All about Nobel Prize From History to Present and All Nobel Prizes 2021 in detail by Tar Education




Join us via






नोबेल पुरस्कार से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तथ्य (All important facts about Nobel Prize)


अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल के बारे में सभी महत्वपूर्ण तथ्य:

  • प्रत्येक वर्ष नोबेल फाउंडेशन के द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल की मृत्यु से पहले उनके द्वारा 1895 में जाहिर की गई इच्छा के अनुसार "उन लोगों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने पिछले वर्ष के दौरान, मानव जाति को सबसे बड़ा लाभ प्रदान किया है तथा जिन्होंने भौतिकी, रसायन विज्ञान, शरीर विज्ञान या चिकित्सा, साहित्य और शांति के क्षेत्रों में मानव जाति को सबसे बड़ा लाभ प्रदान किया है।"
  • अल्फ्रेड नोबेल का जन्म 21 अक्टूबर 1833 को स्वीडन के राजधानी स्टॉकहोम में हुई थी |
  • अल्फ्रेड नोबेल का मृत्यु 10 दिसंबर 1896 को 63 वर्ष की उम्र में इटली में हुई थी |
  • प्रत्येक वर्ष 10 दिसंबर को 'नोबेल पुरस्कार दिवस' मनाया जाता है |
  • अलफ्रेड नोबेल पेशा से स्वीडन के रसायनज्ञ, इंजीनियर, अविष्कारक, व्यवसाई और बहुत बड़े परोपकारी थे |
  • अल्फ्रेड नोबेल ने वर्ष 1867 में डायनामाइट का आविष्कार किया था |


नोबेल पुरस्कार से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तथ्य (All important facts about Nobel Prize):-

  • प्रत्येक वर्ष नोबेल प्राइज 5 (भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान, शांति और साहित्य) और 1 (अर्थशास्त्र) कुल मिलाकर 6 क्षेत्रों में प्रदान किया जाता है |
  • प्रत्येक वर्ष नोबेल पुरस्कारों की घोषणा अक्टूबर महीने में किया जाता है और अल्फ्रेड नोबेल की पुण्य तिथि 10 दिसंबर को नोबेल पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाता है |
  • द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1940 से 1942 तक नोबेल पुरस्कार नहीं दिया गया |
  • अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार स्वीडन के केंद्रीय बैंक (Bank of Sweden) द्वारा अपने 300 वी वर्षगांठ के उपलक्ष में वर्ष 1968 में स्थापित किया गया और अर्थशास्त्र का पहला पुरस्कार वर्ष 1969 में रगनार फ्रिस्क (नॉर्वे) और जान टिनबर्गेन {नीदरलैंड (डच) } को प्रदान किया गया |
  • भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान, शांति और साहित्य के क्षेत्र में पहला नोबेल पुरस्कार वर्ष 1901 में अल्फ्रेड नोबेल की मृत्यु की पांचवी वर्षगांठ पर प्रदान किया गया था |
  • भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान, साहित्य और अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार स्टॉकहोम, स्वीडन में प्रदान किया जाता है और शांति का नोबेल पुरस्कार ओस्लो, नॉर्वे में प्रदान किया जाता है |
  • नोबेल पुरस्कार के रुप में एक स्वर्ण पदक, एक प्रमाण पत्र और 10 मिलीयन स्वीडिश क्रोना (लगभग US$ 1,145,000) प्रदान किया जाता है |
  • प्रत्येक पुरस्कार में 1 वर्ष में अधिकतम तीन लोगों को पुरस्कार दिया जा सकता है और यदि एक ही पुरस्कार के लिए तीन लोगों का चुनाव होता है तो समिति के द्वारा यह तय किया जाता है कि किसको कितनी राशि पुरस्कार स्वरूप देनी है |
  • वर्ष 1974 में पुरस्कार समिति के द्वारा यह फैसला लिया गया कि मरणोपरांत किसी को नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जाएगा और इससे पहले मात्र दो बार मरणोपरांत पुरस्कार प्रदान किया गया है | मरणोपरांत नोबेल पुरस्कार दो व्यक्तियों को दिया गया है जिनमें से पहली बार साहित्य का नोबेल पुरस्कार 'एरिक एक्सल कार्लफेल्ट' (Erik Axel Karlfeldt)  को 1931 में और दूसरी बार शांति का नोबेल पुरस्कार संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव 'डैग हैमरसोल्ड' (Dag Hammarskjold) को 1961 में दिया गया |
  • सबसे कम उम्र की नोबेल पुरस्कार विजेता पाकिस्तान की सामाजिक कार्यकर्ता 'मलाला यूसुफजई' वर्ष 2014 में मात्र 17 वर्ष की उम्र में बनी थी | सबसे कम उम्र की महिला के साथ-साथ महिला और पुरुष वर्ग दोनों में ही सबसे कम उम्र की नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ही है | केवल पुरुष वर्ग में सबसे कम उम्र के नोबेल पुरस्कार विजेता की बात करें तो ऑस्ट्रेलियाई मूल के ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी 'विलियम लॉरेंस ब्रैग' (25 वर्ष) हैं |
  • सबसे अधिक उम्र के नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकी वैज्ञानिक 'जॉन बी गुडइनफ' हैं जो वर्ष 2019 में 97 वर्ष की उम्र में रसायन विज्ञान में यह उपलब्धि प्राप्त किए |
  • नोबेल पुरस्कार पाने वाली प्रथम महिला मैडम क्यूरी (Marie Curie) हैं जिन्हें वर्ष 1903 में भौतिकी के क्षेत्र में रेडियो सक्रियता (Radioactivity) की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था |
  • दो बार नोबेल पुरस्कार पाने वाली प्रथम महिला मैडम क्यूरी (Marie Curie) हैं जिन्हें वर्ष 1903 में भौतिकी के क्षेत्र में रेडियो सक्रियता (Radioactivity) की खोज के लिए और 1911 में रसायन के क्षेत्र में रेडियम और पोलोनियम तत्वों की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था |

अब तक 4 लोगों को दो बार नोबेल पुरस्कार और एक संस्था को तीन बार नोबेल पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है:-


(a). मैडम क्यूरी (Marie Curie) जिन्हें वर्ष 1903 में भौतिकी के क्षेत्र में "रेडियो सक्रियता" (Radioactivity) की खोज के लिए और 1911 में रसायन के क्षेत्र में "रेडियम और पोलोनियम तत्वों की खोज" के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया |
(b). लीनस पॉलिंग (Linus Pauling) को "रासायनिक बंधों की प्रकृति की समझ" में उनके योगदान के लिए 1954 में रसायन विज्ञान में और 1962 में "परमाणु हथियारों और युद्ध के खिलाफ वकालत" के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
(c). जॉन बार्डीन (John Bardeen) को 1956 में भौतिकी के क्षेत्र में "ट्रांजिस्टर के अविष्कार" के लिए और 1972 में भौतिकी के क्षेत्र में "अतिचालकता के सिद्धांत" के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया |
(d). फ्रेडरिक सेंगर (Frederick Sanger) को 1958 में रसायन के क्षेत्र में "इंसुलिन मॉलिक्यूल की संरचना" के लिए और 1980 में रसायन के क्षेत्र में "न्यूक्लिक एसिड के आधार अनुक्रम का निर्धारण" करने के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया |


एक से अधिक बार नोबेल पुरस्कार पाने वाले संस्थाओं/संगठनों की सूची:-


(a). इंटरनेशनल कमिटी ऑफ़ रेड क्रॉस (The International Committee of the Red Cross) को सबसे अधिक तीन बार (1917, 1944, 1963) नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है |
(b). यूनाइटेड नेशंस हाई कमिश्नर फॉर रिफ्यूजी (UNHCR) को दो बार (1954, 1981) नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है |


भौतिकी, रसायन, चिकित्सा, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में सबसे पहले नोबेल पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की सूची:-


(a). भौतिकी के क्षेत्र में सबसे पहला नोबेल पुरस्कार 1901में विल्हेम कॉनराड रॉन्टजेन (Wilhelm Conrad Röntgen) को दिया गया था |
(b). रसायन के क्षेत्र में सबसे पहला नोबेल पुरस्कार 1901 में जैकोबस एच. वैन 'टी हॉफ' (Jacobus H. van 't Hoff') को दिया गया था |
(c). चिकित्सा के क्षेत्र में सबसे पहला नोबेल पुरस्कार 1901 में एमिल वॉन बेहरिंग (Emil von Behring) को दिया गया था |
(d). साहित्य के क्षेत्र में सबसे पहला नोबेल पुरस्कार 1901 में सुली प्रुधोमे (Sully Prudhomme) को दिया गया था |
(e). शांति के क्षेत्र में सबसे पहला नोबेल पुरस्कार 1901 में हेनरी डुनेंट (रेड क्रॉस के संस्थापक) और फ़्रेडरिक पैसी (फ्रेंच पीस सोसाइटी के संस्थापक) को दिया गया था |
(f). अर्थशास्त्र के क्षेत्र में सबसे पहला नोबेल पुरस्कार 1969 में रगनार फ्रिस्क (नॉर्वे) और जान टिनबर्गेन {नीदरलैंड (डच) } को प्रदान किया गया |


नोबेल पुरस्कार जीते गए सभी भारतीयों की सूची:-

भारतीय नागरिक (भारत में जन्मे और पुरस्कार के लिए भारत का प्रतिनिधित्व किए):

1. एशिया और भारत के पहले नोबेल पुरस्कार विजेता रविंद्र नाथ टैगोर हैं जिनको 1913 में साहित्य के क्षेत्र में इनकी पुस्तक 'गीतांजलि' के लिए दिया गया |
2. 1930 में भौतिकी के क्षेत्र में भारतीय वैज्ञानिक सी.वी. रमन को उनके "प्रकाश के प्रकीर्णन" पर कार्य और खोज के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया |
3. 1998 में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में अमर्त्य सेन को "कल्याणकारी अर्थशास्त्र" में उनके कार्य के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया |
4. 2014 में शांति के क्षेत्र में कैलाश सत्यार्थी को "बच्चों और युवाओं के दमन के विरोध उनके संघर्ष तथा सभी बच्चों के शिक्षा के अधिकार" के लिए किए गए प्रयास के लिए नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया |

भारत में जन्में (वैसे विजेता जो भारत में जन्मे हैं और भारतीय मूल के हैं लेकिन पुरस्कार हेतु किसी अन्य देश का प्रतिनिधित्व किया): 

1. 1968 में चिकित्सा के क्षेत्र में "अनुवांशिक कोड और इसके प्रोटीन संश्लेषण में कार्य पर शोध" के लिए हरगोविंद खुराना को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया जो संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) का निवासी रहे और उसी का प्रतिनिधित्व किए |
2. 1983 में भौतिकी के क्षेत्र में "तारों के विकास और संरचना के महत्व के भौतिक प्रक्रियाओं का सैद्धांतिक अध्ययन" के लिए सुब्रमण्यम चंद्रशेखर को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया जो संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) का निवासी रहे और उसी का प्रतिनिधित्व किए |
3. 2009 में रसायन के क्षेत्र में "राइबोसोम की संरचना और कार्य का अध्ययन" के लिए वेंकटरामन रामकृष्णन को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया जो यूनाइटेड किंगडम (UK) का निवासी रहे और उसी का प्रतिनिधित्व किए |
4. 2019 में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में "वैश्विक गरीबी को दूर करने के लिए उनकी प्रायोगिक कार्य के लिए" अभिजीत बनर्जी को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया जो संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) का निवासी रहे और उसी का प्रतिनिधित्व किए |

भारत में बसे (वैसे विजेता जो भारत के नागरिक नहीं है किसी अन्य देश मे जन्में है लेकिन भारत में बसे हैं): 

1. 1989 में शांति के क्षेत्र में "उनके लोगों स्वाधीनता को पुनः प्राप्त करने के लिए उनके लगातार अहिंसक प्रतिरोध" के लिए दलाई लामा को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया जो तिब्बत के तक्तेसेर में जन्मे और भारत में बसे हैं |

भारतीय नागरिकता प्राप्त (वैसे विजेता जो दूसरे देश में जन्मे और भारत की नागरिकता लिए): 

1. अल्बेनियन परिवार से संबंध रखने वाले, स्कोप्जे (अब मैसेडोनिया) में जन्में मदर टेरेसा जो 1950 से 1997 तक भारतीय नागरिकता के साथ भारत में रहे, को समाज सेवा संबंधी कार्यों के लिए 1979 मे शांति का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया |

भारतीय मूल के विदेशी नागरिक (वैसे विजेता जिनके परिवार भारत से संबंध रखते हैं लेकिन खुद विदेशी नागरिकता प्राप्त किए हैं): 

1. भारतीय परिवार से संबंध रखने वाले तथा त्रिनिदाद और टोबैगो, यूनाइटेड किंगडम में जन्मे विद्याधर सूरजप्रसाद नायपॉल (V. S. Naipaul) को 2001 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया |
:
नोट: 1937 से लेकर 1948 तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को 5 बार नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया परंतु एक बार भी उन्हें इस पुरस्कार के लिए नहीं चुना गया |




नोबेल पुरस्कार 2021


1. हाल ही में किसे चिकित्सा के क्षेत्र में 'नोबेल पुरस्कार 2021' के लिए चुना गया है?
- डेविड जूलियस और अर्डेम पटपौटियन
  1. डेविड जूलियस और आर्डेम पटपौटिअन को तापमान और स्पर्श के लिए रिसेप्टर्स कि उनकी खोजों के लिए संयुक्त रुप से फिजियोलॉजी या मेडिसिन (चिकित्सा) का नोबेल पुरस्कार 2021 प्रदान किया गया है |
  2. इस शोध से यह आसानी से समझा जा सकता है कि हमारा तंत्रिका तंत्र गर्मी, ठंड और यांत्रिक उत्तेजनाओं को कैसे महसूस करता है |
  3. डेविड जूलियस एक अमेरिकी फिजियोलॉजिस्ट है तथा कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सैन फ्रांसिस्को में प्रोफेसर हैं |
  4. अर्डेम पटपौटियन लेबनान में जन्मे अर्मेनियाई-अमेरिकी आणविक जीवविज्ञानी, न्यूरोसाइंटिस्ट हैं |

2. हाल ही में भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 2021 किसे प्रदान करने का घोषणा किया गया है?
सिउकुरो मानाबे (Syukuro Manabe), क्लाउस हैसलमैन (Klaus Hasselmann), और जियोर्गिओ पारिसी (Giorgio Parisi)
  • भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 2021 के लिए संयुक्त रूप से तीन लोगों सिउकुरो मानाबे (Syukuro Manabe), क्लाउस हैसलमैन (Klaus Hasselmann), और जियोर्गिओ पारिसी (Giorgio Parisi) को चुना गया है |
  • सिउकुरो मानाबे (Syukuro Manabe), क्लाउस हैसलमैन (Klaus Hasselmann), और जियोर्गिओ पारिसी (Giorgio Parisi) ने संयुक्त रूप से जटिल भौतिक प्रणालियों कि हमारी समझ में अभूतपूर्व योगदान दिया है |
  • सिउकुरो मानाबे (USA) और क्लाउस हैसलमैन (Germany) को पृथ्वी की जलवायु के भौतिक मॉडलिंग, परिवर्तनशीलता की मात्रा निर्धारित करने और जलवायु परिवर्तन की विश्वसनीय भविष्यवाणी करने के लिए तथा जियोर्गिओ पारिसी (इटली) को परमाणु से ग्रहों में भौतिक प्रणालियों में विकार और उतार-चढ़ाव के परस्पर क्रिया की खोज के लिए सम्मानित किया गया है |

3. हाल ही में रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 2021 किसे प्रदान किया गया है?
- बेंजामिन लिस्ट (Benjamin List) और डेविड डब्ल्यू. सी. मैकमिलन (W.C. MackMillan)
  1. रसायन के क्षेत्र में संयुक्त रुप से बेंजामिन लिस्ट (जर्मनी) और डेविड डब्ल्यू. सी. मैकमिलन (United Kingdom) को "एसिमेट्रिक ऑर्गनोकैटलिसिस के विकास के लिए (for the development of asymmetric organocatalysis)" के लिए नोबेल पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया |

4. हाल ही में किसे साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2021 के लिए चुना गया है?
अब्दुलरजक गुरनाह (Abdulrazak Gurnah)
  • साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2021 के लिए तंजानिया परिवार से संबंध रखने वाले और जंजीबार में जन्मे तथा इंग्लैंड में सक्रिय अब्दुलरजक गुरनाह (Abdulrazak Gurnah) को चुना गया है |
  • अब्दुलरजक गुरनाह (Abdulrazak Gurnah) को "उपनिवेशवाद के प्रभाव और संस्कृतियों तथा महाद्वीपों के बीच की खाड़ी में शरणार्थी के भाग्य के लिए उनकी अडिग और करुणामय पैठ के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2021 के लिए चुना गया है |

5. हाल ही में किसे 2021 का नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है?
मारिया रेसा (Maria Ressa) और दिमित्री मुराटोव (Dimitry Muratov)
  • मारिया रेसा (Maria Ressa) जो फिलीपींस के मूल निवासी हैं, को फिलीपींस में सत्ता के दुरुपयोग, हिंसा के उपयोग और बढ़ते अधिनायकवाद को उजागर करने के लिए तथा दिमित्री मुराटोव (Dimitry Muratov) जो कि रूस के निवासी हैं, को रूस में दशकों से तेजी से चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बचाव के लिए आवाज उठाने के लिए संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार 2021 के लिए चुना गया है |

6. हाल ही में अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार के लिए किसे चुना गया है?
डेविड कार्ड (David Card), जोशुआ डी एंग्रिस्ट (Joshua D. Angrist) और गुइडो इम्बेंस (Guido W. Imbens)
  1. डेविड कार्ड (David Card) (कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले, यूएसए) को "श्रम अर्थशास्त्र में उनके अनुभवजन्य योगदान के लिए" इस पुरस्कार का आधा हिस्सा दिया गया |
  2. और पुरस्कार के आधे भाग को जोशुआ डी एंग्रिस्ट (Joshua D. Angrist) (मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कैम्ब्रिज, यूएसए) और गुइडो इम्बेंस (Guido W. Imbens) (स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, यूएसएको संयुक्त रूप से उनके "कारण संबंधों के विश्लेषण में उनके पद्धतिगत योगदान के लिए" प्रदान किया गया |








Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




join us via

Go to Home

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts