Daily Current Affairs PDF, Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education


Join us via


Daily Current Affairs: 29/09/2021

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |



वीडियो क्लास थोड़ी देर में अपलोड की जाएगी

1. हाल ही में किसे 'अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी' (IAEA) के बाहरी लेखा परीक्षक नियुक्त किया गया है?
- G C Murmu
  • जीसी मुरमू को 2022 से 2027 तक के लिए 'अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी' (IAEA) के बाहरी लेखा परीक्षक नियुक्त किया गया है |
  • GC मुर्मू, वर्तमान में भारत के कम्पट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल (CAG) भी है |

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी' (IAEA) क्या है?

IAEA एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देता है, और परमाणु हथियारों सहित किसी भी सैन्य उद्देश्य के लिए इसके उपयोग को रोकता है।
  • IAEA: International Atomic Energy Agency
  • Established: 29 July 1957
  • HQ: Vienna, Austria
  • Director General: Rafael Mariano Grossi
  • Members: 173

2. हाल ही में किस दिन 'खाद्य हानि और अपशिष्ट के प्रति जागरूकता का अंतरराष्ट्रीय दिवस' (International Day of Awareness of Food Loss and Waste') मनाया गया?
- 29 सितंबर
  • 'खाद्य हानि और अपशिष्ट के प्रति जागरूकता का अंतरराष्ट्रीय दिवस' का विषय (Theme) 2021: Stop Food Loss and Waste. For the People. For the Planet
  • खाद्य अपव्यय के मुद्दे को हल करने के लिए वैश्विक प्रयासों को बढ़ावा देने और कार्यान्वित करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 29 सितंबर 'खाद्य हानि और अपशिष्ट के प्रति जागरूकता का अंतरराष्ट्रीय दिवस' को मनाया जाता है |

3. हाल ही में केंद्रीय कृषि मंत्री के द्वारा किसानों और मधुमक्खी पालकों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से कौनसी पहल का शुरुआत किया है?
- Amul Honey
  • केंद्रीय कृषि मंत्री के द्वारा 500 करोड़ रुपए के बजट के साथ किसानों और मधुमक्खी पालकों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन और शहद मिशन के महत्त्व को बढ़ावा देने के लिए 'Amul Honey' लॉन्च किया गया |
  • केंद्रीय कृषि मंत्री: श्री नरेंद्र सिंह तोमर

4. हाल ही में किस दिन 'विश्व हृदय दिवस' मनाया गया?
- 29 सितंबर
  • 'विश्व हृदय दिवस' का विषय (Theme) 2021: 'USE Heart to Connect'
  • वैश्विक स्तर पर लोगों के बीच हृदय रोग और उससे संबंधित समस्याओं को समझने और उससे बचने के लिए ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रत्येक वर्ष 29 सितंबर को 'विश्व हृदय दिवस' मनाया जाता है |
  • वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन के द्वारा वर्ष 1999 में 'विश्व हृदय दिवस' शुरू किया गया था |
5. हाल ही में 'ओस्ट्रावा ओपन महिला युगल खिताब 2021' किनके द्वारा जीता गया है?
- सानिया मिर्जा और शुआई झांग
  • चेक गणराज्य में आयोजित 'ओस्ट्रावा ओपन महिला युगल खिताब 2021' में भारत से सानिया मिर्जा और चीन के शुआई झांग की जोड़ी ने 'ओस्ट्रावा ओपन महिला युगल खिताब 2021' जीतने में सफल रहे |

6. हाल ही में भारत के द्वारा 'वाइट शिपिंग सूचना' आदान-प्रदान करने के लिए किस देश के साथ समझौता किया गया है?
- ओमान
  1. 'वाइट शिपिंग सूचना' आदान-प्रदान करने तथा समुद्री सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना और ओमान के रॉयल नेवी के बीच समझौता किया गया |
  • Indian Navy
  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • नौसेना प्रमुख: Karambir Singh
  • उप-प्रमुख: एस.एन. घोरमडे
  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर
  • :
  • Oman
  • Capital: Muscat
  • Currency: Omani Rial

7. हाल ही में इ-कॉमर्स कंपनी अमेजन के द्वारा विक्रेताओं को ओवरड्राफ्ट (OD) फैसिलिटी प्रदान करने के लिए किस बैंक के साथ समझौता किया गया है?
- ICICI Bank
  1. इ-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने अपने विक्रेताओं को ओवरड्राफ्ट (OD) फैसिलिटी के द्वारा 25 लाख तक ओवरड्राफ्ट ऋण उपलब्ध कराने के लिए आईसीआईसीआई बैंक के साथ समझौता किया है |
  • Amazon
  • Established: 05 July 1994
  • HQ: Bellevue, Washington, United States
  • CEO: Andy Jassy
  • :
  • ICICI Bank (Industrial Credit & Investment Corporation of India)
  • HQ: Mumbai
  • Established: 1994
  • MD & CEO: Sandeep Bakshi

8. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जलवायु परिवर्तन, कुपोषण को दूर करने के लिए विशेष लक्षणों वाली कितने फसल किस्मों का शुभारंभ किया गया?
- 35
  1. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के द्वारा विकसित 35 विशेष लक्षणों वाली फसल किस्मों का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया |
  • ICAR: Indian Council of Agricultural Research
  • Established: 16 July 1929
  • HQ: Delhi
  • Director: Trilochan Mohapatra

9. हाल ही में केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री के द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण का कौनसा संस्करण लांच किया गया?
- 7वां
  • केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री: श्री हरदीप सिंह पुरी

10. हाल ही में जापान के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसे चुना गया है?
- फुमियो किशिदा (Fumio Kishida)
  • इससे पहले योशिहिदे सुगा प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिए हैं |
  • Japan
  • Capital: Tokyo
  • Currency: Japanese Yen
  • PM:  Fumio Kishida

11. हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 की दूसरी छमाही के लिए वेज एंड मिंस एडवांस (WMA) की सीमा कितनी कर दी गई है?
- 50,000 करोड़
  • आरबीआई के द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 की दूसरी छमाही अर्थात अक्टूबर 2021 से मार्च 2022 तक के लिए वेज एंड मिंस एडवांस (WMA) की सीमा 50 हजार करोड़ रुपये कर दी गई है |

वेज एंड मिंस एडवांस क्या है (What is Ways and Means Advances - WMA)?

वेज एंड मिंस एडवांस (WMA), भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा अपनी क्रेडिट नीति के तहत सरकार/राज्यों को बैंकिंग प्रदान करने के लिए उपयोग किया जाने वाला एक तंत्र है, ताकि उन्हें उनकी प्राप्तियों और भुगतानों के नकदी प्रवाह में अस्थायी बेमेल से निपटने में मदद मिल सके। यह भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 17(5) के तहत निर्देशित है, और प्रत्येक मामले में अग्रिम भुगतान की तारीख से तीन महीने के भीतर चुकाने योग्य' हैं।

12. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में एक ही टीम के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी कौन बन गए हैं?
- रोहित शर्मा
  • मुंबई इंडियन टीम के तरफ से बल्लेबाज रोहित शर्मा प्रतिद्वंदी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 1000 रन बनाए हैं जो आईपीएल के इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ 1000 रन बनाने वाला पहला रिकॉर्ड है |
  • IPL: Indian Premier League
  • पहला इंडियन प्रीमियर लीग वर्ष 2008 में खेला गया था |
  • इंडियन प्रीमियर लीग 2021, 14वां संस्करण है |

13. हाल ही में 'राइडर कप गोल्फ टूर्नामेंट 2021' किस देश ने जीता है?
- अमेरिका
  • संयुक्त राज्य अमेरिका के टीम के द्वारा यूरोप को हराकर 'राइडर कप गोल्फ टूर्नामेंट 2021' जीता गया है |

14. हाल ही में केंद्रीय कानून मंत्री के द्वारा कहां भारत के पहले 'खेल मध्यस्थता केंद्र' का उद्घाटन किया गया?
- गुजरात
  • केंद्रीय कानून मंत्री: किरण रिजिजू
  • केंद्रीय खेल एवं युवा मंत्रालय मंत्री: श्री अनुराग सिंह ठाकुर

15. देश में पर्यटन की स्थिति पर पर्यटन मंत्रालय के द्वारा कौनसा डेटाबेस लांच किया गया है?
- NIDHI 2.0
  • देश में पर्यटन की वर्तमान स्थिति और पर्यटन उद्योग की संभावनाओं पर आधारित डेटाबेस 'NIDHI 2.0' & 'India Tourism Statistics - At A Glance, 2021' लॉन्च किया गया है |
  1. 'विश्व पर्यटन दिवस' का विषय (Theme) 2021: 'समावेशी विकास के लिए पर्यटन' (Tourism for Inclusive Growth)
  2. विश्व भर में पर्यटन को बढ़ावा देने और 1970 में बने संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन की याद में प्रत्येक वर्ष 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है |
  3. केंद्रीय पर्यटन मंत्री: जी किशन रेड्डी
  • WTO: World Tourism Organization
  • Established: 01 November 1975
  • Head Quarter: Madrid Spain
  • Secretary General: Zurab Pololikashvili

16. हाल ही में दुबई सरकार के द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार दुबई के साथ व्यापार मामले में भारत का रैंक क्या है?
- 2nd
  1. चीन दुबई सरकार के द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार दुबई के साथ व्यापार मामले में पहले स्थान पर है |
  • United Arab Emirates (UAE)
  • Capital: Abu Dhabi
  • Currency: UAE Dirham
  • Crown Prince: Sheikh Mohamad Bin Zayed Al Nahyan

17. हाल ही में कौन डिजिटल वॉलेट में अंतरराष्ट्रीय प्रेसण स्वीकार करने वाला भारत का पहला प्लेटफॉर्म बन गया है?
- पेटीएम पेमेंट्स बैंक
  1. हाल ही में पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने रिया मनी ट्रांसफर के साथ समझौता कर सीधे डिजिटल वॉलेट में अंतरराष्ट्रीय प्रेसण स्वीकार करने वाला भारत का पहला प्लेटफॉर्म बन गया है |
  • PayTm Payments Bank
  • Established: 2017
  • HQ: Noida
  • Chairman: Vijay Shekhar Sharma

18. हाल ही में जारी पुस्तक 'माय लाइफ इन फुल: वर्क, फैमिली एंड आवर फ्यूचर' किनके द्वारा लिखा गया है?
- इंदिरा नूई
  • पेप्सीको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई के द्वारा 'माय लाइफ इन फुल: वर्क, फैमिली एंड आवर फ्यूचर' लिखा गया है |




Download PDF


Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via


Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts