Daily Current Affairs PDF, Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education



Join us via

Daily Current Affairs: 09/12/2021

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |








Download PDF


1. हाल ही में भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) का निधन हो गया है उनका नाम क्या है?
जनरल बिपिन रावत
  • निवर्तमान 'चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ' (CDS) जनरल बिपिन रावत का देहांत भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर 'Mi-17V5' क्रैश में हो गया |

About General Bipin Rawat:

  • Born: 16 March 1958, Pauri Garhwal, Uttarakhand
  • Died: 08 December 2021, Nilgiris, Tamil Nadu
  • First Chief of Defense Staff (CDS): General Bipin Rawat (31 December 2019 - 08 December 2021)
  • Previous topmost Post: Chief of Army Staff of India (2017-2019)

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) क्या है?

  • भारतीय सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) भारतीय सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के सैन्य प्रमुख और अध्यक्ष हैं। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ भारतीय सेना में सक्रिय ड्यूटी पर सबसे वरिष्ठ और सर्वोच्च रैंक वाला वर्दीधारी अधिकारी होता है और रक्षा मंत्री का प्रमुख स्टाफ अधिकारी और मुख्य सैन्य सलाहकार होता है।
  • स्थापना: 24 दिसंबर 2019
  • प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS): जनरल बिपिन रावत (31 December 2019 - 08 December 2021)

2. भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोरा को किस अंतरराष्ट्रीय संगठन का सलाहकार सदस्य नियुक्त किया गया है?
- IDEA
  • IDEA: Advisors for International Institute for Democracy and Electoral Assistance
  • IDEA, स्टॉकहोम स्वीडन में स्थित एक अंतर सरकारी संगठन है |

More About Election commission of India

  • भारतीय चुनाव आयोग में एक मुख्य चुनाव आयुक्त और दो अतिरिक्त चुनाव आयुक्त होते हैं
  • मुख्य चुनाव आयुक्त: सुशील चंद्रा
  • अन्य दो चुनाव आयुक्त: 1. राजीव कुमार 2. अनूप चंद्र पांडे
  • चुनाव आयोग की स्थापना: 25 जनवरी 1950
  • मुख्यालय: नई दिल्ली

3. हाल ही में फोर्ब्स द्वारा जारी विश्व के 100 शक्तिशाली महिलाओं की सूची में भारत के तरफ से किस महिला का रैंक 37वा है?
निर्मला सीतारमण
  • वर्तमान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण फोर्ब्स द्वारा जारी विश्व के 100 शक्तिशाली महिलाओं की सूची में 37वें स्थान पर है |
  • फोर्ब्स द्वारा जारी विश्व के 100 शक्तिशाली महिलाओं की सूची में भारत की तरफ से कुल 4 महिलाएं (निर्मला सीतारमण,फाल्गुनी नायर, रोशनी नादर मल्होत्रा, किरण मजूमदार शॉ) शीर्ष 100 में जगह बना पाई है |
  • फोर्ब्स द्वारा जारी विश्व के 100 शक्तिशाली महिलाओं की सूची में पहले स्थान पर विश्व की तीसरी सबसे धनी महिला और अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी, 'Mackenzie Scott' बनी हुई है |
  • फोर्ब्स एक अमेरिकन बिजनेस मैगजीन है

4. हाल ही में किस दिन "अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस 2021" मनाया गया?
9 दिसंबर
  1. "अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस 2021" का विषय (Theme): "Your right, Your role: Say no to corruption"
  2. संयुक्त राष्ट्र संघ के पहल पर भ्रष्टाचार से छुटकारा पाने के महत्व पर जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रत्येक वर्ष 9 दिसंबर को "अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस" मनाया जाता है |
  • United Nations (UN)
  • Established: 24 October 1945
  • HQ: New York
  • Secretary-General: Antonio Guterres

5. हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के द्वारा स्कूली बच्चों और उपयोगकर्ताओं के लिए कौनसी पहल का शुरुआत किया गया है?
भाषा संगम
  • स्कूली बच्चों को देश के 22 अलग-अलग भाषाओं में सामान्य शब्दों और वाक्यों की पहचान और समझ बढ़ाने के लिए "भाषा संगम" पहल का शुरुआत किया गया |
  • "भाषा संगम" पहल के लिए भाषा संगम मोबाइल ऐप और एक भारत श्रेष्ठ भारत मोबाइल क्वीज भी लॉन्च किया गया है |
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री: श्री धर्मेंद्र प्रधान
  • केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री: डॉ सुभाष सरकार

6. हाल ही में फिच रेटिंग्स एजेंसी के द्वारा जारी वित्त वर्ष 2021-22 में भारत का जीडीपी विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है?
8.4%
  • फिच रेटिंग्स एजेंसी एक अमेरिकन रेटिंग एजेंसी है |
  • Fitch Ratings HQ: New York

7. हाल ही में केंद्र सरकार के द्वारा "प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण" को कब तक के लिए जारी रखने का फैसला किया गया है?
- मार्च 2024

8. हाल ही में जारी "एशिया ऊर्जा इंडेक्स 2021" में भारत का रैंक क्या है?
- 4th
  • "Lowy Institute" द्वारा जारी "एशिया ऊर्जा इंडेक्स 2021" में भारत 37.7 अंक के साथ चौथे स्थान पर है |
  • "एशिया ऊर्जा इंडेक्स 2021" में संयुक्त राज्य अमेरिका पहले, चीन दूसरे और जापान तीसरे स्थान पर बने हुए हैं |

9. हाल ही में किस वैज्ञानिक को "यंग जियोस्पेसियल साइंटिस्ट'' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
- रोपेश गोयल
  • भारतीय जियोइड मॉडल और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के विकास में उनके अद्वितीय योगदान के लिए आईआईटी-कानपुर के रोपेश गोयल को "यंग जियोस्पेसियल साइंटिस्ट'' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है
  • "यंग जियोस्पेसियल साइंटिस्ट'' पुरस्कार, भूगोल और भू-अस्थानिक अध्ययन के लिए एक रणनीतिक विश्लेषक 'राजपुरी कमाक्षी' की स्मृति में 35 वर्ष से कम उम्र के होनहार वैज्ञानिकों को दिया जाता है |

10. हाल ही में किसने जर्मनी के अगले चांसलर के रूप में शपथ लिया है?
ओलाफ स्कोल्ज़
  1. जर्मनी के अगले चांसलर के रूप में 'ओलाफ स्कोल्ज़' (Olaf Scholz) शपथ लिया है |
  2. 'ओलाफ स्कोल्ज़' जर्मनी के निवर्तमान चांसलर 'एंजेला मर्केल' के 16 वर्षों के कार्यकाल के बाद वें नए चांसलर बनें है |
  • Germany
  • Capital: Berlin
  • Currency: Euro
  • Chancellor: Angela Merkel
11. हाल ही में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित एक प्रसिद्ध शिक्षक का निधन हो गया है, उनका नाम क्या है?
- नंदकिशोर प्रुस्टी
  • नंदकिशोर प्रुस्टी, उड़ीसा राज्य से संबंध रखते हैं और अपनी कक्षा 7 पास होने के बाद से जीवन भर बच्चों और वयस्कों को मुक्त शिक्षा प्रदान करते रहने का काम किए है |
  • इसी वर्ष 9 नवंबर 2021 को उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था |

12. हाल ही में किस नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित और अंतरराष्ट्रीय नेता को 4 वर्ष का जेल का सजा सुनाया गया है?
- ऑंन्ग सान सू की
  • 'ऑंन्ग सान सू की' की दो आरोपों में दोषी पाए जाने के बाद चार साल के कारावास की सजा सुनाई गई थी, 10 महीने पहले सत्ता पर कब्जा करने के बाद से देश की सेना ने उसके खिलाफ आपराधिक मामलों की एक बेड़ा में पहला फैसला सुनाया था।
  • 76 वर्षीय सुश्री सू की को महामारी के नियमों का उल्लंघन करने और उकसाने के आरोप में दोषी ठहराया गया था।

'ऑंन्ग सान सू की' कौन है

  • 'ऑंन्ग सान सू की', म्यांमार (बर्मा) की एक राजनीतिज्ञ, राजनयिक और लेखिका हैं। वह बर्मा के राष्ट्रपिता आंग सान की बेटी हैं, जिनकी 1947 में राजनीतिक रूप से हत्या कर दी गई थी। 'ऑंन्ग सान सू की' ने बर्मा में लोकतंत्र की स्थापना के लिए एक लंबा संघर्ष लड़ा।
  • 19 जून 1945 को रंगून में जन्मी, आंग सान लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित प्रधान मंत्री, प्रमुख विपक्षी नेता और म्यांमार की नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी की नेता हैं।
  • 'ऑंन्ग सान सू की' ने लोकतंत्र और मानवाधिकारों के लिए अहिंसक संघर्ष के लिए 1991 का नोबेल शांति पुरस्कार जीता |
  • 'ऑंन्ग सान सू की' की दो आरोपों में दोषी पाए जाने के बाद चार साल के कारावास की सजा सुनाई गई थी, 10 महीने पहले सत्ता पर कब्जा करने के बाद से देश की सेना ने उसके खिलाफ आपराधिक मामलों की एक बेड़ा में पहला फैसला सुनाया था।
  • 76 वर्षीय सुश्री सू की को महामारी के नियमों का उल्लंघन करने और उकसाने के आरोप में दोषी ठहराया गया था।








Download PDF


Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Go to Home

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts