Daily Current Affairs PDF, Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education


Join us via


Daily Current Affairs: 16/11/2021

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |



वीडियो क्लास थोड़ी देर में अपलोड की जाएगी

1. हाल ही में किस दिन "सहिष्णुता का अंतरराष्ट्रीय दिवस" (International Day for Tolerance) मनाया गया?
- 16 नवंबर
  1. "सहिष्णुता का अंतरराष्ट्रीय दिवस" 2021 का विषय: 'सहिष्णुता हमारी दुनिया की संस्कृतियों की समृद्ध विविधता, अभिव्यक्ति के हमारे रूपों और मानव होने के तरीकों का सम्मान, स्वीकृति और प्रशंसा है'।
  2. प्रत्येक वर्ष 16 नवंबर को असहिष्णुता के खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सहिष्णुता को अपनाने के उद्देश्य से "सहिष्णुता का अंतरराष्ट्रीय दिवस" मनाया जाता है |
  3. "सहिष्णुता का अंतरराष्ट्रीय दिवस" मनाने का घोषणा यूनेस्को द्वारा 1995 में किया गया था |
  • UNESCO: United Nations Educational, Scientific and Cultural organization
  • Established: 16 November 1945, First session: 04 November 1946
  • HQ: Paris, France
  • Director-General: Audrey Azoulay

2. हाल ही में किस दिन में "राष्ट्रीय प्रेस दिवस" मनाया गया?
16 नवंबर
  • 16 नवंबर 1966 को प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) की स्थापना के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 16 नवंबर को "राष्ट्रीय प्रेस दिवस" मनाया जाता है |
  • PCI HQ: नई दिल्ली

प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) क्या है?

प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया भारत में एक वैधानिक, निर्णायक संगठन है जिसका गठन 1966 में इसकी संसद द्वारा किया गया था। यह प्रेस, प्रेस और प्रेस द्वारा प्रेस का स्व-नियामक प्रहरी है, जो 1978 के प्रेस काउंसिल एक्ट के तहत काम करता है। परिषद में एक अध्यक्ष होता है - परंपरागत रूप से, एक सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश, और 28 अतिरिक्त सदस्य जिनमें से 20 मीडिया के सदस्य होते हैं, जिन्हें भारत में संचालित समाचार पत्रों, टेलीविजन चैनलों और अन्य मीडिया आउटलेट्स द्वारा नामित किया जाता है।

3. हाल ही में कहा भारत का पहला "घास संरक्षिका केंद्र" का निर्माण किया गया है?
- रानीखेत
  1. उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की रानी खेत में भारत का पहला "घास संरक्षिका केंद्र" का निर्माण किया गया है |
  2. भारत का पहला "घास संरक्षिका केंद्र" के निर्माण का उद्देश्य घास के विभिन्न प्रजातियों की उपयोगिता, महत्व और संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाना है |
  • Uttarakhand
  • Capital: 1. Dehradun(winter) 2. Gairsain(Summer)
  • Formation: 09 November 2000
  • Chief Minister: पुष्कर सिंह धामी
  • Governor: लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह

4. हाल ही में साहित्य का "जेसीबी पुरस्कार" किसे प्रदान किया गया है?
- एम मुकुंदन
  • एम मुकुंदन को उनके द्वारा लिखी गई पुस्तक 'दिल्ली:  ए सोलिलोकी' के लिए के लिए चुना गया है |
  • एम मुकुंदन के द्वारा लिखी गई पुस्तक 'दिल्ली:  ए सोलिलोकी' एक मलयाली युवा नायक की आंखों के माध्यम से दिल्ली के बारे में एक कहानी है |

5. हाल ही में "राशन आपके ग्राम योजना" का शुभारंभ किस राज्य में प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा किया गया?
- मध्य प्रदेश
  • Madhya Pradesh
  • MP Capital: Bhopal
  • CM: Shivraj Singh Chauhan
  • Governor: मंगूभाई छगनभाई पटेल

6. हाल ही में केंद्र सरकार ने किस दिन "जनजातीय गौरव दिवस" मनाने का घोषणा किया है?
- 15 नवंबर
  • जनजातीय समुदाय द्वाराभगवान के रूप में माने जाने वाले श्री बिरसा मुंडा के जन्म दिवस के उपलक्ष में केंद्र सरकार ने "जनजातीय गौरव दिवस" मनाने का घोषणा किया है |
  • केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री: श्री अर्जुन मुंडा

7. हाल ही में किसने "अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार" जीता है?
- नव अग्रवाल और विहान
  • दिल्ली के दो भाई नव अग्रवाल और विहान के द्वारा 17वा "अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार" घरेलू कचरे को पुनर्चक्रण करके अपने गृह शहर में प्रदूषण से निपटने के लिए जीता गया है |
  • दो भारतीय किशोर भाइयों ने घरेलू कचरे से होने वाले प्रदूषण से निपटने के लिए 2021 का किड्सराइट्स इंटरनेशनल चिल्ड्रन पीस प्राइज जीता है। विहान (17) और नव अग्रवाल (14) ने "वन स्टेप ग्रीनर" पहल विकसित की है जिसमें हजारों घरों से रिसाइकिल करने योग्य और कचरे के लिए पिकअप का आयोजन किया जाता है।

8. हाल ही में भारत, सिंगापुर और थाईलैंड के द्वारा कौनसी त्रिपक्षीय समुद्री युद्धाभ्यास का आयोजन किया गया?
- SITMEX 21
  1. भारत, सिंगापुर और थाईलैंड के नौसैनिकों के द्वारा अंडमान सागर में त्रिपक्षीय समुद्री युद्धाभ्यास 'SITMEX 21' का आयोजन किया गया |
  • Indian Navy
  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • नौसेना प्रमुख: Karambir Singh (Next: R Hari Kumar)
  • उप-प्रमुखएस.एन. घोरमडे
  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर

9. हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा किस प्रकार के वित्तीय संस्थाओं को भी बैंकिंग लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश दिया है?
नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनीज (NBFC)
  1. देश में चल रहे अन्य बैंकों के तरह ही गैर-वित्तीय संस्थाओं को भी 6 माह के अंदर बैंकिंग लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश आरबीआई ने दिया है |
  • RBI: Reserve Bank of India
  • RBI HQ: Mumbai
  • Established: 1 अप्रैल 1935
  • Nationalization: 01 January 1949
  • Governor: शक्तिकांत दास(25th)
  • Deputy Governor: 1. महेश कुमार जैन 2. माइकल देवव्रत पात्रा 3. एम राजेश्वर राव 4. T Rabi Sankar

10. हाल ही में किस दिन पहले "लेखा परीक्षा दिवस" (Audit Diwas) मनाया गया है?
16 नवंबर
  • "ऑडिट दिवस" भारत के 'नियंत्रक और महालेखा परीक्षक' (CAG) संस्था की ऐतिहासिक उत्पत्ति और योगदान को चिन्हित करने के लिए मनाया जा रहा है |

'नियंत्रक और महालेखा परीक्षक' (CAG) क्या है?


  • भारत का नियंत्रक और महालेखा परीक्षक भारत में संवैधानिक प्राधिकरण है, जिसे भारत के संविधान के अनुच्छेद 148 के तहत स्थापित किया गया है। उन्हें भारत सरकार और राज्य सरकारों की सभी प्राप्तियों और व्ययों की लेखा परीक्षा करने का अधिकार है, जिसमें स्वायत्त निकायों और सरकार द्वारा पर्याप्त रूप से वित्तपोषित निगम शामिल हैं।
  • CAG: Comptroller and Auditor General of India
  • वर्तमान नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG): गिरीश चंद्र मुरमू

11. हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा कहां पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया गया?
सुल्तानपुर
  1. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में 341 किलोमीटर लंबी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया गया |
  2. लखनऊ को गाजीपुर से जोड़ने वाली इस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण 22,500 करोड़ रुपए के अनुमानित लागत से किया गया है |
  3. छे लेन चौड़ा बने इस एक्सप्रेस-वे पर आपात स्थिति में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों की लैंडिंग और टेक-ऑफ करनी जैसी सुविधाओं के ध्यान में रखते हुए बनाया गया है |
  4. केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री: श्री नितिन जयराम गडकरी
  • Uttar Pradesh
  • Capital: Lucknow
  • CM: Yogi Aditya Nath
  • Governor: Anandiben Patel

12. हाल ही में किसे अगले राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) के प्रमुख के रूप में नियुक्त करने का घोषणा किया गया है?
वीवीएस लक्ष्मण
  • राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA): भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करने की क्षमता रखने वाले युवा क्रिकेटरों को प्रशिक्षण देने के लिए अकादमी की स्थापना 2000 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की क्रिकेट सुविधा के रूप में की गई थी। इसका उपयोग घायल क्रिकेटरों के पुनर्वास के लिए भी किया जाता है।
  • BCCI: Board of Control for Cricket in India
  • Established: 04 December 1928
  • President: Saurav Ganguly
  • Secretary: Jai Shah

13. हाल ही में किस तितली की प्रजाति को अरुणाचल प्रदेश का राज्य तितली के रूप में मंजूरी दिया गया है?
- "कैसर-ए-हिंद"

14. हाल ही में कहां भारत ने 41वां "वैज्ञानिक अभियान" (Scientific Expedition) का सफलतापूर्वक लॉन्च किया?
- अंटार्कटिका
  • अंटार्कटिका मे हो रहे 41वां "वैज्ञानिक अभियान" (Scientific Expedition) के लिए भारत से 23 वैज्ञानिकों की पहली बैच पहुंची है |

15. हाल ही में कहां तीन दिवसीय "राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व" मनाने का घोषणा किया गया है?
- झांसी
  • आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न की ही एक रूप में उत्तर प्रदेश के झांसी में "राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व" मनाने का घोषणा किया गया है |

16. हाल ही में जाने-माने हिंदी लेखिका का निधन हो गया है उनका नाम क्या है?
मन्नू भंडारी
  • प्रख्यात हिंदी लेखिका मनु भंडारी का निधन हरियाणा के गुरुग्राम में 90 वर्ष की आयु में हो गया |

17. हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के द्वारा कितने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को आईसीसी हॉल आफ फेम में शामिल किया गया है?
- तीन
  1. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के द्वारा इंग्लैंड की Janette Brittin साउथ अफ्रीका के Shaun Pollock और श्रीलंका के Mahela Jayawardene को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया |
  • ICC-International Cricket Council
  • HQ: Dubai, United Arab Emirates
  • Established: 15June1909
  • Chairman: Greg Barclay
  • CEO:?




Download PDF


Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts