Weekly-Current-Affairs-in-hindi-english-one-liners-weekly-gk-updates-by-Tar-Education-Target-all-rounder





Join us via

Weekly Current Affairs: 29 November - 05 December 2021

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |








1. हाल ही में कहां "चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल 2021" मनाया गया?

शिलांग

1.     मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा के द्वारा तीन दिवसीय "चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल 2021" का उद्घाटन किया गया |

  • Meghalaya
  • Capital: Shillong
  • CM: Conrad K. Sangma
  • Governor: Satya Pal Malik

 

2. हाल ही में भारतीय रेलवे ने कहा विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज घाट बनाने का घोषणा किया है?

नोनी वैलीमणिपुर

1.     141 मीटर की ऊंचाई पर बनाया जा रहा यह पुल यूरोप में मॉन्टेनेग्रो के माला-रिजेका वायडक्ट के 139 मीटर के मौजूदा रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देगा।

2.     भारतीय रेलवे के अनुसार यह विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज घाट दिसंबर 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा |

  • भारत में सबसे पहली ट्रेन बॉम्बे के बोरी बंदर स्टेशन से थाने स्टेशन के बीच 34 किलोमीटर दूरी के लिए 16 अप्रैल 1853 में चलाई गई थी |
  • रेलवे बोर्ड की स्थापना मार्च 1905 में हुई थी |
  • भारत के पहले रेल मंत्री: जॉन मथाई
    वर्तमान केंद्रीय रेल मंत्री:
  • वर्तमान केंद्रीय रेल मंत्री: श्री अश्वनी वैष्णव

 

3. हाल ही में कहां 9वी "इंटरनेशनल टूरिज्म मार्ट" का उद्घाटन हुआ?

कोहिमा

1.     नागालैंड की राजधानी कोहिमा में नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो और केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट के द्वारा तीन दिवसीय 9वी "इंटरनेशनल टूरिज्म मार्ट" का उद्घाटन किया गया |

2.     आयोजन का उद्देश्य घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में क्षेत्र की पर्यटन क्षमता को उजागर करना है।

  • Nagaland
  • Capital: Kohima
  • CM: Neiphiu Rio
  • Governor: Jagdish Mukhi (Additional Charge, He is Gov of Assam)

 

4. हाल ही में केरल सरकार ने राज्य की आंतरिक और ग्रामीण इलाकों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कौनसी प्रोजेक्ट को लॉन्च किया है?

- 'STREET'

  • Kerala
  • Capital: Thiruvananthapuram
  • CM: Pinarayi Vijayan
  • Governor: Arif Mohammad Khan

 

5. हाल ही में कहां सातवां "भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2021" का आयोजन करने का घोषणा किया गया है?

- गोवा

1.     सातवां "भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2021" का आयोजन 10 से 13 दिसंबर 2021 तक करने का घोषणा किया गया है |

2.     सातवां "भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2021" का आयोजन केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान, विज्ञान और तकनीकी मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग और गोवा सरकार के संयुक्त प्रयास से 10 से 13 दिसंबर 2021 तक किया जा रहा है |

  • Goa
  • Capital: Panji
  • CM: Pramod Sawant
  • Governor: पी एस श्रीधारण पिल्लई

 

6. हाल ही में केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

विवेक जौहरी

  • CBIC: Central Board of Indirect Taxes and Customs
  • Established: 01 January 1964
  • HQ: New Delhi
  • Chairman: Vivek Johri

 

7. हाल ही में आतंकवाद निरोध पर BIMSTEC संयुक्त कार्य समूह की बैठक का आयोजन किस देश की अध्यक्षता में किया गया था?

भूटान

  • BIMSTEC: The Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation
  • Established: 6 June 1997
  • HQ: Dhaka, Bangladesh
  • Members: India, Nepal, Myanmar, Thailand, Bangladesh, Sri Lanka, and Bhutan
  • :
  • Bhutan
  • Capital: Thimphu
  • Currency: Bhutanese Ngultrum
  • PM: Lotay Tshering

 

8. हाल ही में नेशनल कैडेट कॉर्प्स (NCC) के द्वारा किस दिन अपनी स्थापना का 73वां वर्षगांठ मनाया गया?

28 नवंबर

  • NCC: National Cadet Corps
  • Established: 1948
  • HQ: New Delhi
  • Director-General: Gurbirpal Singh

 

9. हाल ही में जारी पुस्तक "लोकतंत्र, राजनीति और धर्म" किनके द्वारा लिखा गया है?

डॉ ए. सूर्य प्रकाश

  • डॉ ए. सूर्य प्रकाश द्वारा लिखी गई पुस्तक "लोकतंत्र, राजनीति और धर्म" हिंदी में और "Democracy, Politics and Governance" अंग्रेजी में, का विमोचन उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के द्वारा किया गया |
  • यह पुस्तक भारत की राजनीति और शासन को प्रभावित करने वाले सामाजिक-राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों के बारे में लेखों का एक संग्रह है |

 

10. हाल ही में 52वें "भारतीय-अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2021" में "गोल्डन पीकॉक अवार्ड" किस फिल्म को दिया गया है?

- 'Ring Wandering'

  • जापानी निर्देशक 'मसाकाज़ु कानेको' के फिल्म 'Ring Wandering' को "भारतीय-अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2021" में "गोल्डन पीकॉक अवार्ड" दिया गया है |
  • "भारतीय-अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2021" में चेक गणराज्य के निदेशक 'वाक्लाव कद्रनका' का फिल्म 'Saving One Who is Dead' को "भारतीय-अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2021" में " सिल्वर पीकॉक अवार्ड" दिया गया है |
  • भारतीय-अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2021 का आयोजन 20 से 28 नवंबर 2021 तक गोवा में किया गया है |
  • जानी-मानी अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता हेमा मालिनी और गीतकार प्रसून जोशी को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में 'पर्सनालिटीज ऑफ द ईयर अवार्ड' से सम्मानित करने का घोषणा किया गया है |
  • पहली बार दी जाने वाली 'सत्यजीत रे लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड' अमेरिकी निर्देशक मार्टिन स्कोरसेस और हंगेरियन निर्देशक इस्तवान ज़ाबो को दिया जा रहा है |
  • 52वे भारतीय-अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2021 का फोकस देश BRICS देशों को रखा गया है |
  • भारतीय-अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) का आयोजन गोवा सरकार, भारतीय फिल्म उद्योग फिल्म समारोह निदेशालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय और भारत सरकार के संयुक्त प्रयास द्वारा किया जाता है |
  • तमिल फिल्म 'कूझंगल' को 'इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया 2021' (IFFI) में प्रदर्शित करने के लिए चुना गया है |

 

11. हाल ही में किस दिन "फ़िलिस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस" मनाया गया?

29 नवंबर

1.     प्रत्येक वर्ष 29 नवंबर को "फ़िलिस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस" मनाया जाता है जिस दिन अर्थात 29 नवंबर 1947 को संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीन के विभाजन पर प्रस्ताव को अपनाया गया, के दिन को चिन्हित करता है |

  • United Nations (UN)
  • Established: 24 October 1945
  • HQ: New York
  • Secretary-General: Antonio Guterres

 

12. हाल ही में चेक गणराज्य के नए प्रधानमंत्री के रूप में किन्हे नियुक्त किया गया है?

पेट्र फियाला (Petr Fiala)

  • Czech Republic
  • Capital: Prague
  • Capital: Czech Koruna
  • PM: Petr Fiala

 

13. हाल ही में 9वें "ब्रिक्स साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्टर्स मीटिंग" का भारतीय प्रतिनिधित्व और अध्यक्षता किनके द्वारा किया गया?

डॉ जितेंद्र सिंह

1.     9वें "ब्रिक्स साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्टर्स मीटिंग" का का आयोजन आभासी तरीके से किया गया था जिसकी अध्यक्षता भारत के केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह के द्वारा किया गया |

  • BRICS: A group of Brazil, Russia, India, China, and South Africa
  • Established: June 2006
  • HQ: Shanghai, China

 

14. हाल ही में किसे "भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन" (IMF) की पहली महिला प्रमुख बनाया गया है?

हर्षवंती बिष्ट

  • उत्तराखंड की प्रसिद्ध पर्वतारोही हर्षवंती बिष्ट ने भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन (IMF) की पहली महिला अध्यक्ष चुने जाने का गौरव प्राप्त किया है।

 

15. हाल ही में जाने-माने डांस कोरियोग्राफर का निधन हो गया है, उनका नाम क्या है?

शिव शंकर

 

16. हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व अध्यक्ष रजनीश कुमार को किस कंपनी का गैर-कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है?

हीरो मोटोकॉर्प

 

17. हाल ही में किस बैंक ने भारत का पहला "रीसाइकिल्ड पीवीसी प्लास्टिक क्रेडिट कार्ड" लांच किया है?

HSBC India

  • HSBC, एक ब्रिटिश बहुराष्ट्रीय निवेश बैंक और वित्तीय सेवा होल्डिंग कंपनी है जो भारत में भी अपनी सेवाएं प्रदान करती है।
  • HQ: London, UK
  • HSBC India HQ: Mumbai

 

18. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन परिषद (IMOC) ने किस तारीख को प्रत्येक वर्ष "समुद्र में महिलाओं के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय दिवस" स्थापित करने का निर्णय लिया है?

18 मई

  • IMO: International Maritime Organisation
  • Established: 17 March 1948
  • HQ: London, UK
  • Director-General: Kitack Lim

 

19. हाल ही में कहां दुनिया का पहला तैरता हुआ शहर बनाने का घोषणा किया गया है?

दक्षिण कोरिया

  1. वर्ष 2025 तक दक्षिण कोरिया के बुसान के तट पर दुनिया का पहला तैरता हुआ शहर बनाने का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है |
  • South Korea
  • Capital: Seoul
  • Currency: South Korean Won
  • PM: Kim Boo-kyum
  • President: Moon Jae-in

 

20. हाल ही में कौन "मलेशियाई ओपन स्क्वैश चैंपियनशिप 2021" जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं?

सौरव घोषाल

  • सौरव घोषाल ने कोलंबिया के 'मिगुएल रोड्रिगेज' को हराकर "मलेशियाई ओपन स्क्वैश चैंपियनशिप 2021" का पुरुष एकल खिताब जीता है |
  • "मलेशियाई ओपन स्क्वैश चैंपियनशिप 2021" के महिला एकल प्रतिस्पर्धा में मलेशिया की 'आइफा अजमान' ने जीत हासिल किया है |
  • "मलेशियाई ओपन स्क्वैश चैंपियनशिप 2021" का आयोजन क्वालालंपुर में हुआ था |

 

21. हाल ही में 'मरियम-वेबस्टर डिक्शनरी' ने किस शब्द को 'वर्ड ऑफ द ईयर 2021' घोषित किया है?

'Vaccine'

  • 'मरियम-वेबस्टर डिक्शनरीएक अमेरिकन प्रकाशन कंपनी है |

 

22. हाल ही में कौन सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'Twitter' के सीईओ के रूप में नियुक्त होने वाले पहले भारतीय बन गए हैं?

पराग अग्रवाल

  1. ट्विटर के पराग अग्रवाल सबसे कम उम्र के और 12वें भारतीय सीईओ बन गए हैं |
  2. पराग अग्रवालट्विटर के सह-संस्थापक और सीईओ जैक डोर्सी का स्थान लेंगे |
  • Twitter
  • Established: 21 March 2006
  • HQ: San Francisco, California, USA
  • CEO: Parag Agrawal

 

23. हाल ही में किसने भारतीय नौसेना प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया है?

आर. हरि कुमार

  1. आर. हरि कुमारनिवर्तमान एडमिरल करमबीर सिंह का स्थान लिया है |
  • Indian Navy
  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • नौसेना प्रमुख: R Hari Kumar
  • उप-प्रमुख: S. N. Ghormade

नौसेना दिवस:

  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर

 

24. हाल ही में "सावधान रहे. सेफ रहे" अभियान के दूसरे चरण को लांच किया गया, यह किस वित्तीय कंपनी का एक अनोखा अभियान है?

Bajaj Finserv

  1. "सावधान रहे. सेफ रहे" अभियान, 'Bajaj Finserv' के द्वारा जीवन बीमा धोखाधड़ी पर एक जन जागरूकता अभियान है |
  2. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जीवन बीमा धोखाधड़ी से सुरक्षित रहने के तरीके के बारे में अपने ग्राहकों और आम जनता को शिक्षित करना है |
  • Bajaj Finserv
  • Founded: 2017
  • HQ: Pune, Maharashtra
  • Chairman: Rahul Bajaj

 

25. हाल ही में किसे "इंटरनेशनल प्रेस इंस्टीट्यूट इंडिया अवार्ड" से सम्मानित किया गया है?

श्रीनिवासन जैन, मरियम अलावी, लक्ष्मी सुब्रमण्यम और भानु प्रकाश चंद्र

  • 'NDTV' के श्रीनिवासन जैन और मरियम अलावी तथा 'The Week' के लक्ष्मी सुब्रमण्यम और भानु प्रकाश चंद्र को संयुक्त रूप से पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए से सम्मानित करने का घोषणा किया गया है |
  • पुरस्कारों का वितरण दिसंबर 2021 या जनवरी 2022 में किया जाएगा और पुरस्कार के रुप में ₹1 लाख का नगद पुरस्कार, ट्रॉफी और उद्धरण दिया जाएगा |

 

26. हाल ही में ऑल इंडिया रेडियो के द्वारा 'आजादी के अमृत महोत्सव' के दौरान कौनसा प्रोग्राम को लांच किया गया है?

#AIRNxt

  1. आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष में पूरे वर्ष मनाए जा रहे 'आजादी के अमृत महोत्सव' के दौरान ऑल इंडिया रेडियो के द्वारा '#AIRNxt' प्रोग्राम लॉन्च किया गया है |
  2. '#AIRNxt' प्रोग्रामस्थानीय कॉलेजों, विश्वविद्यालयों के युवाओं को आकाशवाणी प्रोग्रामिंग में भाग लेने का अवसर देगा |
  • AIR: All India Radio
  • Established: 1936
  • HQ: New Delhi
  • Director-General: N Venudhar Reddy

 

27. हाल ही में किस दिन "रसायनिक युद्ध के सभी पीड़ितों के लिए स्मरण दिवस" मनाया गया?

30 नवंबर

  • प्रत्येक वर्ष 30 नवंबर को संयुक्त राष्ट्र के पहल पर "रसायनिक युद्ध के सभी पीड़ितों के लिए स्मरण दिवस" मनाया जाता है |
  • पहली बार "रसायनिक युद्ध के सभी पीड़ितों के लिए स्मरण दिवस" वर्ष 2005 में मनाया गया था |
  • यह दिन रासायनिक युद्ध के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ रासायनिक हथियारों के खतरे को खत्म करने के लिए रासायनिक हथियार निषेध संगठन (ओपीसीडब्ल्यू) की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है, जिससे शांति, सुरक्षा और के लक्ष्यों को बढ़ावा मिलता है।

 

28. "भारतीय-अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2021" का समापन गोवा में किया गया | इससे संबंधित सभी तथ्य पुरस्कार निम्न प्रकार से हैं: -

  • भारतीय-अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2021 का यह 52वा संस्करण है |
  • भारतीय-अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2021 का आयोजन 20 से 28 नवंबर 2021 तक गोवा में किया गया है |
  • भारतीय-अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) का आयोजन गोवा सरकार, भारतीय फिल्म उद्योग फिल्म समारोह निदेशालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय और भारत सरकार के संयुक्त प्रयास द्वारा किया गया है |
  • फिल्म शूटिंग के लिए सबसे अनुकूल राज्य उत्तर प्रदेश को चुना गया है |
  • तमिल फिल्म 'कूझंगल' को 'इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया 2021' (IFFI) में प्रदर्शित करने के लिए चुना गया है |
  • 52वें भारतीय-अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2021 का फोकस देश BRICS देशों को रखा गया है |

52वें "भारतीय-अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2021" में वितरित किए गए महत्वपूर्ण पुरस्कारों की सूची निम्न प्रकार से है: -

  1. सर्वश्रेष्ठ अभिनेताजितेंद्र भीकुलाल जोशी (फिल्म गोदावरी के लिए)
  2. सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रीएंजेला मोलिना (पराग्वे) (फिल्म 'चार्लोट' के लिए)
  3. सर्वश्रेष्ठ निर्देशकवाक्लाव कद्रंका (चेक गणराज्य) (फिल्म 'सेविंग वन हू वाज डेड' के लिए)
  4. विशेष जूरी पुरस्कार: रेनाटा कार्वाल्हो (ब्राजील)
  5. डेब्यू फीचर फिल्म के लिए जूरी स्पेशल मेंशन: द वेल्थ ऑफ द वर्ल्ड
  6. "भारतीय-अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2021" में फिल्म "Lingui: The Sacred Bonds" को 'ICFT-UNESCO गांधी पुरस्कार' दिया गया है
  7. 'ICFT-UNESCO गांधी पुरस्कार', वैसे फिल्म को दिया जाता है जो महात्मा गांधी के शांति, सहिष्णुता और अहिंसा के आदर्शों को सबसे अच्छी तरह दर्शाती है।
  8. हाल ही में 52वें "भारतीय-अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2021" में "गोल्डन पीकॉक अवार्ड" 'Ring Wandering' फिल्म को दिया गया है |
  9. "भारतीय-अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2021" में चेक गणराज्य के निदेशक 'वाक्लाव कद्रनका' का फिल्म 'Saving One Who is Dead' को "सिल्वर पीकॉक अवार्ड" दिया गया है |
  10. जानी-मानी अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता हेमा मालिनी और गीतकार प्रसून जोशी को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में 'पर्सनालिटीज ऑफ द ईयर अवार्ड' से सम्मानित गया है |
  11. पहली बार दी जाने वाली 'सत्यजीत रे लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड' अमेरिकी निर्देशक मार्टिन स्कोरसेस और हंगेरियन निर्देशक इस्तवान ज़ाबो को दिया गया है |

 

29. "ब्रिक्स फिल्म महोत्सव 2021" से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तथ्य और पुरस्कारों की सूची निम्न प्रकार से है: -

  • "ब्रिक्स फिल्म महोत्सव 2021" का आयोजन पहली बार "52वें भारतीय-अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI)" के साथ ही गोवा में किया गया जिसका आयोजन 20 से 28 नवंबर 2021 तक गोवा में किया गया |
  • BRICS: A group of Brazil, Russia, India, China, and South Africa
  • Established: June 2006
  • HQ: Shanghai, China
  • "ब्रिक्स फिल्म महोत्सव 2021" में जूरी के सदस्य ब्रिक्स संगठन के ही 5 सदस्य (ब्राजील, रूस, इंडिया, चीन, साउथ अफ्रीका) थे |
  • "ब्रिक्स फिल्म महोत्सव" का यह छठा संस्करण है |

"ब्रिक्स फिल्म महोत्सव 2021" से संबंधित सभी पुरस्कारों की सूची निम्न प्रकार से है: -

 

  1. सर्वश्रेष्ठ फिल्म: निर्देशक 'एमी जेफ्ता' की दक्षिण अफ्रीकी फिल्म 'बरकतऔर निर्देशक 'हुसोव बोरिसोवा' की रूसी फिल्म 'द सन एबव मी नेवर सेट्स' को संयुक्त रूप से दिया गया।
  2. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: भारतीय अभिनेता 'धनुष' को फिल्म 'असुरन' के लिए ।
  3. सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: लारा बोल्डोरिनी (ब्राजीलियाई) को फिल्म 'ऑन व्हील्स' के लिए |
  4. सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: लूसिया मुरत (ब्राजीलियाई फिल्म निर्माता) को उनकी डॉक्यूमेंट्री 'एना' के लिए ।
  5. जूरी स्पेशल मेंशन अवार्ड: निर्देशक 'यान हान' को उनकी फिल्म 'ए लिटिल रेड फ्लावर फ्रॉम चाइना' के लिए प्रदान किया गया।

 

30. हाल ही में किस दिन "विश्व एड्स दिवस" मनाया गया?

1 दिसंबर

  • "विश्व एड्स दिवस" 2021 का विषय (Theme): End inequalities. End Aids. End pandemics
  • AIDS: Acquired Immunodeficiency Syndrome
  • HIV (ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस) AIDS, एक वायरस है जो कोशिकाओं पर हमला करता है जो शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करता है, जिससे व्यक्ति अन्य संक्रमणों और बीमारियों के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाता है। यह एचआईवी पीड़ित व्यक्ति के कुछ शारीरिक तरल पदार्थों के संपर्क में आने से फैलता है, आमतौर पर असुरक्षित यौन संबंध के दौरान, या इंजेक्शन दवा उपकरण साझा करने के माध्यम से।

 

31. हाल ही में किस राज्य पुलिस के द्वारा "Call Your Cop" मोबाइल एप लांच किया गया है?

नागालैंड

1.     यह राज्य के सभी नागरिकों को विशेष रूप से संकटग्रस्त लोगों को केवल एक क्लिक के साथ आसानी से पुलिस से सीधे संपर्क करने में सक्षम करेगा |

  • Nagaland
  • Capital: Kohima
  • CM: Neiphiu Rio
  • Governor: Jagdish Mukhi (Additional Charge, He is Governor of Assam)

 

32. हाल ही में किसे नेशनल डिफेंस कॉलेज (NDC) के 34वें कमांडेंट के रूप में नियुक्त किया गया है?

Manoj Kumar Mago

  • नेशनल डिफेंस कॉलेज (NDC) नई दिल्ली के 34वें कमांडेंट के रूप में नियुक्त किया गया है |
  • Chief of Defense Staff: General Bipin Rawat
  • Chief of Army Staff: General Manoj Mukund Narwane
  • Chief of the Air Force: Air Marshal Vivek Ram Chaudhari
  • Chief of Naval Staff: Admiral Karambir Singh

 

33. हाल ही में किसने पुरुष वर्ग में फुटबॉल खेल प्रतिस्पर्धा का सर्वश्रेष्ठ सम्मान "Ballon d'Or" जीता है?

लियोनेल मेसी

1.     लियोनेल मेसी अर्जेंटीना के जाने-माने फुटबॉल खिलाड़ी हैं जिन्होंने सातवीं बार "Ballon d'Or" खिताब अपने नाम किया है |

2.     महिला वर्ग में बार्सिलोना के 'एलेक्सिया पुटेलस' ने फुटबॉल खेल प्रतिस्पर्धा का सर्वश्रेष्ठ सम्मान "Ballon d'Or" जीता है |

3.     प्रत्येक वर्ष एक फ्रांस फुटबॉल मैगजीन के द्वारा "Ballon d'Or" पुरस्कार दिया जाता है |

  • FIFA: Federation International de Football Association
  • Established: 21 May 1904
  • HQ: Zurich, Switzerland
  • President: Gianni Infantino

 

34. उत्तराखंड में जलापूर्ति स्वच्छता पर योजनाओं के लिए कितने ऋण राशि एशियाई विकास बैंक (ADB) के द्वारा स्वीकृत किया गया है?

$125 मिलियन

  • Uttarakhand
  • Capital: 1. Dehradun(winter) 2. Gairsain(Summer)
  • Formation: 09 November 2000
  • Chief Minister: पुष्कर सिंह धामी
  • Governor: लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह
  • :
  • ADB: Asian Development Bank
  • Established: 1966
  • HQ: Mandaluyong, Manila, Philippines
  • President: Masatsugu Asakawa

 

35. हाल ही में किस दिन सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अपना 57वां स्थापना दिवस मनाया?

1 दिसंबर

  • BSF: Border Security Force
  • Formed: 01 December 1965
  • HQ: New Delhi
  • Director-General: Pankaj Kumar Singh
  • Motto: जीवन पर्यंत कर्तव्य (Duty Unto Death)

 

36. हाल ही में जाने-माने तेलुगू फिल्म गीतकार और पद्म पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तित्व का निधन हो गया, उनका नाम क्या है?

सिरिवेनेला सीताराम

 

37. भारत में रोपवे सेवा शुरू करने वाला कौन पहला शहर बन गया है?

वाराणसी

1.     केंद्र सरकार और राज्य सरकार की संयुक्त भागीदारी से उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भारत का पहला रोपवे सेवा शुरू किया जाएगा |

2.     उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रोपवे सेवा शुरू होने से वाराणसीबोलीविया और मेक्सिको सिटी के बाद दुनिया का तीसरा शहर बन जाएगा |

  • Uttar Pradesh
  • Capital: Lucknow
  • CM: Yogi Aditya Nath
  • Governor: Anandiben Patel

38. हाल ही में पेंशन भोगियों के लिए 'जीवन प्रमाण पत्र' जमा कराने के लिए कौनसी एक अनोखी पहल का शुरुआत किया गया है?

'Unique'

  • कार्मिक लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह के द्वारा भोगियों के लिए डिजिटल रूप से 'जीवन प्रमाण पत्र' जमा कराने के लिए एक अनोखी पहल 'Unique' का शुरुआत किया गया है |

 

39. हाल ही में किसे स्वीडन की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया है?

मैग्डेलेना एंडरसन

  • Sweden
  • Capital: Stockholm
  • Currency: Swedish Krona
  • PM: Stefan Lofven

 

40. हाल ही में 'मरियम-वेबस्टर डिक्शनरी' ने किस शब्द को 'वर्ड ऑफ द ईयर 2021' घोषित किया है?

'Vaccine'

  • 'मरियम-वेबस्टर डिक्शनरीएक अमेरिकन प्रकाशन कंपनी है |

 

41. हाल ही में कहां दुनिया का पहला तैरता हुआ शहर बनाने का घोषणा किया गया है?

दक्षिण कोरिया

1.     वर्ष 2025 तक दक्षिण कोरिया के बुसान के तट पर दुनिया का पहला तैरता हुआ शहर बनाने का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है |

  • South Korea
  • Capital: Seoul
  • Currency: South Korean Won
  • PM: Kim Boo-kyum
  • President: Moon Jae-in

 

42. हाल ही में इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) के द्वारा जारी 'वर्ल्डवाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स 2021' में कौनसा शहर सबसे महंगे शहर के रूप में बना हुआ है?

तेल अवीव

  1. 'वर्ल्डवाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स 2021' में इजराइल का तेल अवीव को सबसे महंगा शहर के रूप में बताया गया है जबकि फ्रांस का पेरिस और सिंगापुर को संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रखा गया है |
  2. इस सूची में सीरिया के दमिश्क को दुनिया के सबसे सस्ते शहर के रूप में बताया गया है |
  • EIU: Economist Intelligence Unit
  • Established: 1946
  • HQ: London, UK
  • Chief Economist & MD: Simon Baptist

 

43. हाल ही में किसे "भारत पर्यटन विकास निगम" (ITDC) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है?

संबित पात्रा

  1. संबित पात्रा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता है |
  2. भारत पर्यटन विकास निगम (ITDC) पर्यटन मंत्रालय के तहत भारत सरकार के स्वामित्व वाली एक आतिथ्य, खुदरा और शिक्षा कंपनी है।
  3. केंद्रीय पर्यटन मंत्री: श्री जी किशन रेड्डी
  • WTO: World Tourism Organization
  • Established: 01 November 1975
  • Head Quarter: Madrid Spain
  • Secretary General: Zurab Pololikashvili

 

44. हाल ही में किस दिन "दासता उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस" मनाया गया?

2 दिसंबर

  • "दासता उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस" का विषय (Theme): Ending Slavery's Legacy of Racism: A Global Imperative for Justice"
  • प्रत्येक वर्ष 2 दिसंबर को "दासता उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस" मनाया जाता है जिसका उद्देश्य गुलामी के आधुनिक रूपों को मिटाना है, जैसे कि व्यक्तियों की तस्करी, यौन शोषण, बाल श्रम, जबरन विवाह और सशस्त्र संघर्ष में उपयोग के लिए बच्चों की जबरन भर्ती।

 

45. हाल ही में UNCTAD द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार 2021 में वैश्विक व्यापार कितने मूल्य राशि की रहने की संभावना है?

$28 ट्रिलियन

  1. UNCTAD द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार COVID-19 की वैश्विक महामारी के बावजूद 11% के विकास के साथ वैश्विक व्यापार $28 ट्रिलियन मूल्य राशि की रहने का अनुमान लगाया गया है |
  • UNCTAD: United Nations Conference on Trade and Development
  • Established: 30 December 1964
  • HQ: Geneva, Switzerland

 

46. हाल ही में किस दिन "राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस" मनाया गया?

2 दिसंबर

  • "राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस" का यह 37वा दिवस है |
  • यह दिवस विशेषकर 1984 में भोपाल गैस त्रासदी में मारे गए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि के रूप में मनाया जाता है साथ ही लोगों को प्रदूषण से हो रही हानि, इससे बचने के उपाय और सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम जागरूक करने के लिए मनाया जाता है |
  • 1984 में घटित औद्योगिक दुर्घटना जिसे 'भोपाल गैस त्रासदी' के नाम से जाना जाता है, में 'मिथाइल आइसोसाइनेट गैस' के रिसाव से 2 और 3 दिसंबर की रात को हजारों लोगों की मृत्यु हुई थी |

 

47. हाल ही में कहां "हॉर्नबिल उत्सव" के 22वें संस्करण को धूमधाम से मनाया गया?

नागालैंड

  1. नागालैंड के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन "हॉर्नबिल उत्सव" के 22वें संस्करण को धूमधाम से मनाया गया |
  2. नागालैंड में पहली बार "हॉर्नबिल उत्सव" वर्ष 2000 में मनाया गया था |
  • Nagaland
  • Capital: Kohima
  • CM: Neiphiu Rio
  • Governor: Jagdish Mukhi (Additional Charge, He is Gov of Assam)

 

48. हाल ही में किस दिन "विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस" मनाया गया?

2 दिसंबर

  • तेज गति से बढ़ रही इस दुनिया में कंप्यूटर की महत्त्व और उपयोगिता तथा नई पीढ़ी में खासकर बच्चों और महिलाओं को कंप्यूटर की ज्ञान से शिक्षित करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 2 दिसंबर को "विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस" मनाया जाता है |
  • कंप्यूटर के पिता 'चार्ल्स बैबेज' को कहा जाता है |

 

49. हाल ही में इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) का आयोजन कहां किया गया?

प्रगति मैदान, दिल्ली

14 से 27 नवंबर 2021 तक इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल के द्वारा किया गया |

इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) में पार्टनर स्टेट के रूप में बिहार और फोकस स्टेट के रूप में उत्तर प्रदेश और झारखंड को चुना गया था |

'IITF गोल्ड अवार्ड 2021' किस राज्य को दिया गया?

बिहार राज्य के द्वारा 'IITF गोल्ड अवार्ड 2021' जीता गया है यह पुरस्कार बिहार के मधुबनी, मंजूषा कला, टेराकोटा हथकरघा, और राज्य के अन्य स्वदेशी उत्पादों जैसे हस्तशिल्प के माध्यम से राज्यों की कला और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रदर्शन के लिए दिया गया |

 

50. हाल ही में किसे 2017-19  7वां "डॉ. एम एस स्वामीनाथन पुरस्कार" से सम्मानित किया गया है?

वी. प्रवीण राव

  • वी. प्रवीण राव, 'प्रोफेसर जयशंकर तेलंगाना राज्य कृषि विश्वविद्यालय' के कुलपति हैं |
  • "डॉ. एम एस स्वामीनाथन पुरस्कार" एक द्विवार्षिक राष्ट्रीय पुरस्कार है जो सेवानिवृत्त आईसीएआर (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-ICAR) कर्मचारी संघ और नुजीवेडु सीड्स लिमिटेड द्वारा प्रदान किया गया है |
  • "डॉ. एम एस स्वामीनाथन पुरस्कार" में पुरस्कार स्वरूप ₹2 लाख और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है |
  • यह पुरस्कार भारत में हरित क्रांति के पिता कहे जाने वाले डॉ एम एस स्वामीनाथन के नाम पर शुरू किया गया था |

 

51.हाल ही में किस राज्य के द्वारा 1 दिसंबर को अपना 59वा स्थापना दिवस मनाया गया?

नागालैंड

  1. हाल ही में नागालैंड के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन "हॉर्नबिल उत्सव" के 22वें संस्करण को धूमधाम से मनाया गया |
  2. नागालैंड में पहली बार "हॉर्नबिल उत्सव" वर्ष 2000 में मनाया गया था |
  • Nagaland
  • Established: 01 December 1963
  • Capital: Kohima
  • CM: Neiphiu Rio
  • Governor: Jagdish Mukhi (Additional Charge, He is Gov of Assam)

 

52. हाल ही में वर्ल्ड एथलेटिक्स (WA) के द्वारा किसे "वूमेन ऑफ द ईयर" चुना गया है?

अंजू बॉबी जॉर्ज

  • अंजू बॉबी जॉर्ज, लंबी कूद में कांस्य के साथ विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली एकमात्र भारतीय एथलीट है 

 

53. हाल ही में केंद्र सरकार ने "स्कीम फॉर इन्वेस्टमेंट प्रमोशन" (SIP) को कब तक के लिए बढ़ा दिया है?

-> 2025-26

  • SIP निश्चित रूप से भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) को बढ़ावा देने के लिए 11 नवंबर 2008 को शुरू की गई एक प्रायोजित योजना है |
  • "स्कीम फॉर इन्वेस्टमेंट प्रमोशन" (SIP) को 'डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड' (DPIIT) के द्वारा क्रियान्वयन किया जाता है |
  • इस योजना में कई घटक और गतिविधियां शामिल हैं जो भारत में एफडीआई और क्षमता निर्माण के माध्यम से निवेश को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ाती हैं |

 

54. हाल ही में "कमलादेवी चट्टोपाध्याय एनआईएफ बुक प्राइज 2021" के लिए किसे चुना गया है?

दिनयार पटेल

  • दिनयार पटेल द्वारा लिखित पुस्तक "नौरोजी: पायनियर आफ इंडियन नेशनलिज्म" (Naoroji: Pioneer of Indian Nationalism) को "कमलादेवी चट्टोपाध्याय एनआईएफ (New India Foundation) बुक प्राइज 2021" के लिए किसे चुना गया है |
  • इस पुस्तक में दादा भाई नौरोजी के जीवन की घटनाओं और विरासत के बारे में तथा 19वीं शताब्दी के दौरान भारत के राष्ट्रीय आंदोलन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को दर्शाया गया है |
  • "कमलादेवी चट्टोपाध्याय एनआईएफ बुक प्राइज"कमलादेवी चट्टोपाध्याय के नाम पर रखा गया है जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम, महिला आंदोलन और अन्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया था |
  • "कमलादेवी चट्टोपाध्याय एनआईएफ बुक प्राइज" में पुरस्कार स्वरूप ₹15 लाख का नगद पुरस्कार और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है |

 

55. हाल ही में किस बैंक के द्वारा भारत का पहला 'स्टैंडअलोन मेटल डेबिट कार्ड' लांच किया गया?

IDFC First Bank

  • IDFC First Bank
  • Established: 2015
  • HQ: Mumbai
  • CEO: V. Baidhnathan

 

56. हाल ही में रिजर्व बैंक आफ इंडिया (RBI) ने किस बैंक पर वित्तीय अनियमितताओं के कारण ₹1 करोड़ का जुर्माना लगाया है?

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

  1. RBI ने स्ट्रेस्ड एसेट्स की बिक्री और धोखाधड़ी की रिपोर्टिंग से संबंधित कुछ प्रावधानों का उल्लंघन करने के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर ₹1 करोड़ का जुर्माना लगाया है।
  • RBI: Reserve Bank of India
  • RBI HQ: Mumbai
  • Established: 1 अप्रैल 1935

Nationalization: 01 January 1949

Governor: 

  • Nationalization: 01 January 1949
  • Governor: शक्तिकांत दास(25th)
  • Deputy Governor: 1. महेश कुमार जैन 2. माइकल देवव्रत पात्रा 3. एम राजेश्वर राव 4. T Rabi Sankar
  • :
  • Union Bank of India
  • Established: 11 November 1919
  • HQ: Mumbai
  • Chairman: Rajkiran Rai G

 

57. पश्चिम बंगाल राज्य में ग्रामीण बिजली वितरण नेटवर्क को उन्नत करने के लिए विश्व बैंक से कितने मूल्य राशि का ऋण स्वीकृति प्राप्त हुई है?

$135 मिलियन

  • World Bank
  • Established: जुलाई 1944

HQ: Washington, D.C., United States

President: David Malpass

  • HQ: Washington, D.C., United States
  • President: David Malpass
  • :
  • West Bengal
  • Capital: Kolkata
  • Formation: 26 January 1950
  • CM: Mamata Banerjee
  • Governor: Jagdeep Dhankhar

 

58. तकनीकी शिक्षा और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) कौशल के महत्व और दायरे को मजबूत करने वाले स्टार्टअप "GUVI" का ब्रांड एंबेस्डर किसे बनाया गया है?

- स्मृति मंधाना

  • IIT- मद्रास के सहयोग से स्टार्टअप "GUVI" का ब्रांड एंबेस्डर जाने-माने भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को बनाया गया है |

 

59. हाल ही में रेटिंग एजेंसी "Ind-Ra" के द्वारा वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत का जीडीपी विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है?

9.4%

  • "Ind-Ra" एक भारतीय रेटिंग एजेंसी है |

 

60. हाल ही में भारत, इंडोनेशिया और इटली के साथ मिलकर किस ग्रुप में शामिल हुआ है?

- 'G20 Troika'

  • विश्व के 20 सबसे शक्तिशाली राष्ट्रों का ग्रुप G20 के अंतर्गत भारत, इंडोनेशिया और इटली 'G20 Troika' ग्रुप में शामिल हैं |
  • 2021 में G-20 की अध्यक्षता हाल ही में इटली के द्वारा किया गया है
  • दिसंबर 2022 में G-20 की अध्यक्षता इंडोनेशिया के द्वारा किया जाएगा |
  • और 2023 में पहली बार G-20 की अध्यक्षता भारत के द्वारा किया जाएगा |

 

61. अरुणाचल प्रदेश सरकार के 50वें वर्ष समारोह के लिए किस जाने-माने अभिनेता को ब्रांड एंबेसडर के रूप में शामिल किया गया है?

संजय दत्त

1.     20 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश राज्य का स्थापना दिवस के अवसर पर 20 जनवरी से 20 फरवरी 2022 तक होने वाले स्वर्ण जयंती समारोह के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में अभिनेता संजय दत्त और विशेषज्ञ राहुल मित्रा को चुना गया है |

  • Arunachal Pradesh
  • Established: 20 February 1987
  • Capital: Itanagar
  • CM: Pema Khandu
  • Governor: B.D.Mishra

 

62. हाल ही में किस राज्य पुलिस को "प्रेसिडेंट कलर पुरस्कार" से सम्मानित किया गया?

हिमाचल प्रदेश पुलिस

  1. "प्रेसिडेंट कलर पुरस्कार"राज्य पुलिस के द्वारा मानवता की सेवा के साथ-साथ प्रदर्शन, व्यवसायिकता, अखंडता, मानवाधिकार संरक्षण और अन्य कारकों में उच्च रैंक प्राप्त करने के लिए दिया जाता है |
  • Himachal Pradesh
  • Capital: Shimla (Summer), Dharamshala (Winter)
  • CM: Jai Ram Thakur
  • Governor: राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर

 

63. हाल ही में केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री के द्वारा कहां दूरदर्शन केंद्र के अर्थ स्टेशन का उद्घाटन किया गया?

गोरखपुर

  1. योगी आदित्यनाथ की संसदीय क्षेत्र गोरखपुर में दूरदर्शन केंद्र के अर्थ स्टेशन का उद्घाटन किया गया |
  2. 7 करोड़ की लागत से दूरदर्शन के इस केंद्र के साथ-साथ ऑल इंडिया रेडियो के 3 एफएम स्टेशंस का भी उद्घाटन किया गया |
  3. केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री: श्री अनुराग सिंह ठाकुर
  • Uttar Pradesh
  • Capital: Lucknow
  • CM: Yogi Aditya Nath
  • Governor: Anandiben Patel
  • :
  • Doordarshan
  • Launched: 15 September 1959
  • HQ: New Delhi
  • CEO: Sandip Sinha

 

64. 40वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में 'IITF गोल्ड अवार्ड 2021' किस राज्य को दिया गया?

बिहार

  • बिहार राज्य के द्वारा 'IITF गोल्ड अवार्ड 2021' जीता गया है यह पुरस्कार बिहार के मधुबनी, मंजूषा कला, टेराकोटा हथकरघा, और राज्य के अन्य स्वदेशी उत्पादों जैसे हस्तशिल्प के माध्यम से राज्यों की कला और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रदर्शन के लिए दिया गया |
  • इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) का आयोजन प्रगति मैदान, दिल्ली में किया गया |
  • 14 से 27 नवंबर 2021 तक इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल के द्वारा किया गया |
  • इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) में पार्टनर स्टेट के रूप में बिहार और फोकस स्टेट के रूप में उत्तर प्रदेश और झारखंड को चुना गया था |

 

65. वैश्विक स्तर के साथ-साथ देश के हर एक नागरिक के वित्तीय सुधार को प्राप्त करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किस फोरम का उद्घाटन किया गया?

Infinity Forum

  • 'Infinity Forum' का आयोजन 'इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर अथॉरिटी' (IFSCA) और 'GIFT City' तथा 'Bloomberg' के सहयोग से किया गया था |
  • 'Infinity Forum' का विषय (Theme): 'Beyond'
  • 'Infinity Forum' में भागीदार देश के रूप में इंडोनेशिया, साउथ अफ्रीका और यूनाइटेड किंग्डम (UK) थे |
  • इस फोरम में देश के अनेकों संगठनों के अलावा 70 से अधिक अन्य देश शामिल हुए |

 

66. हाल ही में जारी एक रैंकिंग में दुनिया की शीर्ष 300 सहकारी समितियों में भारत की कौनसी उर्वरक कंपनी शीर्ष स्थान हासिल किया है?

- IFFCO

  • IFFCO: Indian Farmers Fertilizer Cooperative Limited
  • Established: 03 November 1967
  • HQ: New Delhi
  • Chairman: B.S. Nakai

 

67. हाल ही में केंद्र सरकार के द्वारा अनुसूचित जाति के छात्रों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान और समग्र विकास के लिए कौनसी योजना लॉन्च करने का घोषणा किया गया है?

श्रेष्ठ (SRESHTA)

  • इस योजना को 6 दिसंबर को डॉ. बी आर अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर लांच किया जाएगा |
  • केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री: श्री अर्जुन मुंडा

 

68. हाल ही में किस दिन "विकलांग व्यक्तियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस 2021" मनाया गया?

3 दिसंबर

  • "विकलांग व्यक्तियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस 2021" का विषय (Theme): "Leading and Participation of Persons with Disabilities Towards an Inclusive, Accessible and Sustainable Post-COVID-19 World."

 

69. असम सरकार ने किसे 'असम दिवस' के अवसर पर असम राज्य का सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने का घोषणा किया है?

रतन टाटा

  1. हर साल, असोम दिवस या असम दिवस 2 दिसंबर को चालोंग सुकाफा के शासन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। सुकफा ने 13वीं शताब्दी में असम पर शासन किया और अहोम वंश की स्थापना का श्रेय दिया जाता है |
  • Assam
  • Capital: Dispur
  • CM: Himanta Biswa Sarma
  • Governor: Prof. Jagdish Mukhi

 

70. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने किसे अपनी पहली उप प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया है?

गीता गोपीनाथ

  1. भारतीय मूल की जाने-माने अमेरिकी अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का मुख्य अर्थशास्त्री थी जो अपने पद से इस्तीफा देकर पुनः शिक्षा की ओर लौटने का फैसला किया था |
  2. गीता गोपीनाथअंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के उप प्रबंध निदेशक के रूप में अपना पदभार 21 जनवरी 2022 को संभालेंगे |
  • IMF: International Monetary Fund
  • Established: 1944
  • HQ: Washington, D.C., United States
  • Chairperson: Kristalina Georgieva

 

71. हाल ही में मौसम वैज्ञानिकों ने ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल क्षेत्र में कौनसी चक्रवात से सतर्क रहने की निर्देश जारी किया है?

चक्रवात जवाद

  • IMD (India Meteorological Department)
  • IMD Headquarter: New Delhi
  • IMD Director-General: Dr. Mrityunjay Mahapatra

 

72. हाल ही में किसे नेशनल ऐसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (NARCL) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है?

प्रदीप शाह

NARCL: National Asset Reconstruction Company Limited

नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (NARCL) क्या है?

 

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 4 अक्टूबर को ₹6,000 करोड़ की नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (NARCL) को लाइसेंस दिया, एक ऐसा कदम जो बैड बैंक के संचालन को किकस्टार्ट करने में मदद करेगा। एनएआरसीएल को कंपनी रजिस्ट्रार (आरओसी) के साथ पंजीकरण के बाद जुलाई में मुंबई में शामिल किया गया था।
  • यह कंपनी ऋण दाताओं की तनावग्रस्त परिसंपत्तियों को रिकवर करने के लिए काम करती है
  • हाल ही में पद्मकुमार एम नायर को 'नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड' (NARCL) का सीईओ नियुक्त किया गया है |
  • इसी के साथ ही संजय जैन को इंडिया डेब्ट रेजोल्यूशन कंपनी लिमिटेड (IDRCL) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है |

 

73. हाल ही में डीबीएस बैंक (DBS Bank) के द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत का जीडीपी विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है?

7%

  1. डीबीएस बैंक (DBS Bank) ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत का जीडीपी विकास दर अपने पहले अनुमान 6% को संशोधित कर 7% का अनुमान लगाया है |
  • DBS: Development Bank of Singapore Limited
  • Established: 16 July 1968
  • HQ: Singapore

 

74. हाल ही में आर्गेनाइजेशन फॉर इकोनामिक कोऑपरेशन एंड डेवलपमेंट (OECD) के द्वारा वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत का जीडीपी विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया?

9.4%

  • आर्गेनाइजेशन फॉर इकोनामिक कोऑपरेशन एंड डेवलपमेंट (OECD) के द्वारा वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत का जीडीपी विकास दर अपने पूर्व 9.7% के अनुमान को कम करके 9.4% का अनुमान लगाया गया है |
  • OECD: Organization for Economic Co-operation and Development
  • HQ: Paris, France

 

75. हाल ही में किस दिन 'भारतीय नौसेना दिवस' मनाया गया?

4 दिसंबर

1.     वर्ष 1971 में हिंदुस्तान-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय नौसेना द्वारा चलाए गए "ऑपरेशन ट्राइडेंट" से पाकिस्तान को बुरी तरह से हराने में सफल रही |

2.     भारतीय नौसेना के द्वारा पाकिस्तान पर जीत के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में इस वर्ष "भारतीय नौसेना स्वर्णिम विजय वर्ष" के रूप में भी मना रही है |

  • Indian Navy
  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • नौसेना प्रमुख: R Hari Kumar
  • उप-प्रमुखS. N. Ghormade

नौसेना दिवस:

  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर

 

76. हाल ही में झारखंड के मुख्यमंत्री के द्वारा राज्य का बजट तैयार करने के लिए आम लोगों से सलाह एकत्रित करने के लिए कौनसी मोबाइल एप्प और पोर्टल लांच किया गया है?

'हमर आपन बजट'

  • Jharkhand
  • Capital: Ranchi
  • CM: Hemant Soren
  • Governor: रमेश बैस

 

77. हाल ही में एशियाई विकास बैंक (ADB) के द्वारा भारत में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कितने मूल्य राशि का ऋण स्वीकृत किया गया है?

$500 मिलियन

  • ADB: Asian Development Bank
  • Established: 1966
  • HQ: Mandaluyong, Manila, Philippines
  • President: Masatsugu Asakawa

 

78. 'एशिया यूथ पैरालंपिक गेम्स' में भारत के 'अनन्या बंसल' ने रजत पदक जीता है, 'एशिया यूथ पैरालंपिक गेम्स' का आयोजन कहां किया गया है?

मनामाबहरीन

  • 'एशिया यूथ पैरालंपिक गेम्स' का आयोजन बहरीन के मनामा में किया गया है |
  • 'अनन्या बंसल' एक बौद्धिक अक्षमता वाली एथलीट है |

 

79. हाल ही में निजी क्षेत्र के फेडरल बैंक ने महिलाओं के लिए कौनसी एक विशेष बचत योजना खाता लॉन्च किया है?

महिला मित्र प्लस

  • Federal Bank
  • HQ: Aluva (Kerala)
  • Established: April 28, 1931
  • MD & CEO: Shyam Srinivasan
  • Tagline: Your Perfect Banking Partner

 

80. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने किसे अपनी पहली उप प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया है?

गीता गोपीनाथ

1.     भारतीय मूल की जाने-माने अमेरिकी अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का मुख्य अर्थशास्त्री थी जो अपने पद से इस्तीफा देकर पुनः शिक्षा की ओर लौटने का फैसला किया था |

2.     गीता गोपीनाथअंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के उप प्रबंध निदेशक के रूप में अपना पदभार 21 जनवरी 2022 को संभालेंगे |

  • IMF: International Monetary Fund
  • Established: 1944
  • HQ: Washington, D.C., United States
  • Chairperson: Kristalina Georgieva

 

81. असम सरकार ने किसे 'असम दिवस' के अवसर पर असम राज्य का सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने का घोषणा किया है?

रतन टाटा

1.     हर साल, असोम दिवस या असम दिवस 2 दिसंबर को चालोंग सुकाफा के शासन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। सुकफा ने 13वीं शताब्दी में असम पर शासन किया और अहोम वंश की स्थापना का श्रेय दिया जाता है |

  • Assam
  • Capital: Dispur
  • CM: Himanta Biswa Sarma
  • Governor: Prof. Jagdish Mukhi

 

82. हाल ही में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री का निधन हो गया है उनका नाम क्या है?

कोनिजेती रोसैया

  • Andhra Pradesh
  • CM: Y. S. JaganMohan Reddy

  • Capital: 1. Amaravati (Legislative: विधायी) 2. Visakhapatnam (Executive: कार्यपालक) 3. Kurnool (Judicial: न्यायिक)
  • Governor: Biswabhusan Harichandan

 

83. हाल ही में जम्मू-कश्मीर प्रशासन के द्वारा 'जल जीवन मिशन' के तहत कब तक शत प्रतिशत 'नल के पानी का कनेक्शन' उपलब्ध कराने का समय सीमा रखा है?

2022

  • केंद्र सरकार द्वारा हर घर स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2019 में 'जल जीवन मिशन' की शुरुआत किया गया था और इसे पूरा करने का समय सीमा 2024 तक रखा गया है |
  • Jammu & Kashmir
  • J&K उपराज्यपाल: मनोज सिन्हा
  • J & K Capital: 1. Jammu (Winter) 2. Srinagar (Summer)

 

84. हाल ही में किस दिन "इंटरनेशनल डे ऑफ बैंक्स" मनाया गया?

4 दिसंबर

1.     सतत विकास के वित्त पोषण में बहुपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय विकास बैंकों के महत्व को पहचानने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा पहली बार 2020 में  "इंटरनेशनल डे ऑफ बैंक्स" मनाया गया |

  • United Nations (UN)
  • Established: 24 October 1945
  • HQ: New York
  • Secretary-General: Antonio Guterres

 

85. हाल ही में केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की किस इलेक्ट्रिक कंपनी में अपनी सत प्रतिशत हिस्सेदारी को बेचने की स्वीकृति दिया है?

सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड

  • सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में केंद्र सरकार अपनी शत प्रतिशत हिस्सेदारी को ₹210 करोड़ में 'नंदन फाइनेंस एंड लीजिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी' को बेचने की स्वीकृति दिया है |

 

86. हाल ही में 'आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय' (MoHUA) के द्वारा स्मार्ट सिटी मिशन को पूरा करने के लिए कब तक के लिए बढ़ा दिया गया है?

June 2023

  • देश के 100 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए COVID-19 महामारी के कारण हुई देरी के कारण 'स्मार्ट सिटी मिशन' को पूरा करने के लिए समय सीमा जून 2023 तक के लिए बढ़ा दिया गया है |
  • आवास और शहरी मामलों के मंत्री: श्री हरदीप सिंह पुरी

 

87. हाल ही में किस राज्य पुलिस को "प्रेसिडेंट कलर पुरस्कार" से सम्मानित किया गया?

हिमाचल प्रदेश पुलिस

1.     "प्रेसिडेंट कलर पुरस्कार"राज्य पुलिस के द्वारा मानवता की सेवा के साथ-साथ प्रदर्शन, व्यवसायिकता, अखंडता, मानवाधिकार संरक्षण और अन्य कारकों में उच्च रैंक प्राप्त करने के लिए दिया जाता है |

  • Himachal Pradesh
  • Capital: Shimla (Summer), Dharamshala (Winter)
  • CM: Jai Ram Thakur
  • Governor: राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर





Download PDF


Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here





Join us via


Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts