Daily Current Affairs PDF,Daily current affairs in Hindi English one liners Daily GK updates GK Today by Tar Education

Join us via





Daily Current Affairs 18-03-2021

नमस्कार दोस्तों, Tar Education में आप सभी का स्वागत है | जैसा कि हम सब जानते हैं आज के इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ही ज्यादा महत्व है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा मे करंट अफेयर्स आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती नही बन जाए इसलिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए |
यहां हम आपके लिए दैनिक स्तर पर विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे- ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़AIR Newsपीआईबी, द हिंदू, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, बीबीसी, ANI, डीडी न्यूज़, लोकसभा & राज्यसभा टीवी जैसे महत्वपूर्ण न्यूज़ प्लेटफार्म से कड़ी मेहनत करके आप सभी के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करंट अफेयर्स एकत्रित करके और साथ में अतिरिक्त जानकारियां सम्मिलित करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, और वार्षिक, करंट अफेयर्स पेश कर रहे हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है |
करंट अफेयर्स की इस आर्टिकल हो आप यहां पढ़ने के बाद इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक इसी आर्टिकल के अंत में दिया गया है |
जल्द ही इस आर्टिकल का वीडियो    यूट्यूब पर भी उपलब्ध कराया जाएगा जो सबसे अलग अंदाज में होगा |
हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |

1. हाल ही में वर्ल्ड रिकॉर्ड अकैडमी, मियामी(अमेरिका) द्वारा किस खेल संग्रहालय को 'द वर्ल्ड रिकॉर्ड अवार्ड' से पुरस्कृत किया गया है?
- ब्लेड्स आफ ग्लोरी म्यूजियम, पुणे

2. हाल ही में किस धावक ने नेशनल रिकॉर्ड धारक दुती चंद को हराकर फेडरेशन कप सीनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है?
- एस धनलक्ष्मी (तमिलनाडु)

3. हाल ही में किसे राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के महानिदेशक नियुक्त किया गया है?
- एम. ए. गणपति

4. हाल ही में केंद्र सरकार के द्वारा स्टार्टअप इंडिया सीड फंड स्कीम के लिए एक समिति का गठन किया गया है, इस समिति के अध्यक्ष कौन है?
- एच.के. मित्तल

5. स्विट्जरलैंड की एक संगठन "IQAir" द्वारा 'विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2020' के अनुसार भारत के किस शहर को दुनिया का सबसे प्रदूषित राजधानी शहर की सूची में 10वा सबसे प्रदूषित शहर बना है?
- नई दिल्ली
  • सबसे प्रदूषित देश की सूची में बांग्लादेश शीर्ष पर है
  • दूसरे स्थान पर पाकिस्तान और तीसरे स्थान पर भारत है

6. हाल ही में सरकार के द्वारा किस उपक्रम को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है?
- HHEC (हैंडीक्राफ्ट्स एंड हैंडलूम एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड)

7. हाल ही में किस राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना-सहरी (PMAY-U) के तहत 2 लाख रुपए तक ब्याज मुक्त आवास ऋण उपलब्ध कराने का घोषणा किया गया है?
- जम्मू-कश्मीर
  • J&K उपराज्यपाल: मनोज सिन्हा

8. हाल ही में भारतीय सेना ने किन दो तोपखाने को सेवा मुक्त किया?
- 130mm सेल्फ प्रोपेल्ड M-46 और 160mm तंपेला मोर्टार
  • थल सेना अध्यक्ष: मनोज मुकुंद नरवणे

9. ट्राईबल कोऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (TRIFED) ने आदिवासी समुदायों के विकास के लिए किसके साथ समझौता किया है?
- "क्राफ्ट विलेज"

10. हाल ही में भारत ने अपनी महासागर निगरानी एवं परमाणु मिसाइल ट्रैकिंग 'INS ध्रुव' का कमीशन किया, ऐसा करने वाला भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?
- पांचवा

११. हाल ही में प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ़ इंडिया (PGTI) के सदस्य के रूप में किस पूर्व भारतीय क्रिकेटर को शामिल किया गया है?
- कपिल देव

12. हाल ही में लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह और ब्रिगेडियर नरेंद्र कुमार द्वारा सह-संपादित पुस्तक 'बैटल रेडी फॉर 2021 सेंचुरी' का विमोचन किनके द्वारा किया गया?
- जनरल बिपिन रावत

13. 'प्रित्ज्कर आर्किटेक्चर पुरस्कार 2021' से किसे पुरस्कृत किया गया है?
- ऐनी लैक्टॉन & जीन फिलिप वासल (पति-पत्नी)

14. हुरुन इंडिया के 'वेल्थ रिपोर्ट 2020' के अनुसार किस राज्य में सबसे अधिक करोड़पति घराना है?
- महाराष्ट्र (56000 करोड़पति हाउसहोल्ड)
  • 13.16% की विकास दर के साथ महाराष्ट्र भारत में सबसे अधिक तेज गति से विकास करने वाला राज्य है

15. वैश्विक पुनरावर्तन दिवस (Recycling Day) 2021 किस दिन मनाया गया?
- 18 मार्च
  • उद्देश्य: प्राकृतिक संसाधनों का सही उपयोग के लिए जागरूकता फैलाना
  • Theme 2021: Recycling Heroes

16. हाल ही के ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार अमेजन के संस्थापक जैफ बेजॉस और टेस्ला के मालिक एलोन मस्क को पीछे छोड़कर कौन दुनिया के सबसे बड़े धनवान धनी व्यक्ति बन गए है?
- गौतम अडानी
  • गौतम अडानी के पास 16.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर संपत्ति है
  • दूसरे स्थान पर गूगल के सह संस्थापक लैरी पेज 14.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ हैं

17. हाल ही में बांग्लादेश के किस पूर्व प्रधानमंत्री का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया?
- मौदूद अहमद
  • Bangladesh
  • Capital: Dhaka
  • PM: Sheikh Hasina
  • President: Abdul Hamid

18. भारतीय रेलवे के द्वारा कौन सी विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज के दो छोरों को सफलतापूर्वक जोड़ा है?
- चिनाब ब्रिज
  • इस ब्रिज को 2021 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है
  • कुल लागत: 12000 करोड़ रुपए
  • बृज की कुल लंबाई: 1.315 किलोमीटर

Read in English>>


Download PDF


Daily Current Affairs


Railway NTPC में पूछे गए सभी प्रश्नों के लिए यहाँ क्लीक करें


To Read Daily Vocabulary Click Here



Check Your RRB NTPC Exam Date & Centre and Download Admit Card  Click Here




Join us via

Post a Comment

Greetings!!
Thanks to message us. We will reply you soon...

Previous Post Next Post

Recent Posts