Daily Current Affairs PDF,Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education

Join us via





Daily Current Affairs: 8 & 9/08/2021

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |





1. हाल ही में संपन्न हुए 'टोक्यो ओलंपिक 2020' में भारत का रैंक क्या है?
- 48वां
  1. भारत एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक सहित कुल 7 पदकों के साथ 86 देशों की सूची में 48वां स्थान पर रहा |
  2. टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के तरफ से सबसे पहली पदक भारोत्तोलन में मीराबाई चानू ने रजत पदक के रूप में जीता है
  3. नीरज चोपड़ा भाला फेंक खेल में इस वर्ष हो रहे टोक्यो ओलंपिक में व्यक्तिगत रूप से भारत के तरफ से पहला और एक मात्र स्वर्ण पदक जीते हैं, नीरज चोपड़ा हरियाणा के पानीपत जिले के खंडरा गांव के मूल निवासी हैं |
  4. नीरज चोपड़ा से पहले व्यक्तिगत रूप से वर्ष 2008 के बीजिंग ओलंपिक में निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने स्वर्ण पदक देश के लिए जीता था |
  5. टोक्यो ओलंपिक 2020 में सबसे कम उम्र की स्वर्ण पदक विजेता जापान के मोमीजी निशिया बनी है |
  6. इस सूची में 113 पदकों के साथ USA शीर्ष स्थान पर रहा |
  7. टोक्यो ओलंपिक 2020 जापान के टोक्यो में 23 जुलाई से 8 अगस्त 2021 तक आयोजित किया गया था |
  • IOC: International Olympic Committee
  • Established: 23 June 1894
  • HQ: लॉज़ेन (Lausanne), Switzerland
  • President: Thomas Bach

2. 'ओलंपिक 2024' का आयोजन कहां करने का घोषणा किया गया है?
- पेरिस
  1. ओलंपिक 2020 का समापन जापान के टोक्यो में संपन्न हुआ और इसी के साथ ओलंपिक 2024 के आयोजन स्थल के रूप में फ्रांस के पेरिस को चुना गया है |
  • IOC: International Olympic Committee
  • Established: 23 June 1894
  • HQ: लॉज़ेन (Lausanne), Switzerland
  • President: Thomas Bach

3. 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020' (NEP-2020) लागू करने वाला कौन पहला राज्य बन गया है?
- कर्नाटक
  1. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 के स्थान पर लाया गया है |
  2. NEP-2020 में प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा के साथ-साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बेहतर शिक्षा प्रणाली के साथ-साथ व्यवसायिक प्रशिक्षण हेतु व्यापक ढांचा बनाया गया है |
  3. केंद्रीय शिक्षा मंत्री: श्री धर्मेंद्र प्रधान
  • Karnataka
  • Capital: Bengaluru
  • CM: Basavaraj Bommai
  • Governor: थावरचंद गहलोत

4. हाल ही में केंद्र सरकार ने कैबिनेट सचिव का कार्यकाल बढ़ा दिया है, उनका नाम क्या है?
- राजीव गौबा
  1. भारत सरकार ने मंत्रिमंडल सचिव राजीव गौबा का कार्यकाल अगले 1 वर्ष के लिए बढ़ा दिया है|
  • केंद्र सरकार में कुछ महत्वपूर्ण सचिव की सूची निम्न प्रकार से हैं:-
  • कैबिनेट सचिव: राजीव गौबा
  • रक्षा सचिव: अजय कुमार
  • विदेश सचिव: हर्षवर्धन सिंगला
  • वित्त सचिव: टी.वी. सोमनाथ
  • गृह सचिव: अजय कुमार भल्ला

5. हाल ही में किस दिन 'नागासाकी दिवस' मनाया गया?
- 9 अगस्त

  • अगस्त 1945 को जापान की नागासाकी शहर पर अमेरिकी सेना द्वारा फिर से परमाणु बम गिराया गया था जिसमें लाखों लोग की मौत हुई थी, इस बम का नाम "फैट मैन" रखा गया था |
  • 6 अगस्त 1945 को ही अमेरिकी सेना के द्वारा जापानी शहर हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया गया था जिसमें लाखों लोग की मौत हुई थी |
  • 6 अगस्त 1945 को हिरोशिमा पर गिराए गए बम को "लिटिल बॉय"  का नाम दिया गया था |

  • Japan
  • Capital: Tokyo
  • Currency: Japanese Yen
  • PM: Yoshihide Suga 

6. हाल ही में किसे पुनः 'राष्ट्रीय महिला आयोग' (NCW) की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
- रेखा शर्मा
  • अगले 3 वर्ष के लिए रेखा शर्मा का कार्यकाल राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में विस्तार किया गया है |
  • 'राष्ट्रीय महिला आयोग' महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है |
  • महिला एवं बाल विकास मंत्री: स्मृति जुबिन ईरानी

7. हाल ही में भारत और यूएई नौसेना के बीच कौनसी युद्ध अभ्यास किया गया?
- Zayed Talwar
  • United Arab Emirates (UAE)
  • Capital: Abu Dhabi
  • Currency: UAE Dirham
  • Crown Prince: Sheikh Mohamad Bin Zayed Al Nahyan
  • :
  • Indian Navy
  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • नौसेना प्रमुख: Karambir Singh
  • उप-प्रमुख: एस.एन. घोरमडे
  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर

8. हाल ही में किस राज्य की IT विभाग ने 'AI गेमचेंजर' पुरस्कार जीता है?
- तेलंगाना
  1. तेलंगाना राज्य का सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा संचार विभाग ने NASSCOM का 'AI गेमचेंजर' पुरस्कार जीता है |
  • NASSCOM: National Association of Software and Service Companies
  • Established: 01 March 1988
  • HQ: New Delhi
  • :
  • Telangana Capital: Hyderabad
  • CM: K. Chandrasekhar Rao
  • Governor: Tamilisai Saundrajan

9. हाल ही में किस दिन "विश्व भर के स्वदेशी लोगों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस" मनाया गया?
- 9 अगस्त
  1. Theme 2021: 'Leaving no one behind: Indigenous peoples and the call for a new social contract'
  2. इस दिवस को 'विश्व आदिवासी दिवस' के रूप में भी जाना जाता है |
  3. दुनिया की स्वदेशी आबादी के अधिकारों की रक्षा और उनकी उपलब्धियों को पहचानने के लिए प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को "विश्व के स्वदेशी लोगों का अंतरराष्ट्रीय दिवस या विश्व आदिवासी दिवस" मनाया जाता है |
  4. यह दिवस संयुक्त राष्ट्र संघ के पहल पर प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को मनाया जाता है |
  • United Nations (UN)
  • Established: 24 October 1945
  • HQ: New York
  • Secretary General: Antonio Guterres

10. हाल ही में जाने-माने अभिनेता का निधन हो गया है, उनका नाम क्या है?
- अनुपम श्याम
  • अनुपम श्याम विभिन्न टीवी सीरियल जैसे- मन की आवाज, प्रतिज्ञा तथा हिंदी फिल्मों जैसे- स्लमडॉग मिलेनियर, लगान में प्रशंसनीय किरदार के लिए जाने जाते थे |

11. हाल ही में जारी पुस्तक "The Year That Wasn't - The Diary of a 14-Year-old" किसके द्वारा लिखा गया है?
- ब्रिशा जैन
  • इस पुस्तक का विमोचन जाने-माने अभिनेत्री शबाना आजमी के द्वारा किया गया |
  • यह पुस्तक कोलकाता की 14 वर्षीय ब्रिशा जैन के द्वारा लिखा गया है जिसमें COVID-19 महामारी के रूप में लॉकडाउन के समय मुश्किल भरे दिनों के बारे में दर्शाया गया है |

12. भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए किस नाम से 'वन स्टॉप सॉल्यूशन' लॉन्च किया है?
- रेल मदद
  1. भारतीय रेलवे ने यात्रियों की शिकायत पूछताछ सुझाव और सहायता के लिए "रेल मदद" के नाम से वन स्टॉप सॉल्यूशन लॉन्च किया है |
  2. "रेल मदद वन स्टॉप सॉल्यूशन" सुविधा के शुरू होने से अब रेलयात्री उपरोक्त सभी सुविधाएं एक ही जगह जैसे- वेब, मोबाइल ऐप, SMS, सोशल मीडिया और हेल्पलाइन नंबर (139) से ले सकते हैं |
  • भारत में सबसे पहली ट्रेन बॉम्बे के बोरी बंदर स्टेशन से थाने स्टेशन के बीच 34 किलोमीटर दूरी के लिए 16 अप्रैल 1853 में चलाई गई थी |
  • रेलवे बोर्ड की स्थापना मार्च 1905 में हुई थी |
  • भारत के पहले रेल मंत्री: जॉन मथाई
  • वर्तमान केंद्रीय रेल मंत्री: Shri Ashwini Vaishnaw


Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts