Daily Current Affairs PDF, Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education


Join us via


Daily Current Affairs: 14-15/11/2021

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |


वीडियो क्लास थोड़ी देर में अपलोड की जाएगी

1. हाल ही में आयोजित T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला किस देश ने जीता है?
ऑस्ट्रेलिया
  1. T20 वर्ल्ड कप 2021 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर पहली बार यह खिताब जीता है |
  2. T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2021 का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के विभिन्न क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया गया था |
  3. T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप2021 में भारतीय टीम सेमी फाइनल में भी जगह नहीं बना सकी थी |
  • ICC-International Cricket Council
  • HQ: Dubai, United Arab Emirates
  • Established: 15June1909
  • Chairman: Greg Barclay
  • CEO:?

२. हाल ही में भारत और फ्रांस के नौसेनाओं के बीच कौनसी युद्धाभ्यास के छठे संस्करण का आयोजन किया गया?
- 'SHAKTI 2021'
  • फ्रांस के फ्रेजुस में 15 से 26 नवंबर 2021 तक भारत और फ्रांस के नौसेनाओं के बीच 'SHAKTI 2021' युद्धाभ्यास के छठे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है |
  • Indian Navy
  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • नौसेना प्रमुख: Karambir Singh (Next: R Hari Kumar)
  • उप-प्रमुखएस.एन. घोरमडे
  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर
  • :
  • France
  • Capital: Paris
  • Currency: Euro, CPF Franc
  • President: Emmanuel Macron

3. हाल ही में तीन दिवसीय "काशी उत्सव" का आयोजन कहां किया गया?
वाराणसी
  1. काशी की क्लासिक विरासत और संस्कृति का जश्न मनाने के लिए उत्तर प्रदेश के वाराणसी में तीन दिवसीय "काशी उत्सव" का आयोजन किया गया |
  • Uttar Pradesh
  • Capital: Lucknow
  • CM: Yogi Aditya Nath
  • Governor: Anandiben Patel

4. हाल ही में किस दिन पहले "लेखा परीक्षा दिवस" (Audit Diwas) मनाने का घोषणा किया गया है?
16 नवंबर
  • "ऑडिट दिवस" भारत के 'नियंत्रक और महालेखा परीक्षक' (CAG) संस्था की ऐतिहासिक उत्पत्ति और योगदान को चिन्हित करने के लिए मनाया जा रहा है |

'नियंत्रक और महालेखा परीक्षक' (CAG) क्या है?


  • भारत का नियंत्रक और महालेखा परीक्षक भारत में संवैधानिक प्राधिकरण है, जिसे भारत के संविधान के अनुच्छेद 148 के तहत स्थापित किया गया है। उन्हें भारत सरकार और राज्य सरकारों की सभी प्राप्तियों और व्ययों की लेखा परीक्षा करने का अधिकार है, जिसमें स्वायत्त निकायों और सरकार द्वारा पर्याप्त रूप से वित्तपोषित निगम शामिल हैं।
  • CAG: Comptroller and Auditor General of India
  • वर्तमान नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG): गिरीश चंद्र मुरमू

5. हाल ही में किस दिन पहले "जनजातीय गौरव दिवस" मनाया गया?
- 15 नवंबर
  • जनजातीय समुदाय द्वारा भगवान के रूप में माने जाने वाले श्री बिरसा मुंडा के जन्म दिवस के उपलक्षय में केंद्र सरकार ने "जनजातीय गौरव दिवस" मनाने का घोषणा किया है |
  • 15 नवंबर को ही झारखंड राज्य अपना स्थापना दिवस भी मनाता है |
  • केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री: श्री अर्जुन मुंडा

6. हाल ही में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री के द्वारा 'भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला' (IITF) का उद्घाटन कहां किया गया?
- नई दिल्ली
  • 'भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला' (IITF) 2021 का विषय: आत्मनिर्भर भारत
  • दिल्ली के प्रगति मैदान में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री के द्वारा 40वे भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला का उद्घाटन किया गया |
  • केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री: श्री पीयूष गोयल

7. हाल ही में किस दिन "विश्व दयालुता दिवस" मनाया गया?
13 नवंबर
  • प्रत्येक इंसान को एक दूसरे के प्रति दया की भावना और समुदायों में दयालुता के महत्व पर बल देने के लिए प्रत्येक वर्ष 13 नवंबर को "विश्व दयालुता दिवस" मनाया जाता है |

8. हाल ही में जारी पुस्तक "फोर्स इन स्टेटक्राफ्ट" का विमोचन किनके द्वारा किया गया?
अजय कुमार
  1. भारत के वर्तमान रक्षा सचिव डॉ अजय कुमार के द्वारा पुस्तक "फोर्स इन स्टेटक्राफ्ट" का विमोचन किया गया |
  2. इस पुस्तक में उत्तर पूर्व में संघर्ष, वायु शक्ति, परमाणु मुद्रा आदि जैसे विषयों पर निबंधो का संकलन किया गया है, जिसमें सशस्त्र बलों के सभी दिग्गजों का योगदान है |

केंद्र सरकार में कुछ महत्वपूर्ण सचिव की सूची निम्न प्रकार से हैं:-

  • कैबिनेट सचिव: राजीव गौबा
  • रक्षा सचिव: अजय कुमार
  • विदेश सचिव: हर्षवर्धन सिंगला
  • वित्त सचिव: टी.वी. सोमनाथ
  • गृह सचिव: अजय कुमार भल्ला

9. हाल ही में किस दिन "विश्व मधुमेह दिवस" मनाया गया?
- 14 नवंबर
  • "विश्व मधुमेह दिवस" 2021 का विषय: "Access to Diabetes Care - If Not Now, When?"
  • इंटरनेशनल डायबिटीज फाउंडेशन (IDF) के द्वारा वर्ष 1991 में पहली बार "विश्व मधुमेह दिवस" मनाया गया था |
  • यह हर साल 14 नवंबर को सर फ्रेडरिक बैंटिंग के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, जिन्होंने 1922 में चार्ल्स बेस्ट के साथ मिलकर इंसुलिन की खोज की थी।

10. हाल ही में किस दिन झारखंड राज्य अपना स्थापना दिवस मनाया?
15 नवंबर
  • 15 नवंबर सन 2000 को बिहार से छोटानागपुर क्षेत्र को अलग करके झारखंड राज्य का निर्माण किया गया |
  • आज ही के दिन 15 नवंबर को ही पहले "जनजातीय गौरव दिवस" मनाया गया |
  • Jharkhand
  • Capital: Ranchi
  • CM: Hemant Soren
  • Governor: रमेश बैस

11. हाल ही में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन मंत्री के द्वारा सभी योग्य पशुपालक और मत्स्यपालक किसानों को  क्रेडिट कार्ड प्रदान करने के लिए कौनसा अभियान शुरु किया  गया है?
- 'AHDF KCC अभियान'
  • AHDF KCC: Animal Husbandry Dairying Fisheries Kisan Credit Card
  • केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन मंत्री: परशोतम रुपाला

12. हाल ही में पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को किस फुटवियर कंपनी का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है?
- प्लेटो (Plaeto)
  • फुटवियर कंपनी 'Plaeto' ने पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है |

१३. हाल ही में जाने-माने लेखक, भारत के दूसरे सबसे सर्वोच्च सम्मान 'पद्म विभूषण' से सम्मानित और इतिहासकार  का निधन हो गया है उनका नाम क्या है?
बाबासाहेब पुरंदरे
  • जाने-माने लेखक, भारत के दूसरे सबसे सर्वोच्च सम्मान 'पद्म विभूषण' से सम्मानित और इतिहासकार Airपुरंदरे का 99 वर्ष की उम्र में निधन हो गया |
  • बाबासाहेब एक प्रसिद्ध वक्ता, गाथागीत गायक, रंगमंच कलाकार और इतिहास इतिहासकार थे जिन्होंने आधुनिक युवाओं को छत्रपति शिवाजी महाराज के नक्शेकदम पर चलने के लिए प्रेरित किया।

14. हाल ही में किस स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित (AI-Based) वॉइस ट्रेडिंग सुविधा लांच किया गया है?
- Paytm Money
  1. पेटीएम मनी के द्वारा शुरू किए गए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित (AI-Based) वॉइस ट्रेडिंग सुविधा से अब निवेशक अपनी वॉइस कमांड देकर शेयर खरीद और भेज सकते हैं |
  • PayTm
  • Established: 2009
  • HQ: Noida
  • Chairman: Vijay Shekhar Sharma
  • CEO: Varun Sridhar

15. IQAir के द्वारा खराब एयर क्वालिटी पर आधारित जारी एक रिपोर्ट के अनुसार कौनसी भारतीय शहर पहले स्थान पर है?
- नई दिल्ली
  1. IQAir के द्वारा एयर क्वालिटी पर आधारित जारी इस रिपोर्ट मे भारत के तीन महानगर शीर्ष 10 मे बने हुए हैं जिसमे कोलकाता चौथे और मुंबई छठे स्थान पर है |
  2. IQAir, क्लाइमेट ग्रुप डाटा कंपनी है जो संयुक्त राष्ट्र जलवायु कार्यक्रम (UNEP) के साथ मिलकर काम करती है |
  • UNEP: United Nations Environment Programme
  • Established: 05June1972
  • HQ: Nairobi, Kenya
  • Executive Director: Inger Andersen

16. सबसे पहला "वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप 2022" का आयोजन किस देश के द्वारा किया जाएगा?
भारत
  • अपनी तरह का पहली बार आयोजित किए जा रहे "वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप" का आयोजन 2022 में अपने देश भारत के द्वारा किया जाएगा |
  • हाल ही में 11 से 13 नवंबर 2021 तक भारत का पहला 'फिजिकल नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप' भुवनेश्वर में आयोजित किया गया था |

17. हाल ही में आयोजित फॉर्मूला वन की ब्राजीलियन ग्रांड प्रिक्स 2021 का खिताब किसने जीता है?
लुईस हैमिल्टन
  • लुईस हैमिल्टन, सात बार के विश्व चैंपियन मैक्स वरस्टैप्पेन को हराकर यह खिताब अपने नाम किया है |
  • लुईस हैमिल्टनब्रिटेन के मर्सिडीज ड्राइवर है |

18. हाल ही में किस दिन "बाल दिवस" मनाया गया?
- 14 नवंबर
  • प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर "बाल दिवस" मनाया जाता है |
  • "बाल दिवस" बच्चों के अधिकारों, देखभाल और शिक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को मनाया जाता है |
  • पंडित जवाहरलाल नेहरु बच्चों के बीच काफी प्रसिद्ध और लोकप्रिय थे जिनको चाचा नेहरू के नाम से भी जाना जाता था |




Download PDF


Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts