Daily Current Affairs PDF, Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education



Join us via

Daily Current Affairs: 05-06/12/2021

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |





1. हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार भारत का कौनसा राज्य सबसे बड़ा विनिर्माण केंद्र बन गया है?
गुजरात
  1. रिपोर्ट के अनुसार 15.9% के विनिर्माण विकास के साथ गुजरात महाराष्ट्र को पीछे छोड़ कर भारत का सबसे बड़ा विनिर्माण केंद्र बन गया है |
  • Gujrat
  • Capital: Gandhinagar
  • CM: Bhupendra Patel
  • Governor: Acharya Devvrat
  • :
  • RBI: Reserve Bank of India
  • RBI HQ: Mumbai
  • Established: 1 अप्रैल 1935
  • Nationalization: 01 January 1949
  • Governor: शक्तिकांत दास(25th)
  • Deputy Governor: 1. महेश कुमार जैन 2. माइकल देवव्रत पात्रा 3. एम राजेश्वर राव 4. T Rabi Sankar

2. हाल ही में खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) के द्वारा मानव और हाथी के बीच संघर्ष को रोकने के लिए कौनसी प्रोजेक्ट को लॉन्च किया गया है?
- 'RE-HAB'
  1. असम के मोरनोई गांव में खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) के विनय कुमार सक्सेना के द्वारा मानव और हाथी के बीच संघर्ष को रोकने के लिए 'RE-HAB' प्रोजेक्ट को लॉन्च किया गया है |
  2. 'RE-HAB' प्रोजेक्ट के द्वारा वैसे सभी रास्तों और जगहों पर मधुमक्खियों का बॉक्स लगाया जा रहा है जिससे हाथी पार करके मानव संपर्क में ना आ सके |
  • KVIC: Khadi and Village Industries Commission
  • Established: 1956
  • HQ: Mumbai
  • Chairman: Vinai Kumar Saxena

3. हाल ही में केंद्र सरकार ने किसे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में 'केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त' के रूप में नियुक्त किया है?
नीलम समी राव
  1. केंद्र सरकार के अप्वाइंटमेंट्स कमेटी ऑफ द कैबिनेट (ACC) के द्वारा 'नीलम समी राव' को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त नियुक्त किया गया है |
  2. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय के स्वामित्व वाला वैधानिक निकाय है जो भारत में भविष्य निधि, पेंशन और अनिवार्य जीवन बीमा के विनियमन और प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। ईपीएफओ भारतीय कार्यबल के लिए अनिवार्य भविष्य निधि और अनिवार्य पेंशन और जीवन बीमा योजनाओं का प्रबंधन करता है।
  3. केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री: श्री भूपेंद्र यादव
  • EPFO: The Employees' Provident Fund Organisation
  • Founded: 04 March 1952
  • HQ: New Delhi
  • Commissioner: Neela, Shammi Rao

4. हाल ही में भारत और मालदीव के बीच कौनसी संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन किया गया?
- EKUVERIN
  1. भारत और मालदीव के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'EKUVERIN' के 11वें संस्करण का आयोजन मालदीव के 'कढधू द्वीप' पर किया गया है |
  • Maldives
  • Capital: Male
  • Currency: Maldivian Rufiyaa
  • President: Ibrahim Mohamed Solih

5. हाल ही में भारत में आयोजित 'जूनियर मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2021' का खिताब किस देश ने जीता है?
अर्जेंटीना
  1. 'जूनियर मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2021' के फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीनियन ने छह बार के चैंपियन रहे जर्मनी को हराकर यह खिताब अपने नाम किया है |
  2. 'जूनियर मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2021' का आयोजन भारत के उड़ीसा राज्य के कलिंग स्टेडियम में किया गया था |
  • FIH: International Hockey Federation
  • Established: 07 January 1924
  • HQ: Lausanne, Switzerland
  • President: Narinder Dhruv Batra

6. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक ही पारी में 10 विकेट लेने वाला कौन तीसरा गेंदबाज बन गया है?
अजाज पटेल
  1. न्यूजीलैंड के जाने-माने बॉलर अजाज पटेल ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट क्रिकेट में भारतीय पारी के 10 विकेट लेकर विश्व के तीसरे ऐसे गेंदबाज बन गए हैं |
  2. अजाज पटेल से पहले यह कीर्तिमान इंग्लैंड की 'Jim Laker' और भारत की पूर्व कप्तान और बॉलर 'अनिल कुंबले' के पास है |
  • ICC-International Cricket Council
  • HQ: Dubai, United Arab Emirates
  • Established: 15June1909
  • Chairman: Greg Barclay
  • CEO: Geoff Allardyce

7. हाल ही में कौन राज्य के सभी योग्य जनसंख्या को शत प्रतिशत टीकाकरण करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है?
हिमाचल प्रदेश
  1. हाल ही में इंदौर 100% योग्य आबादी को COVID-19 वैक्सीन की पहली खुराक देने वाला भारत का पहला जिला बन गया है |
  2. 100% COVID-19 टीकाकरण करने वाला भारत का पहला शहर भुवनेश्वर है |
  3. 100% COVID-19 टीकाकरण करने वाला भारत का पहला गांव जम्मू कश्मीर के बांदीपुर जिला का वेयान गांव है |
  • Himachal Pradesh
  • Founded: 25 January 1971
  • Capital: Shimla (Summer), Dharamshala (Winter)
  • CM: Jai Ram Thakur
  • Governor: राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर

8. हाल ही में कैंब्रिज डिक्शनरी के द्वारा किस शब्द को 'वर्ड ऑफ द ईयर 2021' चुना गया है?
'Perseverance'
  • हिंदी में 'Perseverance' शब्द का अर्थ दृढ़ता होता है |
  • कैंब्रिज डिक्शनरी के अनुसार 2021 में इंटरनेट पर 2,43,000 से भी अधिक बार  'Perseverance' शब्द को देखा गया है |
  • हाल ही में 'मरियम-वेबस्टर डिक्शनरी' ने 'Vaccine' शब्द को 'वर्ड ऑफ द ईयर 2021' घोषित किया है |
  • 'मरियम-वेबस्टर डिक्शनरी' एक अमेरिकन प्रकाशन कंपनी है |

9. हाल ही में किस दिन डॉ भीमराव अंबेडकर की 66वीं पुण्यतिथि पर महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया?
6 दिसंबर
  • मध्य प्रदेश के महू (Mhow) में 14 अप्रैल 1891 को जन्मे डॉ. भीमराव रामजीअंबेडकर ने दलितों के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए आवाज उठाया |
  • बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर दलितों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए 'बहिष्कृत भारत', 'मुख्य नायक'. 'जनता' नाम से सप्ताहिक पत्रिका भी शुरू किए थे |
  • डॉ. भीमराव अंबेडकर 29 अगस्त 1947 को स्वतंत्र भारत के संविधान के लिए संविधान मसौदा समिति के अध्यक्ष भी थे तथा स्वतंत्र भारत में कानून मंत्री के रूप में भी सेवा प्रदान किया |
  • बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का देहांत 6 दिसंबर 1956 को हुआ था |
  • मरणोपरांत बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान "भारत रत्न" से सम्मानित किया गया था |

10. हाल ही में किस भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) वर्ल्ड टूर 2021 के फाइनल मुकाबले में रजत पदक हासिल किया है?
पीवी सिंधु
  • बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) वर्ल्ड टूर 2021 के फाइनल मुकाबले में पीवी सिंधु, साउथ कोरिया के 'An Seyoung' से पराजित होने के बाद रजत पदक जीता है |
  • बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) वर्ल्ड टूर का फाइनल मुकाबला इंडोनेशिया के बाली में आयोजित किया गया था |
  • BWF: Badminton World Federation
  • Established: 05 July 1934
  • HQ: Kuala Lumpur, Malaysia

11. बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) वर्ल्ड टूर 2021 के फाइनल मुकाबले में पुरुष वर्ग में किसने जीत हासिल किया है?
विक्टर एक्सेलसन
  1. बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) वर्ल्ड टूर 2021 के फाइनल मुकाबले में पुरुष वर्ग में डेनमार्क के 'विक्टर एक्सेलसन' ने थाईलैंड के 'कुनलावुत विटिडसर्न' को हराकर यह खिताब अपने नाम किया है |
  2. बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) वर्ल्ड टूर का फाइनल मुकाबला इंडोनेशिया के बाली में आयोजित किया गया था |
  • BWF: Badminton World Federation
  • Established: 05 July 1934
  • HQ: Kuala Lumpur, Malaysia

12. हाल ही में किसे बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) का मेल एंड फीमेल प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया है?
विक्टर एक्सेलसन और ताई त्ज़ु यिंगो
  1. डेनमार्क के 'विक्टर एक्सेलसन' और चीन की 'ताई त्ज़ु यिंगो' को बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) का मेल एंड फीमेल प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया है |
  • BWF: Badminton World Federation
  • Established: 05 July 1934
  • HQ: Kuala Lumpur, Malaysia

13. हाल ही में आबू धाबी में '5वें हिंद महासागर सम्मेलन 2021' का प्रतिनिधित्व किस भारतीय मंत्री के द्वारा किया गया?
एस जयशंकर
  1. केंद्रीय विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर के द्वारा अबू धाबी में आयोजित पांचवे हिंद महासागर सम्मेलन का भारतीय प्रतिनिधित्व किया गया |
  2. '5वें हिंद महासागर सम्मेलन 2021' का विषय (Theme): "हिंद महासागर: पारिस्थितिकी, अर्थव्यवस्था, महामारी" ("Indian Ocean: Ecology, Economy, Epidemic")
  • United Arab Emirates (UAE)
  • Capital: Abu Dhabi
  • Currency: UAE Dirham
  • Crown Prince: Sheikh Mohamad Bin Zayed Al Nahyan

14. हाल ही में किस देश का टेनिस फेडरेशन के द्वारा डेविस कप 2021 जीता गया है?
रूस
  • रूसी टेनिस महासंघ ने क्रोएशिया को हराकर 15 साल बाद पुनः डेविस कप 2021 को जीतने में सफलता हासिल किया है |
  • डेविस कप पुरुषों के टेनिस में प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टीम इवेंट है। यह अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) द्वारा चलाया जाता है और प्रतिस्पर्धी देशों की टीमों के बीच नॉक-आउट प्रारूप में प्रतिवर्ष लड़ा जाता है।

15. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर के जाने-माने पूर्व क्रिकेटर 'एलीन आशो' का निधन हो गया है, वह किस देश के क्रिकेट खिलाड़ी थे?
इंग्लैंड
  • ICC-International Cricket Council
  • HQ: Dubai, United Arab Emirates
  • Established: 15June1909
  • Chairman: Greg Barclay
  • CEO: Geoff Allardyce

16. हाल ही में 64वें राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में किस निशानेबाज के द्वारा स्वर्ण पदक जीता गया है?
मनु भाकर
  1. जाने-माने भारतीय निशानेबाज और ओलंपियन मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल रेंज की 64वें राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया है |
  • ISSF: The International Shooting Sport Federation
  • Established: 1907
  • HQ: Munich, Germany
  • President: Vladimir Lisin

17. हाल ही में जाने-माने पत्रकार और पद्मश्री से सम्मानित व्यक्तित्व का निधन हो गया है, उनका नाम क्या है?
विनोद दुआ
  • विनोद दुआ दूरदर्शन सहित अन्य कई मीडिया घराने में काम किया और वर्ष 2008 में पद्मश्री से सम्मानित भी किया गया था |

18. हाल ही में केंद्रीय खेल मंत्रालय ने भारतीय हॉकी टीम को किस खेल में शामिल होने की अनुमति प्रदान किया है?
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022
  1. COVID-19 महामारी के कारण यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम में आयोजित होने वाले ''कॉमनवेल्थ गेम्स 2022'' से भारतीय हॉकी टीम का नाम वापस ले लिया गया था परंतु पुनः केंद्रीय खेल मंत्रालय ने शामिल होने के लिए स्वीकृति दे दिया है |
  2. ''कॉमनवेल्थ गेम्स 2022'' का आयोजन यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम में 28 जुलाई से 8 अगस्त 2022 तक होगा |
  • 'Hockey India' replaced 'Indian Hockey Federation' (1925-2008)
  • Hockey India Established: 2009
  • HQ: New Delhi
  • President: Gyanendro Nigombam

19. हाल ही में आयोजित फॉर्मूला वन का 'सऊदी अरेबियन ग्रैंड प्रिक्स 2021' किसने जीता है?
लुईस हैमिल्टन
  • लुईस हैमिल्टन ने मैक्स वरस्टैप्पेन को हराकर यह खिताब अपने नाम किया है |
  • लुईस हैमिल्टन ब्रिटेन से मर्सिडीज ड्राइवर है |
  • मैक्स वरस्टैप्पेन बेल्जियम से रेड बुल के ड्राइवर है |

20. देश में इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए 'Oppo India' ने 'आईआईटी दिल्ली' के साथ मिलकर कौनसी स्कॉलरशिप प्रोग्राम को लॉन्च किया है?
- Genius+
  • चाइनीस मोबाइल कंपनी 'Oppo' और 'आईआईटी दिल्ली' के द्वारा इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम को लॉन्च किया गया है |
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत के प्रसिद्ध संस्थानों में युवाओं के साथ जुड़ना और सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा तक पहुंचना है जो भारत के नवाचार पोर्टफोलियो का निर्माण कर सकते हैं।

21. हाल ही में जाने-माने भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा को किस कंपनी ने अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है?
- 'Kinara Capital'
  • 'Kinara Capital' बेंगलुरू स्थित एक फिनटेक कंपनी है जो MSME क्षेत्र में ऋण सेवा प्रदान करती है |

22. हाल ही में किस देश ने एशियन टीम स्क्वैश चैंपियनशिप 2021 के पुरुष वर्ग का खिताब जीता है?
मलेशिया
  • मलेशिया की टीम ने 'एशियन टीम स्क्वैश चैंपियनशिप 2021' के पुरुष वर्ग में भारत को हराकर यह खिताब अपने नाम किया है |
  • 'एशियन टीम स्क्वैश चैंपियनशिप 2021' का आयोजन मलेशिया के कुआलालंपुर में किया गया था |
  • 'एशियन टीम स्क्वैश चैंपियनशिप 2021' के महिला वर्ग का खिताब भी मलेशिया के द्वारा ही हांगकांग को फाइनल मुकाबले में हराकर खिताब अपने नाम किया गया है |

23. हाल ही में किसे "भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण" (NAHI) की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
अलका उपाध्याय
  • हाल ही में केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet) के द्वारा अलका उपाध्याय को "भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण" (NAHI) की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है |
  • साथ ही संजय बंधोपाध्याय को भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) का अध्यक्ष बनाया गया है |
  • केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री: श्री नितिन जयराम गडकरी

24. हाल ही में जारी पुस्तक ''पब्लिक सर्विस एथिक्स'' किनके द्वारा लिखा गया है?
प्रभात कुमार
  • प्रभात कुमार, झारखंड के पूर्व राज्यपाल हैं |
  • इस पुस्तक का विमोचन वर्तमान उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के द्वारा किया गया |
  • इस पुस्तक में शासन और सार्वजनिक सेवा में नैतिकता और नैतिक भारत के लिए सामूहिक खोज का प्रस्ताव के बारे में बताया गया है |

25. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के द्वारा 'आजादी के अमृत महोत्सव' के अंतर्गत डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए किस एंथम के साथ 'डिजिटल पेमेंट उत्सव' मनाया गया?
चुटकी बजाके (Chutki Baja Ke)
  • आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे वर्ष तक आजादी के अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत इस कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया |
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री: श्री अश्वनी वैष्णव

26. हाल ही में किस राज्य में 'नेशनल जेनेरिक डॉक्यूमेंट रजिस्ट्रेशन सिस्टम (GDRS) और वनाधिकार मोबाइल एप' लांच किया गया?
त्रिपुरा
  1. केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा त्रिपुरा में 'नेशनल जेनेरिक डॉक्यूमेंट रजिस्ट्रेशन सिस्टम (GDRS) और वनाधिकार मोबाइल एप' लांच किया गया |
  2. इसके द्वारा राज्य के जनजातीय लोगों के प्रत्येक प्लॉट को एक यूनिक आईडी प्रदान किया जाएगा |
  • Tripura
  • Capital: Agartala
  • CM: Biplab Kumar Deb
  • Governor: सत्यदेव नारायण आर्य

27. हाल ही में S&P ग्लोबल रेटिंग एजेंसी के द्वारा वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत का जीडीपी विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है?
- 9.5%
  • जबकि S&P ग्लोबल रेटिंग एजेंसी के द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत का जीडीपी विकास दर 7.8% रहने का अनुमान लगाया गया है |
  • 'S&P ग्लोबल रेटिंग एजेंसी' एक अमेरिकन रेटिंग एजेंसी है |
  • HQ: New York
  • Established: 1860

28. हाल ही में किस दिन "अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी दिवस" (International Volunteer Day) मनाया गया?
5 दिसंबर
  • "अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी दिवस" (International Volunteer Day) का विषय (Theme) 2021: ''स्वयंसेवक अब हमारे सामान्य भविष्य के लिए" ("Volunteer Now For Our Common Future")
  • प्रत्येक वर्ष 5 दिसंबर को स्वयंसेवकों और संगठनों के प्रयासों का समर्थन करने के लिए सरकार को प्रोत्साहित करने और स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर ऊपर सतत विकास लक्ष्यों में इनकी सहयोग की सराहना करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है |
  • पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1895 "अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी दिवस" (International Volunteer Day) में मनाया गया और प्रत्येक वर्ष मनाने का फैसला भी किया गया |

29. हाल ही में किस दिन "विश्व मृदा दिवस" (World Soil Day) मनाया गया?
5 दिसंबर
  • प्रत्येक वर्ष 5 दिसंबर को वैश्विक स्तर पर मानव कल्याण, खाद्य सुरक्षा और पारिस्थितिक तंत्र के लिए मिट्टी की गुणवत्ता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए "विश्व मृदा दिवस" (World Soil Day) मनाया जाता है |
  • "विश्व मृदा दिवस" (World Soil Day) का विषय (Theme) 2021: ""मिट्टी की लवणता को रोकें, मिट्टी की उत्पादकता को बढ़ावा दें" ("Prevent soil salinization, promote soil productivity")






Download PDF


Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Go to Home

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts