Daily Current Affairs PDF,Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education

Join us via





Daily Current Affairs: 12/08/2021

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |







1. हाल ही में कौन 'सेटेलाइट फोन' वाला भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान बन गया है?
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
  1. विश्व प्रसिद्ध काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान असम राज्य में है जो सेटेलाइट फोन वाला भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान बन गया है |
  2. इस राष्ट्रीय उद्यान के संरक्षण में लगे एजेंसियां, प्रशासन द्वारा बाढ़ जैसी आपात स्थिति और शिकार विरोधी उपायों को अपनाने हेतु सेटेलाइट फोन का प्रयोग किया जाएगा |
  3. भारत में आम जनता के लिए सेटेलाइट फोन वर्जित है |
:

  1. हाल ही में हाल ही में 'Dihing Patkai' असम का सातवां राष्ट्रीय उद्यान बन गया है
  2. हाल ही में 'रायमोना राष्ट्रीय उद्यानअसम का छठा राष्ट्रीय उद्यान बना है
  3. इससे पहले असम में पांच राष्ट्रीय उद्यान इस प्रकार हैं: Kaziranga, Manas, Nameri, Orang & Dibru-Saikhowa
  4. इसके साथ ही असम भारत का तीसरा सबसे अधिक राष्ट्रीय उद्यान वाला राज्य बन गया
  5. मध्य प्रदेश 12 राष्ट्रीय उद्यानों के साथ पहले स्थान पर तथा अंडमान-निकोबार राष्ट्रीय उद्यानों के साथ दूसरे स्थान पर है

  • Assam
  • Capital: Dispur
  • CM: Himanta Biswa Sarma
  • Governor: Prof. Jagdish Mukhi

2. हाल ही में कौन देश का पहला 'वाटर प्लस शहर' बन गया है?
- इंदौर
  1. भारत का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर देश का पहला 'वाटर प्लस शहर' बन गया है |
  2. इंदौर को चौथी बार भारत का सबसे स्वच्छ शहर का दर्जा मिला है |
  3. वाटर प्लस सर्टिफिकेट उन शहरों को दिया जाता है जो ओडीएफ डबल प्लस के सभी मानकों को पूरा करते हैं। उपचारित अपशिष्ट जल का पुन: उपयोग किया जाता है।
  4. ODF: Open Defecation Free (खुले में शौच मुक्त)
  • Madhya Pradesh
  • MP Capital: Bhopal
  • CM: Shivraj Singh Chauhan
  • Governor: मंगूभाई छगनभाई पटेल

3. हाल ही में किस दिन 'अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस' मनाया गया?
- 12 अगस्त
  1. Theme 2021: 'Transforming Food Systems: Youth Innovation for Human and Planetary Health'
  2. अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस (IYD) संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित एक जागरूकता दिवस है।
  3. अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस का उद्देश्य युवाओं के आसपास के सांस्कृतिक और कानूनी मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करना है।
  4. पहला अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 12 अगस्त, 2000 को मनाया गया।
  5. संयुक्त राष्ट्र संघ के पहल पर प्रत्येक वर्ष 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है |
  • United Nations (UN)
  • Established: 24 October 1945
  • HQ: New York
  • Secretary General: Antonio Guterres

4. हाल ही में DRDO के द्वारा कौनसी मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया?
- निर्भय
  1. DRDO के द्वारा स्वदेश निर्मित 'निर्भय मिसाइल' का सफल परीक्षण ओडिशा तट के चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से किया गया |
  • DRDO: Defence Research & Development Organisation
  • Established: 1958
  • HQ: New Delhi 
  • Chairman: G. Satheesh Reddy

5. हाल ही में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री के द्वारा कौनसी हस्तशिल्प परियोजना का शुभारंभ किया गया?
- Ujjwal Abahan
  1. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री रामेश्वर तेली के द्वारा ONGC समर्थित हस्तशिल्प परियोजना 'उज्जवल अबहान' का शुभारंभ किया गया |
  2. इस परियोजना के द्वारा हथकरघा हस्तशिल्प में असम के शिवसागर के भाटियापार के सैकड़ों कारीगरों को समर्थन और प्रशिक्षण दिया जाएगा
  • ONGC: Oil and Natural Gas Corporation Limited
  • Established: 14 August 1956
  • HQ: Delhi
  • Chairman: Subhash Kumar

6. हाल ही में वित्त मंत्रालय के द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में अरबपतियों की संख्या घटकर कितनी हो गई हैं?
- 136
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2019-20 में 141 अरबपतियों कि संख्या घटकर वर्ष 2020-21 में 136 हो गई है |

7. हाल ही में 'बंगस आवाम मेला' का उद्घाटन कहां किया गया?
- जम्मू-कश्मीर
  1. आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर जश्न मनाने के लिए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा के द्वारा कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के बंगस घाटी में 'बंगस आवाम मेला' का उद्घाटन किया गया |
  • Jammu & Kashmir
  • J&K उपराज्यपाल: मनोज सिन्हा
  • J & K Capital: 1. Jammu (Winter) 2. Srinagar (Summer)

8. हाल ही में जारी पुस्तक 'एक्सीलरेटिंग इंडिया: 7 इयर्स ऑफ़ मोदी गवर्नमेंट' किसके द्वारा लिखा गया है?
- अजीत डोभाल
  • इस पुस्तक का विमोचन उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू के द्वारा किया गया |
  • इस पुस्तक को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के द्वारा लिखा गया है और KJ Alphons के द्वारा एडिट किया गया है |
  • इस पुस्तक में मोदी सरकार के पिछले 7 वर्ष में देश के विकास में उठाए गए महत्वपूर्ण कदम, योजनाओं और विभिन्न चुनौतियों के बारे में बताया गया है |

9. हाल ही में कौन सबसे ज्यादा डाउनलोड की जाने वाली मोबाइल ऐप बन गया है?
- TikTok
  • निक्केई एशिया के द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार TikTok अब फेसबुक को भी पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला मोबाइल ऐप बन गया है |
  • TikTok, चीन का शॉट-वीडियो प्लेटफार्म है |
  • TikTok, को भारत में पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है |

10. हाल ही में 'राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण' (NPPA) के नए अध्यक्ष किसे बनाया गया है?
- कमलेश कुमार पंत
  • NPPA: National Pharmaceutical Pricing Authority

11. हाल ही में किस दिन 'विश्व हाथी दिवस' मनाया गया?
- 12 अगस्त
  • हाथियों के बेहतर सुरक्षा संरक्षण के लिए विश्व भर में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रत्येक वर्ष 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस मनाया जाता है |
  • विश्व हाथी दिवस पहली बार वर्ष 2012 में मनाई गई थी |

12. हाल ही में जारी "वैश्विक युवा विकास सूचकांक" में भारत का रैंक क्या है?
- 122वां
  • 'वैश्विक युवा विकास सूचकांक' राष्ट्रमंडल सचिवालय, लंदन के द्वारा जारी किया गया है |
  • 'वैश्विक युवा विकास सूचकांक' की 181 देशों की इस सूची में सिंगापुर पहले स्थान पर है |
  • 'वैश्विक युवा विकास सूचकांक', देश में युवाओं के शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, समानता और समावेश, शांति और सुरक्षा, राजनीतिक और नागरिक भागीदारी के आधार पर जारी किया जाता है |






Download PDF


Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts