Daily Current Affairs PDF, Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education



Join us via

Daily Current Affairs: 17/11/2021

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |



वीडियो क्लास थोड़ी देर में अपलोड की जाएगी

१. हाल ही में कहां भारत का पहला डिजिटल खाद्य संग्रहालय लांच किया गया है?
तंजावुर
  1. केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल के द्वारा तमिलनाडु के तंजावुर में भारत का पहला डिजिटल खाद्य संग्रहालय लांच किया गया |
  2. भारत का पहला डिजिटल खाद्य संग्रहालय को भारतीय खाद्य निगम (FCI) और विश्वश्रेया औद्योगिक एवं तकनीक संग्रहालय, बेंगलुरु के सहयोग से बनाया गया है |
  • FCI: Food Corporation of India
  • Founded: 14 January 1965
  • HQ: New Delhi
  • Chairman: Atish Chandra

2. हाल ही में किस बैंक के द्वारा "मुंह बंद रखो" अभियान के दूसरे संस्करण को लांच किया गया है?
HDFC Bank
  1. ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के बारे में जागरूकता बढ़ने के लिए HDFC Bank के द्वारा "मुंह बंद रखो" अभियान के दूसरे संस्करण को लांच किया गया है |
  2. यह अभियान "अंतर्राष्ट्रीय धोखाधड़ी जागरूकता सप्ताह" जो  14 से 20 नवंबर 2021 तक मनाया जा रहा है, के सहयोग मे लांच किया गया है |
  • HDFC Bank
  • HQ: Mumbai
  • MD & CEO: शशिधर जगदीशन
  • Tagline: We Understand Your World

3. हाल ही में भारत के किस गांव को संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UN-WTO) द्वारा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव में से एक के रुप में चुना गया है?
पोचमपल्ली
  1. तेलंगाना के पोचमपल्ली गांव को संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UN-WTO) द्वारा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव में से एक के रुप में चुना गया है |
  2. केंद्रीय पर्यटन मंत्री: श्री जी किशन रेड्डी
  • WTO: World Tourism Organization
  • Established: 01 November 1975
  • Head Quarter: Madrid Spain
  • Secretary-General: Zurab Pololikashvili
  • :
  • Telangana
  • Capital: Hyderabad
  • Formation: 02 June 2014
  • CM: K. Chandrasekhar Rao
  • Governor: Tamilisai Saundrajan

4. हाल ही में किस दिन "राष्ट्रीय मिर्गी दिवस" (National Epilepsy Day) मनाया गया?
17 नवंबर
  • "राष्ट्रीय मिर्गी दिवस" (National Epilepsy Day) प्रत्येक वर्ष 17 नवंबर को मिर्गी फाउंडेशन के द्वारा मनाया जाता है |
  • नवंबर महीने को "राष्ट्रीय मिर्गी जागरूकता माह" के रूप में मनाया जाता है |
  • मिर्गी गैर-संचारी तंत्रिका संबंधी विकारों का एक समूह है जो आवर्तक मिर्गी के दौरे की विशेषता है। मिर्गी मस्तिष्क का एक पुराना विकार है जिसके लक्षण आवर्तक दौरे आना है | मस्तिष्क में असामान्य विद्युत गतिविधि के कारण मिरगी के दौरे संक्षिप्त और लगभग पता न लगने वाली अवधियों से लेकर लंबे समय तक जोरदार कंपन तक हो सकते हैं। इन प्रकरणों के परिणामस्वरूप शारीरिक चोट लग सकती है, या तो सीधे तौर पर टूटी हुई हड्डियों के रूप में या दुर्घटनाओं के कारण।

5. हाल ही में कहां देश का पहला "मत्स्य पालन व्यवसाय इनक्यूबेटर" लॉन्च किया गया?
- गुरुग्राम
  1. हरियाणा के गुरुग्राम में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री, श्री पुरुषोत्तम रूपला के द्वारा देश का पहला "मत्स्य पालन व्यवसाय इनक्यूबेटर" 3.2 करोड़ की लगत से लॉन्च किया गया |
  2. केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री: श्री पुरुषोत्तम रूपला
  • Haryana
  • Capital: Chandigarh
  • CM: Manohar Lal Khattar
  • Governor: बंडारू दत्तात्रेय

6. हाल ही में केंद्रीय जनजातीय मंत्री के द्वारा कहां "TRIFED आदि महोत्सव" का उद्घाटन किया गया?
- नई दिल्ली
  • राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली मेंचल रहे दिल्ली हाट में केंद्रीय जनजातीय मंत्री के द्वारा "TRIFED आदि महोत्सव" का उद्घाटन किया गया |
  • केंद्रीय जनजातीय मंत्री: श्री अर्जुन मुंडा

7. हाल ही में केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री के द्वारा डिजिटल इंडिया भूमि रिकॉर्ड आधुनिकीकरण के लिए कौनसी पहल का शुरुआत किया गया?
- 'भूमि संवाद'
  • केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री: गिरिराज सिंह

8. महिलाओं को पावर सेक्टर प्रोफेशनल नेटवर्क में बढ़ावा देने के लिए विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक ने कौनसी फोरम का शुभारंभ किया है?
- WePOWER
  • World Bank
  • Established: जुलाई 1944
  • HQ: Washington, D.C., United States
  • President: David Malpass
  • :
  • ADB: Asian Development Bank
  • Established: 1966
  • HQ: Mandaluyong, Manila, Philippines
  • President: Masatsugu Asakawa

9. हाल ही में जारी पुस्तक "The Disruptor: How Vishwanath Pratap Singh Shook India" किसके द्वारा लिखा गया है?
- देबाशीष मुखर्जी
  • इस पुस्तक में भारत के आठवें प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह पर एक विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया है जिन्होंने दिसंबर 1989 से नवंबर 1990 के बीच प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया |

10. हाल ही में किस फिल्म को 'इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया 2021' (IFFI) में प्रदर्शित करने के लिए चुना गया है?
- कूझंगल
  • तमिल फिल्म कूझंगल को 'इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया 2021' (IFFI) में प्रदर्शित करने के लिए चुना गया है |
  • 52वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह का आयोजन 20 से 28 नवंबर 2021 तक गोवा में किया जाएगा |

11. हाल ही में किस स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित (AI-Based) वॉइस ट्रेडिंग सुविधा लांच किया गया है?
- Paytm Money
  1. पेटीएम मनी के द्वारा शुरू किए गए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित (AI-Based) वॉइस ट्रेडिंग सुविधा से अब निवेशक अपनी वॉइस कमांड देकर शेयर खरीद और भेज सकते हैं |
  • PayTm
  • Established: 2009
  • HQ: Noida
  • Chairman: Vijay Shekhar Sharma
  • CEO: Varun Sridhar

12. हाल ही में किस बैंक को "बेस्ट डिजिटल फाइनेंसियल सर्विस" के लिए ASSOCHAM का अवार्ड दिया गया है?
कर्नाटका विकास ग्रामीण बैंक
  • ASSOCHAM: Associated Chambers of Commerce and Industry of India
  • Established: 1920
  • HQ: New Delhi
  • President: Vineet Agrawal
  • :
  • Karnataka Vikas Grameena Bank
  • Established: 2005
  • HQ: Dharwad, Karnataka
  • Chairman: P. Gopikrishna

13. हाल ही में कब से कब तक "राष्ट्रीय नवजात सप्ताह" मनाया गया?
- 15 से 21 नवंबर 2021
  • प्रत्येक वर्ष नवंबर में 15 से 21 नवंबर तक पूरे देश में नवजात स्वास्थ्य के महत्व को उजागर करने के लिए "राष्ट्रीय नवजात सप्ताह" मनाया जाता है |
  • "राष्ट्रीय नवजात सप्ताह" का विषय 2021: प्रत्येक नवजात शिशु की सुरक्षा, गुणवत्ता और पोषण केस-जन्म अधिकार"






Download PDF


Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here





Join us via

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts