Daily Current Affairs PDF, Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education



Join us via

Daily Current Affairs: 06/01/2022

नमस्कार दोस्तों, Target All Rounder के Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |







1. हाल ही में कौनसा देश अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA)  का 102वां सदस्य बन गया है?
अंतिगुया और बार्बूडा
  1. अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) भारत सरकार के पहल पर शुरू किया गया है |
  2. यह पहल पहली बार भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नवंबर 2015 में वेम्बली स्टेडियम, यूनाइटेड किंगडम में एक भाषण में प्रस्तावित की गई थी।
  3. गठबंधन का प्राथमिक उद्देश्य जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता को कम करने के लिए सौर ऊर्जा की कुशल खपत के लिए काम करना है।
  • ISA: International Solar Alliance
  • Established: 30 November 2015
  • HQ: Gurugram, India
  • President: Ajay Mathur

2. हाल ही में किसे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का नया महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया है?
झांग मिंग
  • झांग मिंग चीनी राष्ट्र के राजदूत हैं जिन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया है |
  • SCO: Shanghai Cooperation Organization
  • Headquarters: Beijing, China
  • Secretary-General: Zhang Ming
  • Established: 15 June 2001
  • SCO Permanent Members: China, Russia, Tajikistan, Kazakhstan, Uzbekistan, Kyrgyzstan, India, Pakistan, and Iran

3. हाल ही में गैर-लाभकारी संगठन (NGO), अक्षय पात्र ने "पीएम पोषण योजना" को बढ़ावा देने के लिए किसके साथ समझौता किया है?
- UNWFP
  1. UNWFP: United Nations World Food Programme
  2. सरकार के कक्षा एक से आठ तक के स्कूल जाने वाले बच्चों के नामांकन, प्रतिधारण और उपस्थिति को बढ़ाने और साथ ही साथ पोषण स्तर में सुधार करने के लिए "पीएम पोषण योजना" चलाया जा रहा है |
  3. "पीएम पोषण योजना" को पहले "मिड डे मील" के नाम से जाना जाता था |
  • UNWFP: United Nations World Food Programme
  • Established: 1961
  • HQ: Rome, Italy
  • Executive Director: David Beasley

4. हाल ही में जाने-माने क्रिकेटर भानुका राजपक्षे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का घोषणा किया है, वह किस देश के क्रिकेट खिलाड़ी है?
श्रीलंका
  • Sri Lanka
  • Capital: 1. Colombo (Executive Capital) 2. Sri Jayawardenepura Kotte (Legislative Capital)
  • Currency: Sri Lankan Rupee
  • PM: Mahindra Rajapaksa
  • President: Gotabaya Rajapaksa
  • :
  • ICC: International Cricket Council
  • HQ: Dubai, United Arab Emirates
  • Established: 15June1909
  • Chairman: Greg Barclay
  • CEO: Geoff Allardyce

5. हाल ही में आईसीएमआर (ICMR) द्वारा स्वीकृति प्राप्त कौन कोरोना का नया वेरिएंट ऑमिक्रॉन आधारित भारत का पहला RT-PCR कीट बन गया है?
- OmiSure
ICMR: Indian council of medical research
RT-PCR: Real Time-Polymerase Chain Reaction

6. हाल ही में 25वें 'नेशनल यूथ फेस्टिवल' का लोगो और शुभंकर लॉन्च किया गया, इसका आयोजन कहां किया जाएगा?
पुदुचेरी
  • 25वें 'नेशनल यूथ फेस्टिवल' का का आयोजन 12 से 16 जनवरी 2022 तक पुदुचेरी में किया जाएगा |
  • Puducherry
  • Capital: Puducherry
  • CM: N Rangasamy
  • Lieutenant Governor: Tamilisai Saoundrajan (addl. Charge)

7. हाल ही में विज्ञान और तकनीकी मंत्री के द्वारा 'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस' का थीम लांच किया गया, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस किस दिन मनाया जाता है?
28 फरवरी
  • राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का विषय (Theme) 2022: सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एकीकृत दृष्टिकोण (Integrated Approach in Science and Technology for a Sustainable Future)
  • रमन प्रभाव की खोज को चिन्हित करने के लिए प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है |
  • विज्ञान और तकनीकी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): श्री जितेंद्र सिंह

8. हाल ही में "ICC Women's Cricket World Cup 2022" के लिए मिताली राज की अगुवाई में भारतीय टीम का ऐलान किया गया है, "ICC Women's Cricket World Cup 2022" का आयोजन कहां किया जाएगा?
न्यूजीलैंड
  1. "ICC Wome's Cricket World Cup 2022" के लिए 15 सदस्य टीम का ऐलान बीसीसीआई के द्वारा किया गया है |
  2. इसका आयोजन 4 मार्च से 3 अप्रैल 2022 तक न्यूजीलैंड में किया जाएगा |
  • ICC-International Cricket Council
  • HQ: Dubai, United Arab Emirates
  • Established: 15June1909
  • Chairman: Greg Barclay
  • CEO: Geoff Allardyce
  • :
  • BCCI: Board of Control for Cricket in India
  • Established: 04 December 1928
  • President: Saurav Ganguly (39th)
  • Secretary: Jai Shah

9. केंद्र सरकार द्वारा चलाए गए "उजाला योजना" के तहत देश में 36.78 करोड एलईडी बल्ब वितरित किए जा चुके हैं, इस योजना का शुरुआत कब किया गया था?
- 2015
  • 5 जनवरी 2015 को लांच किए गए उजाला योजना के तहत देश में अब तक 36.78 करोड एलईडी बल्ब वितरित किए जा चुके हैं |
  • इस योजना से प्रत्येक वर्ष 47,778 Million Kwh से भी अधिक ऊर्जा का बचत हो रहा है |

10. स्मार्ट सिटी मिशन को बेहतर कार्यान्वयन के लिए आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के द्वारा कौनसा प्रोग्राम लॉन्च किया गया है?
- SAAR
  • SAAR: Smart Cities and Academia Towards Action & Research
  • इस कार्यक्रम के तहत देश के 15 प्रमुख वास्तुकला और योजना संस्थान स्मार्ट शहरों के साथ मिलकर स्मार्ट सिटी मिशन द्वारा शुरू की गई लैंडमार्क परियोजनाओं का कार्यान्वयन करेंगे।
  • आवास और शहरी मामलों के मंत्री: श्री हरदीप सिंह पुरी

11. हाल ही में किस भारतीय प्रतिनिधि के द्वारा यूनाइटेड नेशन काउंटर टेररिज्म कमेटी की अध्यक्षता संभाली गई है?
- टी.एस. त्रिमूर्ति
  • टी.एस. त्रिमूर्ति को मई 2020 में संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थाई प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया |
  • United Nations (UN)
  • Established: 24 October 1945
  • HQ: New York
  • Secretary-General: Antonio Guterres

12. हाल ही में किस देश का कृतिम सूर्य के द्वारा एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया गया है?
चीन
  • चीन द्वारा बनाए गए कृतिम सूर्य के द्वारा मात्र 17 मिनट में 70 मिलियन डिग्री सेल्सियस उर्जा प्रदान किया है |
  • चीन की अंतरिक्ष एजेंसी का नाम "CNSA" है
  • China Capital: Beijing
  • Currency: Yuan or Renminbi
  • President: Xi Jinping

13. हाल ही में किस भारतीय ने अंकज्योतिष का 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड 2022' जीता है?
- जे.सी. चौधरी
  • जे.सी. चौधरी के द्वारा देश विदेश के 6000 से अधिक प्रतिभागियों को अंकज्योतिष का ज्ञान दिया गया है |
  • अंकज्योतिष का 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड' जीतने वाले जे.सी. चौधरी पहले भारतीय और 2022 का कोई भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड जितने वाले भी पहले व्यक्ति बन गए हैं |

14. हाल ही में किसे यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है?
अतुल केशप
  • भारत में अमेरिका के पूर्व राजदूत अतुल केशप को यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है |
  • US President: Joe Biden (46th)
  • US Capital: Washington DC

15. हाल ही में किस दिन 'विश्व युद्ध अनाथ दिवस' (World Day of War Orphans) मनाया गया है?
6 जनवरी
  • युद्ध के कारण अनाथ हुए बच्चों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 6 जनवरी को विश्व युद्ध अनाथ दिवस मनाया जाता है |

16. हाल ही में बैंक ऑफ बड़ौदा ने किस क्रिकेटर को अपना नया ब्रांड एंबेस्डर नियुक्त किया है?
शेफाली वर्मा
  • शेफाली वर्मा भारतीय महिला क्रिकेट टीम के जाने-माने क्रिकेटर है |
  • Bank of Baroda
  • Established: 20 July 1908
  • HQ: Vadodara
  • Chairman: Hasmukh Adhia

17. हाल ही में शताब्दी के जाने-माने स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता का निधन हो गया है उनका नाम क्या है?
अय्यप्पन पिल्लै
  • शताब्दी के जाने-माने स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता अय्यप्पन पिल्लै का 107 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है |
  • अय्यप्पन पिल्लै, केरल राज्य से भारतीय जनता पार्टी के नेता भी थे |

18. हाल ही में कौन देश का पहला कागज रहित उच्च न्यायालय बन गया है?
केरल उच्च न्यायालय
  • Kerala
  • Capital: Thiruvananthapuram
  • CM: Pinarayi Vijayan
  • Governor: Arif Mohammad Khan

19. हाल ही में किस बैंक ने "यूआईपाथ ऑटोमेशन एक्सीलेंस अवार्ड्स 2021" (UiPath Automation Excellence Awards 2021) जीता है?
साउथ इंडियन बैंक
  • केरल स्थित साउथ इंडियन बैंक ने व्यापार निरंतरता के लिए संकट के दौरान सर्वश्रेष्ठ स्वचालन (Automation) के लिए "यूआईपाथ ऑटोमेशन एक्सीलेंस अवार्ड्स 2021" (UiPath Automation Excellence Awards 2021) जीता है।
  • यूआईपाथ ऑटोमेशन एक्सीलेंस अवार्ड्स का उद्देश्य ऑटोमेशन के बदलाव करने वालों को पहचानना है।









Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Go to Home

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts