Daily Current Affairs PDF, Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education


Join us via


Daily Current Affairs: 24/09/2021

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |



वीडियो क्लास थोड़ी देर में अपलोड की जाएगी


1. पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय पर्यटन मंत्री के द्वारा हाल ही में कहां परशुराम कुंड के विकास का शिलान्यास किया?

- अरुणाचल प्रदेश
  1. अरुणाचल प्रदेश और देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय पर्यटन मंत्री के द्वारा अरुणाचल प्रदेश के लोहित में परशुराम कुंड के विकास का शिलान्यास किया |
  2. केंद्रीय पर्यटन मंत्री: जी किशन रेड्डी

2. हाल ही में भारत सरकार के किस पोर्टल को प्रतिष्ठित 'CIPS Award' प्राप्त हुआ है?

- GeM
  1. GeM: Government e Marketplace
  2. CIPS: Chartered Institute of Procurement & Supply
  3. सरकार के GeM पोर्टल को डिजिटल टेक्नोलॉजी का सर्वश्रेष्ठ उपयोग श्रेणी में 'CIPS Award' प्रदान किया गया है |
  4. 'CIPS Award': यह अवार्ड चार्टर्ड इंस्टीट्यूट आफ प्रोक्योरमेंट एंड सप्लाई, लंदन के तहत आयोजित किया जाता है |

गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस (GeM) क्या है ?: 

भारत में सार्वजनिक खरीद के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। यह पहल 9 अगस्त, 2016 को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार और मोदी सरकार द्वारा सरकारी खरीदारों के लिए एक खुला और पारदर्शी खरीद मंच बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी।


3. हाल ही में किस देश ने 30 वर्षों के विकट समय के बाद पहली सार्वजनिक फिल्म स्क्रीनिंग की मेजबानी किया?

- सोमालिया
  1. युद्ध से तबाह देश सोमालिया में 30 वर्षों के विकट समय के बाद पहली सार्वजनिक फिल्म स्क्रीनिंग किया गया | इससे सोमालिया में फिर से सांस्कृतिक पुनरुत्थान को बढ़ावा मिलेगा |
  2. सोमालिया में फिर से सोमाली कहानीकारों, गीतकारों, फिल्म निर्देशकों और अभिनेताओं को अपनी प्रतिभा को खुलकर पेश करने का अवसर प्राप्त होगा |
  • Somalia
  • Capital: Mogadishu
  • Currency: Somali Shilling

4. हाल ही में केंद्र सरकार ने बैंकों के खराब ऋणों को साफ करने के लिए किस नाम से परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी की स्थापना किया है?

- IDRCL
  • IDRCL: India Debt Resolution Company Ltd.
  • IDRCL एक परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी है जो नेशनल ऐसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (NARCL) के साथ मिलकर खराब ऋणों (Bad Loan) को सही करेगा |

5. FIH हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2021 की मेजबानी किसके द्वारा किया जाएगा?

- ओडिशा
  1. FIH हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2021 की मेजबानी उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर द्वारा 24 नवंबर से 5 दिसंबर 2021 तक किया जाएगा |
  2. इसके साथ ही FIH पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 की मेजबानी भी भुवनेश्वर और राउरकेला के द्वारा किया जाएगा |
  • FIH: International Hockey Federation
  • Established: 07 January 1924
  • HQ: Lausanne, Switzerland
  • President: Narinder Dhruv Batra

6. हाल ही में जारी पुस्तक 'Kathmandu Dilemma: Resetting India-Nepal Ties' किसके द्वारा लिखा गया है?

- रंजीत राय
  • रंजीत राय पूर्व राजदूत हैं जो इस पुस्तक में चीन के द्वारा नेपाल को लुभाने के लिए अपनाए गए नीतियों पर चर्चा किए हैं |

7. हाल ही में किसे वैश्विक स्वास्थ्य वित्तपोषण के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन का राजदूत नियुक्त किया गया है?

- गॉर्डन ब्राउन
  1. गॉर्डन ब्राउन ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री हैं |
  • WHO: World Health Organization
  • Established: 7 April 1948
  • HQ: Geneva Switzerland
  • President: Tedros Adhanom

8. हाल ही में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने गैर-जीवन बीमा उत्पादों को बेचने के लिए किसके साथ समझौता किया है?

- बजाज एलियांज और टाटा एआईजी
  1. इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक अब अपने शाखाओं से बजाज एलियांज और टाटा एआईजी के द्वारा गैर-जीवन बीमा उत्पादों को बेचने का काम करेगा |
  • IPPB: India Post Payments Bank
  • IPPB Established: 2018
  • IPPB HQ: New Delhi
  • IPPB Tagline: आपका बैंक आपके द्वार
  • IPPB Chairman: Pradip Kumar Bisoi
  • IPPB MD & CEO: J. Venkatramu

9. हाल ही में कहां बिटकॉइन के संस्थापक 'सातोशी नाकामोतो' की प्रतिमा का अनावरण किया गया?

- बुडापेस्ट
  • बिटकॉइन जो कि एक डिजिटल मुद्रा है, के निर्माता को श्रद्धांजलि देने वाला पहला देश हंगरी बन गया है जहां हंगरी के बुडापेस्ट में बिटकॉइन के संस्थापक 'सातोशी नाकामोतो' की प्रतिमा का अनावरण किया गया |

बिटकॉइन क्या है (What is Bitcoin)?

बिटकॉइन (₿) एक केंद्रीय बैंक या एकल प्रशासक के बिना एक विकेन्द्रीकृत डिजिटल मुद्रा है, जिसे बिचौलियों की आवश्यकता के बिना पीयर-टू-पीयर बिटकॉइन नेटवर्क पर उपयोगकर्ता से उपयोगकर्ता को भेजा जा सकता है। लेन-देन को क्रिप्टोग्राफी के माध्यम से नेटवर्क नोड्स द्वारा सत्यापित किया जाता है और एक सार्वजनिक वितरित खाता बही में दर्ज किया जाता है जिसे ब्लॉकचेन कहा जाता है। क्रिप्टोकुरेंसी का आविष्कार 2008 में एक अज्ञात व्यक्ति या लोगों के समूह ने सतोशी नाकामोतो नाम का उपयोग करके किया था। मुद्रा का उपयोग 2009 में शुरू हुआ जब इसका कार्यान्वयन ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर के रूप में जारी किया गया था।

10. हाल ही में शिक्षा मंत्रालय ने किसकी अध्यक्षता में शिक्षा के लिए नए पाठ्यक्रम विकसित करने के लिए समिति का गठन किया है?

- के कस्तूरीरंगन
  • इस समिति के द्वारा प्रारंभिक और वयस्क शिक्षा, बचपन और शिक्षकों के लिए नए पाठ्यक्रम पर अपनी नई शोध एकत्रित किया जाएगा |
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री: श्री धर्मेंद्र प्रधान

11. हाल ही में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PM-JAY) का 3 वर्ष पूरा हो गया इस योजना का शुरुआत कब किया गया था?

- 23 सितंबर 2018
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के द्वारा 23 से 25 सितंबर 2021 तक आरोग्य मंथन 3.0 का आयोजन किया गया है |

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PM-JAY) क्या है?

  • Ayushman Bharat Yojana
  • Launched: 23 September 2018
  • आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) के तहत 10 करोड़ परिवारों की 50 करोड़ भारतीयों को प्रत्येक वर्ष ₹5 लाख का स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जाता है |
  • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री: श्री मनसुख मंडाविया
  • श्री मनसुख मंडाविया: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री; और रसायन एवं उर्वरक मंत्री

12. हाल ही में किसे 'ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड 2021' से सम्मानित किया गया है?

- फुम्ज़िले म्लाम्बो-एनजीकुका
  • फुम्ज़िले म्लाम्बो-एनजीकुका, संयुक्त राष्ट्र की पूर्व अवर महासचिव और संयुक्त राष्ट्र महिला की कार्यकारी निदेशक हैं |
  • ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के द्वारा प्रत्येक वर्ष सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में प्रगति में तेजी लाने के लिए दिया जाता है |




Download PDF


Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts