Daily Current Affairs PDF, Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education



Join us via

Daily Current Affairs: 15/01/2022

नमस्कार दोस्तों, Target All Rounder के Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |






1. हाल ही में किस दिन "भारतीय सेना दिवस" मनाया गया?
15 जनवरी
  1. प्रत्येक वर्ष "भारतीय सेना दिवस" भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा की सम्मान में मनाया जाता है |
  2. भारतीय सेना द्वारा इस बार 74वां भारतीय सेना दिवस मनाया जा रहा है |
  • Chief of Defense Staff:?
  • Chief of Army Staff: General Manoj Mukund Narwane
  • Chief of the Air Force: Air Marshal Vivek Ram Chaudhari
  • Chief of Naval Staff: Admiral R. Hari Kumar

2. हाल ही में जारी "अंडर-19 गर्ल्स सिंगल्स बैडमिंटन" रैंकिंग में विश्व में नंबर 1 रैंक प्राप्त करने वाली कौन पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बन गई है?
तस्मीन मीर
  1. गुजरात के मेहसाणा से संबंध रखने वाली 16 वर्षीय 'तस्मीन मीर', "अंडर-19 गर्ल्स सिंगल्स बैडमिंटन" रैंकिंग में विश्व में नंबर 1 रैंक प्राप्त करने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बन गई है |
  • BWF: Badminton World Federation
  • Established: 05 July 1934
  • HQ: Kuala Lumpur, Malaysia

3. हाल ही में किस पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी को नाइटहुड की उपाधि से सम्मानित किया गया है?
क्लाइव लॉयड
  • वेस्टइंडीज के पूर्व जाने-माने क्रिकेट खिलाड़ी और कप्तान 'क्लाइव लॉयड' को क्रिकेट खेल में अहम योगदान के लिए नाइटहुड की उपाधि से सम्मानित किया गया है |
  • नाइटहुड एक उपाधि है जो एक ब्रिटिश राजा या रानी द्वारा अपने देश की सेवा में उनकी उपलब्धियों के लिए एक व्यक्ति को दिया जाता है |
  • नाइटहुड की उपाधि मिलने के बाद वह व्यक्ति अपने नाम के आगे "सर" उपनाम लगा सकता है |

4. हाल ही में किस देश ने भारत द्वारा बनाया गया ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को खरीदने का पेशकश किया है?
फिलीपींस
  1. भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) तथा रूस के सहयोग से "ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड" के द्वारा बनाया गया ब्रह्मोस मिसाइल को खरीदने की पेशकश फिलीपींस के द्वारा किया गया है |
  2. भारत से फिलीपींस द्वारा खरीदे जा रहे ब्रह्मोस मिसाइल का सौदा $374.9 मिलियन का है |
  • Philippines
  • Capital: Manila
  • Currency: Philippine Peso
  • :
  • DRDO: Defence Research & Development Organisation
  • Established: 1958
  • HQ: New Delhi 
  • Chairman: G. Satheesh Reddy

5. हाल ही में भारत सरकार द्वारा किस देश को $900 मिलीयन का ऋण स्वीकृत किया गया है?
श्रीलंका
  1. वर्तमान में श्रीलंका में चल रहे आर्थिक संकट से निपटने के लिए भारत ने श्रीलंका को अपने घटते विदेशी भंडार और खाद्य आयात के लिए $900 मिलियन ऋण की घोषणा की है |
  • Sri Lanka
  • Capital: 1. Colombo (Executive Capital) 2. Sri Jayawardenepura Kotte (Legislative Capital)
  • Currency: Sri Lankan Rupee
  • PM: Mahindra Rajapaksa
  • President: Gotabaya Rajapaksa

6. हाल ही में किस भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ने भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान पद छोड़ने का घोषणा किया है?
विराट कोहली
  1. हाल ही में साउथ अफ्रीका के विरोध टेस्ट क्रिकेट मैच में हार के बाद भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान पद छोड़ने का घोषणा किया है |
  2. वर्ष 2014 में भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी के छोड़ने के बाद विराट कोहली टेस्ट टीम की कप्तानी संभाल रहे थे |
  3. विराट कोहली के कप्तानी में कुल 68 टेस्ट क्रिकेट मैच में से 40 मैचों में जीत हुई है |
  4. हाल ही में क्रिकेट के सभी खेल प्रारूपों में 50 अंतरराष्ट्रीय मैच जिताने वाले विराट कोहली पहले कप्तान बन गए हैं |
  • BCCI: Board of Control for Cricket in India
  • Established: 04 December 1928
  • President: Saurav Ganguly (39th)
  • Secretary: Jai Shah

7. हाल ही में कहां 'कचाई लेमन फेस्टिवल' मनाया गया है?
मणिपुर
  1. 'कचाई लेमन फेस्टिवल' का विषय (Theme) 2022: 'सुरक्षित पर्यावरण और ग्रामीण परिवर्तन हेतु जैविक कचाई नींबू' |
  2. 'कचाई लेमन फेस्टिवल' का यह 18वा संस्करण है जो मणिपुर के उखरुल जिले में व्यापक रूप से उगाया जाता है और इस 'कचाई नींबू' को जीआई टैग (GI Tag) भी मिल चुका है |
  • Manipur
  • Capital: Imphal
  • Formation: 21 January 1972
  • CM: N. Biren Singh
  • Governor: La Ganesan

8. हाल ही में पत्रकारिता के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त कार्यकारी संपादक कमाल खान का निधन हो गया है, वह किस समाचार एजेंसी के संपादक थे?
NDTV
  • समाचार एजेंसी एनडीटीवी के लखनऊ ब्यूरो चीफ कमाल खान जो एनडीटीवी में कार्यकारी संपादक के रूप में कार्यरत थे, का दिल का दौरा पड़ने के कारण असमय निधन हो गया है |
  • कमाल खान को भारत के राष्ट्रपति के द्वारा रामनाथ गोयंका पुरस्कार तथा गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था |

9. जानी-मानी हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया को 'महिला हॉकी एशिया कप 2022' के लिए भारतीय टीम की कप्तान बनाई गई है, 'महिला हॉकी एशिया कप 2022' का आयोजन कहां किया जाएगा?
मस्कट
  1. 'महिला हॉकी एशिया कप 2022' का आयोजन ओमान की राजधानी मस्कट में 21 से 28 जनवरी 2022 तक आयोजित किया जाएगा |
  2. 'महिला हॉकी एशिया कप 2022' में शामिल होने वाले देश भारत सहित चीन, इंडोनेशिया, जापान, मलेशिया, सिंगापुर, साउथ कोरिया और थाईलैंड हैं |
  • 'Hockey India' replaced 'Indian Hockey Federation' (1925-2008)
  • Hockey India Established: 2009
  • HQ: New Delhi
  • President: Gyanendro Nigombam

10. हाल ही में 'संयुक्त राष्ट्र विश्व आर्थिक स्थिति और संभावनाएं' (UN WESP) के द्वारा वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत का जीडीपी विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है?
6.5%
  • United Nations (UN)
  • Established: 24 October 1945
  • HQ: New York
  • Secretary-General: Antonio Guterres







Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Go to Home

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts