22-23 February 2022 Daily Current Affairs PDF Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education





Join us via

Daily Current Affairs: 22-23/02/2022

नमस्कार दोस्तों, Target All Rounder के Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |






1. हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा जारी T20I रैंकिंग में कौनसा देश पहले स्थान पर है?
भारत
  1. हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के द्वारा वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को T20I में क्लीन स्वीप करने के बाद भारत, इंग्लैंड को पीछे छोड़ते हुए T20I रैंकिंग में पहले स्थान पर आ गया है |
  • BCCI: Board of Control for Cricket in India
  • Established: 04 December 1928
  • President: Saurav Ganguly (39th)
  • Secretary: Jai Shah
  • :
  • ICC: International Cricket Council
  • HQ: Dubai, United Arab Emirates
  • Established: 15June1909
  • Chairman: Greg Barclay
  • CEO: Geoff Allardyce

2. हाल ही में संपन्न हुए 'बीजिंग विंटर ओलंपिक्स 2022' में किस देश ने पहला रैंक प्राप्त किया है?
नॉर्वे
  1. चीन की राजधानी बीजिंग में संपन्न हुए 'बीजिंग विंटर ओलंपिक्स 2022' में नॉर्वे द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 16 स्वर्ण पदक जीते गए हैं |
  2. 'बीजिंग विंटर ओलंपिक्स 2022' में जर्मनी 12 स्वर्ण पदक के साथ दूसरे और चीन 9 स्वर्ण पदक के साथ तीसरे स्थान पर है |
  3. 'विंटर ओलंपिक्स 2026' का आयोजन इटली के मिलानो-कॉर्टीना में किया जाएगा |
  • IOC: International Olympic Committee
  • Established: 23 June 1894
  • HQ: लॉज़ेन (Lausanne), Switzerland
  • President: Thomas Bach

3. हाल ही में आईआईटी रुड़की के द्वारा कृषि मौसम सलाहकार सेवाओं के प्रसार के लिए कौनसी मोबाइल एप लांच किया गया है
'किसान' (KISAN)
  • ग्रामीण कृषि मौसम सेवा (जीकेएमएस) परियोजना के तहत आईआईटी रुड़की ने कृषि मौसम सलाहकार सेवाओं के प्रसार के लिए 'किसान' मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।
  • आईआईटी रुड़की ने ग्रामीण कृषि मौसम सेवा (जीकेएमएस) परियोजना के तहत और 'आजादी का अमृत महोत्सव' की श्रृंखला की निरंतरता में एक क्षेत्रीय किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
  • केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री: श्री नरेंद्र सिंह तोमर

4. हाल ही में भारत और ओमान वायु सेना के द्वारा किस नाम से वायु सेना अभ्यास किया गया है?
- ईस्टर्न ब्रिज VI
  1. भारत और ओमान के वायु सेना के द्वारा वायु सेना अभ्यास 'ईस्टर्न ब्रिज VI' के छठे संस्करण का शुरुआत किया गया है |
  2. 'ईस्टर्न ब्रिज VI' वायु सेना अभ्यास का आयोजन भारत में राजस्थान के जोधपुर में किया गया है |
  • IAF: Indian Air Force
  • Established: 8 October 1932
  • IAF Chief/Air Chief Marshal: Vivek Ram Chaudhari
  • IAF Vice-Chief: Sandeep Singh
  • Air Force Day: 8 October
  • IAF Motto: Touch the Sky with Glory

5. हाल ही में कौन एनबीए (NBA) मान्यता प्राप्त करने वाला भारत का पहला विश्वविद्यालय बन गया है?
- चंडीगढ़ विश्वविद्यालय
  • एशिया के सबसे तेजी से बढ़ते उच्च शिक्षा संस्थान, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की इंजीनियरिंग और एमबीए डिग्री को वाशिंगटन एकॉर्ड के तहत अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त होगी, क्योंकि इसे अपने सभी इंजीनियरिंग और एमबीए कार्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एनबीए) से मान्यता प्राप्त हुई |

राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एनबीए-NBA) क्या है?

राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एनबीए), भारत को शुरू में एआईसीटीई (अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद) द्वारा एआईसीटीई अधिनियम की धारा 10 (यू) के तहत वर्ष 1994 में कार्यक्रमों की गुणात्मक क्षमता का आकलन करने के लिए स्थापित किया गया था। शैक्षणिक संस्थान द्वारा इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, प्रबंधन, फार्मेसी, वास्तुकला और संबंधित विषयों में डिप्लोमा स्तर से स्नातकोत्तर स्तर तक की पेशकश की जाती है, जिसे एआईसीटीई द्वारा अनुमोदित किया जाता है।

6. हाल ही में विदेश मंत्रालय के द्वारा किस नाम से शिल्प उत्सव का आयोजन किया गया है?
- 'COALESCENCE' ('संयोजन')
  • विदेश मंत्रालय एक शिल्प उत्सव 'COALESCENCE' ('संयोजन') का आयोजन 23 से 25 फरवरी 2022 तक नई दिल्ली में किया गया है |
  • इस उत्सव का आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव सप्ताह जो 21 से 27 फरवरी 2022 तक आयोजित किया जा रहा है के अंतर्गत किया जा रहा है |
  • केंद्रीय विदेश मंत्री: एस. जयशंकर

7. हाल ही में डीसीजीआई (DCGI) के द्वारा किस कोविड वैक्सीन को आपातकालीन प्रयोग के लिए अनुमति दे दिया गया है?
- 'Corbevax'
  • ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) के द्वारा 12 से 18 वर्ष के उम्र के बच्चों के लिए कोविड वैक्सीन 'Corbevax' के आपातकालीन प्रयोग की मंजूरी दे दी गई है |
  • कोविड वैक्सीन 'Corbevax' को हैदराबाद आधारित फार्मास्यूटिकल कंपनी 'बायोलॉजिकल ई लिमिटेड' के द्वारा विकसित किया गया है |

8. हाल ही में किस देश के द्वारा नेवल एयर डिफेंस सिस्टम "C-Dome" का सफल परीक्षण किया गया है?
इजरायल
  • Israel
  • Capital: Jerusalem
  • Currency: Israeli New Shekel
  • PM: Naftali Bennett
  • President: इसाक हर्ज़ोग

9. हाल ही में किस दिन ''विश्व स्काउट दिवस'' मनाया गया है?
22 फरवरी
  • 22 फरवरी, ''विश्व स्काउट दिवस'' को ''विश्व चिंतन दिवस'' (World Thinking Day) के रूप में भी मनाया जाता है |
  • फरवरी का 22वां दिन विश्व स्काउट दिवस है, जो बॉय स्काउट्स आंदोलन के संस्थापक 'लॉर्ड रॉबर्ट बैडेन-पॉवेल' की जयंती मनाता है, जो यूके में शुरू हुआ और कई देशों में एक लोकप्रिय चीज बन गया।

10. हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के किस बल्लेबाज ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का घोषणा किया है?
वी. आर. वनिता
  1. घरेलू क्रिकेट में कर्नाटका और बंगाल की तरफ से और 2014 में राष्ट्रीय टीम में शामिल होने वाली 'वी. आर. वनिता' ने क्रिकेट खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का घोषणा किया है |
  • BCCI: Board of Control for Cricket in India
  • Established: 04 December 1928
  • President: Saurav Ganguly (39th)
  • Secretary: Jai Shah

11. हाल ही में किस राज्य सरकार ने 'भाषा शहीद बरकत' स्मारक बनाने का घोषणा किया है?
पश्चिम बंगाल
  1. अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार ने 'अबुल बरकत' के याद में 'भाषा शहीद बरकत' स्मारक बनाने का घोषणा किया है |
  2. शहीद अबुल बरकत, 1952 में तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान में बांग्लादेश) में बंगाली भाषा आंदोलन के विरोध के दौरान मारे गए थे |
  • West Bengal
  • Capital: Kolkata
  • Formation: 26 January 1950
  • CM: Mamata Banerjee
  • Governor: Jagdeep Dhankhar

12. हाल ही में किसने 2021 के लिए युवा गणितज्ञ के लिए ''रामानुजन पुरस्कार'' जीता है?
नीना गुप्ता
  • कोलकाता में 'भारतीय सांख्यिकीय संस्थान' की गणितज्ञ 'नीना गुप्ता' ने 2021 के लिए युवा गणितज्ञों के लिए ''रामानुजन पुरस्कार'' प्राप्त किया |
  • ''रामानुजन पुरस्कार'', अंतर्राष्ट्रीय गणितीय संघ (IMU) के अंतर्राष्ट्रीय केंद्र के सहयोग से विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा वित्त पोषित विकासशील देश के शोधकर्ता को प्रतिवर्ष पुरस्कार प्रदान किया जाता है |

13. हाल ही में जारी पुस्तक "द फाउंडर्स: हिस्ट्री ऑफ़ पेपाल" किनके द्वारा लिखा गया है?
जिम्मी सोनी
  • जाने-माने अमेरिकी लेखक 'जिम्मी सोनी' के द्वारा पुस्तक "द फाउंडर्स: हिस्ट्री ऑफ़ पेपाल" लिखा गया है |
  • यह पुस्तक पेपाल (PayPal) की उत्पत्ति और इसकी संस्थापक टीम की के बारे में चर्चा करती है जिसमें एलोन मस्क और अन्य शामिल हैं |
  • PayPal: यूएस आधारित बहुराष्ट्रीय वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी है |

14. हाल ही में आंध्र प्रदेश सरकार की उद्योग मंत्री का निधन हो गया है उनका नाम क्या है?
मेकापति गौतम रेड्डी
  • आंध्र प्रदेश के वर्तमान उद्योग मंत्री 'मेकापति गौतम रेड्डी' का मात्र 50 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है |
  • Andhra Pradesh
  • Capital: 1. Amaravati (Legislative: विधायी) 2. Visakhapatnam (Executive: कार्यपालक) 3. Kurnool (Judicial: न्यायिक)
  • CM: Y. S. JaganMohan Reddy
  • Governor: Biswabhusan Harichandan

15. नदियों में लाइट नेविगेशन मोबाइल ऐप लांच करने वाला कौन पहला राज्य बन गया है?
असम
  • असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर नौका सेवाओं के लिए भारत का पहला नाइट नेविगेशन मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है |
  • Assam
  • Founded as the Constituent State of India (भारत के संघटक राज्य): 15 August 1947
    Country Statehood (
  • Country Statehood (भारतीय राज्य का दर्जा): 26 January 1950
  • Capital: Dispur
  • CM: Himanta Biswa Sarma
  • Governor: Prof. Jagdish Mukhi

16. हाल ही में केंद्र सरकार ने किस नाम से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया है?
विज्ञान सर्वत्र पूज्यते
  • केंद्र सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में 22 से 28 फरवरी 2022 तक एक विशेष विज्ञान प्रदर्शनी ''विज्ञान सर्वत्र पूज्यते'' का आयोजन किया है |
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): डॉ. जितेंद्र सिंह

17. हाल ही में कौन दुनिया के नंबर एक शतरंज चैंपियन मैगनस कार्लसन को हराने वाले सबसे युवा भारतीय शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं?
आर प्रज्ञानानंद
  • भारत से 16 वर्षीय युवा शतरंज खिलाड़ी 'आर प्रज्ञानानंद', दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी 'मैगनस कार्लसन' (नॉर्वे) को हराकर दुनिया के सबसे युवा शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं |








Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Go to Home

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts