Daily Current Affairs 4th September 2021 PDF, Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education


Join us via


Daily Current Affairs: 04/09/2021

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |



वीडियो क्लास थोड़ी देर में अपलोड की जाएगी


1. हाल ही में किस रेलवे स्टेशन को प्रमाणित फाइव स्टार "ईट राइट स्टेशन" का दर्जा प्राप्त हुआ है?
- चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन
  • 5-स्टार 'ईट राइट स्टेशन' का मान्यता प्राप्त करने वाला चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पांचवा स्टेशन बन गया है |
  • इससे पहले छत्रपति शिवाजी टर्मिनल; मुंबई, मुंबई सेंट्रल, आनंद विहार और वडोदरा रेलवे स्टेशन को "ईट राइट स्टेशन" का दर्जा प्राप्त हुआ है |
  • यह प्रमाण पत्र 'भारतीय खाद सुरक्षा और मानक प्राधिकरण' (FSSAI) द्वारा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षित और स्वस्थ भोजन उपलब्ध कराने के लिए प्रदान किया जाता है |

2. हाल ही में भारत सरकार ने 'एयर-लॉन्च मानवरहित हवाई वाहन' (ALUAV) के विकास के लिए किस देश के साथ समझौता किया है?
- USA
  • ALUAV: Air-Launched Unmanned Aerial Vehicle

3. हाल ही में 'विश्व सामाजिक सुरक्षा रिपोर्ट 2020-22' किसके द्वारा जारी किया गया है?
- ILO
  • 'विश्व सामाजिक सुरक्षा रिपोर्ट 2020-22' (World Social Protection Report 2020-22) के अनुसार 4.1 बिलियन लोग सामाजिक सुरक्षा के बिना जीवन यापन कर रहे हैं |
  • इस रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020 में वैश्विक आबादी के केवल 46.9% सामाजिक सुरक्षा के दायरे में रहे हैं |
  • Director-General: Guy Ryder

4. हाल ही में किस 'इ-कॉमर्स कंपनी' के द्वारा किसानों की सहायता के लिए "किसान स्टोर" लॉन्च किया गया है?
- Amazon
  1. अमेज़न इंडिया के द्वारा लांच किए गए इस ऑनलाइन "Kisan Store" से 8000 से अधिक कृषि इनपुट जैसे कृषि उपकरण, बीज, पौधों का पोषण, सुरक्षा और कृषि संबंधित अन्य सभी आवश्यक वस्तुओं को प्राप्त करने में सहायता प्राप्त होगी |
  2. केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री: श्री नरेंद्र सिंह तोमर
  • Amazon
  • Established: 05 July 1994
  • HQ: Bellevue, Washington, United States
  • CEO: Andy Jassy

5. हाल ही में किस कंपनी को "Dun & Bradstreet - Corporate Award 2021" से सम्मानित किया गया है?
- SJVN
  • SJVN Ltd. एक जलविद्युत विद्युत उत्पादन कंपनी है |
  • SJVN Ltd. को 'बेस्ट ग्रोथ परफॉर्मेंस पावर' की श्रेणी में प्रतिष्ठित 'डन एंड ब्रैडस्ट्रीट कॉर्पोरेट अवार्ड 2021' से सम्मानित किया गया है |

6. हाल ही में कौन "Plastics Pact" लॉन्च करने वाला एशिया का पहला देश बन गया है?
- भारत
  • वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर-इंडिया और कनफेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के संयुक्त प्रयास से प्लास्टिक के लिए सर्कुलर सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए "Plastics Pact" लॉन्च किया गया है |
  • "Plastics Pact" से ऐसा वातावरण बनाया जाएगा जहां प्लास्टिक का सम्मान किया जाता है और पर्यावरण को दूषित करने से बचाया जा सके |
  • भारत में प्रतिवर्ष 9.46 मिलियन टन प्लास्टिक कचरा उत्पन्न होता है जिसमें से 40% एकत्र नहीं हो पाता है |

7. हाल ही में किस राज्य सरकार के द्वारा कृषि और बागवानी को बढ़ावा देने के लिए दो योजनाएं 'आत्मनिर्भर कृषि योजना' और 'आत्मनिर्भर बागवानी योजना' लॉन्च किया गया है?
- अरुणाचल प्रदेश

8. टाइम्स वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 में किस विश्वविद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है?
- ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी
  • इस सूची में भारत के तरफ से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरु प्रथम 350 विश्वविद्यालयों में जगह बनाने में सफल रहा है |

9. हाल ही में जारी वर्ल्ड स्टार्टअप इकोसिस्टम रिपोर्ट में भारत का रैंक क्या है?
- तीसरा
  • इस सूची में यूएसए पहले स्थान और चीन दूसरे स्थान पर है |

10. हाल ही में 'भारत व्यापार संवर्धन संगठन' (ITPO) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है उनका नाम क्या है?
एलसी गोयल
  • एलसी गोयल का कार्यकाल लगातार पांचवीं बार अगले 1 वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है |
  • 'भारत व्यापार संवर्धन संगठन' (ITPO) वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की प्रमुख व्यापार संवर्धन एजेंसी है |
  • वाणिज्य और उद्योग मंत्री: श्री पीयूष गोयल

11. हाल ही में किसे भारतीय सौर ऊर्जा निगम (SECI) का नया प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया गया है?
- सुमन शर्मा

12. हाल ही में किस ऑनलाइन पेमेंट कंपनी के द्वारा डिजिटल भुगतान अंतर्दृष्टि के लिए भारत की पहली इंटरएक्टिव भू-अस्थानिक वेबसाइट लॉन्च किया गया है?
- PhonePe
  1. PhonePe के द्वारा ऑनलाइन पेमेंट कंपनी के द्वारा डिजिटल भुगतान अंतर्दृष्टि के लिए भारत की पहली इंटरएक्टिव भू-अस्थानिक वेबसाइट "Pulse" लॉन्च किया गया है |
  • PhonePe
  • Established: 2015
  • HQ: Bengaluru

13. हाल ही में ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता किनके द्वारा किया गया?
- श्री कृष्ण पाल गुर्जर
  1. श्री कृष्ण पाल गुर्जर वर्तमान में बिजली और भारी उद्योग राज्यमंत्री हैं |
  • BRICS: A group of Brazil, Russia, India, China, and South Africa
  • Established: June 2006
  • HQ: Shanghai, China

14. आजादी के अमृत महोत्सव समारोह के रूप में किसके द्वारा मुंबई से 'आयुष आपके द्वार अभियान' का शुरुआत किया गया?
- सर्बानंद सोनोवाल
  • सर्बानंद सोनोवाल वर्तमान में केंद्रीय आयुष मंत्री हैं |

15.हाल ही में किस प्रसिद्ध सोशल मीडिया ऐप पर $267 मिलियन का जुर्माना लगाया गया है?
- WhatsApp
  1. गोपनीयता उल्लंघन के आरोप में आयरलैंड के डेटा गोपनीयता नियामक के द्वारा $267 मिलियन का जुर्माना लगाया गया है |
  • WhatsApp
  • Established: 2009
  • HQ: Menlo Park, California, United States
  • CEO: Will Cathcart

16. हाल ही में किस दिन 'अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस' मनाया गया?
- 4 सितंबर
  • गीतों के सुरक्षा, प्रकृति और मानव जीवन में उनका योगदान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रत्येक वर्ष सितंबर महीने के पहले शनिवार को 'अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस' मनाया जाता है |

17. हाल ही में किस बैंक के द्वारा  'Exide लाइफ इंश्योरेंस' का 100% अधिग्रहण किया गया है?
- HDFC Bank
  1. निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक द्वारा 6687 करोड़ रुपए में 'Exide लाइफ इंश्योरेंस' का 100% हिस्सेदारी खरीदने का घोषणा किया गया है |
  • HDFC Bank
  • HQ: Mumbai
  • MD & CEO: शशिधर जगदीशन
  • Tagline: We Understand Your World

18. किस भारतीय पत्रकार की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के लिए कनाडा के शहर बर्नाबी  में प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को दिवस मनाने का फैसला किया गया है?
गौरी लंकेश
  • गौरी लंकेश दक्षिण भारतीय क्षेत्र से जाने-माने पत्रकार थी जो सच्चाई और न्याय के लिए खड़ी हुई, अंधविश्वास और सामाजिक बुराइयों को चुनौती दी और गरीबों और पीड़ितों की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया |


Download PDF


Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts