Daily Current Affairs PDF,Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education

Join us via





Daily Current Affairs: 19/08/2021

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |







1. हाल ही में किस राज्य के द्वारा 'स्मार्ट स्वास्थ्य कार्ड' लॉन्च किया गया है?
- ओडिशा
  1. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के द्वारा 'बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना' के तहत 5 करोड़ लोगों को 'स्मार्ट स्वास्थ्य कार्ड' वितरित किया गया |
  2. इस स्मार्ट स्वास्थ्य कार्ड के द्वारा प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य उपचार का लाभ उठाया जा सकता है साथ ही महिलाओं के लिए प्रत्येक वर्ष ₹10 लाख तक का स्वास्थ्य उपचार लाभ दिया जाएगा |
  • Odisha
  • Capital: Bhubaneswar
  • Formation: 01 April 1936
  • CM: Naveen Patnaik
  • Governor: Ganeshi Lal

2. हाल ही में किस दिन 'विश्व मानवीय दिवस' (World Humanitarian Day) मनाया गया?
- 19 अगस्त
  1. Theme 2021: #TheHumanRace: a global challenge for climate action in solidarity with people with who need it the most.
  2. विश्व मानवतावादी दिवस एक अंतरराष्ट्रीय दिवस है जो मानवीय कर्मियों और उन लोगों को पहचानने के लिए समर्पित है जिन्होंने मानवीय कारणों के लिए काम करते हुए अपनी जान गंवाई है।
  3. इस दिन को 19 अगस्त 2003 को इराक के बगदाद में कैनाल होटल पर हुए बम हमले की याद में नामित किया गया था, जिसमें इराक में मुख्य मानवतावादी सर्जियो विएरा डी मेलो और उनके परिवार सहित 22 लोग मारे गए थे।
  4. वर्ष 2009 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिन को विश्व मानवतावादी दिवस (WHD) के रूप में औपचारिक रूप दिया।
  • United Nations (UN)
  • Established: 24 October 1945
  • HQ: New York
  • Secretary General: Antonio Guterres

3. 'विश्व एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप 2021' का आयोजन कहां किया जा रहा है?
- नैरोबी
  • केन्या की राजधानी नैरोबी में का आयोजन किया जा रहा है जो 22 अगस्त 2020 तक जारी रहेगा |
  • Kenya
  • Capital: Nairobi
  • Currency: Kenyan shilling

4. हाल ही में किस राज्य के द्वारा 'राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना' शुरू किया गया है?
- छत्तीसगढ़
  1. इस योजना के द्वारा ग्रामीण भूमिहीन मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी के साथ अन्य लाभ पहुंचाए जाएंगे |
  2. इस योजना से 12 लाख से भी अधिक भूमिहीन परिवारों को लाभ होगा |
  3. इस योजना के लिए 200 करोड़ रुपए खर्च करने का बजट है |
  • Chhattisgarh
  • Capital: Raipur
  • Formation: 01 November 2000
  • CM: Bhupesh Baghel
  • Governor: Anusuiya Uikey

5. हाल ही में BRICS' उद्योग मंत्रियों की पांचवी बैठक की मेजबानी किसके द्वारा की गई?
- पीयूष गोयल
  • BRICS: A group of Brazil, Russia, India, China, and South Africa
  • Established: June 2006
  • HQ: Shanghai, China
  • :
  • श्री पीयूष गोयल: वाणिज्य और उद्योग मंत्रालयखाद्य और उपभोक्ता मामले तथा कपड़ा मंत्री |

6. हाल ही में भारत, भूविज्ञान के क्षेत्र में सहयोग के लिए किस देश के साथ समझौता किया है?
- USA
  1. एमओयू का उद्देश्य विशेष रूप से भारत-एशिया कोलिजन मार्जिन में पोस्ट-कोलिज़नल मैग्माटिज़्म के निर्माण और विस्थापन के भूगर्भिक और विवर्तनिक वातावरण को समझना और सामान्य रूप से महाद्वीपीय टकराव क्षेत्रों में पोस्ट-कोलिज़नल मैग्मा जेनेसिस का एक मॉडल बनाना है। पूर्वी हिमालयी सिंटेक्सिस के भूगर्भिक और विवर्तनिकी का निर्माण।
  • US Capital: Washington DC
  • US President: Joe Biden (46th)

7. हाल ही में जारी पुस्तक "लाहौर: बुक वन ऑफ द पार्टीशन ट्रीलॉजी" किसके द्वारा लिखा गया है?
- मनरीत सोढ़ी सोमेश्वर
  • मनरीत सोढ़ी सोमेश्वर के द्वारा इस पुस्तक में भारतीय स्वतंत्रता, विभाजन के बारे में बताया गया है |

8. केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए किसके साथ समझौता किया है?
- MakeMyTrip
  • केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के द्वारा देश में पर्यटन उद्योग को मजबूत करने के लिए 'MakeMyTrip और Ibibo' के साथ समझौता किया है |
  • केंद्रीय पर्यटन मंत्री: जी किशन रेड्डी
  • जी किशन रेड्डी: संस्कृति मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय

9. हाल ही में भारत और ब्रिटेन के नौसेना के बीच कौनसी नौसैनिक अभ्यास किया गया?
- कोंकण 2021
  1. भारतीय नौसेना के जहाज ताबर ब्रिटेन के पोर्ट्समाउथ में आयोजित नौसैनिक अभ्यास 'कोंकण 2021' में भाग लिया |
  • United Kingdom
  • Capital: London
  • Currency: Pound Sterling
  • PM: Boris Johnson

10. हाल ही में किस भारतीय को अमेरिकी कांग्रेस का स्वर्ण पदक प्रदान करने का घोषणा किया गया है?
- श्री महात्मा गांधी
  • श्री महात्मा गांधी के द्वारा शांति और अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए मरणोपरांत प्रतिष्ठित अमेरिकी कांग्रेस का स्वर्ण पदक देने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया गया है |
  • अमेरिकी कांग्रेस का स्वर्ण पदक संयुक्त राज्य में सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है |
  • यदि यह पुरस्कार श्री महात्मा गांधी को मिलेगा तो यह पुरस्कार पाने वाले श्री महात्मा गांधी पहले भारतीय बनेंगे |

11. हाल ही में जाने-माने तमिल अभिनेता का निधन हो गया है, उनका नाम क्या है?
- आनंद कन्नन
  • आनंद कन्नन जाने-माने तमिल अभिनेता और टीवी होस्ट थे |

12. हाल ही में किस दिन 'विश्व फोटोग्राफी दिवस' मनाया गया?
- 19 अगस्त
  • विश्व की संस्कृति, वेशभूषा को फोटोग्राफी के माध्यम से पूरी दुनिया के सामने रखने और फोटोग्राफी के शौक को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक वर्ष 19 अगस्त को 'विश्व फोटोग्राफी दिवस' मनाया जाता है |
  • पहली बार विश्व फोटो दिवस 19 अगस्त 2010 को मनाया गया था |



Download PDF


Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts