Daily Current Affairs PDF, Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education



Join us via

Daily Current Affairs: 01/01/2022

नमस्कार दोस्तों, Target All Rounder के Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |








1. हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के द्वारा बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्सुकता बढ़ाने के लिए कौनसी 'पठन अभियान' लॉन्च किया गया है?
- 'पढ़े भारत'
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के द्वारा देश में बाल वाटिका से लेकर ग्रेड 8 तक के बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्सुकता बढ़ाने के उद्देश्य से 100 दिनों के लिए पठन अभियान 'पढ़े भारत' का शुरुआत किया गया है |
  • पठन अभियान 'पढ़े भारत' का शुरुआत नई शिक्षा नीति (NEP) 2020 के आधार पर शुरू किया गया है |
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री: श्री धर्मेंद्र प्रधान

2. हाल ही में किसे रेलवे बोर्ड के नए अध्यक्ष और कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है?
विनय कुमार त्रिपाठी
  • भारत में पहली ट्रेन 16 अप्रैल 1853 को बॉम्बे के बोरी बंदर स्टेशन से ठाणे स्टेशन के बीच 34 किमी की दूरी के लिए चलाई गई थी।
  • रेलवे बोर्ड की स्थापना मार्च 1905 में हुई थी।
  • भारतीय रेलवे में कुल 18 रेलवे जोन (कोलकाता मेट्रो सहित) हैं।
  • भारत के पहले रेल मंत्री: जॉन मथाई
  • वर्तमान केंद्रीय रेल मंत्री: श्री अश्विनी वैष्णव

3. हाल ही में आयोजित क्रिकेट "अंडर-19 एशिया कप 2021" का फाइनल मुकाबला किस टीम ने जीता है?
भारत
  • "अंडर-19 एशिया कप 2021" के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर यह खिताब जीत लिया है |
  • "अंडर-19 एशिया कप" के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की यह आठवीं जीत है | "अंडर-19 एशिया कप" के फाइनल मुकाबले में भारत अब तक एक भी मैच नहीं हारा है |
  • "अंडर-19 एशिया कप 2021" का फाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 31 दिसंबर 2021 को खेला गया है |
  • "अंडर-19 एशिया कप 2021" में भारतीय टीम के कप्तान यश धुल्ल थे |
  • "अंडर-19 एशिया कप" 50 ओवर के प्रारूप में प्रत्येक 2 वर्ष पर आयोजित किया जाता है और इसका पहला संस्करण 1989 में खेला गया था |
  • BCCI: Board of Control for Cricket in India
    Established: 04 December 1928
    President: Saurav Ganguly (39th)
    Secretary: Jai Shah

4. हाल ही में किसने भारतीय तटरक्षक बल (ICG) के नए महानिदेशक के रूप में पद ग्रहण किया है?
- वी.एस. पठानिया
  • वी.एस. पठानिया, भारतीय तटरक्षक बल (ICG) के 24वें महानिदेशक के रूप में पद ग्रहण किया है |
  • Indian Coast Guard
  • Established: 01 February 1977
  • ICG Day: 01 February
  • महानिदेशक: VS Pathania (24th)
  • मुख्यालय:  नई दिल्ली

5. हाल ही में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने अपना स्थापना दिवस मनाया, वर्तमान में डीआरडीओ के अध्यक्ष कौन है?
जी सतीश रेडी
  1. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) 1 जनवरी 2021 को अपना 64वां स्थापना दिवस मनाया है |
  2. आज ही के दिन (1 जनवरी) 1958 में भारत को विज्ञान और प्रौद्योगिकी और विशेष रूप से सैन्य प्रौद्योगिकियों के मामले में मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए DRDO का गठन किया गया था।
  • DRDO: Defence Research & Development Organisation
  • Established: 1958
  • HQ: New Delhi 
  • Chairman: G. Satheesh Reddy

6. हाल ही में किस बीमा कंपनी के द्वारा "Digi Zone" लांच किया गया है?
- LIC
  1. भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के द्वारा मुंबई स्थित बांद्रा कुर्ला कंपलेक्स में "Digi Zone" का शुभारंभ किया गया है |
  2. इस "Digi Zone" में एलआईसी के सभी उत्पाद और सेवाओं के बारे में डिजिटल रूप से जानकारी दी जाएंगी |
  • LIC: Life Insurance Corporation of India
  • Established: 01 September 1956
  • HQ: Mumbai
  • Chairman: M R Kumar

7. हाल ही में किसे बिहार का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है?
अमीर सुभानी
  1. अमीर सुभानी बिहार के निवर्तमान सचिव त्रिपुरारी शरण का स्थान लेंगे जो 31 दिसंबर 2021 को सेवानिवृत्त हो चुके हैं |
  2. अमीर सुभानी बिहार कैडर से 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के टॉपर रह चुके हैं |
  • Bihar
  • Capital: Patna
  • CM: Nitish Kumar
  • Governor: Phagu Chauhan

8. हाल ही में किसे "वर्ल्ड सीईओ विनर ऑफ द ईयर अवार्ड 2021" से सम्मानित किया गया है?
किशोर कुमार येदम
  • प्रमुख सी-स्तरीय कार्यकारी पुरस्कार किशोर कुमार येदम को वर्ष 2021 का "वर्ल्ड सीईओ विनर ऑफ द ईयर अवार्ड 2021" से सम्मानित किया गया है।
  • वर्ल्ड सीईओ रैंकिंग (TWCR) प्लस मीडिया ग्रुप के स्वामित्व वाले ऑनलाइन पुरस्कार हैं।

9. हाल ही में कहां "मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय" का आधारशिला प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा रखा गया है?
मेरठ
  1. उत्तर प्रदेश के मेरठ में "मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय" का आधारशिला प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा रखा गया है |
  • Uttar Pradesh
  • Capital: Lucknow
  • CM: Yogi Aditya Nath
  • Governor: Anandiben Patel

10. हाल ही में 'पीएम किसान योजना' (PM-Kisan) के तहत किसानों के खाते में दसवीं किस्त जमा की गई, इस योजना की शुरुआत कब की गई थी?
2019

'पीएम किसान योजना' (PM-Kisan) क्या है?

  • 'पीएम किसान योजना' (PM-Kisan) की शुरुआत फरवरी 2019 में की गई थी |
  • इस योजना के तहत छोटे और मध्यम किसानों को वित्तीय सहायता के रूप में प्रत्येक 4 महीने पर ₹2000 की राशि सहित 1 वर्ष में कुल ₹6000 सीधे किसानों के खाते में डीबीटीएल (DBTL) के माध्यम सेअंतरण किया जाता है |
  • केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री: श्री नरेंद्र सिंह तोमर








Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Go to Home

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts