Daily Current Affairs PDF, Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education



Join us via

Daily Current Affairs: 31/12/2021

नमस्कार दोस्तों, Target All Rounder के Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |









1. हाल ही में 'झांसी रेलवे स्टेशन' का नाम बदलकर अब नया नाम क्या रखा गया है?
वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन
  1. उत्तर प्रदेश में स्थित झांसी रेलवे स्टेशन को नए नाम 'वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन' के नाम से जाना जाएगा |
  2. इससे पहले उत्तर प्रदेश में 'मुगलसराय रेलवे स्टेशन' का नाम बदलकर 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन' और 'इलाहाबाद रेलवे स्टेशन' का नाम बदलकर 'प्रयागराज रेलवे स्टेशन' किया गया है |
  • Uttar Pradesh
  • Capital: Lucknow
  • CM: Yogi Aditya Nath
  • Governor: Anandiben Patel

2. हाल ही में कौन विश्व का सबसे लंबा मेट्रो लाइन वाला शहर बन गया है?
शंघाई
  1. चीन के बड़े शहरों में से एक शंघाई में 508 मेट्रो स्टेशनों के साथ 831 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन का जाल बिछाया जा चुका है जो दुनिया में सबसे लंबा मेट्रो लाइन बन गया है |
  2. शंघाई मेट्रो वर्ष 1993 में शुरू किया गया था |
  • China Capital: Beijing
  • Currency: Yuan or Renminbi
  • President: Xi Jinping

3. हाल ही में किस पत्रकार को "जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर 2020" चुना गया है?
डेनिश सिद्दीकी
  • मुंबई प्रेस क्लब के द्वारा डेनिश सिद्दीकी को मरणोपरांत "जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर 2020" चुना गया है |
  • भारत के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमन्ना के द्वारा डेनिश सिद्दीकी को मरणोपरांत 'RedInk Awards for Excellence in Journalism' से सम्मानित किया गया यह सम्मान उनके पत्नी फ्रेडरिक सिद्दीकी द्वारा प्राप्त किया गया |
  • अफगानिस्तान में पत्रकारिता करते हुए डेनिश सिद्दीकी की मौत हो गई थी |

4. हाल ही में आयोजित क्रिकेट "अंडर-19 एशिया कप 2021" का फाइनल मुकाबला किस टीम ने जीता है?
भारत
  • "अंडर-19 एशिया कप 2021" के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर यह खिताब जीत लिया है |
  • "अंडर-19 एशिया कप" के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की यह आठवीं जीत है | "अंडर-19 एशिया कप" के फाइनल मुकाबले में भारत अब तक एक भी मैच नहीं हारा है |
  • "अंडर-19 एशिया कप 2021" का फाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 31 दिसंबर 2021 को खेला गया है |
  • "अंडर-19 एशिया कप 2021" में भारतीय टीम के कप्तान यश धुल्ल थे |
  • "अंडर-19 एशिया कप" 50 ओवर के प्रारूप में प्रत्येक 2 वर्ष पर आयोजित किया जाता है इसका पहला संस्करण 1989 में खेला गया था |
  • BCCI: Board of Control for Cricket in India
    Established: 04 December 1928
    President: Saurav Ganguly (39th)
    Secretary: Jai Shah

5. हाल ही में जाने-माने क्रिकेटर 'क्विंटन डी कॉक' ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का घोषणा किया है वह किस देश की टीम से संबंध रखते हैं?
साउथ अफ्रीका
  • ICC-International Cricket Council
  • HQ: Dubai, United Arab Emirates
  • Established: 15June1909
  • Chairman: Greg Barclay
  • CEO: Geoff Allardyce

6. हाल ही में क्रिकेटर रॉस टेलर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का घोषणा किया है वह किस देश के क्रिकेट टीम से संबंध रखते हैं?
न्यूजीलैंड
  1. न्यूजीलैंड के जाने-माने क्रिकेटर रॉस टेलर ने 30 दिसंबर 2021 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का घोषणा किया है |
  2. रॉस टेलर क्रिकेट के सभी खेल प्रारूपों में 100-100 मैच खेलने वाले पहले क्रिकेटर भी हैं |
  • ICC-International Cricket Council
  • HQ: Dubai, United Arab Emirates
  • Established: 15June1909
  • Chairman: Greg Barclay
  • CEO: Geoff Allardyce

7. हाल ही में सिक्किम राज्य में इंडिया-चाइना सीमा पर बनाए गए नए मार्ग का नाम किस व्यक्तित्व के नाम पर रखा गया है?
श्री नरेंद्र मोदी
  1. सोमगो झील और नाथुला सीमा दर्रे को गंगटोक से जोड़ने वाली दूसरी सड़क का नाम 'नरेंद्र मोदी मार्ग' रखा गया है |
  2. इस मार्ग का उद्घाटन सिक्किम के राज्यपाल श्री गंगा प्रसाद के द्वारा किया गया है |
  3. इस मार्ग को सीमा सड़क संगठन (BRO) के द्वारा बनाया गया है |
  • Sikkim
  • Capital: Gangtok
  • CM: Prem Singh Tamang
  • Governor: Ganga Prasad

8. हाल ही में कहां "मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय" का आधारशिला प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा रखने का घोषणा किया गया है?
मेरठ
उत्तर प्रदेश के मेरठ में "मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय" का आधारशिला प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा करने का घोषणा किया गया है |
Uttar Pradesh
Capital: Lucknow
CM: Yogi Aditya Nath
Governor: Anandiben Patel

9. हाल ही में किस राज्य सरकार के द्वारा "शक्ति आपराधिक कानून" (Shakti Criminal Laws) अधिनियम पारित किया गया है?
महाराष्ट्र
  1. महाराष्ट्र सरकार द्वारा पारित किए गए "शक्ति आपराधिक कानून" (Shakti Criminal Laws) से बलात्कार और सामूहिक बलात्कार की जघन्य अपराधों के लिए मौत की सजा को मंजूरी दिया जा सकेगा |
  2. ऐसा कानून पारित करने वाला महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश के बाद दूसरा राज्य बन गया है |
  • Maharashtra
  • Capital: Mumbai
  • Formation: 01 May 1960
  • CM: Uddhav Thackeray
  • Governor: Bhagat Singh Koshyari


10. BRICS राष्ट्रों द्वारा संचालित "न्यू डेवलपमेंट बैंक" (NDB) से जुड़ने वाला कौन चौथा देश बन गया है?
मिस्र (Egypt)
  1. ब्रिक्स राष्ट्रों अर्थात ब्राजील, रूस, भारत, चीन, साउथ अफ्रीका द्वारा संचालित 'न्यू डेवलपमेंट बैंक' में मिस्त्र जुड़ने वाला चौथा राष्ट्र बन गया है इससे पहले बांग्लादेश, यूएई, और उरूग्वे जुड़ चुके हैं |
  • BRICS: A group of Brazil, Russia, India, China, and South Africa
  • Established: June 2006
  • HQ: Shanghai, China
  • :
  • NDB: New Development Bank
  • Established: 15 July  2014
  • HQ: Shanghai, China
  • President: Marcos Prado Troyjo (Brazil)
  • NDB को पहले BRICS बैंक के नाम से जाना जाता था
  • :
  • Egypt (मिस्र)
  • Capital: Cairo
  • Currency: Egyptian Pound

11. हाल ही में साहित्य अकादमी पुरस्कार 2021 की घोषणा किया गया इसमें हिंदी भाषा का साहित्य अकादमी पुरस्कार किसे मिला है?
दया प्रकाश सिन्हा
  • साहित्य अकादमी पुरस्कार भारत में एक साहित्यिक सम्मान है |
  • साहित्य अकादमी पुरस्कार भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में 22 भाषाओं सहित कुल 24 भाषा में लिखे गए उपन्यास, लघु कथाओं, कविता, जीवनी, आत्मकथा, इत्यादि पर लिखे गए पुस्तकों के लिए प्रत्येक वर्ष प्रदान किया जाता है |
  • साहित्य अकादमी पुरस्कार 1954 में शुरू किया गया था |
  • 1954 में स्थापित इस पुरस्कार में एक पट्टिका और ₹ 1,00,000 का नकद पुरस्कार दिया जाता है।

  • कुछ महत्वपूर्ण 'साहित्य अकादमी पुरस्कार 2021' निम्न प्रकार से हैं: -

  1. दया प्रकाश सिन्हा (हिंदी)
  2. नमिता गोखले (अंग्रेज़ी)(उपन्यास "थिंग्स टू लीव बिहाइंड" के लिए)
  3. विन्देश्वरी प्रसाद मिश्रा "विनय" (संस्कृत)
  4. अनुराधा शर्मा पुजारी (असमिया)
  5. ब्रट्या बसु (बंगाली)
  6. मवादाई गहाई (बोडो)
  7. राज राही (डोगरी)
  8. डीएस नागभूषण (कन्नड़)
  9. वली मोहम्मद असीर काश्तवारी (कश्मीरी)
  10. संजीव वीरेंकर (कोंकणी)
  11. जॉर्ज ओनाक्कुर (मलयालम)
  12. किरण गुरव (मराठी)
  13. छबीलाल उपाध्याय (नेपाली)
  14. हृषिकेश मलिक (उड़िया)
  15. खालिद हुसैन (पंजाबी)
  16. मितेश निर्मोही (राजस्थानी)
  17. निरंजन हांसदा (संताली)
  18. अर्जुन चावला (सिंधी)
  19. अम्बाई (तमिल)
  20. गोरथी वेंकन्ना (तेलुगु)








Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Go to Home

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts