Daily Current Affairs PDF, Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education


Join us via


Daily Current Affairs: 05-06/09/2021

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |



वीडियो क्लास थोड़ी देर में अपलोड की जाएगी

1. 'टोक्यो पैरालंपिक खेल 2020' में भारत का रैंक क्या है?
- 24वां
  1. 'टोक्यो पैरालंपिक खेल 2020' में भारत पांच स्वर्ण, आठ रजत और 6 कांस्य पदक सहित कुल 19 पदकों के साथ 24वें स्थान पर है |
  2. 'टोक्यो पैरालंपिक खेल 2020' सूची में चीन 96 स्वर्ण पदक, 60 रजत पदक और 51 कांस्य पदकों सहित कुल 207 पदकों के साथ पहले स्थान पर है |
  3. 'टोक्यो पैरालंपिक खेल 2020' का आयोजन जापान के टोक्यो में 24 अगस्त से 5 सितंबर 2021 तक किया गया था |
  4. 'टोक्यो पैरालंपिक खेल 2020' के उद्घाटन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक जेवलिन थ्रोवर टेक चंद थे |
  5. 'टोक्यो पैरालंपिक खेल 2020' के समापन समारोह में निशानेबाज अवनी लेखारा भारतीय ध्वजवाहक थी |
  6. सुहास लालिनाकेरे यतिराज 'टोक्यो पैरालंपिक खेल 2020' ने पदक जीतने वाले पहले आईएएस अधिकारी बन गए हैं जो बैडमिंटन में रजत पदक जीते हैं |
  7. 'टोक्यो पैरालंपिक खेल 2020' का भारतीय टीम सॉन्ग "कर दे कमाल तू" था एक भारतीय दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी संजीव सिंह द्वारा कंपोज और गाया गया था |
  8. 'टोक्यो पैरालंपिक खेल 2020' में पहली बार बैडमिंटन और ताइकांडो को शामिल किया गया है |
  9. 'टोक्यो पैरालंपिक खेल 2020' का समापन समारोह का शीर्षक 'Harmonious Cacophony' था
  10. 'टोक्यो पैरालंपिक खेल 2020' का थीम "पैरालंपिक्स से प्रेरित दुनिया, जहां मतभेद चमकते हैं" (World inspired by the Paralympics, one where differences shine) था |
  11. सबसे पहली बार पैरालंपिक गेम वर्ष 1960 में इटली के रोम में आयोजित किया गया था |
  12.  टोक्यो पैरालंपिक 2020 गेम का मोटो: "United by Emotion"
  • भारत द्वारा भेजे गए 54 पैरा-एथलीटों की टीम में से पांच स्वर्ण पदक विजेताओं की सूची निम्न प्रकार से हैं:
  • प्रमोद भगत (बैडमिंटन)
  • सुमित अंतिल (भाला फेंक)
  • कृष्णा नागर (बैडमिंटन)
  • मनीष अग्रवाल (निशानेबाज)
  • अवनी लेखारा (निशानेबाज)

2. एक करोड़ से अधिक COVID-19 टीकाकरण करने वाला भारत का कौन पहला जिला बन गया है?
- मुंबई
  • हाल ही में इंदौर 100% योग्य आबादी को COVID-19 वैक्सीन की पहली खुराक देने वाला भारत का पहला जिला बन गया है
  • 100% COVID-19 टीकाकरण करने वाला भारत का पहला शहर भुवनेश्वर है |
  • 100% COVID-19 टीकाकरण करने वाला भारत का पहला गांव जम्मू कश्मीर के बांदीपुर जिला का वेयान गांव है |

3. हाल ही में किस दिन 'अंतरराष्ट्रीय चैरिटी दिवस' मनाया गया?
- 5 सितंबर
  • 'अंतरराष्ट्रीय चैरिटी दिवस' प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को मदर टेरेसा के निधन की वर्षगांठ को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है जो अपनी पूरी जिंदगी धर्मार्थ कार्यों जैसे गरीबी और सामाजिक संकट को दूर करने में में लगाती रही |
  • मदर टेरेसा को 1979 में उनके द्वारा किए गए अतुलनीय कार्यों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार उसे सम्मानित किया गया था |

4. हाल ही में जारी पुस्तक 'Know Your Rights and Claim Them: A Guide For Youth' किनके द्वारा लिखा गया है?
- Angelina Jolie
  • यह पुस्तक संयुक्त रूप से हॉलीवुड अभिनेत्री Angelina Jolie और एमनेस्टी इंटरनेशनल और मानवाधिकार वकील Geraldine Van Bueren QC द्वारा लिखा गया है |
  • इस पुस्तक में बच्चों और आम व्यक्तियों को अपने अधिकार के प्रति जागरूक होने और महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए प्रेरित करने का सुझाव दिया गया है |

5. हाल ही में किसे एशियाई स्क्वैश महासंघ (ASF) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
- साइरस पोंचा
  • एशियाई स्क्वैश महासंघ (ASF) अध्यक्ष: डेविड मुई

6. हाल ही में भारत और किस देश के साथ समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास 'SIMBEX-2021' संपन्न हुआ?
- सिंगापुर
  • समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास 'SIMBEX-2021' का यह 28वा संस्करण है |
  • समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास 'SIMBEX-2021' का आयोजन चीन सागर के दक्षिणी छोर पर किया गया था |

7. हाल ही में पेय पदार्थ कंपनी कोकोकोला और थम्सअप आईसीसी T20 वर्ल्ड कप कैंपेन के लिए किसके साथ हाथ मिलाया है?
- जसप्रीत बुमराह
  • जसप्रीत बुमराह भारतीय क्रिकेट टीम में जाने-माने गेंदबाज हैं |

8. हाल ही में जापान के प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है?
- Yoshihide Suga
  1. Yoshihide Suga अपने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से इस्तीफा देने का फैसला किया है |
  • Japan
  • Capital: Tokyo
  • Currency: Japanese Yen
  • PM: ..?..

9. सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी LIC ने किस बैंक में 3.9% हिस्सेदारी खरीदा है?
- बैंक ऑफ इंडिया
  • LIC: Life Insurance Corporation of India
  • Established: 01 September 1956
  • HQ: Mumbai
  • Chairman: M R Kumar

10. हाल ही में 'डच ग्रैंड प्रिक्स 2021' का खिताब किसने जीता है?
- मैक्स वर्स्टैपेन
  • मैक्स वर्स्टैपेन नीदरलैंड से रेड बुल के ड्राइवर हैं |

11. हाल ही में जारी पुस्तक 'ए रुड लाइफ: द मेमोयर' किसके द्वारा लिखा गया है?
- वीर संघवी
  • वीर संघवी जाने-माने भारतीय पत्रकारों में से एक हैं |
  • इस पुस्तक में उन्होंने पत्रकारिता में कैरियर, अपने जीवन, मशहूर हस्तियों, राजनेताओं, बिचौलियों और परदे के पीछे अभिनेताओं की कहानियों के बारे में चर्चा किया है |

12. अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के पूर्व अध्यक्ष का निधन हो गया है उनका नाम क्या है?
- जैक्स रोग
  • IOC: International Olympic Committee
  • Established: 23 June 1894
  • HQ: लॉज़ेन (Lausanne), Switzerland
  • President: Thomas Bach

13. हाल ही में इक्विटस स्मॉल फाइनेंस बैंक (ESFB) ने किसे अपना नया ब्रांड एंबेस्डर नियुक्त किया है?
- रानी रामपाल और स्मृति मंधाना
  1. भारतीय महिला हॉकी टीम के खिलाड़ी रानी रामपाल और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी स्मृति मंधाना को इक्विटस स्मॉल फाइनेंस बैंक (ESFB) ने अपना नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है |
  • Equitas SFB
  • Established: 05 Sep. 2016
  • HQ: Chennai

14. समुद्री युद्धाभ्यास 'AUSINDEX' भारत और किस देश के बीच आयोजित किया जा रहा है?
- ऑस्ट्रेलिया
  1. इस युद्ध अभ्यास से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहली "2+2" विदेश और रक्षा मंत्रियों की मीटिंग भी आयोजित की जाएगी |
  • Australia
  • Capital: Canberra
  • Currency: Australian Dollar
  • PM: Scott Morrison

15. भारत का पहला डुगोंग संरक्षण रिजर्व कहां खोलने का घोषणा किया गया है?
- तमिल नाडु
  1. डुगोंग, मध्यम आकार का समुद्री स्तनपाई प्राणी है |
  2. भारतीय वन्यजीव संस्थान के अनुसार 200-250 डुगोंग बचे हैं जिनमें से 150 तमिलनाडु के पाक खाड़ी और मन्नार की खाड़ी में पाए जाते हैं |
  • Tamil Nadu
  • Capital: Chennai
  • CM: MK Stalin
  • Governor: Banwarilal Purohit

16. हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा 'वतन प्रेम योजना' लांच किया गया है?
- गुजरात
  1. इस योजना के तहत दिसंबर 2022 तक 1000 करोड़ रुपए के काम को पूरा करने का प्रस्ताव रखा गया है |
  2. इस योजना में सहयोग करने के लिए दानदाताओं के लिए ऑनलाइन पैसा भेजने की भी सुविधा प्रदान की गई है |

17. हाल ही में किस कंपनी के द्वारा ब्रांडेड स्टोर 'हैप्पी शॉप' लांच किया गया है?
- हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन
  • इस ब्रांडेड स्टोर 'हैप्पी शॉप' से गैर इंदन खुदरा सेवाएं प्रदान की जाएंगी |

18. हाल ही में किन के जन्म दिवस के अवसर पर 'राष्ट्रीय शिक्षक दिवस' मनाया गया?
- डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
  • प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को भारत के दूसरे क्रम के राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाता है |

19. हाल ही में किसे यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्ति किया गया है?
- S. L. Tripathy
  • यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी सार्वजनिक क्षेत्र का बीमा कंपनी है |
  • UIIC: United India Insurance Company Ltd.
  • Established: 18 February 1938
  • HQ: Chennai
  • CMD: S. L. Tripathy





Download PDF


Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts