Daily Current Affairs PDF,Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education

Join us via





Daily Current Affairs: 20/08/2021

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |







1. हाल ही में भारत नौसैनिक संबंध को मजबूत करने के लिए किस देश के साथ समझौता किया है?
- ऑस्ट्रेलिया
  • Indian Navy
  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • नौसेना प्रमुख: Karambir Singh
  • उप-प्रमुखएस.एन. घोरमडे
  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर
  • :
  • Australia
  • Capital: Canberra
  • Currency: Australian Dollar
  • PM: Scott Morrison

2. हाल ही में जारी 'Bloomberg Billionaires Index' में कौन शीर्ष स्थान पर है?
- एलोन मस्क
  • 'Bloomberg Billionaires Index' में अमेरिकी निजी अंतरिक्ष एजेंसी 'SpaceX' के मालिक एलोन मस्क पहले स्थान पर तथा अमेजन के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस दूसरे स्थान पर हैं |
  • इस सूची में छह भारतीय प्रथम 100 में जगह बनाए हैं जिसमें मुकेश अंबानी 12वें, गौतम अडानी 23वें, अजीम प्रेमजी 36वें, शिव नादर 52वें, लक्ष्मी मित्तल 71वें और 'D-Mart' के मालिक राधाकृष्णन दामिनी 97वें स्थान पर हैं |

3. हाल ही में किस दिन 'विश्व मच्छर दिवस' मनाया गया?
- 20 अगस्त
  • Theme 2021: 'Reaching the zero-malaria target'
  • मच्छर के काटने से मलेरिया और अनेकों प्रकार की बीमारियों के रोकने और इसके बचाव के बारे में जागरूकता फैलाने हेतु प्रत्येक वर्ष 20 अगस्त को 'विश्व मच्छर दिवस' मनाया जाता है |
  • वर्ष 1897 में ब्रिटिश डॉक्टर सर रोनाल्ड रॉस के द्वारा मच्छरों के काटने से हो रहे मलेरिया की खोज की गई थी इस उपलब्धि के याद में 'विश्व मच्छर दिवस' 20 अगस्त को मनाया जाता है |
  • मादा मच्छर एनाफिलीज के काटने से मलेरिया फैलता है |
  • मादा मच्छर एनाफिलीज में प्लाज्मोडियम नामक परजीवी पाया जाता है जिसके कारण मच्छर के काटने से यह रक्त में कई गुना बढ़ जाता है और फिर इंसान के शरीर को बीमार कर देता है |

4. हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार क्रिप्टो अपनाने में विश्व स्तर पर भारत का रैंक क्या है?
- दूसरा
  • 154 देशों की इस सूची में वियतनाम पहले स्थान पर है |
  • रिपोर्ट के अनुसार, भारत दुनिया भर में क्रिप्टो अपनाने के मामले में वियतनाम के बाद दूसरे स्थान पर है, लेकिन अमेरिका, ब्रिटेन और चीन जैसे देशों से आगे है।

5. बेंगलुरु में मेट्रो का विस्तार करने के लिए भारत सरकार एशियन विकास बैंक के साथ कितनी राशि का ऋण समझौता किया है?
- $500 मिलियन
  • ADB: Asian Development Bank
  • Established: 1966
  • HQ: Mandaluyong, Manila, Philippines
  • President: Masatsugu Asakawa
  • :
  • Karnataka
  • Capital: Bengaluru
  • Formation: 01 November 1956
  • CM: Basavaraj Bommai
  • Governor: थावरचंद गहलोत

6. आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 2 करोड लोगों का उपचार पूरा होने के अवसर पर कौनसी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है?
- आरोग्य धारा 2.0
  • 'आरोग्य धारा 2.0' का आयोजन स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा किया गया |
  • Ayushman Bharat Yojana
  • Launched: 23 September 2018
  • आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) के तहत 10 करोड़ परिवारों की 50 करोड़ भारतीयों को प्रत्येक वर्ष ₹5 लाख का स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जाता है |
  • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री: श्री मनसुख मंडाविया
  • श्री मनसुख मंडाविया: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री; और रसायन और उर्वरक मंत्री

7. हाल ही में किनके द्वारा 'डिफेंस इंडिया स्टार्टअप चैलेंज 5.0' लॉन्च किया गया?
- राजनाथ सिंह
  1. रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के द्वारा नई दिल्ली में 'डिफेंस इंडिया स्टार्टअप चैलेंज 5.0' (DISC 5.0) लॉन्च किया गया |
  2. 'डिफेंस इंडिया स्टार्टअप चैलेंज' (DISC) एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां रक्षा एवं एयरोस्पेस क्षेत्रों को पूरी क्षमता हासिल करने हेतु सरकार, थिंकटैंक, उद्योग, स्टार्टअप और इन्नोवेटर्स मिलकर काम करते हैं |
  • Chief of Defense Staff: General Bipin Rawat
  • Chief of Army Staff: General Manoj Mukund Narwane
  • Chief of the Air Force: Air Marshal Rakesh Kumar Singh Bhadoria
  • Chief of Naval Staff: Admiral Karambir Singh

8. बैंकिंग धोखाधड़ी सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में किसे फिर से नियुक्त कर लिया गया है?
- T M Bhasin
  • केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) के द्वारा बैंकिंग धोखाधड़ी सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में दोबारा से T M Bhasin को नियुक्त किया है |
  • केंद्रीय सतर्कता आयुक्त: सुरेश एन पटेल

9. हाल ही में किसे 'सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय' (I&B) का सचिव नियुक्त किया गया है?
- अपूर्व चंद्रा
  • वर्तमान सूचना एवं प्रसारण मंत्री: श्री अनुराग सिंह ठाकुर

10. हाल ही में कहां पहली बार सिविल सेवा परीक्षा केंद्र स्थापित करने का घोषणा किया गया है?
- लेह
  1. लद्दाख में वर्षों से चले आ रहे सिविल सेवा परीक्षा केंद्र अलग से स्थापित करने की मांग को पूरा करने के लिए सरकार ने लेह में परीक्षा सेंटर स्थापित करने की मंजूरी दे दिया है | 
  • UPSC: Union Public Service Commission
  • Established: 01 October 1926
  • HQ: New Delhi
  • Chairman: Pradeep Kumar Joshi
  • :
  • Ladakh's Lt Governor: RK Mathur

11. हाल ही में किस दिन "अक्षय ऊर्जा दिवस" मनाया गया?
- 20 अगस्त
  • इस दिवस को 'नवीकरणीय ऊर्जा दिवस' के रूप में भी जाना जाता है |
  • भारत में अक्षय ऊर्जा के विकास और फायदे के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रत्येक वर्ष 20 अगस्त को 'अक्षय ऊर्जा दिवस' मनाया जाता है |
  • अक्षय ऊर्जा के कुछ महत्वपूर्ण उदाहरण निम्न प्रकार से हैं: सौर ऊर्जा, बायोगैस, पवन ऊर्जा, पनबिजली ऊर्जा इत्यादि |
  • पहली बार 'अक्षय ऊर्जा दिवस' वर्ष 2004 में भारतीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा मनाया गया था |

12. हाल ही में इंडियन बैंक के नए MD & CEO किसे नियुक्त किया गया है?
- शांतिलाल जैन
  • Indian Bank
  • Established: 15 August 1907
  • HQ: Chennai
  • Tagline: Your Own Bank

13. हाल ही में किसे 'आर्थिक विकास संस्थान सोसायटी' का अध्यक्ष चुना गया है?
- एन.के. सिंह
  • एन.के. सिंह 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं |
  • पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस पद पर बने हुए थे जिनका स्थान एन के सिंह ने लिया है |
  • 'आर्थिक विकास संस्थान सोसायटी', कई व्यापक विषयों जैसे कृषि व ग्रामीण विकास, पर्यावरण एवं संसाधन, अर्थशास्त्र आदि में शोधकर्ता है |

14. भारत सरकार ने संयुक्त राष्ट्र के सहयोग से संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों की सुरक्षा में सुधार के लिए कौनसी प्लेटफार्म लॉन्च किया है?
- UNITE Aware
  • United Nations (UN)
  • Established: 24 October 1945
  • HQ: New York
  • Secretary General: Antonio Guterres

15. रेटिंग एजेंसी 'Ind-Ra' के द्वारा वित्त वर्ष 2022 के लिए भारत का विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है?
- 9.4%
  • 'Ind-Ra', एक भारतीय रेटिंग एजेंसी है

16. हाल ही में 'सद्भावना दिवस' किस दिन मनाया गया?
- 20 अगस्त
  • भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर प्रत्येक वर्ष 20 अगस्त को सद्भावना दिवस मनाया जाता है |
  • राजीव गांधी 40 वर्ष की उम्र में भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने थे |
  • अपनी मां इंदिरा गांधी की हत्या के बाद प्रधानमंत्री बने और 1984-89 तक प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा किए |
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 राजीव गांधी के कार्यकाल में ही लाया गया था |





Daily Quiz>>

Download PDF


Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts