Daily Current Affairs PDF, Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education


Join us via


Daily Current Affairs: 25/09/2021

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |




वीडियो क्लास थोड़ी देर में अपलोड की जाएगी


1. हाल ही में किस देश ने क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े लेनदेन को अवैध घोषित कर दिया है?
- चीन
  • सेंट्रल बैंक ऑफ चाइना के द्वारा चीन में क्रिप्टोकरंसी से जुड़े लेनदेन को अवैध घोषित कर दिया है |

क्रिप्टोकरेंसी क्या है (What is Crypto currency)?

एक क्रिप्टोक्यूरेंसी, क्रिप्टो-मुद्रा, या क्रिप्टो एक डिजिटल मुद्रा है जिसे एक्सचेंज के माध्यम के रूप में काम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है जिसमें व्यक्तिगत सिक्का स्वामित्व रिकॉर्ड एक बहीखाता में संग्रहीत किया जाता है जो एक कम्प्यूटरीकृत डेटाबेस है जो लेनदेन रिकॉर्ड को सुरक्षित करने के लिए मजबूत क्रिप्टोग्राफी का उपयोग करता है, ताकि अतिरिक्त के निर्माण को नियंत्रित किया जा सके। सिक्के, और सिक्का स्वामित्व के हस्तांतरण को सत्यापित करने के लिए। कुछ क्रिप्टो योजनाएं क्रिप्टोकुरेंसी को बनाए रखने के लिए सत्यापनकर्ताओं का उपयोग करती हैं।

बिटकॉइन क्या है (What is Bitcoin)?

बिटकॉइन (₿) एक केंद्रीय बैंक या एकल प्रशासक के बिना एक विकेन्द्रीकृत डिजिटल मुद्रा है, जिसे बिचौलियों की आवश्यकता के बिना पीयर-टू-पीयर बिटकॉइन नेटवर्क पर उपयोगकर्ता से उपयोगकर्ता को भेजा जा सकता है। लेन-देन को क्रिप्टोग्राफी के माध्यम से नेटवर्क नोड्स द्वारा सत्यापित किया जाता है और एक सार्वजनिक वितरित खाता बही में दर्ज किया जाता है जिसे ब्लॉकचेन कहा जाता है। क्रिप्टोकुरेंसी का आविष्कार 2008 में एक अज्ञात व्यक्ति या लोगों के समूह ने सतोशी नाकामोतो नाम का उपयोग करके किया था। मुद्रा का उपयोग 2009 में शुरू हुआ जब इसका कार्यान्वयन ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर के रूप में जारी किया गया था।

2. हाल ही में किसे 'ऑडिट ब्यूरो आफ सरकुलेशन' (ABC) का प्रमुख नियुक्त किया गया है?
- देवव्रत मुखर्जी

'ऑडिट ब्यूरो आफ सरकुलेशन' (ABC) क्या है?

भारत का ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन (ABC) एक गैर-लाभकारी सर्कुलेशन-ऑडिटिंग संगठन है। यह भारत में समाचार पत्रों और पत्रिकाओं सहित प्रमुख प्रकाशनों के प्रसार को प्रमाणित और लेखा परीक्षा करता है।
देवव्रत मुखर्जी विभिन्न स्थानीय और वैश्विक ब्रांडों के प्रबंधन हेतु उत्तरदाई होंगे |
  • ABC: Audit Bureau of Circulation
  • Founded: 1948
  • HQ: Mumbai

3. हाल ही में कहां भारतीय थल सेना ने 'विजय सांस्कृतिक महोत्सव' मनाने का घोषणा किया है?
- कोलकाता
  • भारतीय थल सेना के द्वारा कोलकाता में मनाए जा रहे 'विजय सांस्कृतिक महोत्सव' बांग्लादेश की आजादी के 50 वर्ष और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की विजय का प्रतीक है |

4. हाल ही में आम लोगों के लिए 'बंगबंधु-बापू डिजिटल प्रदर्शनी' का उद्घाटन कहां किया गया है?
- ढाका
  1. 'बंगबंधु-बापू डिजिटल प्रदर्शनी' मैं बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान और श्री महात्मा गांधी के जीवन को प्रदर्शित किया जा रहा है |
  • Bangladesh
  • Capital: Dhaka
  • PM: Sheikh Hasina
  • President: Abdul Hamid

5. हाल ही में किस दिन 'विश्व फार्मासिस्ट दिवस' मनाया गया?
- 25 सितंबर
  • 'विश्व फार्मासिस्ट दिवस' का थीम 2021: "फार्मेसी:हमेशा आपके स्वास्थ्य के लिए भरोसेमंद" (Pharmacy: Always trusted for your health)
  • इस दिवस को पहली बार वर्ष 2009 में फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल फार्मास्यूटिकल काउंसिल (FIP Council) के द्वारा मनाया गया था |
  • विश्व भर में स्वस्थ जीवन में फार्मासिस्ट का योगदान स्वस्थ रहने के लिए लोगों के बीच जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालने के लिए प्रत्येक वर्ष 25 सितंबर को 'विश्व फार्मासिस्ट दिवस' मनाया जाता है |

6. हाल ही में पुस्तक 'जंगल नामा' का ऑडियो बुक फॉर्मेट जारी किया गया है यह पुस्तक किनके द्वारा लिखा गया है?
- अमिताभ घोष
  • 'जंगल नामा' पुस्तक में एक अमीर और लालची व्यापारी की कहानी है जिसे अमिताभ घोष ने बहुत ही प्रभावी तरीके से बताने का प्रयास किया है |

7. हाल ही में किस दिन 'अंतोदय दिवस' मनाया गया?
- 25 सितंबर
  • 'अंतोदय दिवस' पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती के अवसर पर मनाया जाता है |
  • 'अंतोदय दिवस' के रूप में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की यह 105वीं जयंती है |
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के संस्थापक और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के विचारक थे |
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के चंद्रभान गांव में 25 सितंबर 1916 को हुआ था |
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मस्थली गांव चंद्रभान को अब दीनदयाल धाम के नाम से जाना जाता है |

8. हाल ही में कहां दुनिया के सबसे ऊंची इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया गया है?
- Kaza, Himachal Parades
  1. हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले के काजा गांव में दुनिया के सबसे ऊंचे इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन 500 मीटर की ऊंचाई पर किया गया है |
  2. इस इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का उद्देश्य क्षेत्र में स्वच्छ और हरित वातावरण के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है |
  • Himachal Pradesh
  • Capital: Shimla (Summer), Dharamshala (Winter)
  • CM: Jai Ram Thakur
  • Governor: राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर

9. हाल ही में जाने-माने महिला अधिकार कार्यकर्ता का निधन हो गया है उनका नाम क्या है?
- कमला भसीन
  • कमला भसीन (24 अप्रैल 1946 - 25 सितंबर 2021) एक भारतीय विकासवादी नारीवादी कार्यकर्ता, कवि, लेखक और सामाजिक वैज्ञानिक थीं।

10. हाल ही में जारी रिपोर्ट 'ग्लोबल स्टार्टअप इकोसिस्टम रिपोर्ट 2021' में कौन शीर्ष स्थान हासिल किया है?
- Silicon Valley
  • यह रिपोर्ट एक रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन 'Global Startup' के द्वारा जारी किया जाता है |
  • इस सूची में न्यूयॉर्क सिटी दूसरे स्थान पर तथा लंदन तीसरे स्थान पर है |
  • भारत के तरफ से इस सूची में बंगलोर 23वें और दिल्ली 36वें स्थान पर है |
  • इस सूची में उभरता हुआ पारिस्थितिकी तंत्र (Emergent Ecosystem) के रूप में मुंबई पहले स्थान पर बना हुआ है |

11. केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'सौभाग्य योजना' का 4 वर्ष पूरा हो गया इस योजना को किस वर्ष शुरू किया गया था?
- 25 सितंबर 2017
  • SAUBHAGYA: Pradhan Mantri Sahaj Bijli Har Ghar Yojana

सौभाग्य योजना (SAUBHAGYA Scheme) क्या है?

सौभाग्य योजना या प्रधान मंत्री सहज बिजली हर घर योजना घरों को बिजली उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार की एक परियोजना है। इस परियोजना की घोषणा 25 सितंबर 2017 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी | 31 मार्च 2021 तक 2.82 करोड़ घरों में सौभाग्य योजना के तहत बिजली उपलब्ध कराई जा चुकी है |

12. हाल ही में जारी पुस्तक 'द फै्रक्चर्ड हिमालय: हाउ द पास्ट शैडोज द प्रेजेंट इन इंडिया-चाइना रिलेशंस' किसके द्वारा लिखा गया है?
- निरुपमा राव
  • इस पुस्तक में निरुपमा राव के द्वारा या बताया गया है कि कैसे भारत और चीन के बीच विवाद की उत्पत्ति एक जीवित इतिहास का हिस्सा बनती है जो आज उनकी टूटे हुए संबंधों को आकार देती है |

13. हाल ही में यूनेस्को की वर्ल्ड बुक राजधानी के रूप में किस जगह को नामांकित किया गया है?
- अक्करा
  1. अफ्रीकन देश घाना की राजधानी अक्करा को 2023 के लिए यूनेस्को के वर्ल्ड बुक राजधानी के रूप में नामांकित किया गया है |
  2. उद्देश्य: यूनेस्को की विश्व पुस्तक राजधानी के रूप में नामित शहर, राष्ट्रीय सीमाओं के भीतर और उसके पार सभी उम्र और जनसंख्या समूह के लिए पुस्तकों और पढ़ने को बढ़ावा देने और वर्ष के लिए गतिविधियों का एक कार्यक्रम आयोजित करने का कार्य है |
  • UNESCO: United Nations Educational, Scientific and Cultural organization
  • Established: 16 November 1945, First session: 04 November 1946
  • HQ: Paris, France
  • Director General: Audrey Azoulay

14. हाल ही में किस राज्य ने 'मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना' को स्वीकृति दीया है?
- हरियाणा
  1. हरियाणा सरकार ने 'मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना' के तहत अजैविक कारकों के खिलाफ बागवानी फसलों को उगाने वाले किसानों को बीमित करने का निर्णय लिया है |
  2. साथ ही हरियाणा सरकार के 'मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना' के तहत प्रतिकूल मौसम और प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल के नुकसान की भरपाई भी की जाएगी |
  • Haryana
  • Capital: Chandigarh
  • CM: Manohar Lal Khattar
  • Governor: बंडारू दत्तात्रेय


Download PDF


Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts