Daily Current Affairs PDF,Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education

Join us via





Daily Current Affairs: 11/08/2021

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए  |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है | साथ ही करंट अफेयर पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों को Daily Quiz के रूप में सॉल्व भी कर सकते हैं
अब आप इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी देख सकते है जो सबसे अलग अंदाज में है |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |







1. हाल ही में RBI ने किसे डिजिटल बैंकिंग धोखाधड़ी के खिलाफ अभियान के लिए नियुक्त किया है?
- नीरज चोपड़ा
  • वर्तमान में हो रहे ऑनलाइन और बैंक खताओं से संबंधित धोखाधड़ी से बचने के लिए लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए 'टोक्यो ओलंपिक 2020' में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को नियुक्त किया गया है |
  • 7 अगस्त को ही टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत की तरफ से नीरज चोपड़ा भला फेक प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था, इसी के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 'भाला फेंक दिवस' 7 अगस्त को मनाने का फैसला किया गया है |
  1. भारत एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक सहित कुल 7 पदकों के साथ 86 देशों की सूची में 48वां स्थान पर रहा |
  2. टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के तरफ से सबसे पहली पदक भारोत्तोलन में मीराबाई चानू ने रजत पदक के रूप में जीता है
  3. नीरज चोपड़ा भाला फेंक खेल में इस वर्ष हो रहे टोक्यो ओलंपिक में व्यक्तिगत रूप से भारत के तरफ से पहला और एक मात्र स्वर्ण पदक जीते हैं, नीरज चोपड़ा हरियाणा के पानीपत जिले के खंडरा गांव के मूल निवासी हैं |
  4. नीरज चोपड़ा से पहले व्यक्तिगत रूप से वर्ष 2008 के बीजिंग ओलंपिक में निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने स्वर्ण पदक देश के लिए जीता था |
  5. टोक्यो ओलंपिक 2020 में सबसे कम उम्र की स्वर्ण पदक विजेता जापान के मोमीजी निशिया बनी है |
  6. इस सूची में 113 पदकों के साथ USA शीर्ष स्थान पर रहा |
  7. टोक्यो ओलंपिक 2020 जापान के टोक्यो में 23 जुलाई से 8 अगस्त 2021 तक आयोजित किया गया था |
  • IOC: International Olympic Committee
  • Established: 23 June 1894
  • HQ: लॉज़ेन (Lausanne), Switzerland
  • President: Thomas Bach

2. हाल ही में जारी "वैश्विक युवा विकास सूचकांक" में भारत का रैंक क्या है?
- 122वां
  • 'वैश्विक युवा विकास सूचकांक' राष्ट्रमंडल सचिवालय, लंदन के द्वारा जारी किया गया है |
  • 'वैश्विक युवा विकास सूचकांक' की 181 देशों की इस सूची में सिंगापुर पहले स्थान पर है |
  • 'वैश्विक युवा विकास सूचकांक', देश में युवाओं के शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, समानता और समावेश, शांति और सुरक्षा, राजनीतिक और नागरिक भागीदारी के आधार पर जारी किया जाता है |

3. हाल ही में कौन "सामुदायिक वन संसाधन अधिकारों" (CFR) को मान्यता देने वाला पहला राज्य बन गया है?
- छत्तीसगढ़
  1. CFR: Community Forest Resource
  2. 'समुदायिक वन संसाधन अधिकार', छत्तीसगढ़ की 'सीतानदी उदंती टाइगर रिजर्व' क्षेत्र को दिया गया है |
  3. सामुदायिक वन संसाधन अधिकार (CFR): सामुदायिक वन संसाधन अधिकार उस क्षेत्र को दिया जाता है जिसे आदिवासी एवं अन्य वनवासी समुदाय आजीविका हेतु उपयोग करते हैं |
  • Chhattisgarh
  • Capital: Raipur
  • CM: Bhupesh Baghel
  • Governor: Anusuiya Uikey

4. हाल ही में SIDBI ने छोटे उधमियों को ऋण सुविधा प्रदान करने के लिए कौनसी पोर्टल लॉन्च किया है?
- डिजिटल प्रयास
  1. भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) ने कम आय वाले उद्यमियों को आसान शर्तों के साथ ऐप आधारित डिजिटल ऋण उपलब्ध कराने के लिए 'डिजिटल प्रयास' मंच का शुरुआत किया है |
  2. हाल ही में 'SHWAS' और 'AROG' ऋण योजना की शुरुआत SIDBI द्वारा की गई है |
  • SIDBI: Small Industries Development Bank of India
  • Established: 1990
  • HQ: Lucknow, UP
  • CMD: S. Raman

5. नौसैनिक अभ्यास 'अल-मोहेद  अल-हिंदी 2021' भारत और किस देश के बीच किया गया?
- सऊदी अरब
  • 'अल-मोहेद  अल-हिंदी 2021' नौसैनिक अभ्यास का आयोजन सऊदी अरब के पोर्ट-अल जुबैल में किया गया |
  • Indian Navy
  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • नौसेना प्रमुख: Karambir Singh
  • उप-प्रमुखएस.एन. घोरमडे
  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर
  • :
  • Saudi Arabia
  • Capital: Riyadh
  • Currency: Saudi Riyal

6. हाल ही में किस बैंक ने 'Honour First Defence Account' प्रदान करने के लिए भारतीय नौसेना के साथ समझौता किया है?
- IDFC First Bank
  • IDFC First Bank
  • Established: 2015
  • HQ: Mumbai
  • CEO: V. Baidhnath
  • :
  • Indian Navy
  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • नौसेना प्रमुख: Karambir Singh
  • उप-प्रमुखएस.एन. घोरमडे
  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर

7. हाल ही में किस राज्य सरकार ने सूचना और प्रौद्योगिकी में राजीव गांधी पुरस्कार देने का घोषणा किया है?
- महाराष्ट्र
  1. महाराष्ट्र सरकार ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित करने हेतु पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर पुरस्कार का घोषणा किया है |
  • Maharashtra
  • Capital: Mumbai
  • CM: Uddhav Thackeray
  • Governor: Bhagat Singh Koshyari

8. हाल ही में आरबीआई ने स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के लिए कॉलेटरल फ्री ऋण की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर कितना कर दिया है?
- 20 लाख
  1. यह सीमा 'दीनदयाल अंत्योदय योजना: नेशनल रूरल लाइवलीहुड मिशन' (DAY-NRLM) के तहत बढ़ाई गई है |
  2. कॉलेटरल (Collateral): संपार्श्विक एक संपत्ति या संपत्ति का टुकड़ा है जो एक उधारकर्ता ऋणदाता को ऋण के लिए सुरक्षा के रूप में प्रदान करता है। यदि उधारकर्ता ऋण का भुगतान करने में विफल रहता है, तो ऋणदाता को संपार्श्विक (Collateral) के रूप में उपयोग की जाने वाली संपत्ति को लेने का अधिकार है।
  • RBI HQ: Mumbai
  • Established: 1 अप्रैल 1935
  • Nationalisation: 01 January 1949
  • Governor : शक्तिकांत दास(25th)
  • Deputy Governor: 1. महेश कुमार जैन 2. माइकल देवव्रत पात्रा 3. एम राजेश्वर राव 4. T Rabi Sankar

9. हाल ही में रि-कमर्स मार्केटप्लेस कंपनी 'Cashify' ने किसे अपना पहला ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है?
- राजकुमार राव
  • 'Cashify', एक रि-कमर्स मार्केटप्लेस कंपनी है जो प्रयोग किए जा चुके पुराने स्मार्टफोंस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को खरीद और बिक्री करता है |

10. हाल ही में प्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक और आध्यात्मिक नेता का निधन हो गया है उनका नाम क्या है?
- डॉ बालाजी तांबे

11. ATM में नकदी ना होने पर बैंकों से मौद्रिक शुल्क वसूला जाएगा: आरबीआई का निर्देश |
  • 1 अक्टूबर 2021 से वैसे एटीएम जिसमें 10 घंटे से ज्यादा समय तक कैश उपलब्ध नहीं होगा वैसे एटीएम के आधार पर बैंकों से प्रति एटीएम ₹10000 दंड लगाया जाएगा |
  • RBI HQ: Mumbai
  • Established: 1 अप्रैल 1935
  • Nationalisation: 01 January 1949
  • Governor : शक्तिकांत दास(25th)
  • Deputy Governor: 1. महेश कुमार जैन 2. माइकल देवव्रत पात्रा 3. एम राजेश्वर राव 4. T Rabi Sankar




Download PDF


Daily, Weekly, Monthly & Yearly Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts