमाल अहमद
- विश्व बैंक के भारत प्रमुख जुनैद कमाल अहमद को अंतरराष्ट्रीय ऋण संस्था, विश्व बैंक के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
- World Bank
- Established: जुलाई 1944
- HQ: Washington, D.C., United States
- President: David Malpass
- Vice-President: Junaid Kamal Ahmed (Bangladesh)
6. हाल ही में किस मंत्रालय के द्वारा 'भाषा सर्टिफिकेट सेल्फी अभियान' शुरू किया गया है?
- शिक्षा मंत्रालय
- शिक्षा मंत्रालय ने सांस्कृतिक विविधता को प्रोत्साहित करने और बहुभाषावाद को बढ़ावा देने और एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को बढ़ावा देने के लिए एक 'भाषा सर्टिफिकेट सेल्फी अभियान' शुरू किया है।
- 'भाषा सर्टिफिकेट सेल्फी' पहल का उद्देश्य शिक्षा मंत्रालय और MyGov India द्वारा विकसित भाषा संगम मोबाइल ऐप को बढ़ावा देना है।
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री: श्री धर्मेंद्र प्रधान
7. हाल ही में भारत और जापान के बीच कौनसी संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन किया गया है?
- 'धर्म गार्जियन 2022'
- भारत और जापान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'धर्म गार्जियन 2022' के तीसरे संस्करण का आयोजन 27 फरवरी से 10 मार्च 2022 तक कर्नाटक के बेलागवी में किया जा रहा है |
- Japan
- Capital: Tokyo
- Currency: Japanese Yen
- PM: Fumio Kishida
8. हाल ही में कहां बांग्लादेश-भारत सांस्कृतिक सम्मेलन का शुरूआत किया गया है?
- राजशाही
- बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जयंती मनाने के लिए बांग्लादेश के राजशाही शहर में 'बांग्लादेश-भारत सांस्कृतिक सम्मेलन' का शुरूआत किया गया है |
- Bangladesh
- Capital: Dhaka
- PM: Sheikh Hasina
- President: Abdul Hamid
9. उड़ीसा के प्रथम आदिवासी मुख्यमंत्री का निधन हो गया है उनका नाम क्या है?
- हेमानंद बिस्वाल
- उड़ीसा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद बिस्वाल जो जनजातीय समुदाय से प्रथम मुख्यमंत्री थे, का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है |
- Odisha
- Capital: Bhubaneswar
- Formation: 01 April 1936
- CM: Naveen Patnaik
- Governor: Ganeshi Lal
10. हाल ही में किस बैंक के द्वारा 'एमएसएमई रुपे क्रेडिट कार्ड' (MSME Repay Credit Card) लांच किया गया है?
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
- भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के सहयोग से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) के व्यवसाय से संबंधित परिचालन खर्चों को पूरा करने के लिए 'यूनियन MSME RuPay क्रेडिट कार्ड' लॉन्च किया गया है।
- यह कार्ड 50 दिनों तक ब्याज मुक्त क्रेडिट की सुविधा प्रदान कर रही है |
- Union Bank of India
- Established: 11 November 1919
- HQ: Mumbai
- Chairman: Rajkiran Rai G
- :
- NPCI: National Payments Corporation of India
- यह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक एसोसिएशन का एक संयुक्त प्लेटफार्म है
- Established: 2008
- HQ: Mumbai
- MD & CEO: Dilip Asbe
11. हाल ही में किसे भारत के बैडमिंटन डबल्स कोच के रूप में नियुक्त किया गया है?
- टैन किम हर
- मलेशिया के पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी 'टैन किम हर' को एशियन गेम्स 2026 तक के लिए भारत के बैडमिंटन डबल्स कोच के रूप में नियुक्त किया गया है |
- एशियन गेम्स 2026 का आयोजन जापान में किया जाएगा |
- उन्हें युगल जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के करियर को आकार देने का श्रेय दिया गया है |
- केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री: श्री अनुराग सिंह ठाकुर
12. हाल ही में किस भारतीय पहलवान ने 'सिंगापुर भारोत्तोलन अंतरराष्ट्रीय 2022' में स्वर्ण पदक जीता है?
- मीराबाई चानू
- मणिपुर राज्य से 27 वर्षीय भारतीय पहलवान 'मीराबाई चानू' ने 'सिंगापुर भारोत्तोलन अंतरराष्ट्रीय 2022' में स्वर्ण पदक जीता है |
- इसी के साथ मीराबाई चानू बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है |
13. हाल ही में जारी 'अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक 2022' में भारत का रैंक क्या है?
- 43वां
- 'अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक 2022' में 55 देशों की सूची में भारत 43वें स्थान पर है |
- 'अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक 2022' यूएस चेंबर ऑफ कॉमर्स के ग्लोबल इनोवेशन पॉलिसी सेंटर द्वारा जारी किया गया है |
- 'अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक 2022' में संयुक्त राज्य अमेरिका पहले, यूनाइटेड किंगडम दूसरे और जर्मनी तीसरे स्थान पर है |
Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs
Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें
To Read Daily Vocabulary Click Here
Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card Click Here
Post a Comment
Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...